दोस्तों, PMEGP Yojana भारत सरकार की ऐसी योजना है जिसके तहत देश के बेरोजगार युवा या ऐसे युवा जो बिज़नेस में रूचि रखते हैं सरकार से लोन प्राप्त कर सकते हैं। देश के शिक्षित बेरोजगार जो उद्यम करना चाहते हैं, वह केंद्र सरकार की पीएमइजीपी योजना यानि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ₹10 लाख से लेकर ₹25 लाख रूपये तक का ऋण प्राप्त सकते हैं। दोस्तों, भारत सरकार की तरफ से देश में उधमिता को बढ़ावा देकर देश भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP Yojana) को शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी योजना) के तहत भारत सरकार युवाओं को रोजगार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कराती है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एक ऐसी योजना है जो कि पूर्णतया भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित की जाती है तथा यह एक महत्वपूर्ण स्वरोजगार योजना है। पीएमइजीपी योजना एक क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी कार्यक्रम है जिसे एमएसएमई मंत्रालय (MSME) द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों ही जगहों पर रोजगार के अवसर शुरू करने के उद्देश्य से आरम्भ किया गया है।
दोस्तों, यदि आप स्वयं का उद्यम शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके पास व्यापार शुरू करने के लिए ज्यादा इन्वेस्टमेंट नहीं है, और आप लोन लेना चाहते हैं परन्तु आपको किसी भी बैंक के संस्था के द्वारा लोन प्रदान नहीं किया जा रहा है, तो आप प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी लोन योजना) के माध्यम से लोन प्राप्त कर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। PMEGP Yojana (Prime Minister’s Employment Generation Programme) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पहल है जिसका उद्देश्य है ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आय के अवसर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के माध्यम से देशभर के युवाओं को खुद का स्व-रोजगार करने के लिए भारत सरकार द्वारा 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक ऋण प्रदान कराया जाता है, जिससे वह खुद का रोजगार करने में सक्षम हो सकें। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का मुख्य उदेश्य है कि देश के युवाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके और वह स्वयं का कारोबार करके दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सके। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि PMEGP Yojana के तहत जो भी लोन मिलता है, उसमें कुछ प्रतिशत सब्सिडी भी सरकार द्वारा दी जाती है, जिसके लिए कुछ श्रेणी बनाई गयी है, इसके अंतर्गत आने वाले श्रेणी को तय की सब्सिडी दिए गए लोन की राशि पर निर्भर करती है।
दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ उठा अपने व्यवसाय के लिए सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PMEGP Yojana की पूरी जानकारी जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना क्या है, PMEGP Yojana के फायदे, पीएमइजीपी योजना के लिए पात्रता, और पीएमइजीपी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PMEGP Yojana: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना की शुरुवात अगस्त 2008 में की गई थी। PMEGP Loan Yojana की शुरुवात सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी और ग्रामोउद्योग आयोग के तरफ से की गई थी। पीएमइजीपी योजना ऐसी योजना है जिसके तहत युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से ₹10 लाख से लेकर ₹25 लाख तक का लोन प्रदान कराया जाता है। PMEGP Yojana का गठन दो योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMRY) और ग्रामीण रोजगार योजना (REGP) को मिलकर किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सूक्ष्म ब्यवसायों को शुरू करने के लिए लोन देकर रोजगार के अवसर पैदा करना है। PMEGP Yojana के तहत रोजगार शुरू करने वाले नागरिकों को कुल लागत का 5% से 10% स्वयं लगाना होता है, जबकि बाकि सरकार द्वारा 15% से 35% तक की राशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाती है, और शेष राशि बैंक द्वारा टर्म लोन के रूप में प्रदान की जाती है, जिसे PMEGP Loan कहा जाता है। दोस्तों, बता दें कि PMEGP Yojana के तहत मिलने वाली लोन की राशि पर सामन्य ब्याज दर लगभग 11 से 12 % के बीच में होती है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार युवा अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं, और दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर प्रदान करवा सकते हैं।
PMEGP Yojana Overvew: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू हुई: अगस्त 2008
- सम्बंधित विभाग: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
- उद्देश्य: सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से गावों और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के लिए अवसर पैदा करना
- लाभार्थी: देश के नया ब्यवसाय शुरू करने वाले व्यवसायी
- लाभ: ₹10 लाख से लेकर ₹25 लाख तक का लोन उपलब्ध कराना
- लोन पर व्याज दर: 5% से लेकर 10% तक
- सब्सिडी: 15% से 35% तक
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 1800 3000 0034
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/pmegphome/index.jsp
PMEGP Yojana Benefits: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना के माध्यम से देश के युवाओं को नया कारोबार शुरू करने के लिए भारत सरकार द्वारा वित्तिय सहायता प्रदान की जाती है।
- पुराने कारोबार को फिर से आरम्भ करने के लिए पीएमइजीपी योजना के द्वारा लाभ नहीं दिया जाता है।
- PMEGP Yojana के माध्यम से देश के युवा अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं और साथ ही साथ दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं।
- देश के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यापार आरम्भ करने के लिए भारत सरकार द्वारा ₹10 लाख से लेकर ₹25 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है।
- PMEGP Yojana के माध्यम से Service Work के लिए Project की लागत 20 लाख रुपये तक और Manufacturing के लिए 50 लाख रुपये तक हो सकती है।
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना के माध्यम से भारत सरकार नया कारोबार आरम्भ करने के लिए 15% से लेकर 35% तक सब्सिडी प्रदान करती है।
- ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले लोगों को पीएमइजीपी योजना के अंतर्गत 35% और शहरी क्षेत्रों में 25 % तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- यदि कोई व्यक्ति शहर का निवासी है और योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो इसके लिए वह प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए नोडल एजेंसी जिला उद्योग केंद्र में जाकर उनसे संपर्क कर सकता है।
- यदि कोई व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का निवासी है और योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो इसके लिए वह खादी एंड ग्रामोद्योग बोर्ड में जाकर उनसे संपर्क कर सकता है।
- पीएमइजीपी योजना की सबसे खास बात यह है कि इस योजना का लाभ सभी युवाओं को मिल जाता है जो कि अपने रोजगार को शुरू करना चाहते हैं।
- PMEGP Yojana से देश में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है।
- PMEGP Yojana के तहत मिलने वाले लोन पर सब्सिडी अलग अलग वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग होती है।
- पीएमइजीपी लोन योजना के अंतर्गत प्राप्त लोन राशि पर 5% से लेकर 10% तक व्याज दर लगता है।
- PMEGP Yojana के तहत ₹2500000 पर 12% की ब्याज दर तथा ₹1000000 पर 15.5% की ब्याज दर और ऋण राशि बढ़ने पर अलग-अलग प्रकार से ब्याज दर भी बढ़ती जाती है
- PMEGP Yojana का मुख्य लक्ष्य कारीगरों की काम करने की क्षमता को बढ़ाना तथा ग्रामीणों शहर में रहने वाले लोगों के रोजगार में वृद्धि दर को बढ़ाने पर ध्यान देना है।
- पीएमइजीपी योजना का लक्ष्य पारंपरिक कारीगर तथा बेरोजगार युवा जो कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रहते हैं उनको एक साथ लाना तथा स्वरोजगार के रास्ते का निर्माण करना है।
PMEGP Yojana Eligibility: पीएमइजीपी योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- पीएमइजीपी योजना के माध्यम से बिजनेस लोन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- पीएमइजीपी योजना के माध्यम से लोन के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- PMEGP Yojana के माध्यम से बिजनेस लोन के लिए आवेदन करने वाला नागरिक कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- PMEGP Yojana के लिए आवेदन करने वाले नागरिक के पास आधार कार्ड होना जरुरी है और यह मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- ऐसे आवेदन जिसने राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार की किसी योजना के तहत सरकारी सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया है, वह PMEGP Yojana के पात्र नहीं माने जायेंगे।
- व्यापार मालिक और उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और चैरिटेबल ट्रस्ट, सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत Registration सोसाइटीज, उत्पादन सहकारी सोसाइटीज आदि PMEGP Yojana में आवेदन करने के पात्र माने जायेंगे।
PMEGP Yojana: पीएमइजीपी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR)
- आठवीं पास का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र
- उद्यमी विकास कार्यक्रम (EDP- Electronic Data Processing) का प्रमाण पत्र
- तकनीकी पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
पीएमइजीपी योजना के तहत कौन कौन से बिज़नेस आरम्भ किये जा सकते हैं?
- कृषि पर आधारित उद्योग
- खाद्य पदार्थों पर आधारित उद्योग
- खनिज संबंधित उद्योग
- कृषि संबंधित उद्योग
- गैर पारंपरिक ऊर्जा
- सेवा उद्योग
- वन आधारित उद्योग
- रसायन संबंधी उद्योग
- कपड़ों का उद्योग (खादी को छोड़कर)
- इंजीनियरिंग
पीएमइजीपी योजना के तहत कौन कौन से बिज़नेस नहीं किये जा सकते हैं?
- अगर आपके व्यापार को शुरू करने के लिए आपके प्रारंभिक पूंजी की कमी होती है, तो पीएमइजीपी योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
- यदि आप अपने व्यापार को ऐसे क्षेत्र में आरम्भ करने जा रहे हैं जहाँ पर निवेश काफी अधिक होता है तथा वहां पर भरोसा काफी कम होता है, तो PMEGP Yojana के द्वारा लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
- बहुत से ऐसे उद्योग होते हैं जिनमें नियम मकान की विशेषताएं होती है जैसे कि औद्योगिक उत्पादन, वित्तीय सेवाएं, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग आदि, ऐसे उद्योग PMEGP Yojana के अंतर्गत आरम्भ नहीं किये जा सकते हैं, परन्तु उन्हें विशेष नियमों और नियमों का पालन करके शुरू किया जा सकता है।
- यदि आपके पास पहले से ही कोई बिजनेस है तथा आप उसे बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो पीएमइजीपी योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाता है।
List of Caste/Category Applicants in PMEGP Scheme: पीएमइजीपी योजना में जाति/ श्रेणी आवेदकों की सूची
- अनुसूचित जनजाति (ST- scheduled tribe)
- उत्तर पूर्वी राज्य के लोग (people of north eastern states)
- सीमावर्ती इलाकों और पहाड़ियों में रहने वाले लोग (People living in border areas and hills)
- भूतपूर्व सैनिक (Former serviceman)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC- Other backward classes)
- अनुसूचित जाति (SC- scheduled caste)
- अल्पसंख्यक (Minority)
- महिलाएं (Women)
- विकलांग (Handicap)
PMEGP Scheme Categoty: पीएमईजीपी योजना की कैटिगरी
- ओपन कैटेगरी (open category): इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में एक नया बिजनेस शुरू करने के लिए 25% की सब्सिडी के साथ बिजनेस लोन प्रदान किया जाता है। यदि कोई नागरिक शहरी क्षेत्र का निवासी है परन्तु ओपन कैटेगरी के तहत बिजनेस शुरू करना चाहता है, तब उस व्यक्ति को शहरी इलाके में ओपन कैटेगरी के साथ बिजनेस शुरू करने के लिए PMEGP Scheme के द्वारा 15% की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- एससी, एसटी, विकलांग, महिला और रिटायर व्यक्ति (SC, ST, Handicapped, Women and Retired Persons): इसके अंतर्गत कोई बिजनेस किसी ग्रामीण क्षेत्र में शुरू किया जाता है, तो उसे PMEGP Scheme के द्वारा 33% की सब्सिडी देने का प्रावधान है। वहीँ यदि बिजनेस किसी शहरी क्षेत्र में शुरू किया जाता है, तो उसे PMEGP Scheme के द्वारा 25% की सब्सिडी देने का प्रावधान है।
PMEGP Scheme Subsidy: पीएमईजीपी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी
- जनरल कैटेगरी (General Category): ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और जनरल केटेगरी के अंदर आते हैं, उन्हें पीएमईजीपी योजना के तहत परियोजना की लागत का 25% सब्सिडी दिया जाता है। आवेदन करने वाले वयक्ति को परियोजना की लागत का 10% भाग प्रदान करना होगा। ऐसे व्यक्ति जो शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं, और जनरल केटेगरी के अंदर आते हैं, उन्हें पीएमईजीपी योजना के तहत, इस परियोजना में लागत का 15% सब्सिडी मिलेगा। आवेदन करने वाले वयक्ति को परियोजना की लागत का 10% योगदान प्रदान करना होता है।
- निम्न कैटेगरी (Lower Category): ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और ओबीसी, महिला, एक्स सर्विसमैन, एसटी, फिजिकली हैंडिकैप्ड, एससी, हिल एंड बॉर्डर एरिया आदि केटेगरी के अंदर आते हैं, उन्हें पीएमईजीपी योजना के तहत परियोजना की लागत का 25% सब्सिडी दिया जाता है। आवेदन करने वाले वयक्ति को परियोजना की लागत का 5% भाग प्रदान करना होगा। ऐसे व्यक्ति जो शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं, और ओबीसी, महिला, एक्स सर्विसमैन, एसटी, फिजिकली हैंडिकैप्ड, एससी, हिल एंड बॉर्डर एरिया आदि केटेगरी के अंदर आते हैं, उन्हें पीएमईजीपी योजना के तहत परियोजना की लागत का 35% सब्सिडी मिलेगा। आवेदन करने वाले वयक्ति को परियोजना की लागत का 5% योगदान प्रदान करना होता है।
PMEGP Yojana Apply Online: पीएमईजीपी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएमईजीपी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको PMEGP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद पीएमईजीपी योजना के होमपेज पर आपके सामने एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा ‘Application For New Unit’, जिसमें आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिस पर आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिया जाएगा।
- इसके बाद दिए गए पीएमईजीपी योजना के एप्लीकेशन फॉर्म पर सबसे पहले आपको 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर, 24 डिजिट की EID तथा आपका आधार कार्ड का नाम वहां लिखना होगा।
- इसके बाद आपको इसके नीचे एक ड्रॉप डाउन लिस्ट देखने को मिल जाएगी, जिस पर आपको Sponsoring Agency (स्पॉन्सरिंग संस्था) को चुनना है जैसे कि KVIC, KVIB, DIC आदि।
- इसके बाद नीचे दिए गए ड्रॉपडाउनलिस्ट में अपने राज्य का नाम तथा फिर उसके नीचे अपने जिले का नाम सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको स्पॉन्सरिंग ऑफिस सेलेक्ट कर लेना होगा, और अंत में जब आप फाइनल सबमिशन करेंगे तब आपका एप्लीकेशन सिलेक्टेड ऑफिस को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
- इसके बाद नीचे दी गई ड्रॉपडाउनलिस्ट में आपको अपने लिंग को सेलेक्ट करना है जैसे कि महिला या पुरुष।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए ऑप्शन पर अपनी जन्मतिथि दर्ज कर लेनी होगी, जन्मतिथि को आप उदाहरण के लिए 20-02-2010 इस प्रकार लिख सकते हैं।
- इसके बाद जैसे ही आप जन्मतिथि दर्ज करेंगे, कंप्यूटर ऑटोमेटिक ही आप की वर्तमान आयु को वहां पर दर्ज कर देगा।
- इसके बाद नीचे दी गई ड्रॉपडाउनलिस्ट में आपको अपनी जाति का चुनाव कर लेना है, तथा स्पेशल कैटिगरी में भी ड्रॉपडाउनलिस्ट में से एक कैटागरी का चयन कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज कर लेनी होगी (यदि आपकी क्वालिफिकेशन कक्षा 8 से कम है, तो आपको कारीगरी मूल्य ₹10 लाख और ट्रेडिंग और सर्विस ₹5 लाख मिलेंगे और यदि कक्षा 8 से ज्यादा है तो ₹25 लाख सैंक्शन होगी और ट्रेडिंग और सर्विस आपको ₹10 लाख मिलेगी)
- इसके बाद आपको पत्र व्यवहार के लिए वर्तमान में रह रहे घर का ठिकाना, अपना राज्य, जिला, पिन कोड आदि की जानकारी दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद आपको आगे के ऑप्शन पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज, ईमेल आईडी, आदि की जानकारी दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद आगे के ऑप्शन पर अपनी इकाई, अपना यूनिट लोकेशन तथा प्रपोज्ड यूनिट एड्रेस, अपनी अपनी गतिविधि का प्रकार, व्यवसाय का प्रकार, आदि दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद आपको आगे के ऑप्शन में अपने व्यवसाय का संक्षिप्त में विवरण, डीपी ट्रेनिंग की जानकारी, अपने एडीपी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का नाम, परियोजना की लागतण में पूंजीगत व्यय कार्यशील पूंजी तथा रोजगार आदि को दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको बैंक विवरण में सबसे पहले अपने बैंक का चयन करना होगा अपने बैंक के आईएफएससी कोड एंड ऐड्रेस को सेलेक्ट करना होगा। पहले फाइनेंस बैंक का चयन कर लेंगे तब आपके दूसरे फाइनेंस बैंक का भी वही चयन हो जाएगा।
- इसके बाद आपको आगे के ऑप्शन पर CGTMSE की जानकारी, योजना के बारे में कहां से सुना, और अंत में Terms & Condition पर टिक मार्क कर लेना होगा।
- अप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारियों को सही तरीके से दर्ज कर लेने के बाद ओके बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
- इसके बाद जैसे ही आप ओके बटन में क्लिक करेंगे, तो आपको एक सर्टिफिकेट अपलोड फॉर्म दिख जायेगा।
- अब आपको इस सर्टिफिकेट अपलोड फॉर्म में कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पापुलेशन सर्टिफिकेट, ईडीपी, ट्रेंनिंग सर्टिफिकेट, हाईएस्ट एजुकेशन, टेक्निकल सर्टिफिकेट, (पीडीएफ, जेपीजी फॉर्मेट में) आदि अपने प्रिंटर में स्कैन करके अपलोड कर लेने होंगे।
- जब आप का एप्लीकेशन सबमिट हो जायेगा, उसके बाद एक आईडी नंबर तथा पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल में पर प्राप्त हो जायेगा।
- जब आप एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर लेंगे तो उसके पश्चात आप चाहे तो आवेदन पत्र प्रिंट भी करवा सकते हैं।
- इस प्रकार आप पीएमईजीपी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
How To Get Loan Under PMEGP Scheme: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी योजना) के तहत लोन कैसे प्राप्त करें?
- यदि आप प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी योजना) के तहत ऑफलाइन लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले पीएमईजीपी के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाकर एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी प्रकार की जरूरी जानकारी को सही तरीके से दर्ज कर लें।
- जब PMEGP Loan Application Form में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज कर लेंगे तो उसके बाद उस फॉर्म में मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को अटैच कर लें।
- इसके बाद आपको अपने नजदीक किसी kvic/KVIB या DIC में जाकर PMEGP एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर लेना होगा।
- उसके पश्चात आपके द्वारा चुनी गई kvic/KVIB या DIC नोडल एजेंसी द्वारा एक साक्षात्कार प्रक्रिया अपनाई जायेगी।
- यदि उस नोडल एजेंसी को आपके द्वारा दिया गया प्रोजेक्ट पसंद आता है तो उसके पश्चात वह नोडल एजेंसी उसे आगे बढ़ाने के लिए उसे बैंक को भेज देंगे।
- इन सभी कार्यों के पश्चात बैंक आपका लोन अप्रूव करने के लिए आपसे कुछ आवश्यक दस्तावेजों की मांग करेंगे, जिनको आपको बैंक में जाकर जमा करना होगा।
- जब आप बैंक के द्वारा मांगे गए सभी प्रकार के दस्तावेजों को जमा करा देते हैं उसके पश्चात बैंक आपके आवेदन की केवाईसी करेगा।
- इसके पश्चात यदि बैंक आपके लोन को स्वीकृत कर देता है, तो वह इसे kvic/KVIB या फिर DIC मैं जमा करा देगा, इसे प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम EDP प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।
- जब आप EDP प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे उसके पश्चात आपको ईडीपी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र को kvic/kvib/dic और बैंक में जमा कर लेना होगा, इसके बाद आप की सब्सिडी सरकार द्वारा बैंक को भेज दी जाएगी।
PMEGP Loan Application Status Check Online: पीएमईजीपी लोन एप्लीकेशन स्टेटस चेक ऑनलाइन
- पीएमईजीपी लोन एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको PMEGP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद पीएमईजीपी योजना के होमपेज पर आपके सामने एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा लॉगइन फॉर्म फॉर रजिस्टर्ड एप्लीकेंट ( Login Form for Registered Applicant), जिसमें आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपनी आईडी तथा पासवर्ड को दर्ज कर लेना होगा तथा दिए गए लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- पीएमईजीपी पोर्टल में लॉगिन हो जाने के बाद आप अपने पीएमईजीपी लोन एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको दिए गए View Status के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप अपना पीएमईजीपी लोन एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएमइजीपी योजना (PMEGP Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएमइजीपी योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PMEGP Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।