दोस्तों, Swadhar Greh Yojana भारत सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बेसहारा महिलाओं के लिए आरम्भ की है। स्वाधार गृह योजना का मुख्य उद्देश्य पीड़ित वर्ग की महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा सहारा प्रदान करना है। Swadhar Greh Yojana के माध्यम से इन महिलाओं को सरकार आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सेवाएं, और अन्य सुविधाएं प्रदान करके उनके जीवन को कठिनाइयों से दूर कर समाज में सम्मान दिलाने का प्रयास करती है। स्वाधार गृह योजना के माध्यम से सरकार पारिवारिक कलह या अनबन, अपराध, हिंसा, मानसिक तनाव, सामाजिक बहिष्कार, और नैतिक खतरों के कारण बेघर हुई महिलाओं या बालिकाओं को अस्थायी आवास, अनुरक्षण गुजारा-राशि और समान उद्देश्यों वाली पुनर्वास जैसी सेवाएं प्रदान करवाती है। Swadhar Greh Yojana इन महिलाओं की व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के महत्व पर भी ज़ोर देती है, जिससे उन्हें अकेले या परित्यक्त होने की किसी भी संभावना को रोका जा सके। Swadhar Greh Yojana 18 वर्ष से ऊपर आयु की बेसहारा महिलाओं को ही लाभ प्रदान करती है।
दोस्तों, स्वाधार गृह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को समर्थन एवं सुरक्षा प्रदान करना है। स्वाधार गृह योजना के तहत इन महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सेवाएं व अन्य निजी सुविधाएँ केंद्र सरकार द्वारा प्रदान कराई जाती है। हमारे देश में आज भी ऐसी महिलाएं हैं जो दहेज़ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से पीड़ित है। इन मासूम महिलाओं को सहारा देने के लिए भारत सरकार की ओर से स्वाधार गृह स्कीम को चलाया गया है। Swadhar Greh Yojana के द्वारा इन पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र सरकार न सिर्फ रहने के लिए जगह प्रदान कराती है, बल्कि उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार अलग-अलग चीजों की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजी-रोटी कमाने लायक भी बनाया जाता है। Swadhar Greh Yojana के माध्यम से आश्रयहीन महिलाओं को आश्रय, भोजन, वस्त्र आदि की सुविधाएं भारत सरकार द्वारा प्रदान कराई जाती है। स्वाधार गृह योजना के माध्यम से बेसहारा महिलाएं और लड़कियां लाभ उठा कर समाज में सम्मान के साथ रह सकती हैं।
दोस्तों, यदि आप भी स्वाधार गृह योजना का लाभ उठा कर सरकार द्वारा पुनर्वास के लिए संस्थागत सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको Swadhar Greh Yojana की पूरी जानकारी जैसे स्वाधार गृह योजना क्या है, Swadhar Greh Yojana के फायदे, स्वाधार गृह योजना के लिए पात्रता, और स्वाधार गृह योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Swadhar Greh Yojana: स्वाधार गृह योजना की जानकारी
दोस्तो, Swadhar Greh Yojana महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आरम्भ की गई एक रचनात्मक पहल है। स्वाधार गृह योजना की शुरुवात वर्ष 1 जनवरी 2016 में की गई थी, जिसे स्वाधार और अल्पावास गृह नामक दो पूर्ववर्ती योजनाओं को सम्मिलित करके बनाया गया है। स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार का 60 प्रतिशत और राज्य सरकार का 40 प्रतिशत अंशदान है। स्वाधार गृह योजना के पीछे मुख्य विचार उन महिलाओं के लिए एक पोषण संस्थागत ढांचा स्थापित करना है, जो अपनी जिंदगी में विषम परिस्थितियों को झेल रहीं हैं। स्वाधार गृह योजना के द्वारा इन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, पौष्टिक भोजन, उचित कपड़े और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच प्रदान करवाना है। इसके अलावा Swadhar Greh Yojana का उद्देश्य उन पीड़ित महिलाओं की वित्तीय स्थिरता और सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करना है। Swadhar Greh Yojana इन पीड़ित महिलाओं की व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के महत्व पर भी ज़ोर देती है। स्वाधार गृह योजना के माध्यम से उन महिलाओं को मदद मिलेगी जो पारिवारिक विवाद, अपराध, हिंसा, मानसिक तनाव या सामाजिक उपेक्षा के कारण घर विहीन हो या अन्य कठिन परिस्थिति को झेल रहीं हो। Swadhar Greh Yojana के माध्यम से बेसहारा एवं विषम परिस्थितियों से गुजरने वाली पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा पुनर्वास की सेवा दी जाती है।
Swadhar Greh Yojana Overview: स्वाधार गृह योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: स्वाधार गृह योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू हुई: वर्ष 1 जनवरी 2016
- सम्बंधित विभाग: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- उद्देश्य: कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देकर उनका सम्मान एवं कल्याण करना
- लाभार्थी: कठिन परिस्थितियों की पीड़ित महिलाएं
- लाभ: भोजन, कपड़े, आश्रम, स्वास्थय उपचार और देखभाल की सुविधा प्रदान करवाना
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.india.gov.in/spotlight/swadar-greh-scheme
Swadhar Greh Yojana Benefits: स्वाधार गृह योजना के लाभ व विशेषताएं
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाता है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा संकटग्रस्त महिलाओं जिनके पास आश्रय, भोजन, कपड़े, चिकित्सा देखभाल और भावनात्मक समर्थन सहित सामाजिक और वित्तीय सहायता का अभाव है, उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाता है, और अपना जीवन पुनः संवारने के लिए भावनात्मक शक्ति प्रदान प्रदान की जाती है।
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं को परिवार और समाज में पुनः एकीकरण के लिए कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान कराई जाती है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा पीड़ित महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास में सहायता प्रदान कराई जाती है।
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से अस्थायी आवासीय सुविधा के साथ-साथ भोजन, कपड़े और चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा नामांकित महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होते हैं।
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से लाभार्थियों को परामर्श और व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा टेलीफोन पर परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से देश की सभी गरीब व बेबस और बेसहारा महिलाओं को रहने के लिए घर आश्रय वस्त्र, भोजन,एवं चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाती है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण देकर सरकार द्वारा आत्मनिर्भर बनाया जाता है।
- कोई महिला घरेलू हिंसा या अन्य समस्या से पीड़ित है तो Swadhar Greh Yojana के द्वारा उन्हें क़ानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक वर्ष तक रहने की व्यवस्था प्रदान की जाती है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा अन्य श्रेणियों की महिलाओं के लिए 3 वर्ष और 55 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध महिलाओं को अधिकतम 5 वर्ष की सुविधा प्रदान की जाती है और उसके बाद उन्हें वृद्धा आश्रम भेज दिया जाता है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा पीड़ित महिलाओं को जागरूक करने के लिए कॉउंसलिंग और स्किल विकास कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा यदि किसी महिला की पुत्री है तो वह भी 18 वर्ष पुरे होने तक अपनी माँ के साथ स्वाधारगृह में रह सकती है, यदि कोई पुत्र है तो वह 12 वर्ष की आयु पूरी करने तक अपनी माँ के साथ रह सकता है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं को स्वाधारगृह में रहने की अनुमति नहीं दी जाती है।
- आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बेहतर जीवन जीने और अपने जीवन स्तर में सुधार करने के लिए स्वाधार गृह योजना बहुत ही कारगर है।
- Swadhar Greh Yojana के द्वारा सरकार, निवासियों को आश्रय देने के लिए कमरों/काटेजों/कुटियों के निर्माण तथा रसोई, स्नानागार, प्रशिक्षण हाल, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय, कार्यालय-कक्ष और पानी, विद्युत, पहुंच मार्ग चारदिवारी आदि जैसी सामान्य सुविधाओं आदि के लिए सहायता प्रदान करती है।
- स्वाधार गृह योजना के माध्यम से स्वाधारगृह निर्माण के लिए अनुदान महिला विकास निगमों, केंद्रीय या राज्यों के स्वायत्त संगठनों, नगर निगमों और पंचायती राज संस्थानों सहित राज्य सरकारों को प्रदान की जाती है। यह सहायता अधिकतम रू. 1,33,000/- प्रति निवासी की दर से प्रदान की जाती है।
Swadhar Greh Yojana Eligibility: स्वाधार गृह योजना के लिए पात्रता
- जिन महिलाओं को छोड़ दिया गया है, वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- ऐसी महिलाएं जो प्राकृतिक आपदाओं से बची हुई हैं, वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- जो महिलाएं घरेलू हिंसा, पारिवारिक तनाव या कलह के शिकार हैं, वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- वे महिलाएं और लड़कियां जिन्हें वेश्यालयों से बचाया गया है, अथवा वहां से भगाकर लाया गया है, वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- कई बार विधवा महिलाओं को घर से बेघर कर दिया जाता है, इस प्रकार की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- अगर कोई महिला या लड़की विकलांग है, तो वह महिला या लड़की भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- जो महिलाएं मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर है या मानसिक रोगी है, वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- अनाथ लड़कियों जैसे किसी दुर्घटना में उसके मां-बाप की मृत्यु हो जाती हैं, वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- ऐसी महिलाएँ जो एचआईवी/एड्स से प्रभावित हैं, वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।
Swadhar Greh Yojana Required Documents: स्वाधार गृह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आई कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- संपत्ति के दस्तावेज़
- पिछले छह महीने का बैंक स्टेटमेंट
- आपका पता दर्शाने वाले बैंक विवरण
- राष्ट्रीयता पहचान प्रमाण स्वाधार गृह योजना 2024
- हाउसिंग सोसायटी से एनओसी
- भुगतान रसीद
- संपत्ति मूल्यांकन प्रमाणपत्र
स्वाधार गृह योजना का कार्यान्वयन कौन कर सकता है?
- राज्य स्तर पर केन्द्रीय या स्वतंत्र निकाय
- महानगरीय निकाय
- छावनी बोर्ड
- राज्य सरकार के संगठन, जिनमें राज्य सरकारों द्वारा स्थापित महिला विकास निगम भी शामिल हैं
- पंचायती राज संस्थाएं और सहकारी संगठन
- राज्य सरकारों के महिला एवं बाल विकास/समाज कल्याण प्रभाग
- किसी भी लागू कानून के तहत पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट
- स्वाधार गृह (Swadhar Greh)
- वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centers)
- NGO और सामुदायिक संगठन
- स्थानीय सरकारी कार्यालय
Swadhar Greh Yojana Apply Online: स्वाधार गृह योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- स्वाधार गृह योजना में आवेदन करने से पहले स्वाधार गृह योजना को ध्यानपूर्वक समझें।
- इसके बाद Swadhar Greh Yojana के लाभ, योग्यता मानदंड, और समर्थन के प्रकार की समाचार प्राप्त करें।
- इसके बाद स्वाधार गृह योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए संस्थाओं की खोज करें।
- इसके बाद स्थानीय स्तर पर योजना से जुड़ी संस्थाओं का पता करें।
- इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए संस्थाओं से सहायता प्राप्त करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें और योजना के अनुसार आवेदन भरें।
- यदि आप मदद की आवश्यकता महसूस करते हैं, तो स्थानीय स्तर पर सहायता स्थान पर पहुंचें।
- यह स्थानीय अधिकारियों द्वारा आपकी मदद के लिए विशेषज्ञता प्रदान करता है।
स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत प्रवेश नीति, सेवाएं एवं अभिलेख प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश
- जब पीड़ित महिलाएं अकेले या सिफारिशों के माध्यम से स्वाधार गृह में आती हैं, तो सबसे पहले सबसे पहले उनके सामाजिक इतिहास, उनकी पीड़ा के स्रोत और उनकी समायोजन कठिनाइयों का आंकलन किया जाता है।
- पीड़ित महिला का एक परामर्शदाता द्वारा एक व्यक्तिगत साक्षात्कार कराया जाता है, और उसके बाद उसके लिए एक केस फ़ाइल बनाई जाती है (जब तक कि MWCD एक मानकीकृत प्रक्रिया स्थापित और वितरित नहीं कर देता)। इसके मुख्य उद्देश्य उसे शुरुवाती आघात से उबरने में सहयोग प्रदान करना और यह निर्धारित करना है कि स्वाधार गृह द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ उसकी ज़रूरतों के लिए उपयुक्त हैं या नहीं।
- पीड़ित महिला के आगमन पर उसका नाम, पता, आयु, उसके बच्चों के बारे में जानकारी, समस्या का विवरण और संदर्भ सहित प्रवेश रजिस्टर में उसका विवरण दर्ज कराया जाता है।
- प्रत्येक मामले के लिए एक समर्पित फाइल बनाई जाती है, जिसमें संपूर्ण केस रिकॉर्ड, रिश्तेदारों के पते का विवरण, रेफरल पत्र, तथा अदालती मामलों, पुलिस रिपोर्ट आदि से संबंधित अन्य दस्तावेज शामिल किये जाते हैं।
- किसी भी प्रकार के सहायता के लिए पेशकश का रिकॉर्ड रखा जाता है, जैसे कि मामले से संबंधित विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठकें, चिकित्सा जांच आदि।
- इन केस फाइलों को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, और किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा किसी भी समय समीक्षा के लिए सुलभ कराया जाता है।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्वाधार गृह योजना (Swadhar Greh Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको स्वाधार गृह योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Swadhar Greh Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।