NSP Scholarship Yojana: खुशखबरी! सभी छात्रों को सरकार से मिल रही है ₹75,000 तक की छात्रवृति, तुरंत यहाँ से करें आवेदन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों NSP Scholarship Yojana भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए आरम्भ की गई सरकारी योजना है। एनएसपी स्कॉलरशिप योजना अथवा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन मंच है, जो विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन, उनकी स्थिति की जांच और अन्य संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करता है। NSP Scholarship Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले परिवारों के छात्रों को को उनकी शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई को जारी रख पाएं। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का मुख्य लक्ष्य यह है कि देश में शिक्षा को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। NSP Scholarship Yojana के माध्यम से कक्षा 1 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के सभी छात्र-छात्राओं को प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान कराई जाती है, जिससे वह आगे की उच्चतम पढ़ाई अच्छे ढंग से कर पाए। एनएसपी स्कॉलरशिप योजना विभिन्न स्तरों पर छात्रवृत्तियों की पेशकश करता है, जैसे कि पोस्ट-मैट्रिक, प्री-मैट्रिक, और अन्य।

दोस्तों, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (National Scholarship Portal) केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरम्भ की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। NSP Scholarship Yojana के तहत जरूरतमंद छात्रों को भारत सरकार द्वारा ₹75,000 की स्कॉलरशिप प्रदान कराई जाती है, जिससे विधार्थी अपनी आगे की पढाई सुचार रूप से आगे जारी रख सकें। दोस्तों, हमारे देश में अभी भी बहुत से परिवार ऐसे हैं, जो आर्थिक समस्याओं से घिरे रहते हैं, और इन परिवारों के विधार्थी पढाई तो करना चाहते हैं, परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपनी पढाई को आगे नहीं बढ़ा पाते हैं, जिस वजह से उन्हें अपने जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने एनएसपी स्कॉलरशिप योजना को आरम्भ किया है, जिससे देश के सभी जरूरतमंद और गरीब छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिल सके। NSP Scholarship Yojana को दो श्रेणियों में बांटा गया है, पहली श्रेणी में कक्षा 1 से 10 तक के विधार्थी आते हैं, तथा  दूसरी श्रेणी में कक्षा 11 से ग्रेजुएशन तक के छात्र शामिल किये गए हैं।

दोस्तों, यदि आप भी NSP Scholarship Yojana के माध्यम से अपनी पढाई के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग अथवा छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको एनएसपी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी जैसे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना क्या हैNational Scholarship Scheme के फायदे, एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता, और एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

NSP Scholarship Yojana: एनएसपी स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी 

दोस्तों, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2016 में की थी। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से देश के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के ऑनलाइन आवेदन करने उनकी प्रगति की निगरानी करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने आदि की सुविधाएँ प्रदान कराता है। National Scholarship Portal (NSP) देश में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और कुशल बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है। NSP Scholarship Yojana के माध्यम से भारत सरकार देश के विधार्थियों को 75,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान कराती है। सरकार द्वारा प्राप्त यह छात्रवृत्ति राशि छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, जैसे ट्यूशन फीस, किताबें खरीदने, और अन्य शैक्षिक खर्चों आदि को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान कराती है।

एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से देश के जरूरतमंद और गरीब छात्र, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, कक्षा 1 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा NSP Scholarship Yojana को दो अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है, पहली श्रेणी में कक्षा 1 से 10 तक के छात्र शामिल किये गए हैं तथा दूसरी श्रेणी में कक्षा 11 से ग्रेजुएशन तक के विधार्थी शामिल किये गए हैं। हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से स्कॉलरशिप धनराशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी छात्र/छात्रओं को कक्षा 1 से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करनी होगी, तभी लाभार्थी को NSP Scholarship Yojana के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाता है।

NSP Scholarship Yojana Overview: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: एनएसपी स्कॉलरशिप योजना (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल)
  • सम्बंधित विभाग: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू की गई: वर्ष 2016
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • उद्देश्य: देश के जरूरतमंत और गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करवाना
  • लाभार्थी: देश के सभी गरीब विधार्थी
  • लाभ: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 75,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • पंजीकरण प्रक्रिया: वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://scholarships.gov.in/

NSP Scholarship Yojana Types: एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के प्रकार 

प्री-मैट्रिक कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए
पोस्ट-मैट्रिक कक्षा 11 और उच्च शिक्षा के लिए
तकनीकी शिक्षा तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए
अनुसूचित जाति/जनजाति अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए विशेष योजनाएं
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए
ALSO READ  PM Internship Yojana: सभी युवाओं को सरकार फ्री इंटर्नशिप के साथ देगी ₹5,000 प्रतिमाह, ऐसे करें आवेदन

 

NSP Scholarship Yojana Benefits: एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विधार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करवाना है।
  • NSP Scholarship Yojana एक सरकारी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना तथा यह सुनिश्चित करना कि वित्तीय बाधाएँ प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने से न रोक सकें।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमियों और शैक्षणिक स्तरों के छात्रों के लिए आरम्भ की गई है।
  • NSP Scholarship Yojana विशेष रूप से उन छात्रों के आरम्भ की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, और जिन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।
  • NSP Scholarship Yojana के अंतर्गत भारत सरकार ने National Scholarship Portal को आरम्भ किया है, केंद्र सरकार द्वारा जारी स्कॉलरशिप योजनाओं की आधिकारिक जानकारी इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होती है।
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत NSP Portal के द्वारा केंद्र सरकार की किसी भी छात्रवृत्ति योजना की ऑफिसियल गाइडलाइन बुकलेट उपलब्ध कराई जाती है।
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत NSP Portal के द्वारा डिपार्टमेंट वाइज सभी योजनाओं की लिस्ट प्रदान कराई जाती है।
  • NSP Scholarship Yojana के माध्यम से लाभार्थी छात्रों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं, जिससे वह अपने शिक्षा से सम्बंधित सभी आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकें।
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के द्वारा स्कॉलरशिप का लाभ देश के प्रत्येक स्टूडेंट्स को प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में आते हैं।
  • NSP Scholarship Yojana के माध्यम से देश के गरीब तथा जरूरतमंत विधार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अलग-अलग प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • NSP Scholarship Yojana के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण भी किया जाएगा।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना, वित्तीय बाधाओं को हटाकर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उन्नत डिग्री प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे उन्हें बेहतर नौकरी के अवसर ढूंढ़ने तथा उनके भविष्य के करियर के लिए एक मजबूत नींव प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना विभिन्न समुदायों, जैसे अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर किसी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिले।
  • NSP Scholarship Yojana के माध्यम से योग्य छात्र ₹75,000 तक की छात्रवृति भारत सरकार द्वारा प्राप्त कर सकते हैं, जो उनके ट्यूशन फीस, किताबों और अन्य शैक्षिक खर्चों को काफी हद तक कम कर सकता है।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और उच्च शिक्षा स्तर के छात्रों के लिए उपलब्ध की गई है, जिसके द्वारा गरीब परिवार के बच्चे प्राथमिक से उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लाभ से आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होगी और सभी लोग इस छात्रवृत्ति की राशि से अपने पढ़ाई को जारी रख पाएंगे।

NSP Scholarship Yojana Eligibility: एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी पात्रता 

  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • NSP Scholarship Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहा होना चाहिए।
  • NSP Scholarship Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को पिछली कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
  • NSP Scholarship Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • कक्षा 1 से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थी एनएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • एक परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही NSP Scholarship Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • NSP Scholarship Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता प्री मैट्रिक या पोस्ट मैट्रिक या व्यसायिक कोर्स करने वाला होना चाहिए।
  • पहले से किसी भी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने वाले आवेदक NSP Scholarship Yojana में आवेदन नहीं कर सकते हैं।

NSP के तहत विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियाँ तथा उनके पात्रता मापदंड 

  • प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियाँ: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियाँ कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए होती हैं। NSP Pre-Matric Scholarship स्कूल के खर्चों को कवर करने और छात्रों को उनकी बुनियादी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। NSP के तहत प्रदान की जाने वाली प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियाँ: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियाँ कक्षा 11 के बाद के छात्रों के लिए होती हैं, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम आदि शामिल किये गए हैं। NSP Post-Matric Scholarship छात्रों को हाई स्कूल के बाद भी अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करने के लिए प्रदान की जाती है। NSP के तहत प्रदान की जाने वाली पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, तथा उन्हें पिछले कक्षा यानि की हाईस्कूल में 50% अंक लाना आवश्यक है।
  • योगिता-सह साधन छात्रवृत्ति: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली योगिता-सह साधन छात्रवृत्ति उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 12वीं पास कर गए हैं, और वह ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, या किसी टेक्निकल कोर्स जैसे डिप्लोमा आईटीआई या मेडिकल क्षेत्र में नॉलेज हासिल करना चाहते हैं। योगिता-सह साधन छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए छात्रों को पिछले कक्षा में 50 से 55% अंक अर्जित करना चाहिए, और उनके परिवार की वार्षिक आय ₹250000 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • मेरिट-आधारित छात्रवृत्तियाँ: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली मेरिट-आधारित छात्रवृत्तियाँ शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की जाती हैं। ऐसे विधार्थी जो अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, उन्हें उनके कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए NSP Scholarship Yojana के माध्यम से छात्रवृति प्रदान की जाती है।
  • मीन-आधारित छात्रवृत्तियाँ: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली मीन-आधारित छात्रवृत्तियाँ आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के छात्रों को प्रदान की जाती है। NSP Scholarship Yojana के द्वारा प्रदान की जाने वाली मीन-आधारित स्कॉलरशिप का मुख्य लक्ष्य उन लोगों को सहायता प्रदान करना होता है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है, जिससे देश में सभी के लिए समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित हो पाए।
  • अल्पसंख्यक छात्रवृत्तियाँ: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली अल्पसंख्यक छात्रवृत्तियाँ विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के विधार्थियों को प्रदान की जाती है। NSP Scholarship Yojana के माध्यम से दी जाने वाली अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप का मुख्य लक्ष्य अंडररेप्रेजेंटेड समूहों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना है।
  • विकलांग छात्रवृत्तियाँ: NSP के तहत प्रदान की जाने वाली विकलांग छात्रवृत्तियाँ विशेष रूप से विकलांग छात्रों को प्रदान की जाती है। NSP Scholarship Yojana के माध्यम से दी जाने वाली विकलांग छात्रवृत्तियाँ विकलांग छात्रों को उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करती हैं।
ALSO READ  National Pension Scheme (NPS): बृद्धावस्था में सभी को सरकार से मिलेगी 1 लाख रूपये पेंशन, योजना में ऐसे करना होगा आवेदन!

NSP Scholarship Yojana Required Documents: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (एनएसपी स्कॉलरशिप योजना) का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • वर्तमान शैक्षणिक संस्थान का प्रवेश पत्र व फी रिसीप्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

NSP Scholarship Apply Online: एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इन चार चरणों में पूर्ण की जायेगी:

NSP OTR (One Time Registration) Process: एनएसपी ओटीआर प्रक्रिया 

  • एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए ओटीआर (One Time Registration) करने के लिए सबसे पहले NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद NSP के होमपेज में जाकर “Get your OTR” के ऑप्शन पर जाकर “Apply now” पर क्लिक करना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद यहां जाकर आपको “New user? Register yourself” के लिंक पर क्लिक करना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ “One Time Registration (OTR) Guidelines for Scholarships Hosted on NSP” के ऑप्शन में जाकर “I agree to the following” पर टिक मार्क कर “Next” के बटन पर क्लिक करना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके “Get OTP” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके कॅप्टचा कोड दर्ज कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद “Verify” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष हे तो “I Have Aadhar” के आप्शन पर क्लिक कर अपना आधार न. दर्ज करना होगा, यदि आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से कम है तो माता या पिता का Registration करना होंगा उसमें आवेदक को “Parent/Legal Guardian Aadhaar Number” के आप्शन पर क्लिक कर आधार नंबर दर्ज करना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके E-KYC प्रक्रिया को पूरा कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपके सामने OTR Form खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी ध्यान से भर कर “Next” पर क्लिक कर लेना होगा।

NSP Scholarship

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक Temporary OTR Reference नंबर प्राप्त हो जायेगा, आपको उसको लिख कर रख लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इस प्रकार NSP पोर्टल पर ओटीआर (One Time Registration) प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

NSP OTR Face Authentication Process: एनएसपी ओटीआर फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया 

  • NSP OTR की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आपको अपने मोबाइल के Play Store से NSP OTR App ओर AadhaarFaceRD App डाउनलोड कर लेना होगा।
  • दोनों एप्लीकेशन इंसटाल हो जाने के बाद NSP OTR App ओपन करके eKYC By FaceAuth के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपको अपना नोट किया हुआ Reference No दर्ज करके “Send OTP” के बटन में क्लिक कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके कॅप्टचा कोड दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आधार Face Authentication का App ओपन हो जायेगा, इसमें आपको सारी Permisson Allow करके अपना Face Authentication पूर्ण कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • Face Authentication पूर्ण हो जाने के बाद अब आपको 14 अंको का “OTR रजिस्ट्रेशन नंबर” मिल जाएगा, इसी के साथ आपके मोबाइल नंबर पर पासवर्ड भी प्राप्त हो जायेगा।
ALSO READ  PM Saubhagya Yojana: अब सरकार हर गरीब परिवारों के घरों में लगाएगी फ्री बिजली कनेक्शन, ऐसे करना होगा आवेदन

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपको अपने 14 अंकों के OTR रजिस्ट्रेशन नंबर और Password को नोट कर लेना होगा, क्योंकि इसी के माध्यम से आप एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

NSP OTR Login Process: एनएसपी ओटीआर लॉगिन प्रक्रिया 

  • NSP OTR Registration प्रक्रिया पूर्ण कर लेने के बाद ही आप एनएसपी ओटीआर लॉगिन प्रक्रिया कर सकेंगे।
  • इसके बाद आपको NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Student वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इसमें आपको अपना OTR रजिस्ट्रेशन नंबर और Password डाल के कैप्चा कॉड दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको “Login” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको अपना OLD Password, NEW Password और Confirm New Password दर्ज कर लेने के बाद “Submit” पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपका NSP डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा, जहाँ से आप एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

NSP Scholarship Online Application: एनएसपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

  • एनएसपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “Students” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “Apply For Scholarship” के ऑप्शन को सेलेक्ट करके “Login” पर क्लिक करना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपके सामने “Application Login” का एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको अपना NSP OTR Number और Password दर्ज करके कॅप्टचा कोड दर्ज कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपको “Login” के बटन में क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद “Apply Fresh” के लिंक पर क्लिक करके “Terms and Conditions” के सामने टिक मार्क करके “I Agree” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • अब आपको अपना राज्य, और स्कॉलरशिप केटेगरी (प्री-मैट्रिक या पोस्ट-मैट्रिक में से एक) सेलेक्ट करके, एप्लीकेशन टाइप स्कॉलरशिप सेलेक्ट करके “Submit” पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपके द्वारा अप्लाई किये गए एप्लीकेशन की लिस्ट आ जाएगी जिसमें आपको “Proceed” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में जाकर “Fill Application” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।

NSP Scholarship

  • इसमें आपकी कुछ जानकारियां NSP OTR Registration के समय पर दर्ज हो जाती हैं परन्तु कुछ जानकारियॉं आपने आगे दर्ज करनी होती है जैसे Community, Religion, Annual Family Income, Parents Profession, Marital Status, Address, आदि।

NSP Scholarship

  • इसके बाद आपको “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने स्कूल, कॉलेज अथवा एजुकेशनल इंस्टिट्यूट और करंट एजुकेशन की पूरी जानकारी दर्ज कर “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेने के बाद आपको आगे के स्टेप में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • सभी जानकारियां सही तरीके से दर्ज हो जाने और मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड हो जाने के बाद आपको NSP Scholarship Application Form को सबमिट कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

NSP Scholarship Status Check Online: एनएसपी छात्रवृत्ति स्टेटस कैसे चेक करें?  

  • एनएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “Students” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “Apply For Scholarship” के ऑप्शन को सेलेक्ट करके “Login” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने “Application Login” का एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको अपना NSP OTR Number और Password दर्ज करके कॅप्टचा कोड दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको “Login” के बटन में क्लिक कर लेना होगा।
  • NSP Scholarship Portal में लॉगिन हो जाने के बाद लेफ्ट साइड में “Status” का लिंक दिख जायेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से NSP Scholarship Status Check कर योजना के आवेदन की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।

NSP Scholarship Yojana Important Links: एनएसपी स्कॉलरशिप योजना महत्वपूर्ण लिंक 

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एनएसपी स्कॉलरशिप योजना (NSP Scholarship Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको एनएसपी स्कॉलरशिप योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप NSP Scholarship Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment