दोस्तों, PM Kusum Yojana कृषि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किसानों को अपने खेतो मे सोलर पंम्प लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान कराई जाती है। पीएम कुसुम योजना के माध्यम से 2 हॉर्स पावर लेकर से 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप पर 90% की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा 35 लाख किसानों को PM Kusum Solar Subsidy Yojana के माध्यम से लाभ प्रदान कराने के लक्ष्य तय किया गया है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के प्रथम चरण में 17.5 लाख डीजल और पेट्रोल से चलने वाले पंपों को सोलर पैनल की सहायता से चलाया जायेगा। देश के किसान भाई जो सिंचाई पम्पों को डीजल या पेट्रोल से चलाते हैं, वह अब सिंचाई पम्पों को सौर ऊर्जा की मदद से चलाएंगे। PM Kusum Yojana के द्वारा ने केवल किसानों की सिंचाई और बिजली की लागत कम होगी बल्कि वे अतिरिक्त बिजली बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर पाएंगे।
दोस्तों, प्रधानमंत्री कुसुम योजना देश के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। PM Kusum Yojana के माध्यम से देश के किसान ने केवल खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। कुछ किसान भाई तो प्रधानमंत्री कुसुम योजना से प्राप्त लाभ से प्रति एकड़ 60,000 से 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय भी अर्जित कर रहे हैं। इस प्रकार पीएम कुसुम योजना देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए कुल लागत की 90% तक की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस आर्थिक सहायता में सरकार द्वारा 60% तक की सब्सिडी तथा 30% तक की लोन राशि भी शामिल की गई है। PM Kusum Solar Subsidy Yojana से प्राप्त लाभ से किसान अपनी बंजर भूमि पर सौर पंप लगा सकते हैं। दोस्तों, बता दें कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा कुल 34000 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ उठा कर अपनी सिंचाई की जरूरत को पूरा करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको Pradhanmantri Kusum Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम कुसुम योजना क्या है, PM Kusum Yojana के फायदे, पीएम कुसुम योजना के लिए पात्रता, और पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Kusum Yojana: प्रधानमंत्री कुसुम योजना की जानकारी
दोस्तो, PM Kusum Yojana की शुरुवात देश के प्रदान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2019 में की थी। प्रधानमंत्री कुसुम योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा से लाभान्वित करना है। पीएम कुसुम योजना के माध्यम से भारत सरकार देश के किसानों को खेत की सिंचाई करने के लिए सोलर पैनल की सुविधा प्रदान कराएगी, जिससे देश के किसान भाई समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सके, और फसलों की बंपर पैदावार करने में कामयाब हो सके। अगर देश के किसान भाई प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से ग्रिड बनाकर भेजते हैं, तो उन्हें उसकी कीमत भी प्राप्त होती है। दोस्तों बता दें कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत 17.5 लाख से भी ज्यादा डीजल पंप और 3 करोड़ खेती के लिए उपयोगी पंप को आने वाले 10 सालों में सौर ऊर्जा में कन्वर्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) वर्ष 2030 तक अक्षय ऊर्जा के स्रोतों से 40% उर्जा उत्पन्न करने के भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि पीएम कुसुम योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ ₹5000 की टोकन मनी भी जमा करानी होती है। टोकन मनी जमा करने के एक हफ्ते के अंतर्गत आपका टोकन मनी कंफर्म हो जाता है, उसके बाद आपको किसानों के अंश की अन्य धनराशि बैंक खाते में जमा करनी होती है। टोकन मनी जमा न करने की स्थिति में किसानों का आवेदन निरस्त कर दिया जाता है, और साथ ही साथ उनके द्वारा जमा की जाने वाली टोकन मनी भी जप्त कर ली जाती है। दोस्तों, बता दें कि PM Kusum Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास खुद का बोरिंग होना चाहिए।
PM Kusum Yojana Overview: प्रधानमंत्री कुसुम योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री कुसुम योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- सम्बंधित विभाग: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- कब शुरू हुई: अगस्त 2019
- उद्देश्य: देश के किसानों को सोलर पंप सेट खरीदने के लिए कुल लागत की 90% तक की आर्थिक सहायता प्रदान करवाना
- लाभार्थी: भारत के किसान नागरिक
- लाभार्थी राज्य: भारत के सभी राज्य
- कुल सब्सिडी: 60% सब्सिडी तथा 30% सरकारी लोन
- हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-3333
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkusum.mnre.gov.in/
PM Kusum Yojana Benefits: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के द्वारा किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 30% सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा, 30% राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
- PM Kusum Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को कुल लागत का केवल 10% ही खर्च करना होता है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से किसान अपनी कृषि आवश्यकताओं के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली और डीजल की लगत को कम करवा सकते हैं।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से देश के किसान भाइयों को सस्ते सिंचाई पंप प्रदान किये जाते हैं।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से किसानों को जो सोलर पंप प्राप्त हो रहे हैं उनके द्वारा वह जब चाहे तब अपने खेतों में मौजूद फसल की सिंचाई कर सकते हैं।
- PM Kusum Yojana के अंतर्गत 3 हॉर्स पावर से लेकर के 7.5 हॉर्स पावर के पंपसेट को स्थापित किया जाता है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ लेने हेतु 3 हॉर्स पावर के लिए ₹20549, 5 हॉर्स पावर के लिए ₹33749 और 7.5 हॉर्स पावर के लिए ₹46687 की अमाउंट डिमांड के तौर पर किसानों को जमा करवानी होती है।
- किसी व्यक्ति द्वारा यदि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से खुद के पैसे लगाकर सोलर एनर्जी यूनिट की स्थापना की जाती है, तो ऐसी अवस्था में व्यक्ति द्वारा धरोहर राशि 1,00,000 प्रति मेगावाट की दर से जमा करना पड़ता है। व्यक्ति को यह पैसे डिमांड ड्राफ्ट और बैंक गारंटी के तौर पर देना होता है जिसकी वैलिडिटी कम से कम 6 महिना होती है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सफल आवेदकों के पीपीए साइन करने के 15 दिनों के बाद इस पैसा को वापस कर दिया जाता है। इसके अलावा सोलर एनर्जी यूनिट की स्थापना करने के लिए एसपीजी को 5,00,000 प्रति मेगावाट की दर से प्रोजेक्ट निष्पादन सिक्योरिटी अमाउंट भी जमा करना होता है। इन पैसों की वैलिडिटी 15 दिनों की होती है और जब प्रोजेक्ट चालू होता है तो 1 महीने के बाद इस पैसे को वापिस करना होता है।
- PM Kusum Yojana में आवेदन करने के बाद संबंधित डिपार्टमेंट के द्वारा एसपीजी को सोलर एनर्जी यूनिट स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन जारी किया जाता है, जिसकी वैलिडिटी 9 महीने की होती है। अगर तय समय में यूनिट की स्थापना नहीं की जाती है, तो पेनल्टी भरनी होती है।
- PM Kusum Yojana के अंतर्गत करीब 10 लाख से भी ज्यादा सौर से जुड़े हुए सोलर पंप का सोलराइजेशन किया जायेगा।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के प्रथम चरण में करीब 17,00,000 से भी ज्यादा ऐसे सिंचाई पंपों को सोलर पैनल से चलाया जाएगा, जो पहले डीजल से चलते थे। इससे उन इलाकों में डीजल की खपत में काफी कमी आएगी।
- PM Kusum Yojana के द्वारा एक्स्ट्रा बिजली का प्रोडक्शन भी होता है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना का सबसे ज्यादा ऐसे राज्य के किसान भाइयों को होगा जहां पर बारिश कम होती है, या फिर जहाँ पर सिचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से सोलर प्लांट की स्थापना हो जाने पर किसानों को 24 घंटे इलेक्ट्रिसिटी प्राप्त हो जाती है, जिसकी वजह से किसान भाई जब चाहे तब अपने खेत की सिंचाई बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पैनल के द्वारा जो अतिरिक्त बिजली का निर्माण होता है, उससे किसान भाई अपनी इच्छा के अनुसार गवर्नमेंट या फिर प्राइवेट बिजली डिपार्टमेंट को बेच कर अतिरिप्त आय प्राप्त कर सकते हैं।
- Pradhanmantri Kusum Yojana के माध्यम से जो सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे वह बंजर जमीन पर ही स्थापित किए जाएंगे, ताकि उस जमीन का भी इस्तेमाल हो सके और किसान भाई को उस बंजर जमीन से भी इनकम प्राप्त हो।
PM Kusum Yojana Components: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कंपोनेंट्स
- सौर पंप वितरण: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के प्रथम चरण में केंद्र सरकार के विभागों के साथ मिलकर बिजली विभाग, सौर ऊर्जा पंप का वितरण करती है।
- सौर ऊर्जा कारखाने के निर्माण: PM Kusum Yojana के दूसरे चरण में सौर ऊर्जा कारखाने का निर्माण किया जाता है, जो अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रिसिटी का प्रोडक्शन करने की कैपेसिटी रखते हैं।
- वर्तमान पम्पों का आधुनिकीकरण: PM Kusum Yojana के तीसरे चरण में पहले से ही जो पंप लगे हुए हैं, उनका आधुनिकरण किया जाता है, और जो पुराने पंप हैं, उन्हें चेंज करके नए सोलर पंप से बदला जाता है।
- ट्यूबवेल की स्थापना करना: पीएम कुसुम योजना के अंतिम यानि चौथे चरण में सरकार द्वारा ट्यूबवेल लगवाई जाती है, जो एक लिमिटेड मात्रा में इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न करती है।
Who Are PM Kusum Yojana Beneficieries: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभार्थी कौन-कौन होते हैं?
- किसान
- किसानों का समूह
- सहकारी समितियां
- जल उपभोक्ता एसोशिएशन
- किसान उत्पादक संगठन
PM Kusum Yojana Application Fee: पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन शुल्क
- 0.5 मेगावाट: ₹ 2500 + जीएसटी
- 1 मेगावाट: ₹5000 + जीएसटी
- 1.5 मेगावाट: ₹7500 + जीएसटी
- 2 मेगावाट: ₹10000 + जीएसटी
PM Kusum Yojana Subsidy: पीएम कुसुम योजना के तहत मिलने वाला अनुदान
| Item | किसानो को मिलने वाली अनुदान राशी |
| 2 HP and DC Surface Pump | 86,716 रुपयो का अनुदान मिलेगा |
| 2 HP DC Commericial Pump | 88,278 रुपयो का अनुदान मिलेगा |
| 2HP AC Commercial Pump | 88,756 रुपयो का अनुदान मिलेगा |
| 3 HP DC Sub – Commericial Pump | 1,16,710 रुपयो का अनुदान मिलेगा |
| AC Sub – Commerical Pump | 1,16,076 रुपयो का अनुदान मिलेगा |
| 5 HP AC Sub – Commercial Pump | 1,63,882 रुपयो का अनुदान मिलेगा |
| 7.5 HP to 10 HP Sub – Commercial Pump | 2,23,276 Rs To2,78,582 Rs रुपयो का अनुदान मिलेगा |
PM KUSUM Yojana Financial Estimation: पीएम कुसुम योजना में वित्तीय संसाधनों का अनुमान
1. किसान भाइयों के द्वारा प्रोजेक्ट स्थापना के लिए:
| सोलर एनर्जी यूनिट की कैपेसिटी | 1 मेगावाट |
| अंदाज़ित इन्वेस्टमेंट | 3.5 से 4.00 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट |
| अनुमानित सालाना इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन | 17 लाख यूनिट |
| अनुमानित टैरिफ | ₹3.14 प्रति यूनिट |
| कुल अनुमानित सालाना इनकम | ₹5300000 |
| अनुमानित सालाना खर्च | ₹500000 |
| अनुमानित सालाना फायदा | ₹4800000 |
| 25 वर्ष की अवधि में कुल अनुमानित इनकम | 12 करोड़ रुपया |
2. किसानों के द्वारा जमीन किराये में लेने पर:
| 1 मेगावाट हेतु जमीन की जरूरत | 2 हेक्टेयर |
| प्रति मेगावाट बिजली प्रोडक्शन | 17 लाख यूनिट |
| अनुमानित भाड़ा | 1.70 लाख से 3.40 लाख |
PM Kusum Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- PM Kusum Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ किसान, किसानों का समूह, सहकारी समितियां, पंचायत, किसान उत्पादक संगठन, जल उपभोक्ता एसोसिएशन आदि को दिया जायेगा।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रति मेगावाट के हिसाब से किसानों के पास तकरीबन 2 हेक्टेयर जमीन होनी आवश्यक है।
- PM Kusum Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यक्ति के पास सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी आवश्यक है।
- PM Kusum Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान के नाम पर बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
- PM Kusum Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
PM Kusum Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- रजिस्ट्रेशन की कॉपी
- ऑथराइजेशन लेटर
- जमीन की जमाबंदी की कॉपी
- चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी नेटवर्थ सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबूक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
PM Kusum Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Kusum Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद PM Kusum Yojana के होमपेज में जाकर अपना राज्य का चयन का चयन करके दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें सम्बंधित राज्य की प्रधानमंत्री कुसुम योजना की जानकारी होगी।
- योजना की पूरी जानकारी ग्रहण कर लेने के बाद आपके सामने पीएम कुसुम योजना के आवेदन से सम्बंधित लिंक दिख जायेगा।
- पीएम कुसुम योजना आवेदन के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पीएम कुसुम योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको PM Kusum Yojana Application Form में पूछी गई जानकारी जैसे Name, Address, Aadhar Card Number, Mobile Number, OTP आदि अच्छे तरीके से दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद पीएम कुसुम योजना आवेदन फॉर्म में आपको मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने और जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर लेने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- PM Kusum Yojana Application Form को सबमिट कर लेने के बाद आपको पंजीयन की रसीद का प्रिंटआउट करके रख लेनी होगी।
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सबमिट हो जाने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की जांच और जमीन का भौतिक परीक्षण किया जाएगा।
- सभी जानकारियों के सही पाए जाने के बाद आपको सोलर पंप लगाने के कुल खर्च का 10 प्रतिशत देना होगा।
- इसके बाद अधिकारीयों द्वारा आपके खेतों पर सोलर पंप लगवा दिया जायेगा।
- इस प्रकार आप PM Kusum Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Check PM Kusum Yojana Application List: पीएम कुसुम योजना एप्लीकेशन की लिस्ट कैसे देखें?
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना एप्लीकेशन की लिस्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले PM Kusum Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद PM Kusum Yojana के होमपेज में जाकर आपको PM Kusum Yojana के लिए पंजीकृत आवेदनों की सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उपरोक्त ऑप्शन पर क्लिक कर लेने के बाद आपके स्क्रीन पर चयनित आवेदकों की लिस्ट खुल जाएगी।
- इसके बाद आप ओपन हुई लिस्ट में अपना नाम या फिर किसी भी व्यक्ति के नाम को आसानी से सर्च कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप पीएम कुसुम योजना एप्लीकेशन की ऑनलाइन लिस्ट देख सकते हैं।
PM Kusum Yojana Grievance Procedure: प्रधानमंत्री कुसुम योजना ग्रीवेंस प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना में ऑनलाइन ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले PM Kusum Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको पब्लिक ग्रीवेंस एंड कंप्लेंट रिड्रेसल मेकैनिज्म वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको निश्चित जगह में अपना नाम, ईमेल आईडी, एड्रेस, ग्रीवेंस डिटेल्स आदि दर्ज कर लेनी होगी।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री कुसुम योजना में ऑनलाइन ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।
PM Kusum Yojana Feedback Procedure: प्रधानमंत्री कुसुम योजना फीडबैक प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना में ऑनलाइन फीडबैक दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले PM Kusum Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको फीडबैक वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको निश्चित जगह में अपना नाम, ईमेल आईडी, सब्जेक्ट और फीडबैक की जानकारियों को दर्ज कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री कुसुम योजना में ऑनलाइन फीडबैक दर्ज कर सकते हैं।
Rooftop Solar’s Calculator: सोलर रूफटॉप फाइनेंसियल केलकुलेटर
- सोलर रूफटॉप फाइनेंसियल केलकुलेटर के लिए आपको सबसे पहले PM Kusum Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको सोलररूफटॉप फाइनेंसियल केलकुलेटर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको रूफटॉप एरिया, राज्य और कंजूमर कैटेगरी को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद आपको कैलकुलेट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री कुसुम योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Kusum Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।