दोस्तो, PM Health ID Card Yojana देश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य से सम्बंधित डेटाबेस को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने के लिए आरम्भ की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति का एक हेल्थ आईडी कार्ड बनाया जाता है, जिसके द्वारा अस्पताल में डॉक्टर मरीज का डाटा एक्सेस करके बीमारी, प्रशिक्षण, डिस्चार्ज से संबंधित सारी जानकारियां स्वयं देख पाएंगे। पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को किसी भी अस्पताल में अपने सारे दस्तावेज और रिपोर्ट्स ले जाने की ज़रूरत न पड़े और सभी पेसेंट के डाटा का डिजिटल स्टोर किया जा सके। PM Health ID Card Yojana के तहत मरीज की बीमारी, डॉक्टर ने क्या इलाज किया, बीमारी से जुड़ी सभी रिपोर्ट, डॉक्टर द्वारा मरीज को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी आदि की सभी जानकारियों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखा जाता है, जिससे मरीज को अपनी सारी रिपोर्ट एक जिले से लेकर दूसरे जिले में अथवा एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ले जाकर भटकना नहीं पड़ता है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना की शुरुवात नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत की गई है, जिसके तहत सभी मरीजों को एक Health Id Card प्रदान किया जाता है, जो आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) कार्ड के नाम से जाना जाता है। PM Health ID Card Yojana अथवा One Nation One Health Card Yojana के द्वारा व्यक्ति के सभी मेडिकल विवरण डिजिटल रूप से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उन्हें अपने इलाज की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। एक राष्ट्र एक स्वास्थ्य कार्ड योजना (One Nation One Health Card Yojana) के द्वारा डॉक्टर तुरंत जान लेंगे कि व्यक्ति के पहले कौन-कौन सी बीमारियां थीं, उन बीमारियों का इलाज कहां और कब हुआ था, और अब कौन-सा इलाज किया जाना चाहिए। दोस्तों वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना यानि कि PM Health ID Card Yojana डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का एक प्रमुख कदम है। Pradhan Mantri Health ID Card Yojana के द्वारा मरीज की सारी जानकारी और बीमारी से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन स्टोर की जाएगी, जिसे डॉक्टर जरूरत पड़ने पर डिजिटली रूप से देख सकेंगे।
दोस्तों, यदि आप भी PM Health ID Card Yojana के माध्यम से अपना हेल्थ आईडी कार्ड बना कर अपने सभी मेडिकल रिकार्ड्स को ऑनलाइन उपलब्ध करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना की जानकारी जैसे पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना क्या है, Health ID Card के फायदे, आभा कार्ड बनाने के लिए पात्रता, स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया और आभा कार्ड (ABHA Card) ऑनलाइन बनाने की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Health ID Card Yojana: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना की शुरुवात देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2020 को Ayushman Bharat Digital Mission के अंतर्गत की थी। इसके बाद देश के 6 केंद्र शासित प्रदेशों में इस मिशन को मिशन मोड के तौर पर आरम्भ किया गया। बाद में 27 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना अथवा One Nation One Health Card Yojana पूरे देश के लिए शुरू की गई थी। PM Health ID Card Yojana के माध्यम से देश के नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का एक डेटाबेस तैयार किया जाता है, जिसके माध्यम से नागरिकों को एक हेल्थ आईडी कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) कार्ड के नाम से जाना जाता है। आभा कार्ड पर नागरिकों का स्वास्थ्य डेटाबेस संग्रहीत किया जाता है। इस डेटाबेस को डॉक्टरों द्वारा नागरिकों की सहमति से एक्सेस किया जा सकता है। Aabha Card के माध्यम से नागरिकों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे परामर्श, रिपोर्ट आदि को डिजिटल रूप से डेटाबेस में संग्रहीत किया जाता है।
देश में वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना (PM Health ID Card Yojana) के आरम्भ होने से अब देश के नागरिकों को शारीरिक रूप से अपना मेडिकल रिकॉर्ड रखने की पड़ेगी। साथ ही साथ सभी अस्पतालों और डॉक्टरों की जानकारी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना के जरिए रखी जाएगी। पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड योजना के शुरू हो जाने के बाद अब देश के नागरिक भी घर बैठे किसी भी डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। PM Health ID Card Yojana सम्पूर्ण देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में कल्याणकारी परिवर्तन लेकर आएगी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, आयुष्मान भारत द्वारा एक डैशबोर्ड लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से योजना की वास्तविक रूप से सभी जानकारियां प्राप्त हो सकेगी। इसके अलावा डैशबोर्ड के द्वारा इंडिया हेल्थ अकाउंट नंबर, हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री तक पहुंचा जा सकेगा। One Nation One Healt Card Yojana के माध्यम से बनाए गए Aabha Health ID Card में लाभार्थी का पूरा डाटा सुरक्षित रूप से स्टोर किया जायेगा।
PM Health ID Card Yojana Overview: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना
- सम्बंधित विभाग: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: 15 अगस्त 2020
- कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
- उद्देश्य: मरीजों की बीमारी संबंधित सभी विवरण को ऑनलाइन के माध्यम से सूचित करना तथा जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाना
- लाभार्थी: देश के सभी नागरिक
- लाभ: सभी नागरिकों को हेल्थ आईडी कार्ड प्रदान कर मरीज की सभी बीमारी की जानकारियों का डाटा डिजिटल स्टोर करना
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- टोल फ्री नंबर: 1800-11-4477 14477
- आधिकारिक वेबसाइट: healthid.ndhm.gov.in
What Is Health ID Card or Aabha Card: हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड क्या है?
हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड जिसे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) के नाम से भी जाना जाता है, एक डिजिटल स्वास्थ्य खाता है जिसे भारत सरकार के नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (NDHM) के तहत जारी किया जाता है। हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड (Health ID Card or Aabha Card) नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी जैसे मेडिकल रिपोर्ट, ब्लड ग्रुप, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और दवाइयों की पूरी सूची को डिजिटल रूप से स्टोर रखता है। हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड (Health ID Card or Aabha Card) के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में डॉक्टर, मरीज की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज का विवरण एक ही क्लिक पर देख सकते हैं। हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड (Health ID Card or Aabha Card) के द्वारा 14 अंकों का यूनिक नंबर प्रदान किया जाता है, जो कार्ड धारक को उनकी स्वास्थ्य जानकारी तक पहुंचने का माध्यम बनता है। हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड (Health ID Card or Aabha Card) आधार कार्ड से लिंक होता है, जिससे मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को सुरक्षित रखा जाता है।
PM Health ID Card Yojana Benefits: पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ आईडी कार्ड योजना को आरम्भ करने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य मरीजों की जानकारी तथा सभी प्रकार की बीमारी की जानकारी को डिजिटल रूप से स्टोर करके रखना है।
- PM Modi Health ID Card Yojana के शुरू हो जाने के बाद यदि कोई भी मरीज कहीं पर भी कोई इलाज करवाने जाता है, और अपना डाटा शेयर करता है, तो डॉक्टर के पास उनके जन्म से लेकर वर्तमान समय तक जो कुछ भी बीमारी हुई है, और उस पर जो भी इलाज किए गए हैं, उन सब की जानकारी आ जाएगी, जिससे उन्हें आगे का इलाज करने में काफी सहायता प्राप्त होगी, और मरीज का इलाज भी सुचारू रूप से आसानी के साथ किया जा सकेगा।
- One Nation One Health Card Yojana से समय की बचत होगी और साथ ही साथ मरीजों को रिपोर्ट भौतिक रूप से कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना के तहत लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी जैसे नाम, ब्लड ग्रुप, सभी तरह की जांच रिपोर्ट, डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझाव और मरीज को दी जाने वाली दवा आदि की पूरी जानकारियां प्राप्त हो जाएगी।
- प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड योजना के द्वारा लोगों को एक हेल्थ आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें पेसेंट्स की मेडिकल रिपोर्ट्स स्टोर करके रखा जा सकेगा।
- PM Health ID Card Yojana के द्वारा प्राप्त हेल्थ आईडी कार्ड अथवा आभा कार्ड (Health ID Card or Aabha Card) के होने से लाभार्थी को कहीं भी इलाज के लिए जाने पर अपना मेडिकल रिपोर्ट्स ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- PM Health ID Card Yojana के शुरू होने से स्वास्य्थ व्यवस्था में सुधार आएगा और चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति आएगी।
- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड योजना के तहत 500 करोड़ रूपये का बजट बनाया गया है, इसका लाभ इच्छुक लोग ही ले सकते हैं, वैसे यह कार्ड बनवाना जरुरी तो नहीं है, लाभार्थी अपनी इच्छा अनुसार आभा कार्ड बनवा सकते हैं।
- PM Health ID Card Yojana के द्वारा लाभार्थियों को अपना इलाज करवाने के लिए जगह-जगह रिपोर्ट्स और पर्चियों को लेकर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, लाभार्थी की सारी मेडिकल डिटेल्स आभा कार्ड के जरिये प्राप्त हो जाएगी।
- PM Health ID Card Yojana के द्वारा लाभार्थी आभा कार्ड को वन-स्टॉप एक्सेस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे वह अपनी स्वास्थ्य रिकार्ड्स की जानकारी किसी भी डॉक्टर और स्वास्थ्य केंद्र से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- भारत सरकार प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड योजना के द्वारा आभा कार्ड अथवा स्वास्थ्य आईडी कार्ड की पूरी जानकारी अपने क्लाउड सर्वर में रखती है, जिससे लाभार्थी जब और जहाँ चाहें वहां से प्राप्त कर सकते हैं।
- PM Health ID Card Yojana के द्वारा लाभार्थी को स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ प्रदान किया जाता है, क्योंकि Aabha Card से बीमा कंपनियों को भी जोड़ा गया है।
- PM Health ID Card Yojana के अंतर्गत लाभार्थी Aabha Card के माध्यम से अपने मेडिकल रिकार्ड्स भी अपलोड कर सकते हैं।
- ऑनलाइन इलाज, प्रिस्किप्शन, टेलीमेडिसिन, डीजी डॉक्टर, ई-फार्मेसी, और पर्सनल हेल्थ रिकार्ड्स जैसी सुविधाएँ भी PM Health ID Card Yojana के माध्यम से प्राप्त हो सकती है।
- PM Health ID Card Yojana के माध्यम से सभी प्रकार के सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल, प्राइवेट क्लीनिक, डिस्पेंसरी इत्यादि को भी एक सर्वर से जोड़ा जाएगा।
- PM Health ID Card Yojana के अंतर्गत 14 अंकों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट नंबर (AABHA Number) प्रत्येक लाभार्थी के लिए यूनिक होगा, तथा लाभार्थी द्वारा सभी हेल्थ रिकॉर्ड्स को इस अकाउंट नंबर से लिंक किया जा सकता है।
- PM Health ID Card Yojana प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शुरू की है जिसका संचालन नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के द्वारा किया जाता है।
- PM Health ID Card Yojana के माध्यम से मरीजों का पूरा डाटा पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है, यानी पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड से डॉक्टर भी लाभार्थी की मर्जी से ही उनकी रिपोर्ट देख सकेंगे।
PM Health ID Card Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी पात्रता
- भारत में निवास करने वाले सभी नागरिक प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Health ID Card Yojana Required Documents: पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
PM Health ID Card Yojana Apply Online: पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर क्रिएट हेल्थ आईडी (Create health Id) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको “अपनी स्वास्थ्य आईडी अभी बनाएं (Create your Health ID Now)” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिख जायेंगे, पहले ऑप्शन में आपको आधार कार्ड के माध्यम से हेल्थ आईडी कार्ड बनाने को पूछा जाएगा और दूसरे ऑप्शन में ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से हेल्थ आईडी कार्ड बनाने को पूछा जाएगा।
- इसके बाद आधार कार्ड का ऑप्शन चुन लेना होगा, और बॉक्स में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको OTP वाले बॉक्स पर दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर हेल्थ आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको पूरा सही तरीके से भर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जायेगा, और आपको एक हेल्थ आईडी कार्ड प्राप्त हो जायेगा।
Aabha Card Online Apply And Download Process: घर बैठे आभा कार्ड कैसे बनाएं?
- यदि आप घर बैठे आभा कार्ड बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “Create Aabha Number” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिख जायेंगे, पहले ऑप्शन में “Create your Aabha Number Using Aadhar” का ऑप्शन दिखेगा, और दूसरे ऑप्शन में “Create your Aabha Number Using Driving Licence” का ऑप्शन दिखेगा।
- यदि आप अपना आभा कार्ड आधार कार्ड के जरिये बनाना चाहते हैं तो आपको “Create your Aabha Number Using Aadhar” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको दिए गए ऑप्शन पर अपना 14 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद “Terms and Conditions” पर I agree सेलेक्ट करके और कॅप्टचा कोड अंकित कर “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इस ओटीपी को आपको ओटीपी के बॉक्स पर दर्ज कर “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आगे के पेज में आपको अपनी “Communication Details” की जानकारी दर्ज कर “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद अन्य जानकारियों को दर्ज करके अपना आभा कार्ड क्रिएट कर लेना होगा।
- आभा कार्ड बन जाने के बाद आपको अपना Aabha Card Download कर इसका प्रिंट निकाल लेना होगा।
PM Health ID Card Yojana Login Process: पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना लॉगिन प्रोसेस
- पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना लॉगिन करने के लिए सबसे पहले नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “Already have ABHA number? Login” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिख जायेंगे, पहले ऑप्शन में “Mobile Number” का ऑप्शन दिखेगा, और दूसरे ऑप्शन में “AABHA Number” का ऑप्शन दिखेगा।
- यदि आप अपने मोबाइल नंबर के जरिये पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना के लिए लॉगिन करना चाहते हैं, तो आपको “Mobile Number” के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके आपको “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद PM Health ID Card Yojana में आपका अकाउंट लॉगिन हो जायेगा, जहाँ से आप अपने डाटा को अपडेट अथवा अपनी जानकारी को देख सकेंगे।
Aabha Card Download: मोबाइल से आभा कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- यदि आप अपने मोबाइल फ़ोन से आभा कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल फ़ोन में ABHA एप सर्च करना होगा।
- इसके बाद अपने स्मार्टफोन में ABHA App Download करके इनस्टॉल कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन में ABHA App ओपन हो जाने के बाद “Register” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिख जायेंगे, पहले ऑप्शन में आपको आधार कार्ड के माध्यम से आभा कार्ड बनाने को पूछा जाएगा, और दूसरे ऑप्शन में मोबाइल नंबर के माध्यम से आभा कार्ड बनाने को पूछा जाएगा।
- यदि आप मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना आभा कार्ड बनाना चाहते हैं तो तो आपको “Mobile Number” के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी अंकित कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल एड्रेस, डेट ऑफ़ बर्थ, एड्रेस, स्टेट और डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट कर “Continue” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को सही तरीके से अंकित कर लेने के बाद आपका आभा कार्ड बन जायेगा।
- इसके बाद आप अपना Aabha Card Download कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री स्वास्थ्य आईडी कार्ड योजना (PM Health ID Card Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम हेल्थ आईडी कार्ड योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Aabha Health ID Card का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।