दोस्तो, PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana केंद्र सरकार द्वारा सभी छोटे लघु व्यापारियों को पेंशन देने के उद्देश्य से आरम्भ की है। भारत सरकार प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन योजना में सभी छोटे व्यापारियों को शामिल करेगी जैसे कि खुदरा व्यापारी, छोटी दुकान चलाने वाले लोग, मिल के मालिक, दाल, चावल और तेल का व्यापार करने वाले लोग आदि। इसके अलावा अन्य छोटा व्यवसाय करने वाले व्यापारी भी PM Karma Yogi Mandhan Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के माध्यम से केंद्र सरकार सभी खुदरा व्यापारी और छोटे दुकानदारों को 60 साल की उम्र के बाद केंद्र सरकार ₹3,000 प्रति माह यानी सलाना ₹36000 रुपए की पेंशन प्रदान कराती है।
दोस्तों, हमारे देश में कई ऐसे छोटे और व्यापारी और दुकानदार हैं जो वृद्ध हो जाने के पश्चात अपनी दुकान का संचालन सही प्रकार से नहीं कर पाते हैं, जिस कारण से उन्हें विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और साथ ही साथ वह अपनी सामान्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति भी नहीं कर पाते हैं। इन्ही बातों को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार ने छोटे दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और व्यापारियों को बृद्धावस्था में पेंशन देने के लिए PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana की शुरुवात की है। जिससे प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के अंतर्गत हर महीने जो पैसे लोगों को मिले उसके द्वारा वह अपना जीवन यापन बुढ़ापे में भी सही तरीके से कर सकें। PM Laghu Vyapari Mandhan Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे कारोबारियों और व्यापारियों को सशक्त बनाना और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana का लाभ उठाकर अपने वृध्द अवस्था को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम लघु व्यापारी मानधन योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना क्या है, PM Karma Yogi Mandhan Yojana के फायदे, पीएम कर्म योगी मानधन योजना के लिए पात्रता, और पीएम कर्म योगी मानधन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना की जानकारी
दोस्तो, पीएम कर्म योगी मानधन योजना देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2019 में आरम्भ की थी। PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, कारोबारियों, व्यापारियों के लिए चलाई गई एक महत्वपूर्ण पहल है। जो भी लघु व्यापारी PM Karma Yogi Mandhan Yojana के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं उन्हें केंद्र सरकार 60 साल की उम्र पूरा करने के बाद पेंशन प्रदान कराती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा प्राप्त यह पेंशन राशि ₹3,000 रुपये प्रति माह यानी सलाना ₹36000 रुपए होती है। इस पेंशन को प्राप्त करने के लिए 18 वर्ष के सभी लघु व्यापारियों को प्रतिमाह कम से कम ₹55 का प्रीमियम जमा करवाना होता है, और 40 वर्ष की उम्र वाले व्यापारियों को कम से कम ₹200 का प्रीमियम हर महीने जमा करवाना होता है। प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के माध्यम से पेंशन के जो भी पैसे होंगे वह डायरेक्ट लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं। हालांकि बैंक खाते में पैसा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
PM Laghu Vyapari Mandhan Yojana Overview: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना
- योजना का प्रकार: पेंशन
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: वर्ष 2019
- कहां शुरू की गई: संपूर्ण भारत में
- संबंधित विभाग: श्रम और रोजगार मंत्रालय
- लाभार्थी: देश के सभी छोटे व्यापारी
- उद्देश्य: असंगठित छोटे कारोबारी व दुकानदारों को वृद्धावस्था मे पेंशन राशि प्रदान करना
- पेंशन राशि: 3000 रुपये प्रति माह
- मासिक योगदान: 55 रुपये से 200 रुपये तक
- पात्रता आयु: 18 से 40 वर्ष
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-300-03468 / 1800-267-6888
- आधिकारिक वेबसाइट: maandhan.in
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana Benefits: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के द्वारा छोटे दुकानदारो ,छोटे कारोबारियों तथा व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ₹3000 मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।
- यदि 60 वर्ष की आयु के बाद आवेदक की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana के माध्यम से उसके जीवनसाथी को पेंशन का 50% हर महीने सरकार द्वारा दिया जाता है।
- यदि आवेदक 60 वर्ष के आयु से पूर्व किसी विकलांगता का शिकार हो जाता है और अंशदान जमा करने के योग्य नहीं होता तो प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के अंतर्गत वह अपने द्वारा जमा की राशि को ब्याज सहित प्राप्त कर सकता है।
- यदि आवेदक 10 वर्ष से पूर्व PM Karma Yogi Mandhan Yojana को बंद करता है तो वह अपने द्वारा जमा की गई पूरी राशि को निकाल सकता है।
- अगर पति और पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी अवस्था में PM Laghu Vyapari Mandhan Yojana के द्वारा पेमेंट का पैसा फंड में जमा कर दिया जाता है।
- यदि आवेदन 10 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना को बंद करता है तो वह ब्याज सहित अपनी राशि निकाल सकता है।
- PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana के माध्यम से पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के लघु व्यापारियों और कारोबारियों लाभ प्रदान कराया जाता है।
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों तथा व्यापारियों को सशक्त बनाना है तथा अपने देश के वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है।
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के अंतर्गत लघु व्यापारियों के द्वारा किए गए अंशदान की राशि 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक के बीच में रखी गई है।
- जो लघु व्यापारी PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे, उन सभी को निश्चित रूप से वृद्धावस्था में पेंशन जारी की जाएगी।
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का लाभ ऐसे ही लोगों को दिया जायेगा जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल तक है।
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए पात्रता
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को किसी दुकान का मालिक या खुदरा मालिक होना चाहिए।
- PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति की आयु 18 से लेकर 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा अंशदान वाली राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के अंतर्गत कवर नहीं होना चाहिए।
- PM Laghu Vyapari Mandhan Yojana का लाभ उठाने के लिए कैंडिडेट छोटा कारोबारी या फिर फुटकर विक्रेता होना चाहिए।
- रियल एस्टेट ब्रोकर, तथा छोटे होटल व रेस्टोरेंट के मालिक भी PM Laghu Vyapari Mandhan Yojana का लाभ उठा सकते हैं।
- PM Laghu Vyapari Mandhan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से कम होना चाहिए।
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए जरुरी दस्तवेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- व्यापार संबंधी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के होमपेज में जाने के बाद “Login” के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको “Self Enrollment (using mobile number & OTP)” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक पॉप अप खुलेगा जिसमें आपको 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होगा।

- इसके बाद “Proceed” के बटन में क्लिक करके अपने मोबाइल में एक OTP प्राप्त कर लेना होगा।
- इसके बाद OTP दर्ज करके “Proceed” के बटन में क्लिक कर लेना होगा, इसके बाद आपके सामने मानधन योजना का डैशबोर्ड खुल जायेगा।

- अब मानधन योजना के डैशबोर्ड में आपको तीन योजनाएं दिखाई देंगी, जिसमें से आपको “NPS-Traders” के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद आपसे e-Shram Card के बारे में पूछा जायेगा, जिसे आपको हाँ या नहीं में जवाब देना होगा।

- इसके बाद आपके सामने “BENEFICIARY ENROLLMENT (NATIONAL SCHEME FOR TRADERS AND SELF EMPLOYED PERSONS)” का एक फॉर्म खुल जायेगा।
- अब इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारियां जैसे Personal Details, Address Details, Other Details, Consent for Authentication, Income Tax Details, GSTIN Details, आदि पूछी जाएँगी।
- इसके बाद आगे के स्टेप में आपको अपने बैंक खाते की जानकारी और नॉमिनी की डिटेल्स पूछी जायेगी, जिसे आपको सही तरीके से भर लेना होगा।
- इसके बाद आपको एक मैंडेट फॉर्म को डाउनलोड कर लेना होगा और प्रिंट निकाल कर इस फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को सही तरीके से भर लेना होगा।
- इसके बाद सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेने के बाद आपको मैंडेट फॉर्म, और साथ में सभी जरुरी दस्तवेजों को अपलोड कर लेना होगा।
- इसके बाद आपसे पेमेंट करने के लिए कहा जायेगा, पेमेंट हो जाने के बाद आपको इस फॉर्म को “Submit” कर लेना होगा।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आप प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना का कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana Registration: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- यदि आप स्वयं से पीएम कर्म योगी मानधन योजना के लिए आवेदन करने योग्य नहीं हैं, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाना होगा।
- CSC Center पर जाकर प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
- इसके बाद PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की मांग करें।
- अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लें।
- अब आवश्यक दस्तवेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
- इसके बाद CSC एजेंट आपका आवेदन कर देगा।
- इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana Important Links: प्रधानमंत्री लघु व्यापारी (कर्म योगी) मानधन योजना महत्वपूर्ण लिंक
- Official Website: Click Here
- Apply Online: Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना (PM Karm Yogi Mandhan Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।