Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY Fellowship): केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के तहत 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे हर महीने ₹5-7 हजार, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए आरम्भ की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से देश के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY Fellowship) को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना तथा उन्हें रिसर्च में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 12वीं पास छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रतिमाह 5 से 7 हजार रुपए तक फेलोशिप प्रदान किया जाता है। भारत सरकार द्वारा ये आर्थिक मदद केवल साइंस के छात्रों को को ही प्रदान कराई जाती है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (बैंगलोर) करता है। केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के माध्यम से 11वीं और 12वीं कक्षा के अलावा ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों तक को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

दोस्तों, KVPY Fellowship Scheme को आरम्भ करने के पीछे भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य विज्ञान स्ट्रीम के प्रतिभाशाली और प्रेरित छात्रों की पहचान करना, और उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम अथवा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना उन छात्रों के लिए आरम्भ की गई है, जो रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, कोशिका जीव विज्ञान, पारिस्थितिकी, आणविक जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, शरीर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, तंत्रिका विज्ञान, सांख्यिकी, जैव रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव सूचना विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, भूविज्ञान, मानव जीव विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव चिकित्सा विज्ञान, अनुप्रयुक्त भौतिकी, भूभौतिकी, पदार्थ विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान में बीएससी/बीएस/बी.स्टैट/बी.मैथ/इंट. एम.एससी/इंट. एम.एस. में नामांकित हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान स्ट्रीम में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वह Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana अथवा केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों, यदि आप भी Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana के द्वारा सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की जानकारी जैसे केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम क्या है, KVPY Fellowship Scheme के फायदे, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता, और केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की पूरी जानकारी

दोस्तों, Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana अथवा KVPY Fellowship Scheme मूलभूत विज्ञान के क्षेत्र में स्कॉलरशिप का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम की शुरुवात वर्ष 1999 में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौधोगिकी विभाग (DST) द्वारा आरम्भ की गई थी। KVPY Fellowship Scheme के माध्यम से छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जो 5000-7000 रूपये मासिक होती है। परन्तु केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम (KVPY Fellowship Scheme) का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले परीक्षा पास करनी होती है, और जो छात्र इसमें क्वालीफाई करता है, वही किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि KVPY Fellowship Scheme के तहत जो बच्चे ग्रेजुएशन की पढ़ाई करेंगे उन्हें 5000 रूपये और जो पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करेंगे उन्हें 7000 रूपये प्राप्त कराए जाते हैं। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना को भारत सरकार द्वारा इसलिए आरम्भ किया है, ताकि जो बच्चे बीच में अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देते हैं, उन्हें अपनी आर्थिक तंगी के कारण बिना किसी रूकावट के अच्छी शिक्षा प्राप्त कराई जाए। Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana से विज्ञान के क्षेत्र में अच्छे छात्र प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर देश का बेहतर बना सकेंगे।

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Overview: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • संबंधित विभाग: विज्ञान और प्रौधोगिकी विभाग, भारत सरकार
  • उद्देश्य: विज्ञान स्ट्रीम के प्रतिभाशाली छात्रों को अनुसंधान में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना
  • लाभार्थी: देश के विज्ञान स्ट्रीम के 11-12वीं अथवा कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र
  • लाभ: 5000-7000 रूपये प्रतिमाह की छात्रवृति
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
  • हेल्पलाइन नंबर: 080 22932975 / 76, 23601008, 22933537
  • ऑफिसियल वेबसाइट: http://www.kvpy.iisc.ernet.in/main/index.htm
ALSO READ  Post Office Monthly Income Scheme: 5 साल तक हर महीने मिलेंगे ₹9,200, साथ में जमा पैसा भी वापस, बस इतने रूपये करने होंगे निवेश!

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY Fellowship Scheme) Benefits: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम) के लाभ व विशेषताएं

  • किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश में अनुसंधान और विकास के क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।
  • किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना एक फेलोशिप कार्यक्रम है, जो भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
  • KVPY Fellowship Scheme विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देती है, और देश के विद्यार्थियों को उनके करियर में बुनियादी विज्ञान पाठ्यक्रम, और अनुसंधान चुनने के लिए प्रेरित करती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम अनुसंधान योग्यता वाले छात्रों की पहचान भी करती है, और उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करवाती है।
  • वो सभी छात्र जो कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हैं और बेसिक साइंस में किसी भी स्नातक कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्र हैं, वह KVPY Fellowship Scheme का लाभ उठाने के पात्र हैं।
  • KVPY Fellowship Scheme के तहत देश के सभी छात्रों को प्रतिष्ठित अनुसंधान, और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर सहित पूर्व पीएचडी स्तर तक आकस्मिक अनुदान और फेलोशिप प्रदान की जाती है।
  • KVPY Fellowship Scheme को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन लाभ विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्राप्त किया जाता है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के अंतर्गत छात्रों को धनराशि का लाभ प्राप्त होता है, जिसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के तहत ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 5000 रूपये मासिक और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 7000 रूपये मासिक की स्कॉलरशिप प्रदान कराई जाती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के द्वारा रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, कोशिका जीव विज्ञान, पारिस्थितिकी, आणविक जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, शरीर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, तंत्रिका विज्ञान, सांख्यिकी, जैव रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव सूचना विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, भूविज्ञान, मानव जीव विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव चिकित्सा विज्ञान, अनुप्रयुक्त भौतिकी, भूभौतिकी, पदार्थ विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान में बीएससी/बीएस/बी.स्टैट/बी.मैथ/इंट. एम.एससी/इंट. एम.एस. में नामांकित छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले परीक्षा पास करनी होती है। केवीपीवाई के तहत दो स्टेप में परिक्षा होती है, पहले स्टेप में ऑनलाइन एप्टिट्यूड टेस्ट होता है, उसके बाद दूसरे स्टेप में इंटरव्यू लिया जाता है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों की 10वीं में साइंस और मैथ में 75 फीसदी नंबर होने चाहिए। KVPY Fellowship Scheme के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी छात्रों को 10 फीसदी छूट प्रदान की जाती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर छात्रों के 12वीं में 60 फीसदी नंबर होने चाहिए, परन्तु आरक्षित कैटेगरी के छात्रों को 10 फीसदी की छूट दी जाती है।

KVPY Fellowship Scheme Eligibility: केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता

  • एसए स्ट्रीम: इसके अंतर्गत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को मौक़ा दिया जाता है। इसमें एक खास शर्त रखी गई है कि छात्रों को 10वीं कक्षा में गणित और विज्ञान विषयों में कुल मिलाकर 75% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 65%) अंक अर्जित करने होंगे। योजना का तहत फेलोशिप केवल तभी प्रदान कराई जाती है, जब वे विज्ञान विषयों से 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 50%) अंक प्राप्त करने के बाद बीएससी/बीएस/बी.स्टैट/बी.मैथ/इंट. एमएससी/इंट. एमएस में प्रवेश लेंगे।
  • एसएक्स स्ट्रीम: इसके अंतर्गत 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले और 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को मौक़ा दिया जाता है। ऐसे आवेदक जो भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित और जीव विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा में हैं और बीएससी/बीएस/बी.स्टैट/बी.मैथ/इंट. एमएससी/इंट. एमएस पाठ्यक्रम करना चाहते हैं, उन छात्रों को 10वीं कक्षा में गणित और विज्ञान विषयों में कुल मिलाकर 75% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 65%) अंक अर्जित करने होंगे। योजना के तहत फेलोशिप केवल तभी प्रदान कराई जाती है, जब वे 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 50%) अंक प्राप्त करने के बाद बीएससी/बीएस/बी.स्टैट/बी.मैथ/इंट. एमएससी/इंट. एमएस में प्रवेश दिया जाएगा।
  • एसबी स्ट्रीम: इसके अंतर्गत वे छात्र आते हैं जो बीएससी/बीएस/बी.स्टेट/बी.मैथ/इंट. एमएससी/इंट. एमएस में प्रथम वर्ष में हैं, और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 50%) अंक प्राप्त कर चुके हैं।
ALSO READ  Pradhanmantri Sfurti Yojana: लघु और सूक्ष्म उद्योगों के लिए सरकार देगी ₹8 करोड़ तक की आर्थिक सहायता, ऐसे करें आवेदन!

KVPY Fellowship Scheme Required Documents: केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार के मामले में PwD प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

KVPY Fellowship Scheme Scholarship Details: केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के माध्यम से कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है?

अवधि मासिक फ़ेलोशिप वार्षिक आकस्मिक अनुदान
एसए/एसएक्स/एसबी – बीएससी/
बीएस/बी.स्टेट/बी.मैथ/इंटीग्रेटेड एम.एससी/एमएस के प्रथम से तृतीय वर्ष के दौरान
रु. 5000 रु. 20000
एसए/एसएक्स/एसबी – एम.एससी./
एकीकृत एम.एससी./एमएस/एम.मैथ./एम.स्टैट के चौथे से पांचवें वर्ष के दौरान।
रु. 7000 रु. 28000

 

KVPY Fellowship Scheme Application Fee Details: केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी रु. 1250
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी रु. 625 (बैंक शुल्क अतिरिक्त)

 

KVPY Fellowship Scheme Exam Pattern Details: केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम का एग्जाम पैटर्न

  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए छात्रों को कंप्यूटर ऑब्जेक्टिव टाइप एग्जाम देना होता है।
  • KVPY Fellowship Scheme एप्टिट्यूड टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम परीक्षा दो चरणों में पूरी की जाती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए सबसे पहले एप्टिट्यूड टेस्ट देना जरूरी होता है।
  • एप्टिट्यूड टेस्ट पास करने के बाद छात्रों को इंटरव्यू देना होता है।
  • जैसे ही इंटरव्यू क्लीयर हो जाएगा, वैसे ही छात्र KVPY Fellowship Scheme के लाभार्थी बन सकेंगे।

केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम एसए स्ट्रीम के लिए परीक्षा पैटर्न

  • केवीपीवाई फेलोशिप एसए स्ट्रीम की परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित जैसे विषय शामिल हैं।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसए स्ट्रीम की परीक्षा 3 घंटे तक आयोजित की जाती है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसए स्ट्रीम की परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। सभी विषयों के भाग 1 में प्रश्नों की संख्या 60 है तथा भाग 2 में 20 प्रश्न शामिल किये जाते हैं। सभी विषयों के सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होता है।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसए स्ट्रीम की परीक्षा के लिए प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी में दिए जाते हैं।
  • प्रश्न पत्र के लिए कुल 100 अंक आवंटित हैं, जिसमें प्रत्येक विषय के लिए कुल 25 अंक होते हैं।

केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम एसबी/एसएक्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा पैटर्न

  • केवीपीवाई फेलोशिप एसएक्स स्ट्रीम की परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल किये जाते हैं।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसएक्स स्ट्रीम की परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। दोनों भागों में सभी चार विषयों से प्रश्न शामिल होते हैं।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसएक्स स्ट्रीम की परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है।
  • भाग 1 में, अभ्यर्थी चार खंडों में से 3 खंडों (20 x 3 = 60) का उत्तर दे सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक आवंटित किया जाता है और गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
  • भाग 2 में, वे चार में से 2 खंड (20 x 2 = 40) हल कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसएक्स स्ट्रीम की परीक्षा में अभ्यर्थियों को कुल 80 प्रश्न हल करने होंगे।
  • केवीपीवाई फेलोशिप एसएक्स स्ट्रीम की परीक्षा में प्रश्न पत्र के लिए कुल 100 अंक आवंटित हैं।
ALSO READ  MSME Loan Yojana: किसी भी बिज़नेस को करने के लिए मिलेगा ₹1 करोड़ तक का लोन, बहुत कम ब्याज दर पर, ऐसे करें आवेदन

KVPY Fellowship Scheme Apply Online: केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

KVPY Fellowship Scheme

  • किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के होमपेज में जाने के बाद आपको मेनू में जाकर “Applications” पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहाँ आपके दाहिने ओर “Application Login” का एक लिंक दिख जायेगा, जिसमें आपको क्लिक कर लेना होगा।

KVPY Fellowship Scheme

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहाँ आपको किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना से संबंधित जानकारी मिलेगी।
  • इसके बाद आपको किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना से संबंधित कुछ दिशा निर्देश मिल जायेंगे, जिसमें स्क्रॉल करने के बाद एक डिस्कलेमर का ऑप्शन दिख जायेगा।
  • इसके बाद आपको टिक मार्क का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आपको उसे सेलेक्ट कर लेना होगा।
  • इसके बाद आगे के पेज में आपको कैंडिडेट लॉगिन का एक ऑप्शन मिल जायेगा, यदि आपका पंजीकरण नहीं हुआ है तो आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुन लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारियों को आपको सही तरीके से दर्ज कर लेना होगा।

KVPY Fellowship Scheme

  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके “Agree” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इस प्रकार केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के लिए आपका पंजीकरण पूर्ण हो जायेगा।
  • KVPY Fellowship Scheme Registration पूर्ण हो जाने के बाद आपको वापस कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana में लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने KVPY Fellowship Scheme Application Form खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करके योजना में पूछे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • इसके बाद किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में दर्ज किये गए विवरण की समीक्षा करके केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर लेना होगा।
  • इसके बाद KVPY Fellowship Scheme Application Form में मांगी गई एप्लीकेशन फी का भुगतान करके एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर लेना होगा।
  • इसके बाद केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम एप्लीकेशन फॉर्म और जमा की गई एप्लीकेशन फी की रसीद का प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना होगा।
  • इस प्रकार आप KVPY Fellowship Scheme के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana का लाभ उठा रहे हैं, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment