One Nation One Ration Card Yojana: एक देश एक राशन कार्ड योजना के द्वारा देश के किसी भी राज्य से मिल सकेगा राशन, बस करना होगा ये काम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, One Nation One Ration Card Yojana भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। एक देश एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से अब राशनकार्ड धारक देश के किसी भी राशन की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत देश के लोग किसी भी राज्य की पीडीएस की दुकान से अपने हिस्से का राशन प्राप्त करने में पूर्ण स्वतंत्र रहेंगे। One Nation One Ration Card Yojana राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत चलाई जाती है, जिसके द्वारा खाद्य सुरक्षा कार्ड (National Food Security Card) अथवा राशन कार्ड जारी किये जाते हैं, जिसके माध्यम से लाभार्थी व्यक्ति देशभर के किसी भी राज्य में जाकर अपने राशन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। एक देश एक राशन कार्ड योजना से लाभार्थी नागरिकों को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे कि एक ही राष्ट्रीय स्तर पर राशन कार्ड का उपयोग करने से वह अपने खाद्य आवश्यकताओं को किसी भी राज्य में आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लाभार्थियों को राशन के उपयोग पर नियंत्रण रखती है, जिससे खाद्य सुरक्षा के अवसरों में सुधार होता है और सभी नागरिकों को बराबरी से लाभ मिलता है।

दोस्तों, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को राष्ट्रीय स्तर पर एक ही राशन कार्ड के माध्यम से राशन की सुविधा प्रदान कराना है। One Nation One Ration Card Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को राज्यों की सीमाओं को पार करते हुए अन्य राज्यों में यात्रा करते समय भी राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दोस्तों, कई बार ऐसा होता है कि हमें एक स्थान से दूसरे स्थान जाने की आवश्यकता हो जाती है। ऐसे में यदि आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होता है तो वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से दूसरे राज्य में भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल जाता है। One Nation One Ration Card Yojana के माध्यम से पूरे देश में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को लागू किया जाता है, जिसका लाभ देश के सभी नागरिकों को विशेष रूप से प्राप्त होता है। एक देश एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से भारत सरकार को देश में फर्जी राशन कार्ड की संख्या कम करने में सहायता प्राप्त होती है। इसी के साथ ही देश के प्रवासी मजदूर जो एक राज्य से दूसरे राज्य अथवा एक जिले से दूसरे जिले में काम करते हैं, उनको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना (ओएनओआरसी योजना) से विशेष लाभ मिलेगा। क्योंकि इस योजना को आरम्भ करने के बाद के वह अपने राशन को देश के किसी भी कोने में प्राप्त कर पाएंगे।

दोस्तों, यदि आप भी One Nation One Ration Card Yojana के माध्यम से देश के किसी भी कोने में जाकर सब्सिडी पर राशन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको एक देश एक राशन कार्ड योजना की जानकारी जैसे वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है, One Nation One Ration Card Yojana के फायदे, एक देश एक राशन कार्ड योजना के लिए पात्रता, और वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

One Nation One Ration Card Yojana: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की पूरी जानकारी 

दोस्तों, एक देश एक राशन कार्ड योजना अगस्त 2019 में चार राज्यों के राशन कार्डों की अंतर-राज्यों पोर्टेबिलिटी के रूप आरम्भ की गई थी, और फरवरी 2022 तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा एक देश एक राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया गया था। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र राशन कार्ड धारक या लाभार्थी देश में कही से भी पीडीएस की दुकानों के द्वारा राशन प्राप्त कर सकते हैं। One Nation One Ration Card Yojana के अंतर्गत उच्च दान की जाने वाली खाद्यान्न को राष्ट्रीय स्तर पर पोर्टेबिलिटी द्वारा वितरित करने के लिए आईटी-संचालित प्रणाली का प्रयोग किया जाता है, जिसमें ईपीओएस उपकरणों का प्रयोग किया है है और लाभार्थियों की आधार संख्या को उनके राशन कार्डों से लिंक कराया जाता है, जो बायोमेट्रिक प्रमाणित संचालन के माध्यम संभव होता है।

One Nation One Ration Card Yojana के माध्यम से  लाभार्थी देश भर में किसी भी राशन की दुकान में जाकर अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर बता कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के द्वारा राशन कार्ड धारक के परिवार का कोई भी व्यक्ति, जिसका राशन कार्ड में आधार शामिल है, वह योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड या आधार कार्ड को राशन कार्ड डीलर से साझा करने की आवश्यकता नहीं होती है, लाभार्थी अपनी उंगलियों के निशान या आईरिस की पहचान का उपयोग करके भी आधार प्रमाणीकरण से गुजर सकते हैं और योजना का लाभ देश के किसी भी कोने से उठा सकते हैं। देश भर में 81 करोड़ NFSA लाभार्थियों को देशभर में कहीं से भी राशन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करवाने वाली One Nation One Ration Card Yojana (ONORC) नरेंद्र मोदी सरकार की एक महत्वकांशी योजना में से एक है।

ALSO READ  PM Free Silai Machine Yojana: सरकार सभी महिलाओं को दे रही है फ्री सिलाई मशीन, तुरंत यहाँ से भर लें अपना फॉर्म!

One Nation One Ration Card Scheme Overview: एक देश एक राशन कार्ड योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
  • सम्बंधित विभाग: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और उपभोक्ता मामले, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू की गई: अगस्त 2019
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • लाभार्थी: देश के राशन कार्ड धारक नागरिक
  • उद्देश्य: देश के किसी भी क्षेत्र में जाकर सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • टोल-फ्री नंबर: 14445
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://nfsa.gov.in

One Nation One Ration Card Scheme Benefits: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • One Nation One Ration Card Scheme का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर एक ही राशन कार्ड का उपयोग करवाना है, जिससे लाभार्थी नागरिकों को खाद्य आवश्यकताओं को अन्य राज्यों में भी पूरा करने की सुविधा प्राप्त होती है।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा प्राप्त होती है और वह भ्रष्टाचार से बचते हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर एक ही राशन कार्ड का उपयोग करने से खाद्य वितरण प्रक्रिया भी सुगम हो जाती है।
  • यदि कोई भी नागरिक अपने निवास स्थान से कहीं बाहर जाकर रहता है तो वह एक देश एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से वहाँ पर भी अपना राशन प्राप्त कर सकता है।
  • One Nation One Ration Card Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के अधिक से अधिक नागरिकों को राशन की सुविधा प्रदान करवाना है।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना में टेक्नोलॉजी का उपयोग करके राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत राशन कार्ड प्रणाली विकसित की जाती है, जिससे खाद्य सुरक्षा और राशन के वितरण में सुधार होता है।
  • One Nation One Ration Card Yojana देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करती है, क्योंकि क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर राशन कार्ड के माध्यम से सभी नागरिकों को बराबरी से लाभ प्राप्त होता है।
  • One Nation One Ration Card Yojana के द्वारा प्रवासी मजदूरों को काफी लाभ प्राप्त होता है, इससे बायोमेट्रिक और आधार प्रमाणीकरण के साथ मौजूदा राशन कार्ड के माध्यम से देश में किसी भी उचित राशन की दुकान (एफपीएस) से पूर्ण या आंशिक खाद्यान्न की सुविधा प्राप्त हो जाती है।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना से राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को अपना डीलर चुनने का मौका भी प्राप्त होगा, यदि आपको राशन डीलर में कोई गड़बड़ी नजर आती है या कोई समस्या आती है तो आप आपने मन पसंद एफपीएस दुकान डीलर के पास जाकर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
  • One Nation One Ration Card Yojana के द्वारा सभी PDS दुकानें POS मशीनों से जुड़ जाएंगीं, जिसकी वजह से भ्रष्‍टाचार पर रोक लगेगी।
  • One Nation One Ration Card Yojana के द्वारा राशन कार्ड में दर्ज परिवार का कोई भी सदस्य जिसका नाम आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है, वह देश में कही से भी अपना राशन प्राप्त कर सकता है।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के द्वारा उपभोक्‍ताओं को हर महीने पूरा राशन समय पर उपलब्‍ध होगा।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के माध्यम से लाभार्थी पूरे भारत में कहीं से भी सब्सिडी पर अनाज प्राप्त कर सकता है।
  • One Nation One Ration Card Yojana के द्वारा पूरे देश में एक ही प्रकार का कार्ड चलाया जाएगा, जिस वजह से लोगों को अलग-अलग प्रकार के कार्ड रखने की जरुरत नहीं होगी।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना से लाभार्थी को किसी एक कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, या लाभार्थी केवल एक ही डीलर तक सीमित नहीं रहेंगे लाभार्थी अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी डीलर के द्वारा सब्सिडी पर राशन प्राप्त कर सकेगा।
  • One Nation One Ration Card Yojana के द्वारा राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा, जिससे इसका सीधा लाभ वास्तविक लाभार्थी को ही प्राप्त होगा।
ALSO READ  PM Soil Health Card Yojana: अब किसान मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड से फ्री में कर सकते हैं खेतों की मिट्टी का परीक्षण, जानें कार्ड बनाने की प्रक्रिया

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना कौन कौन से राज्य में लागू हो चुका है?

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • गोवा
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • चंडीगड़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • लक्षदीप
  • लेह लद्दाख
  • पुदुचेरी
  • दमन एंड दिउ
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • उड़ीसा
  • मध्य प्रदेश
  • तमिलनाडु
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • पंजाब
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड

One Nation One Ration Card Yojana Eligibility: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लिए जरुरी पात्रता 

  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के द्वारा राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए परिवार की संरचना को भी ध्यान में रखा जाता है, परिवार में सभी सदस्यों के नाम और उनकी उम्र, संबंधित राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के नियमों के अनुसार दर्ज होना आवश्यक है।
  • One Nation One Ration Card Yojana के द्वारा राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए परिवार की आय की सीमा निर्धारित की जाती है, एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार की आय, संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की आय सीमा के नियमों के अनुसार होना आवश्यक है।
  • One Nation One Ration Card Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने आवश्यक है।

One Nation One Ration Card Yojana Required Documents: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन पत्र
  • मोबाइल नंबर

One Nation One Ration Card Yojana Selection Process: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की चयन प्रक्रिया 

  • एपीएल केटेगरी (APL Category): एपीएल केटेगरी में उन लोगों को रखा जाता है, जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। यदि आप आर्थिक रूप से सक्षम है तो आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
  • बीपीएल केटेगरी (BPL Category): बीपीएल केटेगरी में उन लोगों को रखा जाता है, जो गरीबी रेखा से से नीचे जीवन यापन करते हैं। यदि आप आर्थिक रूप कमजोर हैं, तो आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

Mera Ration Card Mobile App: मेरा राशन मोबाइल ऐप क्या है? 

  • मेरा राशन मोबाइल ऐप भारत सरकार द्वारा लॉच किया गया मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसके माध्यम से वह सभी नागरिक जो काम करने के लिए किसी दूसरे राज्य में जाएंगे वह राशन प्राप्त कर सकेंगे।
  • Mera Ration Card Mobile App के माध्यम से नजदीकी राशन की दुकान का पता लगाया जा सकता है।
  • Mera Ration Card Mobile App के द्वारा लाभार्थी खाद्यान्न पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • Mera Ration Card Mobile App के द्वारा हाल ही में हुई लेनदेन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार सीडिंग से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी दे सकते हैंं।

One Nation One Ration Card Yojana Apply Online: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन अथवा ऑफलाइन आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। यदि आप लोगों का राशन कार्ड पहले से बना हुआ है तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार आपस में आपके राशन कार्ड की जानकारी को साझा कर इसे एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत रजिस्टर्ड करेगी। परन्तु आपको स्वयं के द्वारा अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा, और इसके बाद ही आपको One Nation One Ration Card Yojana का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जायेगा।

Rasion Card Aadhar Card Link Status Online Check: कैसे जांचें कि आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं?

  • यदि आपको यह चेक करना है कि आपका राशन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में ‘Mera Rasion’ एप इनस्टॉल करना होगा।
  • Mera Ration Card APP मोबाइल में इनस्टॉल हो जाने के बाद आपको आधार सीडिंग ऑप्शन चुनना होगा।
  • इसके लिए आपको ‘मेरा राशन’ मोबाइल एप में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद कॅप्टचा कोड डाल कर ‘Login with OTP’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा तो आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त हो जायेगा।
  • इसके बाद Mera Ration Card App में आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार  Mera ration card aadhar seeding option का प्रयोग कर आप यह जान सकते हैं कि आप के राशन कार्ड के तहत परिवार के किस सदस्य का आधार कार्ड लिंक है, और किस सदस्य का नहीं, जिस सदस्य का आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, वहां पर Aadhaar linking status “no” दिखाई देगा।
ALSO READ  PM Suraksha Bima Yojana: सिर्फ 20 रूपये की प्रीमियम पर सरकार दे रही है 2 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन!

How to Link Aadhaar Card With Ration Card Online: राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कैसे करें? 

  • राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘जारी रखें’ अथवा ‘सबमिट करें’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा।
  • OTP दर्ज कर लेने के बाद आपको ‘राशन कार्ड आधार लिंक पर क्लिक करें’ के ऑप्शन पर ‘क्लिक’ करना होगा।
  • इस प्रकार आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा।

Documents Required To Link Aadhaar Card With Ration Card: आधार कार्ड और राशन कार्ड को लिंक करने के लिए कौन कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

  • मूल राशन कार्ड की फोटोकॉपी
  • अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • बैंक पासबुक की एक फोटोकॉपी
  • परिवार के मुखिया की दो पासपोर्ट साइज की तस्वीरें

Link Aadhaar Card With Ration Card Offline: आधार कार्ड और राशन कार्ड को ऑफलाइन लिंक कैसे करें? 

  • यदि आप अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से ऑफलाइन लिंक करवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने सभी परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी बनानी होगी।
  • यदि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है, तो अपनी बैंक पासबुक की फोटोकॉपी भी रख लें।
  • इसके अलावा आपको परिवार के प्रमुख की पासपोर्ट साइज़ की फोटो को भी साथ रखनी होगी।
  • इसके बाद आपको राशन ऑफिस या पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस)/राशन शॉप में जाकर इन सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपसे आधार डेटाबेस के खिलाफ जानकारी को प्रमाणित करने के लिए उनके सेंसर पर फिंगरप्रिंट पहचान प्रदान करने के लिए कहा जायेगा।
  • इसके बाद अधिकारी आपके दस्तावेजों पर कार्रवाई करेंगे, और जब आपका राशन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा तो आपको एसएमएस या ईमेल द्वारा सूचना प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपना आधार कार्ड अपने राशन कार्ड से ऑफलाइन लिंक कर पाएंगे।

SMS के माध्यम से राशन कार्ड से आधार को कैसे लिंक करें?

  • यदि आप SMS के माध्यम से राशन कार्ड से आधार को लिंक करना चाहते हैं तो टेक्स्ट बॉक्स में, एप्लीकेंट को टाइप करना होगा “UID सीड स्टेट शॉर्ट कोड> स्कीम/प्रोग्राम शॉर्ट कोड> स्कीम/प्रोग्राम ID> आधार नंबर>”
  • इसके बाद आपको 51969 पर इस मैसेज को सेंड कर लेना होगा।
  • मैसेज सफलता से चले जाने के बाद आवेदनकर्ता को सफल वेरिफिकेशन और सफल राशन कार्ड-आधार लिंक स्टेटस की पुष्टि करने वाले मैसेज प्राप्त हो जायेंगे।
  • इस प्रकार आवेदक SMS के माध्यम से अपना आधार कार्ड अपने राशन कार्ड से लिंक कर सकेगा।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक देश एक राशन कार्ड योजना (One Nation One Ration Card Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको एक देश एक राशन कार्ड योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप One Nation One Ration Card Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment