Ayushman Bharat Yojana: सभी नागरिकों को मिलेगा ₹5 लाख का मुफ्त इलाज, घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Ayushman Bharat Yojana भारत में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ से सम्बंधित योजना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार द्वारा पात्र नागरिकों का मुफ्त इलाज कराया जाता है। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों को हर प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है, जिसमें मेडिसिन और मरीज की देखभाल करना मुख्य है। Ayushman Bharat Yojana को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। सरकार द्वारा पात्र नागरिकों को एक गोल्डन कार्ड प्रदान कराया जाता है, जिसे आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी कहा जाता है। आयुष्मान हेल्थ कार्ड के माध्यम से सरकार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाती है।

दोस्तों, बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। Ayushman Card की सहायता से धारक, आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। दोस्तों, बता दें कि Ayushman Card ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनाया जा सकता है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के जरिये 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है जैसे कि कैंसर और हृदय रोग आदि। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना में सभी पुरानी और नई सभी बीमारियाँ शामिल की गई हैं। सरकार की इस महत्वकांशी योजना में लाभार्थियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है और मरीज को पैसे नहीं देने होते हैं।

दोस्तों, यदि आप भी Ayushman Bharat Yojana का लाभ लेकर अपने और अपने परिवार को एक बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम आयुष्मान भारत योजना की जानकारी जैसे आयुष्मान भारत योजना  क्या है, Ayushman Card के फायदे, आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता, आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Ayushman Card Download Process), और आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए अप्लाई करने की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना की पूरी जानकारी

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी। Ayushman Bharat Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब और मजबूर लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करवाना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतरीन हेल्थ सुविधाएं मिलती हैं। इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पात्रों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाना होता है। जिसके बाद सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जाता है। Ayushman Bharat Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान किया जाता है जैसे कि मुफ्त इलाज, दवा, परीक्षण, इत्यादि।

दोस्तों, आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान कराया जाता है। दोस्तों, बता दें कि सरकार द्वारा इसे बढ़कर 10 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं के लिए बीमा कवर को 15 लाख रुपये तक बढ़ाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सरकार लाभार्थियों की संख्या को 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार देशभर के प्राइवेट अस्पतालों में 4 लाख नए बिस्तर जोड़ने की योजना बना रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान हो सके। हाल फिलहाल सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 7.22 लाख बिस्तर उपलब्ध किये गए हैं, जिन्हें 2026-27 तक 9.32 लाख और 2028-29 तक 11.12 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य किया गया है।

ALSO READ  Kisan Credit Card Yojana: किसानों को मिलेगा ₹3 लाख तक का लोन केवल 4% ब्याज दर पर, ऐसे बनवाना होगा किसान क्रेडिट कार्ड

Ayushman Bharat Yojana Overview: आयुष्मान भारत योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: आयुष्मान भारत योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • संबंधित विभाग: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी गरीब नागरिक
  • उद्देश्य: देश के सभी गरीब नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://beneficiary.nha.gov.in/

Ayushman Bharat Yojana Benefits: आयुष्मान भारत योजना के लाभ व विशेषताएं

  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे गरीब परिवार वालों को मेडिकल सहायता प्रदान कराई जाती है।
  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं के चलते इलाज संभव न होने के कारण मृत्यु दर को रोकने का प्रयास करवाया जाता है।
  • Ayushman Bharat Yojana के द्वारा जरूरतमंद भारतीय नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करवाया जाता है।
  • Ayushman Bharat Yojana के द्वारा मरीजों को एक सुविधाजनक इलाज मुहैया करवाने का प्रयास करवाजा जाता है।
  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार के सदस्यों के लिए 5 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करवाई जाती है।
  • भारत देश में ऐसे बहुत से परिवार हैं जो बीपीएल कार्ड धारक नहीं है, फिर भी उनकी आर्थिक परिस्तिथि ठीक नहीं है, ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मेडिकल सहयोग प्रदान करवाया जाता है।
  • देश भर में 13000 से ज्यादा अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए गए हैं जिससे राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो।
  • अब तक आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से महिलाओं को भी काफी फायदा मिला है, क्योंकि कुल आयुष्मान कार्ड धारकों में लगभग 49 फीसदी महिलाएं शामिल हैं, और अस्पताल में भर्ती होने वालों में से 48 फीसदी महिलाएं हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से अब तक 7.40 करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा चुके हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना में सुधार और विस्तार के लिए सचिवों के समूह (GoS) द्वारा रिपोर्ट प्रदान की गई है, जिसमें अगले पांच सालों के लिए लक्ष्यों और उन्हें पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले व्यक्ति का नाम SECC-2011 लिस्ट में होना चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility: आयुष्मान भारत योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • आयुष्मान भारत योजना के लिए केवल भारत का स्थाई नागरिक ही आवेदन कर सकता है।
  • Ayushman Bharat Yojana का लाभ बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कमजोर वर्ग के नागरिकों प्रदान किया जाता है।
  • Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत वो परिवार आवेदन कर सकते हैं जो सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के अंतर्गत आते हैं।
  • यदि आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है तो आप आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।

Ayushman Bharat Yojana Beneficiary: आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • यदि लाभार्थी गरीब जरूरतमंद है।
  • यदि लाभार्थी भूमिहीन हैं।
  • यदि लाभार्थी परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है।
  • यदि लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो वो इस लाभ का फायदा उठा सकते है।
  • यदि लाभार्थी अनुसूचित जाति जन जाति से आते है।
  • यदि लाभार्थी के पास कच्चा मकान हो।
  • यदि लाभार्थी  दिहाड़ी मजदूर हैं।
  • यदि लाभार्थी आदिवासी या ट्रांसजेंडर हैं।

आयुष्मान योजना के तहत किस किस बीमारियों का इलाज हो सकता?

  • दिल के छेद का ऑपरेशन।
  • डेंगू और दूसरी तरह के बुखार का इलाज।
  • ब्लैक फंगस का सर्जरी।
  • अपेंडिक्स का ऑपरेशन।
  • कैंसर रेडिएशन इत्यादि।
  • एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
  • टिश्यू एक्सपेंडर
  • डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
  • Skull base सर्जरी
  • प्रोस्टेट कैंसर
  • करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक

आयुष्मान भारत योजना के तहत क्या शामिल नहीं है?

  • बाह्य रोगी विभाग (OPD) के खर्चे
  • कॉस्मेटिक सर्जरी
  • नशा मुक्ति कार्यक्रम
  • बांझपन के इलाज
  • व्यक्तिगत निदान परीक्षण
  • अंग प्रत्यारोपण
ALSO READ  Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और रहना-खाना फ्री, जानें एडमिशन प्रक्रिया

What Is Ayushman Health Card: आयुष्मान हेल्थ कार्ड की पूरी जानकारी

आयुष्मान कार्ड एक हेल्थ कार्ड है, जिसमें आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड लाभार्थियों को सरकार से लाभ प्रदान किया जाता है। Ayushman Health Card के माध्यम से गरीब पात्र नागरिकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। दोस्तों, बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के परिवार होते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध लाभार्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) 2011 के डेटा के आधार पर किया गया है।

Ayushman Health Card Requirred Documents: आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ayushman Bharat Yojana Check Beneficiary: आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?

Ayushman Card Apply Online

  • आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले pmjay.gov.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज के दाहिने तरफ आपको ‘एमआई एलिजिबल’ का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यह एक नए वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर रीडायरेक्ट हो जायेगा।
  • इसमें जाकर आपको Login As Beneficiary के रेडियो बटन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेरीफाई के बटन में क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Auth Mode पासवर्ड सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लाभार्थी को खोज पृष्ठ पर, अपनी पीएमजेएवाई आईडी, राशन कार्ड नंबर, परिवार आईडी या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अपनी स्क्रीन पर आयुष्मान लाभार्थी सूची जारी करने के लिए खोज विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में आपका नाम दर्शित हो जायेगा।

Ayushman Card Online Apply: आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ayushman Card Download

  • आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले Ayushman Card की नई आधिकारिक वेबसाइट Beneficiary Portal: PMJAY – beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा।
  • इसमें जाकर आपको Login As Beneficiary के रेडियो बटन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेरीफाई के बटन में क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Auth Mode पासवर्ड सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में राज्य, जिला और Scheme सेक्शन में PMJAY का चयन करें।
  • इसके बाद Family ID, Aadhaar Number, Name, Location – Rural, Location – Urban, या PMJAY ID की मदद से खुद को वेरीफाई कर लें और फिर Search पर क्लिक कर लें।
  • अब इसके बाद लाभार्थी के परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिख जायेंगे।
  • यदि आपका eKYC नहीं हुआ है तो आपको eKYC पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसके बाद एक नया eKYC फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि भर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
  • सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेने के बाद सबमिट के बटन में क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपका आयुष्मान कार्ड की सूची में eKYC पूरा हो जायेगा।
  • इसके बाद आपको कुछ समय इंतजार करना होगा।
  • अब आपको अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के लिए Ayushman Card Download के बटन में क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की मदद से वेरीफाई करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को प्रिंट करके निकाल सकते हैं और एक कार्ड का रूप दे सकते हैं।
ALSO READ  RTE Yojana: आरटीई योजना के तहत मिलेगा किसी भी प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन, ऑनलाइन ऐसे करें अपना आवेदन!

How To Download Ayushman Card: मोबाइल से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

Ayushman Card Download PDF

  • यदि आप मोबाइल के माध्यम से अपना Ayushman Card Download करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने मोबाइल के एप स्टोर या प्ले-स्टोर पर जाएँ।
  • अब आप एप स्टोर या प्ले-स्टोर से अपने मोबाइल फ़ोन पर Ayushman App Download कर लें।
  • इसके बाद आपको आयुष्मान मोबाइल एप को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login As Beneficiary के रेडियो बटन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेरीफाई के बटन में क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Auth Mode पासवर्ड सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन कर लेने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, अब यहाँ आप लाभार्थी की खोज कर सकते हैं।
  • इसके बाद Family ID, Aadhaar Number, Name, Location – Rural, Location – Urban, या PMJAY ID की मदद से खुद को वेरीफाई कर लें और फिर Search पर क्लिक कर लें।
  • अब इसके बाद लाभार्थी के परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिख जायेंगे।
  • सूची में मौजूद जिन लाभार्थियों का eKYC पूरा है, या कार्ड बन गया है, उनके नाम के आगे Ayushman Card Download के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की मदद से वेरीफाई करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को प्रिंट करके निकाल सकते हैं और एक कार्ड का रूप दे सकते हैं।

Ayushman Card Apply: डीजीलॉकर से घर बैठे आयुष्मान कार्ड कैसे बनायें?

How To Apply For Ayushman Card?

  • सबसे पहले डीजीलॉकर पोर्टल https://www.digilocker.gov.in/ अथवा मोबाइल ऍप के माध्यम से खुद को रजिस्टर कर लें।
  • इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर दर्ज कर लें।
  • डीजीलॉकर पोर्टल अथवा मोबाइल ऍप पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर लें।
  • अब होमपेज में मौजूद Search Documents विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद इस सेक्शन में Ayushman Bharat योजना सर्च कर लें।
  • इसके बाद आपके सामने Ayushman Bharat PM-Jay e-Cards का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद एक नए पेज पर अपनी PMJAY ID और राज्य का नाम दर्ज कर लें।
  • इसके बाद Get Document के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड आपके डीजीलॉकर प्रोफाइल के Issued Documents सेक्शन में पहुँच जाएगा।
  • अब आप वहां से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, और इसकी मदद से देश के रजिस्टर्ड अस्पतालों में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस तरफ से आप आसानी से घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको आयुष्मान भारत योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Ayushman Bharat Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment