PM Matru Vandana Yojana केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है, जिसके द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिला को 5 हजार रूपये और दूसरी बार में 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। दोस्तों, बता दें कि भारत सरकार द्वारा पीएम मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कराती है। बता दें कि PM Matru Vandana Yojana के द्वारा सरकार महिलाओं को 11000 रुपए की धन राशि प्रदान करके गर्भधारण करने वाली महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास कर रही है। प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में नकद सहायता प्रदान की जाती है।
यदि आप भी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ उठाकर गर्भवती महिला और नवजात शिशु को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम मातृत्व वंदना योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना क्या है, PM Matru Vandana Yojana के फायदे, पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए पात्रता, और पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Matru Vandana Yojana (PMMVY): प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित योजना है जिसे वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना मुख्य रूप से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कराने के उदेश्य से प्रारम्भ की गई है। पीएम मातृत्व वंदना योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना तथा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, ताकि माँ और शिशु स्वस्थ रह सकें। इस लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सरकार गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ₹11,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान कराती है। PM Matru Vandana Yojana के तहत सरकार पहले गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को 5 हजार रूपये, और दूसरे बच्चे के जन्म के समय 6 हजार रूपये की मदद प्रदान करती है। यह धनराशि महिलाओं के खाते में तीन किश्तों में भेजी जाती है।
PM Matru Vandana Yojana (PMMVY) Overview: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- संबंधित विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग
- लाभार्थी: देश की गर्भवती महिलाऐं
- उद्देश्य: देश की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता।
- लाभ: 11,000 रूपए की सहायता
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: pmmvy.nic.in
PM Matru Vandana Yojana Benefits: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ व विशेषताएं
- देश की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शीघ्र आंगनवाड़ी केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए पंजीकरण करवाना होगा।
- पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दो किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है।
- यदि कोई महिला पहली बार मां बनने जा रही है तो PM Matru Vandana Yojana के तहत उसे 5000 रुपए प्रदान किये जाते हैं।
- पहली बार माँ बन रही महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पहली किस्त 1000 रूपए उस समय दिए जाते हैं जब वह योजना के तहत पंजीयन कराती हैं।
- पहली बार माँ बन रही महिला को PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत 2000 रूपए की दूसरी किस्त गर्भावस्था के 6 माह बाद कम से कम 1 प्रसव पूर्व जांच के बाद ट्रांसफर की जाती है।
- पहली बार माँ बन रही महिला को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत ₹2000 की तीसरी किस्त बच्चे के जन्म उपरांत ट्रांसफर की जाती है।
- यदि उसे दूसरी बार बेटी का जन्म होता है तो पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत सरकार द्वारा 6,000 रुपए की सहायता प्रदान करवाई जाती है।
- इस तरह से कुल मिलकर PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत 11,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाती है।
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करवाती हैं, जिससे वो अपना और अपने शिशु की बेहतर देखभाल कर सके।
- PM Matru Vandana Yojana के माध्यम से महिलाओं को अधिक आरामदायक और उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलतीं हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जनसंख्या नियंत्रण में मदद करती है, क्योकि यह योजना लोगों को जागरूक कराती है कि उन्हें अधिक बच्चे पैदा करने की आवश्यकता नहीं है।
- PM Matru Vandana Yojana के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद मिलती है, जिससे वे अपने जीवन के निर्णय लेने में सक्षम हो पाती है।
PM Matru Vandana Eligibility: पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए पात्रता
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है।
- PM Matru Vandana के लिए पंजीकरण करवाते समय महिला को गर्भवती होना अनिवार्य है।
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और आशा के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ केवल पहली और दूसरी बार मां बनने वाली महिलाओं को मिलता है।
- PM Matru Vandana के लिए आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
PM Matru Vandana Requirred Documents: पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- गर्भवती महिला का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Matru Vandana Yojana Online Apply: पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले PM Matru Vandana Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके उपरान्त आपको इसके होम पेज पर मौजूद Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Verify पर क्लिक करना होगा।
- जब आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जायेगा तो आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा।
- अब इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ओपन कर लेना होगा।
- इसके उपरान्त आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है, उन्हें एक-एक करके इसमें भर लेना होगा।
- सभी प्रकार की जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आपको जरूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर लेने हैं।
- जब आपका आवेदन फार्म पूरे तरीके से सही भर जाएगा और उसमें जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड हो जायेंगे तो उसके बाद Submit पर क्लिक करना होगा।
- इतना करना के बाद अब आपका आवेदन सबमिट हो जायेगा, और आपको एक रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त हो जाएगी।
- इस रजिस्ट्रेशन संख्या को आपने सुरक्षित रख लेना होगा।
- इस प्रकार से आपका पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।
PM Matru Vandana Yojana Offline Apply: पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- PM Matru Vandana Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।
- वहां जाने के बाद आपको पीएम मातृत्व वंदना योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए एक आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
- पीएम मातृत्व वंदना योजना आवेदन फार्म प्राप्त कर लेने के बाद आपको आवेदन फार्म को भरना होगा।
- PM Matru Vandana Yojana Application Form में जो भी जानकारी आपसे पूछी जा रही है, उन्हें एक-एक करके ध्यानपूर्वक भर लेना होगा।
- इसके बाद प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आवेदन फार्म प्राप्त में पूछे जा रहे सभी प्रकार के जरूरी दस्तावेजों को भी संलग्न कर लेना होगा।
- इतना कर लेने के बाद आवेदन फार्म को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जमा कर लेना होगा।
- पीएम मातृत्व वंदना योजना आवेदन फार्म को जमा कर लेने के बाद आप वहां पर एक रसीद प्राप्त करें और इस रसीद को अपने पास सुरक्षित रखें।
- इस प्रकार से आपका पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।
PM Matru Vandana Yojana Form Download: पीएम मातृत्व वंदना योजना आवेदन फार्म
आप यहाँ पर क्लिक करके भी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
| First Installment Form | Download |
| Second Installment Form | Download |
| Third Installment Form | Download |
PM Matru Vandana Yojana Citizen Login: पीएम मातृत्व वंदना योजना सिटीजन लॉगिन
दोस्तों, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लॉगिन करने के लिए आपको PM Matru Vandana Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in/ पर जाना होगा। और इसके बाद वहां पर Citizen Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने लॉगिन जानकारी डालनी होगी और फिर इसके बाद आप वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
PMMVY SOFT APP: पीएम मातृत्व वंदना योजना मोबाइल एप
दोस्तों, सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है। PM Matru Vandana Yojana का एक आधिकारिक एप्लीकेशन PMMVY SOFT APP है। इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
PM Matru Vandana Yojana Beneficiary Status Check: पीएम मातृत्व वंदना योजना बेनेफिशरी स्टेटस कैसे चैक करें?
- पीएम मातृत्व वंदना योजना बेनेफिशरी स्टेटस चैक करने के लिए सबसे पहले आपको https://pfms.nic.in/Home.aspx की वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इसके बाद पेमेंट स्टेटस के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको DBT Status Tracker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर इसके बाद आपको DBT Status Beneficiary and Payment Details (Beta ver 1.0) का पेज खुल कर सामने आ जायेगा।
- इसके बाद आपको Category में PMMVY का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको DBT Status में Beneficiary Validation पर Click करना होगा।
- इसके बाद आपको Application ID (अपना रजिस्ट्रेशन नंबर) दर्ज कर Captcha डालकर Search बटन पर Click करना होगा।
- अब आपके सामने Beneficiary Details खुलकर सामने आ जाएगी।
- यदि No Records Found लिख कर आता है तो अभी तक आपकी Beneficiary नहीं बनाई गई है, इसके लिए आपको कुछ समय इन्तजार करने की आवश्यकता है।
- इस प्रकार से आप अपना PMMVY Beneficiary Status Check कर सकते हैं।
PM Matru Vandana Yojana Important Links: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना महत्वपूर्ण लिंक
- Official Website: Click Here
- Check PMMVY Beneficiary Status Online 2025: Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम मातृत्व वंदना योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है और आप PM Matru Vandana Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।