PM Gram Sadak Yojana: सभी गांव की सड़कों को सरकार द्वारा किया जाएगा पक्का, यहां जानिए योजना की संपूर्ण जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Gram Sadak Yojana देश के सभी छोटे एवं बड़े गांवों की सड़कों को शहरों की पक्की सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रबंधन ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और नगरपालिका के माध्यम से किया जाता है। PM Gram Sadak Yojana केवल ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है तथा शहरी सड़कों को पीएम ग्राम सड़क योजना कार्यक्रम के दायरे से बाहर रखा गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों मे काफी विकास प्राप्त होता है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने कई अन्य प्रदान की सरकारी योजनाओं भी भी शुरू किया है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि PM Gram Sadak Yojana के माध्यम से अब तक लगभग 97 प्रतिशत ग्रामीण बस्तियों को जोड़ने का कार्य किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से प्लास्टिक (plastic) तथा कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी (cold mix technology) का इस्तेमाल कर के 26,063 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है।

दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाता रहा है। इसी विकास क्रम को आगे बढ़ाते हुए Pradhan Mantri gram sadak Yojana के माध्यम से देश के गांवों को पक्की सड़कों को शहरों से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य छोटे-बड़े सभी गांवों को शहरों की पक्की सड़कों से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हो सके। PM Gram Sadak Yojana के माध्यम से हर मौसम में उपयोग की जा सकने वाली सड़कों का निर्माण कार्य किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, और क्षेत्र में विकास की प्रबल संभावना हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सुचारु रूप से कार्यान्वित है। दोस्तों, बता दें कि पुराने सड़कों की मरम्मत भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत की जाती है। जिससे ग्रामीणों को कृषि बाजार, अस्पताल, विद्यालय, कालेज तक पहुंचने में आसानी होती है और समय की भी बचत होती है।

दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा अपने गांव में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Gram Sadak Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम ग्राम सड़क योजना क्या है, PM Gram Sadak Yojana के फायदे, पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए पात्रता, और पीएम ग्राम सड़क योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Gram Sadak Yojana (PMGSY): प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पूरी जानकारी

दोस्तों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे वर्ष 2000 में लॉन्च किया गया था। PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) का मुख्य उद्देश्य सड़क निर्माण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और ग्रामीण नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करवाना है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से अब तक कई सड़कों का निर्माण (Road construction) किया गया है जो कई ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी से विकास हुआ है, और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हुए हैं।

दोस्तों, PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) तीन पार्ट में विभाजित किये गए हैं जो “PMGSY-I, PMGSY-II, PMGSY-III” हैं। PMGSY-I, PMGSY-II की प्रक्रिया तो पहले ही सम्पन कर दी गई है परन्तु हाल ही में वर्ष 2019 में PMGSY-III को लागू किया गया है। दोस्तों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सड़कों को शहरों से जोड़ना है, जिसके द्वारा ग्रामीणों को अच्छे अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं की सुविधाएँ प्राप्त हो। PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के माध्यम से सरकार द्वारा गांवों में नई सड़कें बनाई जाती है और पुरानी और खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाती है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित यात्रा प्राप्त होती है। इसके अलावा पीएम ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन (employment generation) भी होता है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से बनी सड़कों का रखरखाव 5 वर्षों तक किया जाता है।

ALSO READ  PM Svanidhi Yojana: छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार से मिलेगा ₹50 हजार का लोन, ऐसे करें आवेदन!

PM Gram Sadak Yojana Overview: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • सम्बंधित विभाग: ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • कब शुरू हुई: वर्ष 2000
  • उद्देश्य: गांवो की सड़कों को शहरी सड़कों से जोड़ना
  • लाभार्थी: भारत के नागरिक
  • Phase III कब शुरू हुआ: दिसंबर 2019 में
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmgsy.nic.in/

PM Gram Sadak Yojana Benefits: पीएम ग्राम सड़क योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • पीएम ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी छोटे बड़े गांवों की सड़कों को शहरी सड़कों से जोड़ा जाता है।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के द्वारा टूटी-फूटी सड़कों का निर्माण भी कराया जाता है।
  • पीएम ग्राम सड़क योजना की शुरुवात वर्ष 2000 में की गई थी।
  • पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 25,000 असंबद्ध बस्तियाँ, जिनमें मैदानी क्षेत्रों में 500+ आबादी वाली, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 250+, विशेष श्रेणी के क्षेत्रों (जनजाति अनुसूची V, आकांक्षी जिले/ब्लॉक, रेगिस्तानी क्षेत्र) और एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में 100+ आबादी वाली बस्तियाँ शामिल हैं।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के अंतर्गत इन बस्तियों को 62,500 किलोमीटर की आल वेदर रोड प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही आवश्यक पुलों का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रमुख उद्देश्य निर्धारित जनसंख्या वाली असंबद्ध बस्तियों को ग्रामीण संपर्क नेटवर्क प्रदान कर ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण करना है।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के अंतर्गत जनसंख्या का आकार मैदानी क्षेत्रों में 500+ और उत्तर-पूर्वी राज्यों, हिमालयी राज्यों, मरुस्थलीय और जनजातीय क्षेत्रों में 250+ निर्धारित किया गया है।
  • PMGSY-I का मुख्य फोकस नई कनेक्टिविटी विकसित करना और नई सड़कों का निर्माण करना था। इसके अलावा, फेज 1 (PMGSY-I) के तहत लगभग 2,25,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें अपग्रेड के लिए पात्र हो गई।
  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2013 में समग्र दक्षता में सुधार करने के लिए ग्रामीण सड़क नेटवर्क में 50,000 किमी. के उन्नयन कार्य हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत PMGSY-II की शुरुआत की गई। अपग्रेड करने के खर्च का 75% केंद्र द्वारा और 25% राज्यों द्वारा वहन किया जाना था।
  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में ग्रामीण कृषि बाज़ार (GrAMs) (Gramin/Rural Agricultural Rarket), उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और अस्पतालों को प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों से जोड़ने हेतु 1,25,000 किमी. के समेकन के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत PMGSY-III को प्रारंभ किया गया।
  • PMGSY-III (फेज- III) की अवधि 2024-25 के लिए निर्धारित की गई थी, इसके अंतर्गत 80,250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 के अनुपात में साझा की जाएगी, जबकि आठ पूर्वोत्तर और तीन हिमालयी राज्यों के लिए अनुपात 90:10 होगा।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का निर्माण और विकास ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में प्रस्तावित ज्यामितीय डिज़ाइन और भारतीय सड़क कॉन्ग्रेस (Indian Road Congress-IRC) के मैनुअल और अन्य प्रासंगिक IRC कोड और मैनुअल के आधार पर किये जाते हैं
  • मंत्रालय द्वारा पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण व मरम्म्मत के कार्य संबंधित राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुत ‘विस्तृत परियोजना रिपोर्ट’ (Detailed Project Report-DPR) के आधार पर स्वीकृत किये जाते हैं।
  • राज्यों द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) जारी करते समय लागत को प्रभावित करने वाले भौतिक और पर्यावरणीय कारकों, जैसे- स्थलाकृति, मिट्टी के प्रकार, जलवायु, यातायात घनत्व, वर्षा और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा निर्धारित तकनीकी विशिष्टताओं, जैसे- आवश्यक जल निकासी, नालियों और संरक्षण कार्यों की आवश्यकताओं पर विचार किया जाता है।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों के लिये लागत अनुमान तैयार करते समय भौगोलिक और संबंधित कारकों को ध्यान में रखा जाता हैं।
  • PMGSY-I के अंतर्गत पात्र बस्तियों के आधार पर और PMGSY-II तथा PMGSY-III के मामले में सड़कों की लंबाई के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) में विशेष वितरण के उपाय के रूप में केंद्र द्वारा सरकार पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में परियोजना लागत का 90% वहन किया जाता है, जबकि अन्य राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा लागत का 60% वहन किया जाता है।
  • राज्य सरकारों के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यक्रम के कोर नेटवर्क की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण में लगभग 1.67 लाख बिना कनेक्टिविटी (Connectivity) वाली बस्तियां PM Gram Sadak Yojana के माध्यम से कवरेज के लिए पात्र (Eligibile) हैं। इसमें नई कनेक्टिविटी के लिए लगभग 3.71 लाख किलोमीटर की सड़कों का निर्माण और 3.68 लाख किलोमीटर की सड़कों को अपग्रेड (Upgrade) करना शामिल किया गया है।
  • PM Gram Sadak Yojana (PMGSY) के तहत किसी बस्ती को केवल एक ही सड़क कनेक्टिविटी प्रदान की जायेगी, और यदि वह क्षेत्र पहले से ही पक्की सड़क (वो सड़क जिसका इस्तेमाल सभी मौसमों में किया जा सकता है) से जुड़ा हुआ है, तो उस बस्ती के लिए कोई नई सड़क नहीं बनाई जा सकती है।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना – IV (PMGSY– IV) का कुल परिव्यय 70,125 करोड़ रुपये होगा, जिसमें केंद्र का हिस्सा 49,087.50 करोड़ रुपये और राज्य का हिस्सा 21,037.50 करोड़ रुपये शामिल हैं। (PMGSY– IV) योजना का उद्देश्य जनगणना 2011 के अनुसार असंबद्ध बस्तियों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना है।
  • पीएमजीएसवाई – IV में अंतरराष्ट्रीय मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी, वेस्ट प्लास्टिक, पैनेल्ड सीमेंट कंक्रीट, सेल फिल्ड कंक्रीट, फुल डेप्थ रिक्लेमेशन, निर्माण अपशिष्ट और अन्य अपशिष्ट जैसे फ्लाई ऐश, स्टील स्लैग आदि शामिल हैं।
  • पीएमजीएसवाई – IV के माध्यम से बनाई गई आल वेदर रोड से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा और ये मार्ग स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार लेकर आएंगे।
ALSO READ  PM Kaushal Vikas Yojana: बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही है फ्री ट्रेंनिंग और ₹8000, जानिए आवेदन प्रक्रिया

PM Gram Sadak Yojana Planing Process: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्लानिंग प्रोसेस क्या होता है? 

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु सबसे पहले प्लानिंग प्रोसेस तैयार किया जाता है।
  • इसमें सबसे पहले पंचायत लेवल पर प्लान तैयार किया जाता है, जिसमें पंचायत, डिस्ट्रिक्ट पंचायत एवं स्टेट लेवल स्टैंडिंग कमेटी शामिल होती है।
  • ब्लॉक लेवल पर भी PM Gram Sadak Yojana के संचालन के लिए प्लान बनाया जाता है, जिसका निर्माण ब्लॉक मास्टर प्लान कमेटी द्वारा किया जाता है।
  • ब्लॉक लेवल पर Existing Road Network को बनाया जाता है और पहचान किया जाता है कि कौन-कौन से Road Network शहरों से जुड़े हुए हैं और कौन कौन से नहीं।
  • इसके बाद PM Gram Sadak Yojana के माध्यम से Road Network को शहरों से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

PM Gram Sadak Yojana Fund Process: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फंड प्रक्रिया क्या है? 

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दो इंस्टॉलमेंट में फंड प्रदान किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फर्स्ट इंस्टॉलमेंट में प्रोजेक्ट वैल्यू की लगभग 50% राशि प्रदान की जाती है।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सेकंड इंस्टॉलेशन में बकाया राशि प्रदान की जाती है।
  • PM Gram Sadak Yojana के अंतर्गत सेकंड इंस्टॉलेशन पहली इंस्टॉलमेंट के फंड का 60% उपयोग होने के बाद एवं 80% कार्य होने के बाद ही प्रदान किया जाता है।
  • PM Gram Sadak Yojana के द्वारा सेकंड इंस्टॉलेशन प्राप्त करने के लिए यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट ऑडिट स्टेटमेंट ऑफ इंडिया सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
ALSO READ  PM Awas Yojana (PMAY): अब घर बनाने के लिए सरकार से मिलेंगे 1.20 लाख रूपये, फटाफट ऐसे करें आवेदन!

PM Gram Sadak Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको PM Gram Sadak Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmgsy.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन करने का “विकल्प” दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके गांव की सड़कों से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको “सबमिट” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा PM Gram Sadak Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके बाद योजना पास होने के बाद मिस्त्री से क्लियर होने के बाद आपका आवेदन राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।
  • इसके बाद राज्य सरकार के तरफ से ही योजना के लिए राशि प्रदान कराई जायेगी।
  • सभी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद निष्पादन समिति के माध्यम से ही आमंत्रित किया जाएगा।
  • इसके बाद सभी प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के पश्चात 15 दिन बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम शुरू कर दिया जायेगा।
  • PM Gram Sadak Yojana के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का काम 9 महीने के अंदर पूरा किया जाता है।
  • इस प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा ग्राम पंचायत की सड़कों को पक्का करने की प्रक्रिया होती है।

PM Gram Sadak Yojana Register Grievance: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए ग्रीवेंस दर्ज कैसे करें?

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको PM Gram Sadak Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmgsy.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज़ पर Grievance Redressal के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने क नया पेज़ खुल जाएगा।
  • अब आपको उस पेज़ मे Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना login credentials दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • लॉगिन कर लेने के बाद आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करके ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना ग्रीवेंस दर्ज कर सकेंगे।

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PM Balika Samridhi Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment