PM Jan Dhan Yojana: अब जन धन खाताधारकों को सरकार से मिलेंगे ₹10,000, यहां जानें कैसे मिलेगा लाभ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Jan Dhan Yojana भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण वित्तीय समावेशन योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान कराना है। प्रधानमंत्री जन धन योजना गरीब और वंचित वर्ग के उन लोगों को ध्यान में रख कर आरम्भ की गई है, जो बैंकिंग सुविधाओं से दूर हैं। पीएम जन धन योजना के तहत भारत के नागरिकों का जीरो बैलेंस अकाउंट खोला जाता है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा अब तक देश भर में 50 करोड़ से अधिक जन धन अकाउंट खोले जा चुके हैं, इनमें वृद्ध, पुरुषों, महिलाओं, बच्चों इत्यादि सभी को शामिल किया गया है। ऐसे नागरिक जिन लोगों के पास स्वयं का बैंक खाता नहीं है उन लोगों के लिए जन धन अकाउंट महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। PM Jan Dhan Yojana का लाभ लेने वाले नागरिकों को फ्री में बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है और साथ ही साथ 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है। पीएम जन धन योजना उन लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जो छोटी मोटी चीजों के लिए आर्थिक तंगी महसूस करते हैं।

दोस्तों, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाने पर क भी रुपए राशि बैंक में डिपॉजिट नही करनी होती है, यह खाता पूरी तरह से जीरो बैलेंस होता है। Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana का माध्यम से हर व्यक्ति को बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान कराई जाती है। प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने के पीछे सरकार का उद्देश्य हर गरीब व्यक्ति को बैंक से जोड़ना है, ताकी कोई भी सरकारी मदद सीधे गरीबों को मिल सके। इसके अलावा सरकार जन धन खाते पर कई अन्य सुविधा भी प्रदान करती है जैसे एक लाख रूपये का बीमा, चैक बुक, एटीएम कार्ड, ओवर ड्राफ्ट सुविधा (overdraft facility)आदि। प्रधानमंत्री जन धन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई सफल योजनाओ मे से एक है, जिससे लाखों लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। PM Jan Dhan Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों मे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है और पीएम जन धन योजना के तहत भारत के करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएँ पहुंची भी है।

दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से अपने और अपने परिवार के सदस्यों का बीमा करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Jan Dhan Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम जन धन योजना क्या है, PM Jan Dhan Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री जन धन योजना के लिए पात्रता, और पीएम जन धन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Jan Dhan Yojana (PMJDY): प्रधानमंत्री जन धन योजना की जानकारी 

दोस्तों, PM Jan Dhan Yojana भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2014 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक बिना पैसों के बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकता है। यानि हर कोई अपनी वित्तीय स्थिति की परवाह किए बिना ही सरकार से प्राप्त बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के माध्यम से लाखों भारतीयों को सेविंग खाते, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाओं से जोड़ा गया है, जिससे वित्तीय सुविधाएँ सुलभ हो गई हैं। हमारे देश में एक दौर ऐसा भी था जब अधिकांश भारतीयों के पास बैंक खाते उपलब्ध नहीं थे। केंद्र सरकार उन लोगों को आर्थिक मदद भी प्रदान करना चाहती थी, तो आम जनता तक आर्थिक मदद नहीं पहुंच पाती थी। इन सभी समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए सरकार ने एक तरीका निकाला, जिससे आम जनता तक सीधे आर्थिक मदद पहुंच सके। और यह तरीका था भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिकों का बैंक खाता खुलवाना। जिससे सरकार द्वारा पहुंचाई जाने वाली आर्थिक मदद सीधे आम जनता तक पहुंच सके। इसके लिए सरकार ने एक योजना की शुरुवात की जिसका नाम रखा गया प्रधानमंत्री जन धन योजनाPradhan Mantri Jan Dhan Yojana के अंतर्गत बैंक अकाउंट के साथ-साथ ओवरड्राफ्टिंग की सुविधा, बीमा सुरक्षा आदि का भी लाभ प्रदान कराया जाता है।

ALSO READ  Krishi Sakhi Yojana: महिलाएं अब कर सकेंगी ₹80,000 तक की कमाई, देखें कैसे करें आवेदन, और कब तक मिलेगा लाभ?

PM Jan Dhan Yojana Overview (PMJDY): पीएम जन धन योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: पीएम जन धन योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू हुई: 15 अगस्त 2014 को
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी नागरिक
  • उद्देश्य: देश के सभी नागरिकों का बैंक खाता खुलवाना, ओवरड्राफ्ट सुविधा, बीमा कवर प्रदान करना
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmjdy.gov.in/

PM Jan Dhan Yojana Benefits: प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभ व विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री जन धन योजना का लाभ उन लोगों को प्रदान कराया जाता है जिनके पास बैंक खाते उपलब्ध नहीं है।
  • PM Jan Dhan Yojana के माध्यम से बिना पैसे खाता खुलवाए जा सकते हैं, यह जीरो बैलेंस अकाउंट होते है।
  • पीएम जन धन योजना के माध्यम से उम्मीदवार किसी भी सरकारी बैंक में अपना खाता खोल सकते हैं।
  • Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana में खाता खुलवाने वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा 1 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
  • पीएम जन धन योजना के तहत यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 30 हज़ार रुपए का जीवन बीमा भी मिलता है।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के द्वारा प्रत्येक परिवार के एक खाते में 5 हजार रूपये से लेकर 10 हज़ार रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान की  जाती है।
  • PM Jan Dhan Yojana (PMJDY) के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी किसी भी बैंक में जनधन खाता खोलने पर बिना किसी दस्तावेजों के 10 हजार रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आप पीएम जन धन योजना के तहत खाता खुलवाते हैं और उस खाते का चेक बुक प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको आपको न्यूनतम बैलेंस मानदंड को पूर्ण करना जरुरी होगा।
  • यदि आप PM Jan Dhan Yojana (PMJDY) के तहत अपना खाता खुलवाते हैं, तो आपको एटीएम (रुपे डेबिट कार्ड ) और नेट बैंकिंग जैसे सभी सुविधाएं प्रदान कराई जाती है।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के द्वारा अब तक देश भर में 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं।
  • सरकार द्वारा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी जनधन खाते के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाते में जमा राशि पर व्याज भी प्रदान किया जाता है।
  • पीएम जन धन योजना का खाता मुख्य रूप से श्रमिक तथा मजदूरों के लिए लाभकारी होता है, इससे उन्हें सरकार के द्वारा सभी प्रकार के लाभ खाते में प्राप्त होते हैं।
  • अभी तक पीएम जन धन योजना (PMJDY) के माध्यम से लगभग ₹232,849.95 की राशि जमा की हुई है।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं में सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों में प्रदान करवाना है।
ALSO READ  Antyodaya Anna Yojana (AAY): गरीब परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो फ्री राशन का लाभ, ऐसे बनायें अंत्योदय राशन कार्ड

PM Jan Dhan Yojana Eligibility: पीएम जन धन योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • पीएम जन धन योजना के तहत सिर्फ भारत के स्थाई निवासी ही अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं।
  • भारत के ऐसे नागरिक जिनके पास बैंक खाता नहीं है, वह पीएम जन धन योजना के लिए पात्र होते हैं।
  • PM Jan Dhan Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत ज़ीरो बैलेंस अकाउंट खोलने के लिए आवेदक की अधिकतम उम्र 65 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के माध्यम से 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जॉइंट जनधन खाता खोलने का ऑप्शन भी दिया गया है।
  • कोई भी गरीब व्यक्ति अपना जनधन खाता जीरो बैलेंस के साथ खोल सकता है।
  • केंद्रीय या राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारी PM Jan Dhan Yojana का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
  • टैक्स जमा करने वाले व्यक्ति Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

PM Jan Dhan Yojana Requirred Documents: पीएम जन धन योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • ई मेल आईडी
  • हस्ताक्षर

ऐसे मिलेंगे जन धन खातों में 10,000 रूपये 

दोस्तों, यदि आप प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार अब जनधन खातों पर 10,000 रुपए बिना बैलेंस के निकालने की सुविधा प्रदान करा रही है। हालांकि आज के समय में करोड़ों की संख्या में जनधन खाते (Jan Dhan Account) ओपन हो चुके हैं। परन्तु ओवरड्राफ्ट की सुविधा के बारे में अभी भी 70% लोग नहीं जानते हैं। इससे पहले ऑवर ड्रॅाफ्ट की सीमा सिर्फ 5000 रुपए थी परन्तु अब इस सीमा को  बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है। हालांकि ये दस हजार रूपये प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा।

How To Open PM Jan Dhan Account: पीएम जन धन योजना के तहत बैंक खाता कैसे खुलवाएं?

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए नागरिकों को अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जन धन खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र माँगना होगा। इसके बाद उस आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करनी है। और साथ ही साथ आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजो की फोटोकॉपी उस फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी। इसके बाद उस आवेदन फॉर्म को दुबारा अच्छे से चेक करके सम्बंधित बैंक अधिकारी के पास जमा कर देना होगा। इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच के बाद यदि सब सही पाया गया, तो आपका जनधन खाता (Jan Dhan Account) खुल जाएगा।

ALSO READ  PM Gram Sadak Yojana: सभी गांव की सड़कों को सरकार द्वारा किया जाएगा पक्का, यहां जानिए योजना की संपूर्ण जानकारी

PM Jan Dhan Yojana Online Apply: पीएम जन धन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पीएम जन धन योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको PM Jan Dhan Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद e-Documents के विकल्प पर जाकर प्रधानमंत्री जन धन योजना का आवेदन फार्म की पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर लेना होगा।
  • आप अपने अनुसार PM Jan Dhan Yojana Application Form PDF को हिंदी या अंग्रेजी में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद पीएम जन धन योजना आवेदन फॉर्म को प्रिंट निकलवा लें।
  • इसके बाद पीएम जन धन योजना के आवेदन फॉर्म में आपको अपने शहर का नाम, आधार संख्या, ब्लॉक, वार्षिक आय आदि अन्य जानकारियां दर्ज कर लेनी होगी।
  • सभी जानकारियों को सही तरीके से दर्ज कर लेने के बाद अपने पीएम जन धन योजना के आवेदन पत्र को अपने नजदीकी स्टेट बैंक की शाखा जाकर जमा कर देना होगा।
  • इसके बाद बैंक अधिकारीयों द्वारा आपके सभी दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • यदि सब सही पाया गया, तो उस बैंक में आपका जनधन खाता (Jan Dhan Account) खुल जाएगा।

PM Jan Dhan Yojana Important Links: पीएम जन धन योजना महत्वपूर्ण लिंक

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम जन धन योजना (PM Jeevan Jyoti Bima Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम जन धन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Jan Dhan Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment