दोस्तों, PM Kaushal Vikas Yojana ऐसे लोगों के लिए बहुत ही लाभकारक है, जो शिक्षित तो हैं परन्तु बेरोजगार हैं। पीएम कौशल विकास योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश के बेरोजगार युवाओं को मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। PMKVY के तहत देश के युवाओं को उनकी पसंदीदा ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे वो अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकें। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ खासतौर पर उन नागरिकों को दिया जाता है, जिनके पास किसी भी प्रकार का कौशल अथवा स्किल नहीं है। इसलिए पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए PM Kaushal Vikas Yojana बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे युवा जिनके पास कोई कौशल सीखने के लिए पैसे नहीं हैं वह पीएम कौशल विकास योजना के माध्यम से लाभ ले सकते हैं।
दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में पढ़े लिखे होने के साथ साथ किसी न किसी क्षेत्र में कौशल अथवा स्किल होना जरुरी है। बिना स्किल के किसी भी क्षेत्र में कार्य नहीं कर सकते हैं, और न ही किसी भी प्रकार का रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। इन्ही सब बातों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरवात की। PM Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को मुफ्त में प्रशिक्षण एवं ₹8000 की प्रति महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सभी बेरोजगार युवाओं को योग्य बनाने का काम कर रही है, ताकी सभी शिक्षित युवा आत्मनिर्भर बन सकें। दोस्तों बता दें कि पीएम कौशल विकास योजना के तहत विद्यार्थियों की तरह-तरह की ट्रेनिंग एवं उनके मनपसंद ट्रेड में मुफ्त में काम सिखाया जाता है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Kaushal Vikas Yojana का लाभ लेकर कुछ नया स्किल सीखना चाहते हैं, और अपने पसंदीदा ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम कौशल विकास योजना की पूरी जानकारी जैसे पीएम कौशल विकास योजना क्या है, PM Kaushal Vikas Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए पात्रता, और पीएम कौशल विकास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Kaushal Vikas Yojana: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश के ऐसे युवाओं के लिए शुरू की गई है जिन्होंने 10वीं या फिर 12वीं कक्षा पास कर ली है। PM Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क औद्योगिक ट्रेनिंग प्रदान कराई जाती है। पीएम कौशल विकास योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार और शिक्षित युवा अपनी रुचि रखने वाले क्षेत्र में ट्रेनिंग प्राप्त करके रोजगार के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। PM Kaushal Vikas Yojana का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार-केंद्रित कौशल प्रदान करना है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं कौशल विकास प्रदान करवाती है जिससे उन्हें विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। PM Kaushal Vikas Yojana का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी की दर को कम करके देश का विकास करना है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें पीएम कौशल विकास योजना कोर्स लिस्ट के अनुसार चुना जा सकता है। ये कोर्स न केवल तकनीकी कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हैं, बल्कि विभिन्न सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तित्व विकास भी प्रदान कराते हैं। दोस्तों, बता दें कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना महिलाओं के कौशल विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करती है। PM Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से महिलाओं के लिए अलग से कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किये जाते हैं, जिससे वो आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम रख सकें।
PM Kaushal Vikas Yojana Overview: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- लाभार्थी: भारत देश के सभी शिक्षित और बेरोजगार युवा
- उद्देश्य: देश के सभी युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करना
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- लाभ: निशुल्क प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र, रोजगार के अवसर
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, आदि
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.pmkvyofficial.org/
PM Kaushal Vikas Yojana Benefits: पीएम कौशल विकास योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से देश के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को बिल्कुल मुफ्त में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
- जो युवा PM Kaushal Vikas Yojana के द्वारा अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं, इन्हें फिर एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जो पूरे भारत में मान्य होता है।
- पीएम कौशल विकास योजना के द्वारा देश के युवाओं को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए प्रशिक्षण के समय वित्तीय सहायता भी प्रदान कराई जाती है।
- पीएम कौशल विकास योजना के द्वारा देश के युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश भर में कई प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध हैं, जो युवाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार फ्री प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
- PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) का मुख्य उद्देश्य देश के शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश भर में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करवाती है, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें।
- PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) का मुख्य उद्देश्य देश भर में बेरोजगारी को कम करना है। सरकार देश भर में युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करके, बेरोजगारी को कम करने का प्रयास कर रही है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश के शिक्षित महिलाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करवाती है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करवाना है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, फूड प्रोसेसिंग, और अन्य घरेलू उद्योगों के कौशल शामिल किये गए हैं।
- PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) के तहत प्रत्येक कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर में उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण सुविधा प्रदान कराई जाती है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केंद्रों में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और आधुनिक उपकरणों तथा प्रशिक्षण सामग्रियों का उपयोग किया जाता है।
- ऐसा युवा जो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें प्रशिक्षण के अंत में, एक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है जिसे विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा मान्यता प्राप्त होती है।
- PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) के माध्यम से उम्मीदवार सरलता से अपनी प्राथमिकताओं और योग्यता के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के लिए विशिष्ट कोर्सों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, इनमें आईटी, हेल्थकेयर, कृषि, निर्माण आदि कोर्स शामिल हैं।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से देश के युवाओं को सशक्त और सक्षम बनाया जाता है ताकि वे भारतीय कार्यबल का हिस्सा बन सकें।
- PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) के अंतर्गत सरकार ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट के साथ 8000 रूपये भी प्रदान कराती है।
PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) Course List: पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौन कौन से कोर्स शामिल किये गए हैं?
- फूड प्रोसेसिंग कोर्स
- फर्नीचर और फाइटिंग कोर्स
- पावर इंडस्ट्री कोर्स
- ज्वेलरी बनाने वाले कोर्स
- ग्रीन जॉब कोर्स
- आईटीआई से संबंधित कोर्स
- हॉस्पिटेलिटी कोर्स
- निर्माण कोर्स
- कृषि कोर्स
- टूरिज्म कोर्स
- इलेक्ट्रॉनिक कोर्स
- सिक्योरिटी सर्विस कोर्स
- ब्यूटी और वेलनेस कोर्स
- स्वास्थ्य देखभाल कोर्स
- प्लंबिंग कोर्स
- माइनिंग कोर्स
- रिटेल कोर्स
- मोटर वाहन कोर्स
- लाइफ साइंस कोर्स
- फैशन डिजाइनिंग कोर्स आदि
PM Kaushal Vikas Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए केवल भारत के स्थाई और मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- PM Kaushal Vikas Yojana में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को हिंदी की पूरी जानकारी होनी चाहिए और साथ ही साथ अंग्रेजी भी आनी चाहिए।
- ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूर्ण नही कर पाते हैं, वह भी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आवेदन करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास आय का कोई भी साधन नहीं होना चाहिए।
- PM Kaushal Vikas Yojana में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।
PM Kaushal Vikas Yojana Requirred Documents: पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट नंबर
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ
- चालू मोबाइल नंबर
- शैक्षिक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
PM Kaushal Vikas Yojana 4.0: पीएम कौशल विकास योजना का 4.0 चरण शुरू
दोस्तों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीन चरण (PM Kaushal Vikas Yojana 3.0) पूरे हो चुके हैं और अब PM Kaushal Vikas Yojana का चौथा चरण पीएम कौशल विकास योजना 4.0 आरम्भ किया जा चुका है। PM Kaushal Vikas Yojana 4.0 के माध्यम से वो सभी भारतीय नागरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं जो अब तक पीएम कौशल विकास योजना के लाभ से वंचित थे। यदि आप भी शिक्षित बेरोजगार हैं तो पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के तहत विभिन्न कैटेगरी और विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kaushal Vikas Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkvyofficial.org पर जाना होगा।
- PM Kaushal Vikas Yojana Official Website में जाने के बाद आपको होम पेज पर क्विक लिंक्स का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इसे दबा देना है।
- इसके बाद आपके सामने जो पेज आएगा वहां पर आपको कई प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको स्किल इंडिया को चुनकर क्लिक करना होगा।
- फिर इसके बाद एक नया पेज खुल कर सामने आ जायेगा, जहाँ पर आपको Register Now के बटन को क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा इसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियां ठीक तरह से भरकर टर्म एंड कंडीशंस एंड प्राइवेसी पॉलिसी पर टिक करना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना पीएम कौशल विकास योजना के आवेदन फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट बटन में क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा, और लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पोर्टल पर आपका पंजीकरण (PM Kaushal Vikas Yojana Registration) पूरा हो जायेगा।
- इसके बाद आपको केटेगरी अनुसार कोर्स उपलब्ध कराए जायेंगे, आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स कर सकते हैं।
- कोर्स पूरा कर लेने के बाद आपको प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो जाएगा, आप इस प्रमाण पत्र को पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, या स्किल ट्रेनिंग सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kaushal Vikas Yojana Important Links: पीएम कौशल विकास योजना महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक पोर्टल – Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम कौशल विकास योजना (PM Kaushal Vikas Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम कौशल विकास योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Kaushal Vikas Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।