दोस्तों, Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के तहत आरम्भ की गई थी। भारत सरकार द्वारा Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana (JNV Yojana) के तहत जो शिक्षा प्राइवेट स्कूलों में लाखों रुपये की फीस देकर भी नहीं मिलती हैं, वह शिक्षा बिल्कुल फ्री में मिल जाती है। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना केंद्र सरकार ने देश के गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शुरू की गई है। JNV Yojana के माध्यम से देश के गरीब परिवारों के बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में खाने, पीने, रहने, आदि का खर्चा सरकार उठाती है। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के माध्यम से गरीब परिवार के बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ समाजिक और आर्थिक तरीकों को समझने में बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। JNV Yojana के द्वारा छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी में शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें आगे की शिक्षा प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।
दोस्तों, जवाहर नवोदय विद्यालय योजना देश के गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के माध्यम से स्कूल में बच्चों की पढाई, उनके रहने-खाने और अन्य खर्च भारत सरकार उठती है। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के माध्यम से स्कूल में शिक्षा बिल्कुल निःशुल्क प्रदान की जाती है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा बिना रुकावट के चलती है। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के माध्यम से छात्रों को आज की परिस्तिथि के अनुरूप शिक्षा और प्रशिक्षण दोनों प्रदान किया जाता है, ताकि वह आगे चलकर किसी भी स्कूल के बच्चों से कमजोर साबित न हो। भारत सरकार जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी करती है। यहाँ अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी बनाए गए हैं। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के तहत स्कूलों में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रवेश दिया जाता है। कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तक छात्रों को मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा दी जाती है, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक गणित और विज्ञान को अंग्रेजी में और सामाजिक विज्ञान को हिंदी में पढ़ाया जाता है।
दोस्तों, यदि आप भी Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको जवाहर नवोदय विद्यालय योजना की जानकारी जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय योजना क्या है, Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के फायदे, जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लिए पात्रता, जवाहर नवोदय विद्यालय योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया, नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, और नवोदय विद्यालय के एडमिशन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, जवाहर नवोदय विद्यालय योजना की शुरुवात भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के तहत अक्टूबर, 1986 में की गई थी। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के तहत नवोदय विद्यालय में प्रवेश, ‘जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से कक्षा 6 में किया जाता है। इस विद्यालयों में कक्षा 8 तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा अथवा क्षेत्रीय भाषा है, परन्तु गणित और विज्ञान के लिए माध्यम अंग्रेज़ी है, और सामाजिक विज्ञान के लिए माध्यम हिन्दी रखा गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। प्रत्येक नवोदय विद्यालय एक सह-शैक्षणिक आवासीय संस्थान होता है जो छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉजिंग, मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी, मुफ्त रेल और बस किराया प्रदान कराता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शासित स्कूल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित होते हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, लद्दाख, पांडुचेरी, लक्ष्यद्वीप आदि शामिल हैं। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के सभी व्यवस्थाओं और संचालन के लिए पूर्ण रूप से केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाता है। JNV Yojana के तहत छात्रों को भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से नि:शुल्क शिक्षा, भोजन और रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के द्वारा इन स्कूलों में प्रवेश कक्षा 6वीं में होता है और प्रवेश के लिए एक प्रतिस्पर्धी परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा के आधार पर As per merit list विधार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए किया जाता है।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के द्वारा विधार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रदान किया जाता है, तथा छात्रों के लिए सभी सुविधाएं नि:शुल्क होती है, सिवाय कक्षा 11वीं और 12वीं के कुछ वर्गों के छात्रों से, जिनसे वर्दी, पुस्तकें, और अन्य सामग्री के लिए 600 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाता है। हालांकि यह शुल्क अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के छात्रों, और दिव्यांग छात्रों से नहीं लिया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत छात्रों के लिए अच्छे रहन-सहन के साथ-साथ खेलकूद की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास दोनों हो सके। Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के अंतर्गत शिक्षकों को नियमित तौर पर प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाता है, जिससे वे बच्चों को वर्तमान समय की जरूरतों के हिसाब से शिक्षा प्रदान करा करें। जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के माध्यम से स्कूलों में विधार्थियों को भारतीय संस्कृति और देशभावना के बारे में भी बताया जाता है, जिससे छात्रों में देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना बनी रहती है।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana Overview: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना
- सम्बंधित विभाग: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: अक्टूबर, 1986
- कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
- उद्देश्य: देश के जरूरतमंत और गरीब छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करवाना
- लाभार्थी: देश के सभी गरीब विधार्थी
- लाभ: छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉजिंग, मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी, नि:शुल्क शिक्षा, भोजन और रहने की सुविधा
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://navodaya.gov.in/
Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana Benefits: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लाभ व विशेषताएं
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ समाजिक और आर्थिक तरीकों को समझने में बेहतर बनाने का प्रयास करना है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और देश के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करवाना है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के माध्यम से विधार्थियों को आज की परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षा और प्रशिक्षण दोनों प्रदान किया जाता है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के माध्यम से छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में कोई परेशानियाँ न हो।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana मुख्य रूप से गरीब और सहायक निर्बल वर्ग के प्रतिभाशाली गुणवान बच्चों को उनके परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर ध्यान न देकर उन्हें बेहतरीन शिक्षा प्रदान कराता है, जिससे छात्रों की प्रतिभा निखरती है और भविष्य में वे अच्छे होनहार सकुशल व्यक्तित्व के रूप उभरते हैं।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना गरीब बच्चों के कल्याण के लिए चलाई गई सरकारी योजना है, जिसके माध्यम से निःशुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा, मुफ्त में भोजन की सुविधा, मुफ्त में यूनिफॉर्म, मुफ्त में पठन-पाठन से संबंधित सभी चीजें यानी किताब, कलम, कॉपी-पेंसिल, स्कूल बैग, मुफ्त में स्कूल यूनिफॉर्म के अलावा भी अन्य कपडे आदि प्रदान किये जाते हैं।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के द्वारा स्कूलों में संगीत, चित्रकला शास्त्रीय संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित की जाती है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के द्वारा स्कूलों में स्पोर्ट्स की भी बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के द्वारा स्कूलों में देश भ्रमण तीर्थ यात्रा भी कराई जाती है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के माध्यम से कक्षा 6 से लेकर 8 तक के छात्रों से कोई भी फीस नहीं ली जाती है, अर्थात कक्षा 8 तक के छात्रों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है, तथा कक्षा 9 से आगे की पढ़ाई के लिए छात्रों से 600 रुपये का मासिक शुल्क लिया जाता है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के द्वारा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा प्रदान कराई जाती है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के द्वारा कक्षा 6 से लेकर 8 तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा है और उसके बाद गणित और विज्ञान के लिए अंग्रेज़ी और सामाजिक विज्ञान के लिए हिंदी/अंग्रेज़ी है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के द्वारा छात्र CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के द्वारा हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित विद्यालय के कक्षा 9 के 30% छात्र गैर-हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यालय में एक शैक्षणिक वर्ष बिताते हैं, और इसके विपरीत देश की संस्कृति और लोगों की विविधता और बहुलता की समझ के माध्यम से राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के द्वारा नवोदय विद्यालय में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होता है, इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति करती है। इस एंट्रेंस एग्जाम को JNVST यानि जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट कहा जाता है। कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। वहीँ कक्षा 11 वीं में छात्रों को एडमिशन 10 वीं के मार्क्स के आधार पर मिलता है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के द्वारा गरीब SC-ST वर्ग के छात्रों के लिए लगभग 75% तक आरक्षण प्रदान किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में SC-ST वर्ग के छात्रों के लिए उनकी संख्या के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाता है, और एक तिहाई सीट लड़कियों की होती है, जबकि 3% सीट दिव्यांग बच्चों के लिए रखी जाती है।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana में आवेदन करने वाले छात्रों को तीन विषयों से गुजरना होता हैं, जिसमें उनको गणित, हिंदी, मानसिक योग्यता विषय की पढ़ाई करनी होती है, इन विषयों में अच्छा ज्ञान होने के बाद ही छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय का फॉर्म भर सकते है।
जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के माध्यम से छात्रों को कौन-कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाती है?
- फ्री शिक्षा
- आवासीय सुविधा
- भोजन की सुविधा
- स्कूल ड्रेस
- पाठ्य पुस्तकें
- लेखन सामग्री जैसे पेन, पेन्सिल, रबड़, स्केल, ज्यामिती बॉक्स, नोट बुक्स, स्कूल बैग आदि
- दैनिक प्रयोग की सामग्री जैसे नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, शू-पालिश, केश तेल, कपड़ों की धुलाई एवं इस्त्री, लड़कियों के लिए सैनीटरी नैपकिन आदि
जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के माध्यम से छात्रों पर कौन-कौन से खर्च वहन किये जाते हैं?
स्कूल ड्रेस:
- समशीतोष्ण एवं तटीय जलवायु क्षेत्र हेतु रु.2000/-
- शीतकालीन एवं अति उष्ण क्षेत्रों हेतु रु. 2,500/-
- अतिशीतकालीन क्षेत्रों हेतु रु. 2,800/-
पाठ्य पुस्तकें:
- प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष रू. 400/-
मैस व्यय:
- दुर्गम एवं कठिन क्षेत्रों के अतिरिक्त क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के लिए: रु.12,420/- प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष (प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह रु.1,380/- 9 माह के लिए), इसके अलावा, विभिन्न मैस व्यय के लिए अतिरिक्त खर्च, खाना पकाने के लिए ईंधन, सफाई/ धुलाई और भोजन बनाने के लिए अनुबंधित आम श्रमिक हेतु मजदूरी समेत प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह रु.180/- (9 माह के लिए)
- दुर्गम एवं कठिन क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के लिए: रु.14,490/- प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष (प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह रु.1,610/- 9 माह के लिए), इसके अलावा, विभिन्न मैस व्यय के लिए अतिरिक्त खर्च, खाना पकाने के लिए ईंधन, सफाई/ धुलाई और भोजन बनाने के लिए अनुबंधित आम श्रमिक हेतु मजदूरी समेत प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह रु.307/- (9 माह के लिए)
लेखन सामग्री, यात्रा व्यय, चिकित्सा व्यय एवं सीबीएसई शुल्क:
- 20000/- रुपये (9×20000=1,80,000) मानदेय का प्रति माह भुगतान किया जाए यदि जनवि की दूरी तहसील मुख्यालय से 10 कि.मी. से अधिक और ज़िला मुख्यालय से 25 कि.मी. से अधिक दूरी पर स्थित है और कठिन एवं दुर्गम स्थलों पर स्थित सभी जनवि में भी लागू।
- अन्य सभी जनवि में 5000/- रुपये प्रति माह (9×5000=45,000/-)
- सीबीएसई शुल्क – वास्तविक
- केवल कक्षा VI और IX के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग – 300/- रुपये प्रति छात्र
- यात्रा खर्च – स्थानीय यात्रा हेतु 20/- रुपये प्रति छात्र प्रति माह की दर से 9 माह = 180/- रुपये तथा बाह्य आधिकारिक यात्रा के लिए तृतीय शयनागार श्रेणी का वास्तविक रेल/ बस किराया
दैनिक प्रयोग की प्रसाधन सामग्री:
- प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष रू. 1000/-; जिसमें (प्रति छात्र प्रति माह 30/- रुपये की दर से 9 माह के लिए) चिकित्सा व्यय रु. 270/-, लेखन सामग्री रु. 85/- प्रति छात्र प्रति माह दर से 9 माह के लिए, शयन सामग्री रु. 600/- प्रति छात्र प्रति वर्ष, पार्ट टाइम चिकित्सा अधिकारी/ डॉक्टर की नियुक्ति आदि शामिल है।
जवाहर नवोदय विद्यालय से बाहर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु केवल यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के लिए देय दैनिक भत्ता:
- 150/- रुपये प्रति दिन
जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत प्रत्येक राज्य में परीक्षा का माध्यम क्या है?
| राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम | बोली |
|---|---|
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, बंगाली |
| आंध्र प्रदेश | हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, मराठी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़ |
| अरुणाचल प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी |
| असम | अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बोडो, गारो, बंगाली, मणिपुरी (बांग्ला लिपि), मणिपुरी (मीतेई मायेक) |
| बिहार | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| चंडीगढ़ | अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी |
| छत्तीसगढ | अंग्रेजी, हिंदी |
| दिल्ली | अंग्रेजी, हिंदी |
| गोवा | अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कन्नड़ |
| गुजरात | अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी |
| हरयाणा | अंग्रेजी, हिंदी |
| हिमाचल प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी |
| जम्मू और कश्मीर | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| झारखंड | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, उड़िया |
| कर्नाटक | हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मराठी, उर्दू, मलयालम, तमिल |
| केरल | हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ |
| लक्षद्वीप | हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम |
| मध्य प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, गुजराती |
| महाराष्ट्र | अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उर्दू, तेलुगु, गुजराती, बंगाली |
| मणिपुर | अंग्रेजी, हिंदी, मणिपुरी (मीतेई मायेक) |
| मेघालय | अंग्रेजी, हिंदी, खासी, गारो, बंगाली, असमिया |
| मिजोरम | अंग्रेज़ी, हिंदी, मिज़ो |
| नगालैंड | अंग्रेजी, हिंदी |
| ओडिशा | अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, उड़िया, उर्दू |
| पुदुचेरी | अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी |
| पंजाब | अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी |
| राजस्थान | अंग्रेजी, हिंदी |
| सिक्किम | अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली |
| तेलंगाना | हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उर्दू |
| त्रिपुरा | अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली |
| केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव | अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी |
| उतार प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| उत्तराखंड | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, नेपाली, उर्दू |
जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत ग्रामीण, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बालिकाओं और विकलांग बच्चों के लिए कौन कौन से आरक्षण प्रदान किये जाते हैं?
ग्रामीण आवेदक:
- ऐसे आवेदक जो ग्रामीण कोटे के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा-III, IV और V में शैक्षणिक सत्र पूरा करना होगा। हालाँकि, आवेदक को उसी जिले से कक्षा-V में ग्रामीण क्षेत्र के तहत पूरा शैक्षणिक सत्र पूरा करना चाहिए जहाँ प्रवेश चाहा गया है।
- ऐसे आवेदक जो राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की योजनाओं के अंतर्गत अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें जिला मजिस्ट्रेट/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जारी ग्रामीण स्थिति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह दर्शाया गया हो, कि बच्चा पिछले तीन वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहा है और अध्ययन कर रहा है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के माध्यम से जिले में कम से कम 75% सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित आवेदकों द्वारा भरी जाएंगी, शेष सीटें खुली हैं, जिन्हें आरक्षण मानदंडों के अनुसार जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों से मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
शहरी आवेदक:
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत शहरी आवेदक उन्हें माना जाएगा जिन्होंने कक्षा III, IV और V में सत्र के एक दिन के लिए भी शहरी क्षेत्र में स्थित स्कूल में अध्ययन किया है। योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र वे हैं जिन्हें JNVST पंजीकरण के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी भी सरकारी अधिसूचना द्वारा परिभाषित किया गया है।
ट्रांसजेंडर आवेदक:
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर श्रेणी के आवेदकों के लिए कोई अलग आरक्षण प्रदान नहीं किया गया है, और उन्हें आरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न उप-श्रेणियों जैसे ग्रामीण, शहरी, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग के तहत लड़कों की श्रेणी में शामिल जायेगा।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana Eligibility: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लिए जरुरी पात्रता
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्र भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी बात ये है कि छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्यनरत होना चाहिए।
JNVST Lateral Entry Admission Eligibility Criteria: जवाहर नवोदय विद्यालय लेट्रियल एंट्री एडमिशन जरुरी पात्रता
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना लेट्रियल एंट्री एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी विद्यार्थी भारत के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत कक्षा 9 में एडमिशन के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 में 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच का होना चाहिए।
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत कक्षा 11 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी का जन्म 1 जून 2008 से लेकर 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए।
- जवाहर नवोदय विद्यालय लेट्रियल एंट्री एडमिशन लेने के लिए छात्र को इस जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्यनरत होना चाहिए जिस जिले से वह admission form भर रहा है।
Who Is Not Eligibile For Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए कौन-कौन पात्र नहीं होंगे?
- ऐसे छात्र जो कक्षा 9 में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह अगर पिछले एकेडमिक वर्ष में कक्षा 8वीं पास कर चुके हैं तो वह पात्र नहीं है।
- ऐसे छात्र जो कक्षा 11 में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह अगर पिछले एकेडमिक वर्ष में कक्षा 10वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं, तो वह एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे।
- यदि आवेदन करने वाले छात्र का निवास स्थान का जिला, और अध्ययन करने वाले स्कूल या कॉलेज का जिला अलग-अलग है, तो वह एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे।
- यदि अध्यनरत स्कूल या कॉलेज को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, तो छात्र एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे।
- यदि आवेदक में पिछले एकेडमिक वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन किया था तो वह इस पर आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Required Documents: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट/ आठवीं कक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट
- बैंक खाता पासबुक
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
JNVST Class 6 Exam Pattern: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न
| विषय | प्रश्न | मार्क्स | समय |
|---|---|---|---|
| मानसिक क्षमता | 40 | 50 | 60 मिनट |
| अंकगणित | 20 | 25 | 30 मिनट |
| भाषा | 20 | 25 | 30 मिनट |
| कुल | 80 | 100 | 2 घंटे |
Jawahar Navodaya Vidyalaya 9th Class Admission Entrance Exam Syllabus: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एंट्रेंस एग्जाम सेलेबस
- Mental Ability Test (MAT): इस सेक्शन में 10 भाग होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में 4 प्रश्न एग्जाम में पूछे जाते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एंट्रेंस एग्जाम गैर-मौखिक होता है, तथा आंकड़ों एवं आरेखों पर आधारित होता है।
- Arithmetic Test: इस सेक्शन में अंकगणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे नंबर सिस्टम, गुणा-भाग, लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण ब्याज, क्षेत्रफल, और आयतन आदि।
- Language Test: इस सेक्शन में परीक्षा में अभ्यर्थियों की पठन-समझ क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इस सेक्शन में 4 अनुच्छेद होते हैं और हर अनुच्छेद के बाद 5 प्रश्न होते हैं।
- जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एंट्रेंस एग्जाम में गणित, रीजनिंग, हिंदी, इंग्लिश, सामाजिक विज्ञान, मेंटली टेस्ट सभी से लगभग 100 नंबर के प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि छात्र 100 नंबर में 90 प्लस स्कोर कर लेते हैं तो उनका जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन हो जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन करने के बाद एग्जाम सेंटर की जानकारी फोन या ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाती है। जवाहर नवोदय विद्यालय एग्जाम प्रतिवर्ष नवंबर से जनवरी के बीच आयोजित किये जाते हैं।
JNVST Class 11 Exam Pattern & Syllabus: नवोदय विद्यालय 11वीं कक्षा परीक्षा पैटर्न
यदि नवोदय विद्यालय 11वीं कक्षा के अंतर्गत चयन परीक्षा पैटर्न की बात की जाए, तो इसमें भी कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें मानसिक क्षमता के 20 प्रश्न, विज्ञान के 20 प्रश्न, अंग्रेजी के 20 प्रश्न, गणित के 20 प्रश्न एवं सामाजिक विज्ञान के 20 प्रश्न शामिल रहेंगे और कुल अंक भी 100 रहेंगे।
JNVST Admission Registration Fee: जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम फी
जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु ऑनलाइन आवेदन करने हेतु कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होता है। JNVST Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सभी छात्रों के लिए निःशुल्क है।
JNVST Admission Age Limit for class 6: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम उम्र सीमा
जेएनवी कक्षा-6 (जेएनवीएसटी-2025) में प्रवेश चाहने वाले आवेदक का जन्म 01-05-2013 से पहले और 31-07-2015 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार को जेएनवी कक्षा-6 में प्रवेश के समय संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति प्रस्तुत करनी होगी, यह अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana Apply Online: जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “NVS ALUMNI PORTAL – Click here to Register/Login” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें “Register and Login” के ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको “Register” पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने जवाहर नवोदय विद्यालय का एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में Name, Date of Birth, Email ID, Contact Number, State, Passing Year आदि सभी जानकारियाँ को सहीं तरीके से दर्ज कर लेना होगा।

- इसके बाद “Register” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा, जिसको दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission Online Apply: नवोदय विद्यालय योजना कक्षा 6 एडमिशन ऑनलाइन आवेदन
- नवोदय विद्यालय योजना कक्षा 6 एडमिशन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको CANDIDATE CORNER का सेक्शन मिलेगा।
- इसके बाद वहां जाकर आपको Click here for Class VI Registration 2024 का विकल्प मिलेगा, इस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें “Register and Login” के ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको “Register” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन का एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
- इसके बाद Navodaya Class 6 Admission Entrance Exam Form में मांगी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेना होगा।
- इसके बाद “Register” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लेने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन फॉर्म को सबमिट कर लेना होगा।
- इस प्रकार आवेदक नवोदय विद्यालय योजना कक्षा 6 एडमिशन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JNVST Lateral Entry Admission Class 9, 11 Online Registration: नवोदय विद्यालय लेट्रियल एंट्री कक्षा 9 व 11 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- JNVST Lateral Entry Admission Class 9, 11 Online Registration करने के लिए सबसे पहले आपको नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको CANDIDATE CORNER का सेक्शन मिलेगा।
- इसके बाद वहां जाकर आपको Lateral Entry Selection Test (LEST) का विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको ‘Click here to apply for Class IX LEST’ अथवा ‘Click here to apply for Class XI’ में से किसी एक में क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें “Register and Login” के ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको “Register” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एडमिशन का एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
- इसके बाद JNVST Lateral Entry Admission Entrance Exam में मांगी गई सभी जानकारियां जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, संपर्क जानकारी ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसे आवश्यक विवरण प्रदान करके उपयोगकर्ता आईडी बनानी होगी।
- इसके बाद “Register” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा, जिसको दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार JNVST Lateral Entry Admission Class 9, 11 Online Registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय योजना में चयन होने के बाद कौन कौन से दस्तावेज मांगे जाते हैं?
- जन्म तिथि का प्रमाण
- एनवीएस की शर्तों के अनुसार पात्रता का प्रमाण
- ग्रामीण कोटे के तहत प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए, माता-पिता को सक्षम प्राधिकारी से एक प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि बच्चे ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित संस्थान/स्कूल में कक्षा III, IV और V की पढ़ाई की है।
- माता-पिता का वैध आवासीय प्रमाण (जैसा कि भारत सरकार द्वारा अधिसूचित है) उसी जिले का जहां जेएनवी स्थित हैं, और उम्मीदवार ने कक्षा V तक अध्ययन किया है, प्रस्तुत किया जाएगा।
- अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति
- कक्षा III, IV और V के अध्ययन विवरण के संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाण पत्र।
- चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र।
- प्रवास हेतु वचनबद्धता।
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- श्रेणी/समुदाय प्रमाण पत्र (एससी/एसटी) यदि लागू हो।
- श्रेणी/समुदाय प्रमाण पत्र ओबीसी, केंद्रीय सूची के अनुसार यदि लागू हो
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय योजना (Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।