MSME Loan Yojana: किसी भी बिज़नेस को करने के लिए मिलेगा ₹1 करोड़ तक का लोन, बहुत कम ब्याज दर पर, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, MSME Loan Yojana भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा (एमएसएमई) द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। एमएसएमई लोन योजना माइक्रो, स्मॉल और मीडियम व्यवसायों के लिए आरम्भ की गई है। MSME Loan Yojana भारत में माइक्रो, स्मॉल, और मीडियम एंटरप्राइज के लिए एक विशेष वित्तीय समर्थन है, जो देश में उद्योग और कारोबार को को बढ़ावा देने या नए उद्यम की शुरुआत करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना है। एमएसएमई लोन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी न्यूनतम 50,000 से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। MSME Loan Yojana के द्वारा प्राप्त लोन का उपयोग करके व्यक्ति कोई नया उद्योग लगाने या मौजूदा उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए कर सकता है। एमएसएमई लोन योजना के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बिना किसी कोलैटरल (संपार्श्विक) के लोन प्रदान किए जाते हैं। MSME Loan Yojana के माध्यम से प्राप्त लोन कार्यशील पूंजी, व्यापार विस्तार, मशीनरी खरीदने, कच्चे माल की खरीद और अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायक होता है।

दोस्तों, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) एक सरकारी संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में उद्योग, स्वरोजगार, व्यापार आदि को बढ़ाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य करना है। MSME (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक मंत्रालय है, जो बैंकों और लोन प्रदाता संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है, और कई योजनाओं के माध्यम से देश के नागरिकों को व्यावसायिक ऋण उपलब्ध कराता है, जो बैंकों और संस्थानों के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, वर्तमान समय में अपने देश में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है, और सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा हैं जिनके पास न तो कोई जॉब है, न ही कोई व्यापार, और न ही कारोबार शुरू करने के लिए पर्याप्त पैसा। इन्ही समस्याओं को ध्यान रखते हुए भारत सरकार द्वारा MSME Loan Yojana को आरम्भ किया गया है। एमएसएमई लोन योजना के माध्यम से रोजगार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक करोड रुपए तक का लोन कम ब्याज दरों में प्रदान किया जाता है। MSME Loan Yojana के द्वारा के लाभार्थी न केवल नया उद्योग लगा सकते हैं, बल्कि अपने पुराने किसी कारोबार को विस्तार भी दे सकते हैं।

दोस्तों, यदि आप भी MSME Loan Yojana का लाभ प्राप्त कर सरकार द्वारा अपने उद्योग के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको एमएसएमई लोन योजना की जानकारी जैसे एमएसएमई लोन योजना क्या है, MSME Loan Yojana के फायदे, एमएसएमई लोन योजना के लिए पात्रता, और एमएसएमई लोन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

MSME Loan Yojana: एमएसएमई लोन योजना की पूरी जानकारी 

दोस्तों, MSME Loan Yojana 8 अप्रैल 2015 को माइक्रो, लघु और मध्यम उधम मंत्रालय द्वारा आरम्भ किया गया था। MSME Loan Scheme के माध्यम से छोटे उद्योगों को अपनी वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता को पूरा करने, अपने Cash फ्लो को बढ़ाने, तथा अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए के लिए बिज़नेस लोन प्रदान किया जाता है। एमएसएमई लोन योजना के द्वारा लाभार्थी न केवल नया उद्योग लगा सकते हैं, बल्कि अपने किसी भी कारोबार को उच्च स्तर तक भी पंहुचा सकते हैं। एमएसएमई लोन विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है, लाभार्थी MSME Loan नया बिजनेस शुरू करने, अपने पुराने बिजनेस को आगे बढ़ाने, अथवा अपने बिजनेस का वर्किंग कैपिटल बढ़ाने, मॉल ओपन करने, शोरूम ओपन करने, अपने एरिया में एक दुकान ओपन करने आदि के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

एमएसएमई लोन योजना के माध्यम से लाभार्थी 50,000 से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकता है। MSME Loan Yojana का मुख्य लक्ष्य सूक्ष्म, लघु, तथा मध्यम उद्योगों के लिए व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना तथा देश में इन उद्योगों को आगे बढ़ाना है, जिससे भारत में बेरोजगारी की दर कम हो सके, और देश के युवा आत्मनिर्भर बन सकें। एमएसएमई लोन योजना के माध्यम से प्राप्त लोन पर व्यक्ति को 7% से लेकर 21% तक का ब्याज प्रतिवर्ष देना पड़ता है, जो व्यक्ति की लोन की राशि तथा लोन प्रदाता बैंक अथवा वित्तीय संस्था पर निर्भर करता है। MSME Loan Yojana के अनुसार किसी भी व्यवसाय की सफलता तीन स्तम्भों पर निर्भर करती है, जो निम्नवत है:

  • व्यापार तकनीक
  • कड़ी मेहनत
  • पूंजी निवेश
ALSO READ  PM Vidya Lakshmi Yojana: अब पढाई के लिए सरकार से मिलेगा ₹10 लाख का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन!

किसी भी व्यवसाय के मालिक अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए प्रथम व द्वितीय स्तम्भ पर सम्पूर्ण तरीके से कार्य करते हैं, परन्तु तीसरे स्तम्भ के लिए  उन्हे किसी अन्य व्यक्ति या संस्था पर आश्रित होना पड़ता है। कई बार अच्छा लोन अथवा वित्तीय सहयोग प्राप्त न हो पाने के कारण उन्हें अपने व्यापार को बंद करने की आवश्यकता भी पड़ जाती है। व्यापार में आने वाली इस प्रकार की समस्याओं से समाधान प्राप्त करने के लिए एमएसएमई को आरम्भ किया गया है।

MSME Loan Yojana Overview: एमएसएमई लोन योजना का अवलोकन  

  • योजना का नाम: एमएसएमई लोन योजना
  • सम्बंधित विभाग: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू की गई: 8 अप्रैल 2015
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • उद्देश्य: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना, और इन उद्योगों को आगे बढ़ाना
  • लाभार्थी: देश के सभी नागरिक
  • लोन राशि: ₹50,000 से लेकर ₹1 करोड तक
  • ऋण दाता: भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक तथा अन्य सरकारी व प्राइवेट बैंक
  • व्याज दर: 7% से लेकर 21%
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-23063288
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://msme.gov.in/

What Is MSME Loan: एमएसएमई लोन क्या है, तथा एमएसएमई लोन द्वारा कितना लोन मिलता है? 

दोस्तों, एमएसएमई शब्द का उपयोग मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम प्रकार की उद्योग अथवा इंटरप्राइजेज के लिए किया जाता है। MSME का फुल फॉर्म Micro, Small एवं Medium Enterprises है। एमएसएमई लोन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इंटरप्राइजेज के विस्तार के लिए जाने वाला लोन है, जिसके द्वारा नया बिजनेस शुरू करने के साथ साथ अपने पुराने बिजनेस को भी बढ़ा सकते हैं। एमएसएमई लोन के द्वारा लोन की राशि बिज़नेस के आधार पर प्रदान की जाती है। MSME Loan द्वारा मिलने वाली लोन की राशि बिज़नेस के प्रकार पर निर्भर करती है कि आपका बिज़नेस सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग में से किस श्रेणी में आता है।

  • सूक्ष्म उद्योग: एमएसएमई के अंतर्गत सूक्ष्म उद्योग वह उद्योग है, जिसमें एक करोड़ रूपये से अधिक का निवेश नहीं होता हो और उस बिजनेस का वार्षिक टर्न ओवर ₹5 करोड़ से अधिक न हो। एमएसएमई लोन के अंतर्गत सूक्ष्म उद्योग हेतु एक करोड़ रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • लघु उद्योग: एमएसएमई के अंतर्गत लघु उद्योग वह उद्योग है, जिसमें ₹10 करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट ना होता है और उस बिजनेस का सालाना टर्नओवर ₹50 करोड़ से अधिक न हो। एमएसएमई लोन के अंतर्गत लघु उद्योग हेतु 10 करोड़ रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • मध्यम उद्योग: एमएसएमई के अंतर्गत मध्यम उद्योग वह उद्योग है, जिसमें ₹50 करोड़ से अधिक का निवेश न होता हो, और इस बिजनेस का सालाना टर्नओवर ₹250 करोड़ से अधिक न हो। एमएसएमई लोन के अंतर्गत मध्यम उद्योग हेतु ₹50 करोड़ तक का लोन प्रदान किया जाता है।

MSME Loan Interest Rate: एमएसएमई लोन किस बैंक से लेना चाहिए तथा एमएसएमई लोन की व्याज दर क्या हैं?

  1. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 8% से शुरू
  2. एक्सिस बैंक बिजनेस लोन 15% से शुरू
  3. कोटक महिंद्रा बैंक बिजनेस लोन 15% से शुरू
  4. एचडीएफसी बैंक बिजनेस लोन 16% से शुरू
  5. जिप लोन बिजनेस लोन 16% से शुरू
  6. बजाज फिनसर्व बिजनेस लोन 17% से शुरू
  7. हीरो फिनकॉर्प बिजनेस लोन 18% से शुरू
  8. ICICI बैंक बिजनेस लोन 18% से शुरू
  9. IIFL फाइनेंस बिजनेस लोन 18% से शुरू
  10. Indifi फाइनेंस बिजनेस लोन 18 % से शुरू
  11. लैंडिंगकार्ड फाइनेंस बिजनेस लोन 18% से शुरू
  12. नियोग्रोथ फाइनेंस बिजनेस लोन 18 % से शुरू
  13. टाटा कैपिटल फाइनेंस बिजनेस लोन 18% से शुरू
  14. RBL बैंक बिजनेस लोन 19% से शुरू
  15. IDFC फर्स्ट बिजनेस लोन 20% से शुरू
  16. SME कॉर्नर बिजनेस लोन 20% से शुरू
  17. HDB फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड बिजनेस लोन 22% से शुरू
  18. बैंक ऑफ़ बड़ौदा का लोन प्रोफाइल पर निर्भर करता है।
  19. पंजाब नेशनल बैंक का लोन प्रोफाइल पर निर्भर करता है।
ALSO READ  One Nation One Ration Card Yojana: एक देश एक राशन कार्ड योजना के द्वारा देश के किसी भी राज्य से मिल सकेगा राशन, बस करना होगा ये काम

एमएसएमई लोन का इस्तेमाल कहां-कहां किया जा सकता है ?

  • अपने बिजनेस के विस्तार के लिए
  • बिजनेस हेतु वाहन की खरीदी के लिए
  • बिजनेस के नए इक्विपमेंट की खरीदी के लिए
  • इन्वेंटरी स्टॉक करने के लिए
  • आपके ऑफिस का किराया भुगतान करने के लिए
  • कर्मचारियों के वेतन का भुगतान के लिए
  • कच्चे माल की खरीदी के लिए
  • कैश फ्लो को मैनेज करने के लिए
  • वर्किंग कैपिटल की जरूरत की पूर्ति के लिए

Types of MSME Loans: एमएसएमई लोन के प्रकार

  1. सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट
  2. सीएलएसएस: क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी योजना
  3. ऋण गारंटी योजना
  4. पीएमएमवाई के तहत मुद्रा ऋण योजना
  5. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) सब्सिडी
  6. PMEGP: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
  7. PMRY: प्रधानमंत्री रोजगार योजना
  8. 59 मिनट में पीएसबी ऋण
  9. स्टैंडअप इंडिया
  10. स्टार्टअप इंडिया

MSME Loan Yojana Benefits: एमएसएमई लोन योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • MSME Loan Yojana का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद करना है।
  • एमएसएमई लोन योजना के तहत मिलने वाले लोन का उपयोग व्यापार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने, नए उत्पादों या सेवाओं शुरू करने, नए उपकरण और मशीनरी की खरीद करने, कच्चे माल की खरीद और स्टॉक करने, कर्मचारियों के वेतन और व्यापारिक किराया चुकाने आदि में किया जा सकता है।
  • एमएसएमई लोन योजना के तहत व्यापार आरम्भ करने के लिए लाभार्थी को एक करोड़ रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • भारत सरकार MSME लोन के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं चला रहीं हैं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्टअप इंडिया आदि।
  • MSME Loan प्राप्त करने के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी नहीं देनी होती है।
  • एमएसएमई लोन राशि का उपयोग लाभार्थी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कर सकता है।
  • लोन प्राप्तकर्ता MSME Loan के द्वारा लोन की राशि को 12 महीनों से लेकर 7 साल की अवधि तक चुका सकता है, जो कि उद्यम की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।
  • MSME Loan Yojana पर मिलने वाले लोन अमाउंट राशि की ब्याज दर 7% से लेकर 21% प्रतिवर्ष रखी गई है।
  • एमएसएमई लोन योजना के माध्यम से बैंकों द्वारा बिना किसी संपार्श्विक (कोलैटरल) के लोन प्रदान किये जाते हैं।
  • एमएसएमई लोन राशि को आसान मासिक किस्तों (ईएमआई) में चुकाया जा सकता है।
  • MSME Loan Yojana के तहत लोन पर ब्याज दरें प्रतिस्पर्धी होती हैं, जिससे उद्यमियों को वित्तीय बोझ नहीं पड़ता है।

MSME Loan Yojana Eligibility: एमएसएमई लोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी पात्रता 

  • MSME Loan प्राप्त करने के लिए लोन आवेदक की आयु कम से कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
  • एमएसएमई लोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वर्तमान में आपका बिजनेस का टर्नओवर 10 लाख रूपये तक होना चाहिए, अथवा यह बैंकों पर निर्भर करता है कि वह कितने टर्नओवर पर लोन अप्रूव करती है।
  • एमएसएमई लोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए।
  • MSME Loan Yojana के अंतर्गत आवेदक व्यक्ति महिला, उद्यमी, स्वरोजगार व्यक्ति हो सकता है जो एसटी, एससी या ओबीसी श्रेणी में से किसी भी श्रेणी से आता हो तथा व्यापारी / कारीगर / आर्टिस्ट / रिटेल व्यापारी या कोई भी छोटा बिजनेस करता हो। SC/ST या OBC श्रेणी के आवेदकों को लोन के लोन में प्राथमिकता दी जायेगी।
  • किसी भी लोन संस्थान के द्वारा डिफाल्टर डिफाल्टर घोषित किये गए आवेदक को योजना के लिए पात्र नहीं माना जायेगा।
ALSO READ  Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और रहना-खाना फ्री, जानें एडमिशन प्रक्रिया

MSME Loan Yojana Required Documents: एमएसएमई लोन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • बिजनेस लोन आवेदन फॉर्म
  • बिजनेस प्लान विजन
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी कार्ड / पासपोर्ट / बिजली बिल आदि
  • बिजनेस लोकेशन का एड्रेस
  • पिछले 6 महीना का बैंक स्टेटमेंट
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (पिछड़ी जाति से संबंधित होने पर)
  • बिजनेस का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अथवा लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • लोन प्रोवाइडर संस्था के डिमांड के अनुसार अन्य दस्तावेज

MSME Loan Yojana Apply Online: एमएसएमई लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • एमएसएमई लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले MSME Loan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • MSME Loan Yojana के होमपेज में जाकर आपको ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर एमएसएमई’ के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद यहाँ जाकर आपको अपने बिज़नेस से सम्बंधित सभी जानकारियों को दर्ज करके रजिस्टर कर लेना होगा।
  • इसके बाद @udyam का एक नामित प्रतिनिधि जल्द ही उन विकल्पों के साथ आपसे संपर्क करेगा जो आपकी आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त होंगे।
  • इसके बाद आपकी पात्रता निर्धारित की जाएगी, जिसके लिए आपको सत्यापन के लिए अपने दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
  • इसके बाद आपके दस्तावेज़ एकत्र हो जाने के बाद उन्हें सत्यापन के लिए संबधित टीम के पास भेज दिया जायेगा।
  • सभी दस्तावेजों के सत्यापन पूर्ण हो जाने के बाद यदि आवेदक के लोन को मंजूरी मिल जाएगी तो, आवेदक के खाते में 48 घंटे के भीतर पैसा जमा कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप एमएसएमई लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

MSME Loan Yojana Application: एमएसएमई लोन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? 

एमएसएमई लोन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा और वहां जाकर MSME Loan Yojana से जुड़ी सारी जानकारियों को प्राप्त करना होगा। इसके बाद बैंक अधिकारी एमएसएमई लोन योजना का आवेदन पत्र प्रदान करेंगे, जिसे आपको सही तरीके से भर लेना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत एवं अन्य जानकारी को भरकर साथ में दस्तावेजों की कॉपी संलग्न कर लेनी होगी। इसके बाद MSME Loan Yojana Application Form को बैंक में जमा कर लेना होगा। इसके बाद आपके द्वारा जमा किये गए एमएसएमई लोन योजना आवेदन पत्र का सही रूप से सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन पूर्ण हो जाने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को MSME लोन योजना द्वारा बिज़नेस लोन प्रदान किया जाएगा।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एमएसएमई लोन योजना (MSME Loan Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको एमएसएमई लोन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM MSME Loan Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment