Kisan Credit Card Yojana: किसानों को मिलेगा ₹3 लाख तक का लोन केवल 4% ब्याज दर पर, ऐसे बनवाना होगा किसान क्रेडिट कार्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Kisan Credit Card Yojana देश के सभी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि कार्यों में सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) के माध्यम से किसानों को कृषि की आवशयकताओं के लिए लोन प्रदान किया जाता है। जिससे किसान भाई अपनी फसल उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकें और खाद, बीज, सिंचाई और अन्य कृषि साधनों को खरीदने में सक्षम हो सकें। Kisan Credit Card Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को उनकी जरूरतों के अनुसार समय पर धन मुहैया कराना है, जिससे वह अपनी खेती को सफलतापूर्वक और कुशलतापूर्वक कर सकें। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से देश के किसान अपनी जमीन गिरवी रख कर बहुत कम व्याज दरों पर खेती के लिए लोन ले सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को ग्रीन कार्ड भी कहा जाता है, केंद्र सरकार ने इस योजना को केवल किसानों के लिए ही आरम्भ किया है।

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसानों को अक्सर कृषि कार्यों के लिए पैसों की जरुरत होती है, जिस कारण से उन्हें कहीं न कहीं से पैसों का इंतजाम करना पड़ता है। इन्हीं बातों को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा किसानो के फायदे के लिए ‘किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन योजना’ को आरम्भ किया है। Kisan Credit Card Yojana के लिए किसानों को पहले आवेदन करना होता है और जब किसान क्रेडिट कार्ड जारी हो जाता है, तो सरकार द्वारा इस कार्ड के माध्यम से अधिकतम ₹3,00,000 तक का लोन 4% के ब्याज दर पर प्राप्त किया जा सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरूवात किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की गई है। किसानों को आम तौर पर पैसे की आवश्यकता होती है, जिस कारण से वह बड़े ब्याज दर पर जमीनदारों या साहूकारों से लोन लेते हैं और उसके बाद उनको कर्ज चुकाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को इस तरह के शोषण से बचाने के लिए भारत सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरुवात की है।

दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा कर कृषि कार्यों के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको Pradhanmantri Kisan Credit Card Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है,  Kisan Credit Card Yojana के फायदे, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पात्रता, और पीएम किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Kisan Credit Card Yojana: किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी

दोस्तों, किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Yojana) केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर वर्ष 1998 में शुरू की गई थी। Kisan Credit Card Yojana की शुरुवात भारत सरकार ने किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की लिए की गई थी। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है और यह लोन 4% के ब्याज दर प्रदान किया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के कई मुख्य उद्देश्य हैं, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना और देश के किसान भाइयों को कृषि के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। Kisan Credit Card Yojana देश के किसानों की आय को भी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है, क्योंकि इससे किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण भी प्राप्त होते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना का एक अन्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वह वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ा सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से देश के किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। Kisan Credit Card Yojana के द्वारा किसान भाई सरकार से प्राप्त इस ऋण राशि का उपयोग बीज, खाद, सिंचाई और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए कर पाएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना देश के किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों को उपयोग करने की सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे किसान भाई अपनी फसल क्षमता को और बेहतर बना सकते हैं।

ALSO READ  PM Ujjwala Yojana (PMUY): सभी महिलाओं को सरकार दे रही है फ्री गैस सिलेंडर, यहाँ से जल्दी करें आवेदन!

Kisan Credit Card Yojana Overview: किसान क्रेडिट कार्ड योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: किसान क्रेडिट कार्ड योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू हुई: वर्ष 1998
  • उद्देश्य: देश के किसानों को कम ब्याज दर में लोन उपलब्ध करवाना
  • लाभार्थी: भारत के किसान नागरिक
  • लोन राशि: 3 लाख रुपए तक (नोट – 3 लाख से अधिक राशि पर ब्याज दर बढ़ जाएगी)
  • व्याज दर: 4%
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-1551
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in/

Kisan Credit Card Yojana Benefits: किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ व विशेषताएं

  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को कई लाभ प्रदान किये जाते हैं।
  • Kisan Credit Card Yojana के माध्यम से बहुत ही आसानी से लोन प्राप्त किया जा सकता है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना के द्वारा प्राप्त लोन पर दूसरे लोन के मुकाबले ब्याज दर काफी सस्ता होता है।
  • Kisan Credit Card Yojana का उद्देश्य देश के किसानों को सरकार द्वारा खेती के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना की मदद से देश के किसान भाइयों की खेती अच्छी हो सकेगी।
  • Kisan Credit Card Yojana की मदद से देश के किसान अपने खेतों की जुताई, फसलों की सिंचाई समय से कर पाते हैं, जिससे उनके उपज मे काफी वृद्धि होती है।
  • Kisan Credit Card Yojana (KCC) के माध्यम से किसान भाई बहुत ही आसानी से अपने नजदीकी बैंक में जाकर कुछ औपचारिकता पूरी करके कृषि के लिए ₹3,00,000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) के द्वारा प्राप्त लोन पर सबसे कम ब्याज दर 4 % होती है।
  • यदि किसान समय पर लोन चुकाता है तो उसे किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) के अंतर्गत ब्याज दर में 2% की अतिरिक्त छूट दी जाती है।
  • यदि किसान भाई किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (Kisan Credit Card SBI) से बनवाते हैं तो मुफ्त में एटीएम कार्ड दिया जाता है।
  • केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों को दो अतिरिक्त बीमा का लाभ देती है, जिसके अंतर्गत यदि किसान की मृत्यु या पूरी तरह से विकलांग हो जाता है, तो उसे 50,000 तक की सहायता दी जाती है। यदि किसानों को इसके अलावा अन्य हेल्थ समस्याएं आती हैं तो उसे 25,000 तक की सहायता सरकार से की जाती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) पर एक निर्धारित समय सीमा तक साधारण व्याज लगता है, यदि किसान निर्धारित समय सीमा के बाद लोन चुकाता है तो तो उस पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) के द्वारा यदि कोई किसान 1.6 लाख रुपए तक का लोन लेता है, तो इस पर उसे किसी भी तरह की कोई सिक्योरिटी या गारंटी नहीं देनी होती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) के अंतर्गत किसान एक बार लोन चुका लेता है, तो वह पुनः लोन लेने के लिए पात्र माना जाता है।
ALSO READ  PM Vishwakarma Yojana - सरकार की इस योजना में मिलेंगे 15000 रूपये और ₹3 लाख तक का लोन

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) की अवधि कितनी होती है?

दोस्तों, किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) एक ओवरड्राफ्ट की तरह काम करता है, जिसमें किसान भाई जब चाहें तब पैसा जमा कर सकते हैं, और जब चाहे तब पैसा निकाल सकते हैं, और जब पैसा निकलेगा तब व्याज देना पड़ेगा। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड 5 वर्ष के लिए दिया जाता है और 5 वर्ष बाद ब्याज जमा कर पुन: नवीनीकरण करवा सकते हैं।

ओवरड्राफ्ट क्या होता है?

दोस्तों, ओवरड्राफ्ट बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को प्रदान किया जाता है। यह ऐसा लोन होता है जिसमें ग्राहक के खाते मे पैसे नही होने पर भी पैसे निकाल जाते है। इसमें एक फिक्स ओवरड्राफ्ट लिमिट निर्धारित की जाती है, और इस लोन की ऋण सीमा बैंको पर निर्भर करती है। और जब पैसा निकाला जाता है तब ब्याज समेत पूरा चुकाना होता है।

किसान क्रेडिट कार्ड किस बैंक से बनवाएं? 

दोस्तों, भारत में पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट दोनों ही बैंक मौजूद हैं, और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप इन सभी बैंकों में जा सकते हैं। इसके अलावा आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानि एसबीआई से भी किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card SBI) बनवा सकते हैं। किसान यदि चाहे तो वह पंजाब नेशनल बैंक यानि पीएनबी से भी किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card PNB) बनवा सकते हैं।

What is KCC loan: KCC ऋण क्या है?

KCC ऋण विशेष रूप से, नाबार्ड द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रदान किया जाता है। केसीसी ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैंक की किसी भी शाखा से संपर्क कर सकते हैं। आवेदक केसीसी ऋण के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

What is Crop Loan: फसली ऋण क्या है?

फसली ऋण किसानों को उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए प्रदान की जाती है।

How Can I Get SBI Kisan Credit Card: मैं एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड (SBI Kisan Credit Card) प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपने नजदीकी बैंक जाना होगा।

How do I Renew My KCC: मैं अपने KCC का नवीनीकरण कैसे करूँ?

समय पर KCC का नवीनीकरण किसानों को उनकी केसीसी ऋण सीमाओं में 10% की स्वचालित वृद्धि के लिए योग्य बनाता है। KCC का नवीनीकरण करते समय किसानों को स्मार्ट कार्ड सह डेबिट कार्ड जारी किया जाना चाहिए।

Date of Deposit Kisan Credit Card Money: किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत ऋण (लोन) कब चुकाना होता है?

  • खरीफ/एकल फसल: 1 अप्रैल से 30 सितम्‍बर – 31 जनवरी
  • रबी/एकल फसल: 1 अक्‍तूबर से 31 अक्‍तूबर – 31 जुलाई
  • दोहरी/विविध फसलों खरीफ एवं रबी फसल: 31 जुलाई
  • दीर्घावधि फसलों वर्ष भर: 12 माह (पहले संवितरण की तारीख से )

Kisan Credit Card Yojana Eligibility: किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए किसानों को भारत का स्थाई नागरिक होमा आवश्यक है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए किसानों की आयु 18 वर्ष से 75 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को किसान होना आवश्यक है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास कृषि भूमि होनी अनिवार्य है।
  • किराएदार किसान, बटाईदार और मौखिक पट्टेदार भी किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) के लिए पात्र हैं।
  • स्वयं सहायता समूहों या संयुक्त देयता समूह भी किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
ALSO READ  RTE Yojana: आरटीई योजना के तहत मिलेगा किसी भी प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन, ऑनलाइन ऐसे करें अपना आवेदन!

Kisan Credit Card Yojana Required Documents: किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज़
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Kisan Credit Card Yojana Apply Online: किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसान भाइयों को आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC Center) या जन सेवा केंद्र जाना होगा।
  • CSC VLE को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले Kisan Credit Card Yojana के आधिकारिक लिंक https://eseva.csccloud.in/kcc/Default.aspx# पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अप्लाई न्यू केसीसी का लिंक पर जाना होगा और अपने सीएससी आईडी से लॉगिन कर लेना होगा।
  • सीएससी आईडी से लॉगिन कर लेने के बाद आपको किसान का आधार कार्ड नंबर दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद अब आपके सामने एक केसीसी आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद केसीसी आवेदन फॉर्म खुलकर में आपको किसान की सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज कर लेनी होगी।
  • किसान की सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद और सभी दस्तवेजों को अपलोड कर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद CSC VLE को अपने सीएससी वॉलेट से पेमेंट कर लेना होगा, जिसमें कि 35.40 आवेदन चार्ज लिया जाएगा।
  • इसके बाद सीएससी VLE Wallet से 12.6 रुपए कट जायेंगे और बाकी CSC VLE को कमिशन मिल जायेगा।
  • इस प्रकार CSC VLE किसान भाइयों का किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Kisan Credit Card Yojana Important Links: किसान क्रेडिट कार्ड योजना महत्वपूर्ण लिंक

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Kisan Credit Card Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment