दोस्तों, PM Fasal Bima Yojana केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर भरपाई करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है। यदि आप किसान हैं या किसान के बेटे हैं तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। दोस्तों, बता दें कि अक्सर बारिश या अन्य प्राकृतिक कारणों के चलते फसल खराब हो जाती है, जिस कारण देश के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस कारण भारत सरकार द्वारा किसानों के इस नुसकसान की भरपाई करने के लिए पीएम फसल बीमा योजना की शुरुवात की गई है।
दोस्तों, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Fasal Bima Yojana के माध्यम से किसानो को अलग-अलग फसलों के नुकसान पर अलग-अलग राशि प्रदान कराई जाती है। देश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओ को पूरा करना होता है, इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजो को भी तैयार करना होता है। इसके बाद भी वो सभी किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के योग्य होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यदि किसी किसान की फसल का नुकसान बहुत अधिक होता है, तो उसे सरकार द्वारा अधिकतम 2 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Fasal Bima Yojana के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से हुई फसल नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम फसल बीमा योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है, PM Fasal Bima Yojana के फायदे, पीएम फसल बीमा योजना के लिए पात्रता, और पीएम फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Fasal Bima Yojana (PMFBY): प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी
दोस्तों, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 8 फ़रवरी 2020 को किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुवात की, जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा प्रदान कराया जाता है। PM Fasal Bima Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से हुई फसल नुकसान पर पीड़ित किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करवाना है। जिससे किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पढ़ार्थों को खरीदने में सहायता मिल सके। पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से जिस फसल के लिए बीमा किया जाता है, वह फसल यदि किसी कारणवश ख़राब हो जाती है, तो बीम कंपनी द्वारा उस फसल का बीमा क्लेम दिया जाता है। इस तरह से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा किसानो को अलग-अलग फसलों के नुकसान पर अलग-अलग धन राशि प्रदान कराई जाती है। इससे किसानों की आय को स्थायित्व प्रदान होता है, जिससे वे कृषि कार्य को जारी रख सकें।
PM Fasal Bima Yojana Overview (PMFBY): पीएम फसल बीमा योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- संबंधित विभाग: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
- लाभार्थी: भारत देश के सभी किसान
- उद्देश्य: देश के सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करवाना
- अधिकतम राशि: 2 लाख रुपए
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 1800–180-1111 / 1800-110-001
- अधिकारिक वेबसाइट: pmfby.gov.in
PM Fasal Bima Yojana Benefits: पीएम फसल बीमा योजना के लाभ व विशेषतएं
- पीएम फसल बीमा योजना के तहत लगभग 36 करोड़ किसानों को बीमा कवर प्रदान किया गया है, और करीब 2 लाख करोड़ रुपए का बीमा भुगतान सीधे प्रभावित किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है।
- पीएम फसल बीमा योजना के द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान पर पूर्ण बीमा राशि प्रदान की जाती है।
- PM Fasal Bima Yojana के माध्यम से किसानों को फसल की बुवाई पूर्व से लेकर फसल की कटाई के बाद तक की अवधि के लिए स्वैच्छिक फसल बीमा मिलती है।
- पीएम फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाएं और विभिन्न कीट तथा रोगों के कारण फसलों के नुकसान होने पर किसानों को बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करवाना है।
- पीएम फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों की आय का बढ़ाना और स्थायित्व प्रदान करना है ताकि किसान अपने कृषि के कार्यों को जारी रख सकें।
- PM Fasal Bima Yojana के माध्यम से देश के किसानों को नवाचार एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के द्वारा कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित कराया जाता है।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खाद्यान फसलों(मोटा अनाज, दलहन), तिलहन एवं वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों आदि को शामिल किया गया है।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को कार्यान्वित करने के लिए सभी राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा अपनी बीमा कंपनियाँ स्थापित करने की अनुमति प्रदान की गई है।
- PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा दावा भुगतान में होने वाली देरी को नियंत्रित करने हेतु फसल काटने के डेटा को एकत्रित एवं अपलोड करने के लिए स्मार्टफोन, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन और जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
- पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा सभी खरीफ फसलों के लिए केवल 2% एवं सभी रबी फसलों के लिए 1.5% का एकसमान प्रीमियम दिया जाएगा।
- पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम दिया जाएगा।
- ऐसे किसान जिन्होंने कृषि ऋण नहीं लिया है, उनके लिए पीएम फसल बीमा योजना वैकल्पिक होगी।
- PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) के अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला किसानों के अधिकतम कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।
- PM Fasal Bima Yojana के माध्यम से ना रोके जा सकने वाले जोखिमों जैसे – सूखा, अकाल, बाढ़, सैलाब, कीट एवं रोग, भूस्खलन, प्राकृतिक आग और बिजली, तूफान, ओले, चक्रवात, आंधी, टेम्पेस्ट, तूफान और बवंडर आदि के कारण फसल के नुकसान को कवर करने के लिए व्यापक जोखिम बीमा दिया जायेगा।
- बता दें कि पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई के बाद चक्रवात और चक्रवाती बारिश और बेमौसम बारिश के विशिष्ट खतरों से उत्पन्न हालत के लिए कटाई से अधिकतम दो सप्ताह तक की अवधि के लिए कवरेज प्रदान किया जाता है।
- PM Fasal Bima Yojana के अंतर्गत ऐसे फसल जिनके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं की गई है, उनके लिए विपणन विभाग/बोर्ड द्वारा स्थापित मूल्य अपनाया जाएगा।
- भारत सरकार द्वारा हाल ही में PM Fasal Bima Yojana के बेहतर प्रशासन, समन्वय, जानकारी के समुचित प्रचार-प्रसार और पारदर्शिता के लिए एक बीमा पोर्टल और एंड्रॉयड आधारित फसल बीमा ऐप भी शुरू किया है।
पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत किन किन फसलों को शामिल किया गया है?
- धान, गेंहू, बाजरा आदि।
- कपास, गन्ना, जुट आदि।
- चना, मटर, अरहर, मशहूर, मूंग, सोयाबीन, उड़द, लोबिया आदि।
- तिल, सरसों, एंडी, मूँगफली, बिनौला, सूरजमुखी, तोरिया, कुसुम, अलसी, नाइजर सिड़स आदि।
- केला, अंगूर, आलू, प्याज़, अदरक, इलायची, हल्दी, सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनानास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी आदि।
PM Fasal Bima Yojana Eligibility: पीएम फसल बीमा योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- देश के सभी किसान जो अनुसूचित क्षेत्र मे भूमि मालिक, किरायेदार के रूप मे अधिसूचित फसलों के उत्पादन मे शामिल हैं वह पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- PM Fasal Bima Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- पीएम फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए किसान एक गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार का होना चाहिए।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए किसानों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए।
PM Fasal Bima Yojana Required Documents: पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबूक
- खसरा नंबर
- बुवाई प्रमाण पत्र
- भूमि अभिलेख और भूमि ड्राफ्ट संख्या
- भूमि से संबधित दस्तावेज़
- चालू मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
- सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
PM Fasal Bima Yojana Apply Online: पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- पीएम फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज़ पर फोर्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद आपको गेस्ट फोर्मर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद आपके सामने PM Fasal Bima Yojana का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- अब इसके बाद आपको PM Fasal Bima Yojana Registration Form में मांगी जाने वाली समस्त जानकारी दर्ज करके कैप्चा कोड डाल लेना है।
- अब सारी जानकारियों को सही सही भरने के बाद आपको क्रिएट यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- पीएम फसल बीमा योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर से PM Fasal Bima Yojana के पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
- जैसे ही आप PM Fasal Bima Yojana के पोर्टल पर लॉगिन करेंगे आपके सामने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- अब आपको PM Fasal Bima Yojana Application Form को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- इसके बाद आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आवेदन फॉर्म से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड कर लेना होगा।
- अंत में आपको ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार आप PM Fasal Bima Yojana के लिए आवेदन कर पाएंगे।
PM Fasal Bima Yojana Important Links: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक वेबसाइट: Click Here
- डिक्लेरेशन फॉर्म या पिक पेरा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए लिंक: Click Here
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्हाट्अप चेटबोट नंबर: 7065514447
- कृषि सुरक्षा पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 14447
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम फसल बीमा योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Fasal Bima Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।