PM Svanidhi Yojana: छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार से मिलेगा ₹50 हजार का लोन, ऐसे करें आवेदन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Svanidhi Yojana छोटे व्यापारी और रेडी लगाने वाले नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है। देश के ऐसे व्यापारी जो छोटे स्तर पर व्यवसाय करते हैं, या रेहड़ी-पटरी लगाते हैं वो प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पीएम स्वनिधि योजना व्यापार को चलाने और आगे बढ़ाने के लिए छोटे स्तर पर ऋण मुहैया कराती है। PM Svanidhi Yojana के तहत प्राप्त ऋण का उपयोग व्यापार को विस्तार देने के लिए किया जा सकता है। दोस्तों, बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से लाभार्थियों को सस्ते ब्याज दर पर पचास हजार रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है और साथ ही ब्याज सब्सिडी का लाभ भी प्रदान कराया जाता है।

दोस्तों, केंद्र सरकार का लक्ष्य लगभग 50 लाख से अधिक शहरी और ग्रामीण छोटे व्यापारियों जैसे सब्जी बेचने वाले, फल विक्रेता, खिलौने बेचने वाले, खाद्य पदार्थों को बेचने वाले, तथा सभी तरह के ठेला लगाने वाले छोटे व्यापारी को मजबूत करना और उनके रोजगार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। पीएम स्वनिधि योजना को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के नाम से भी जाना जाता है। PM Svanidhi Yojana के तहत मिलने वाली लोन की राशि अलग-अलग किस्तों में प्रदान कराई जाती है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहली क़िस्त में ₹10000 प्राप्त होते हैं और अगर आवेदक इस लोन को चुका देता है तो उसे अगली किस्त में ₹20000 प्रदान किये जाते हैं और बाकी की राशि इस लोन को चुकाने के बाद दी जाती है।

दोस्तों, यदि आप भी PM Svanidhi Yojana का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम स्वनिधि योजना की पूरी जानकारी जैसे पीएम स्वनिधि योजना क्या है, PM Svanidhi Yojana के फायदे, पीएम स्वनिधि योजना के लिए पात्रता, और पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Svanidhi Yojana: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी

दोस्तों, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केंद्र सरकार द्वारा 1 जून 2020 को शुरू की गई। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना अथवा पीएम स्वनिधि योजना सभी छोटे व्यापारी और स्ट्रीट वेंडर्स को 1 साल की अवधि के लिए 10000 रूपए से लेकर 50000 रूपए तक का लोन बिना गारंटी के प्रदान करती है। जो भी इच्छुक लाभार्थी PM Svanidhi Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होता है। Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वेंडर, हॉकर, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, ठेली फलवाले आदि सहित लगभग 40 लाख से अधिक सड़क विक्रेताओ व पटरी लोगों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना महामारी के चलते इस योजना की शुरुआत की थी। जिससे सड़क किनारे अपना काम काज चलाने वाले गरीब व्यक्ति अपने काम को अच्छे तरीके से आगे बड़ा सकें। सड़क किनारे अपनी रेडी लगाने वाले छोटे व्यापारी जो कोरोना काल में अपना काम बंद होने की वजह से परेशान थे, उन्हें दोबारा काम शुरू करवाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस लोन योजना की शुरवात की थी।

ALSO READ  India Post Payment Bank Loan: आईपीपीबी दे रहा घर बैठे आसानी से पर्सनल लोन, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

PM Svanidhi Yojana Overview: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी छोटे व्यापारी और स्ट्रीट वेंडर्स
  • उद्देश्य: देश के सभी सड़क/फुटपाथ विक्रेता, श्रमिक, और मजदूर लोगों को लोन उपलब्ध करवाना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • योजना राशि: ₹50,000 तक
  • व्याज सब्सिडी: 7% तक
  • पहली क़िस्त: ₹10,000
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/

PM Svanidhi Yojana Benefits: पीएम स्वनिधि योजना के लाभ व विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अथवा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को उनके व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन प्रदान कराया जाता है।
  • PM Svanidhi Yojana के अंतर्गत फर्स्ट क़िस्त में ₹10,000 का आसान ऋण प्रदान किया जाता है।
  • यदि पीएम स्वनिधि योजना का लाभार्थी समय से पहले लोन भुगतान कर देता है, तो उन्हें 7% तक की ब्याज सब्सिडी मिलती है, और किसी प्रकार की पेनल्टी भी नहीं देनी होती है।
  • योजना के अंतर्गत समय से पहले भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क या पेनल्टी नहीं लगाईं जाती है।
  • सही तरीके से किस्तों का भुगतान करने पर लोन की राशि बढ़कर ₹50,000 तक हो सकती है।
  • आवेदन को पीएम स्वनिधि योजना द्वारा प्राप्त लोन के लिए कोई गारंटी नहीं देनी होती।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत यदि आवेदक डिजिटल लेनदेन करता है तो उसे प्रतिवर्ष 1200 रूपए तक का कैशबैक भी प्रदान कराया जाता है।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पहली किस्त में ₹10000 प्राप्त होते हैं, और आवेदन जब इसे चुका देता है उसके बाद उसे अगली किस्त में ₹20000 प्राप्त होते हैं, तथा अतिरिक्त राशि इस लोन को चुका लेने पर ही प्रदान की जाती है।
  • प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभार्थी पहली किस्त को 1 साल के अंदर चुका सकता है। वहीँ दूसरी किस्त के लिए समय सीमा 18 महीने तथा तीसरी किस्त के लिए 36 महीने समय सीमा तय की गई है।
  • अब तक पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से 25 लाख से अधिक लाभार्थियों को ऋण (Loan) प्राप्त हो चुका है।
  • सरकार द्वारा PM स्वनिधि योजना के माध्यम से वित्तीय सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है एवं उद्यमिता एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी पूरा किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे सड़क विक्रेताओं और पटरी वाले नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में कुशल कारगर साबित हो रही है।
  • पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से विक्रेताओं को कैशबैक सुविधा प्रदान करके डिजिटल लेनदेन में प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया जा रहा है।
  • पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से अब तक लगभग 27.35 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगभग 14.35 आवेदनों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है, इसके अलावा स्वनिधि योजना के अंतर्गत 7.89 लाख रुपए का कर्ज अब तक वितरित कर दिया गया है।
  • पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क विक्रेता अथवा छोटे व्यापारी बैंक से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

PM Svanidhi Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • PM Svanidhi Yojana केवल उन लोगों के लिए है जो सड़क किनारे, ठेले या पटरी पर छोटे व्यवसाय कर रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ केवल उन्ही को मिलता है जिनके पूरे परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है।
  • पीएम स्वनिधि योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  • शहरी क्षेत्रों में फुटपाथ व्यापारियों के लिए, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में आवेदन करने से पहले नगर निगम से विक्रय प्रमाण पत्र (CoV) प्राप्त करना अनिवार्य है।
ALSO READ  Antyodaya Anna Yojana (AAY): गरीब परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो फ्री राशन का लाभ, ऐसे बनायें अंत्योदय राशन कार्ड

PM Svanidhi Yojana Required Documents: पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • व्यवसाय का कोई प्रमाण
  • शहरी स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया विक्रय प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना द्वारा ऋण सब्सिडी कितनी दी जाती है?

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ते व्याज दरों में पचास हजार तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही ब्याज सब्सिडी का लाभ भी प्रदान कराया जाता है। ऐसे आवेदक जो प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त लोन को समय से पहले चुका देता है, उसे 7% तक की ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है और साथ ही साथ किसी तरह की पेनल्टी भी नहीं देनी होती है।

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ किसे मिलता है?

PM Svanidhi Yojana का लाभ मुख्य रूप से छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सब्जी बेचने वाले, खाने की चीज सेल करने वाले या अन्य चीजों की रेडी लगाकर व्यापार करने वाले छोटे व्यवसायी लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना का लाभ इन्हें मिलेगा:

  • नाई की दुकानें
  • मोची की दूकानें
  • पान की दूकानें
  • कपड़े धोने की दूकानें
  • सब्जियां बेचने वाले
  • फल बेचने वाले
  • रेडी-टू-ईट स्ट्रीट फूड
  • चाय का ठेला या खोखा लगाने वाले
  • ब्रेडपकौड़े व अंडे बेचने वाले
  • फेरीवाले जो वस्त्र बेचते हैं
  • किताबें/स्टेशनरी लगाने वाले
  • कारीगर उत्पाद
  • गोमती लगाने वाले
  • बुनकर
  • राजगीर मिस्त्री
  • बढाई

PM Svanidhi Yojana Apply Online: पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Svanidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज में आने के बाद “Apply Loan 50K” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना स्टेट सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Verify With OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करने के बाद आपको सत्यापित करना होगा।
  • अब आपके सामने PM Svanidhi Yojana के लिए आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारियों के सही तरीके से दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर लेने के बाद आपको अंत में “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत आपका ऑनलाइन फॉर्म दर्ज हो जायेगा।
  • इसके बाद विभाग आपके आवेदन की समीक्षा करेगा और फिर स्वीकृत राशि आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
ALSO READ  PM Soil Health Card Yojana: अब किसान मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड से फ्री में कर सकते हैं खेतों की मिट्टी का परीक्षण, जानें कार्ड बनाने की प्रक्रिया

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana Application Process: पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • यदि आप पीएम स्वनिधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, तो सबसे पहले आपको किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा।
  • अब वहाँ जाकर आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदन पत्र की मांग करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Pradhan Mantri Svanidhi Yojana Application Form में पूछी गई आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आवेदन पत्र को पूरा भर लेने के बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर लेने होंगे।
  • Pradhan Mantri Svanidhi Yojana Application Form PDF और जरुरी दस्तावेज जमा करने के बाद आपकी जानकारी सत्यापित कर ली जाएगी।
  • सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपके बैंक खाते में लोन राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana Status Check Online: पीएम स्वनिधि योजना स्टेटस चेक कैसे करें?

  • पीएम स्वनिधि योजना ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले PM Svanidhi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट  https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज में आने के बाद “Know Your Application Status” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना Pradhan Mantri Svanidhi Yojana का एप्लीकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Request OTP के हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • अब इस OTP को दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना PM Svanidhi Yojana Status Online चेक कर पाएंगे।

PM Svanidhi Yojana Important Link: पीएम स्वनिधि योजना महत्वपूर्ण लिंक

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम स्वनिधि योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Svanidhi Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment