दोस्तों, E Shram Card भारत सरकार की तरफ से एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामजिक सुरक्षा प्रदान कराना है। भारत सरकार ने मजदूर तथा कामगारों के कल्याण करने हेतु ई श्रम कार्ड योजना की शुरुवात की है। सरकार द्वारा E Shram Card Yojana के माध्यम से मजदूर एवं कामगार वर्ग के लोगों को वित्तीय सुरक्षा तथा रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान कराया जाता है। ई श्रम कार्ड योजना की शुरुवात संगठित एवं असंगठित सभी श्रमिकों के लिए की गई थी जिससे कि देश के सभी श्रमिक आत्मनिर्भर हो सकें। E Shram Card इन श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य करता है, जो इन्हें वित्तीय सहायता, बीमा कवरेज, पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने की अनुमति प्रदान करता है। दोस्तों, हमारे देश में कार्यबल का एक बहुत बड़ा वर्ग निर्माण, कृषि और घरेलू काम जैसे असंगठित क्षेत्रों में लगा हुआ है। इन श्रमिकों को अक्सर बुनियादी सामजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच की कमी होती है, इसके अलावा उन्हें नौकरी की असुरक्षा और वित्तीय अस्थिरता सहित कई सारी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में E Shram Card Yojana उन्हें समर्थन और सहायता के साथ साथ एक संरक्षित ढांचा प्रदान कराता है।
दोस्तों, e-Shram Card योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जो भारत सरकार द्वारा अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को सामजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है। ई श्रम कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों को उपलब्ध कराना है। इसके अलावा श्रमिक कार्ड की सहायता से भारत सरकार श्रमिकों को मासिक सहायता राशि, सामाजिक पेंशन तथा रोजगार प्रदान कराती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जो केवल ई श्रम कार्ड धारकों को ही प्रदान की जाती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि योजना के पात्र नागरिकों को जल्द से जल्द अपना e-Shram Card बना लेना चाहिए। E Shram Card Yojana के कई अन्य लाभ भी हैं जैसे कई राज्यों में सरकार मजदूरों के बैंक खातों में ₹500 से ₹1000 तक की राशि DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से भेजती है। इसके अलावा ई-श्रम योजना से जुड़ने वाले नागरिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाता है। इसमें इंस्युरेन्स करवाने के लिए प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं होती है, और यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या कोई पूर्ण रूर से दिव्यांग हो जाते हैं, तो 2 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। इसके अलावा आंशिक आंशिक रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये का बीमा मिलता है।
दोस्तों, यदि आप भी E Shram Card Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता, पेंशन, बीमा कवरेज व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको ई श्रम कार्ड की जानकारी जैसे ई श्रम कार्ड योजना क्या है, E Shram Card के फायदे, ई श्रम कार्ड योजना के लिए पात्रता, और ई श्रम कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
E Shram Card Yojana: ई श्रम कार्ड योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, ई श्रम कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वर्ष 2021 में आरम्भ की गई थी। E Shram Card Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के सभी मजदूर तथा कामगार वर्ग के लोगों को आर्थिक तथा सामजिक सुरक्षा प्रदान कारवाना है। ई श्रम कार्ड योजना का लाभ उन सभी श्रमिकों को सामान्य रूप से प्रदान किया जाता है, जो कि गरीब एवं निम्न आय वर्ग श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। E Shram Card Yojana के अंतर्गत प्रवासी मजदूर, ईट भट्ठा श्रमिक, मछुआरे, नाई, बुनकर, धोबी, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, भवन एवं निर्माण श्रमिक, रेशम उत्पादन कर्मी, अखबार बेचने वाले, मनरेगा वर्कर्स, कृषि मजदूर, दूध बेचने वाले, बढ़ई, फल एवं सब्जी बेचने वाले, दुकान का नौकर/सेल्समैन/हेल्पर, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर हॉकर, जोमैटो व स्विगी, अमेज़न, फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय, रेड़ी, ठेला, कुम्चा लगाने श्रमिकों को शामिल किया गया है। इसके अलावा योजना के माध्यम से वे लोग भी अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं जो कि अन्य प्रकार के असंगठित क्षेत्रों से सम्बंधित हों और आयकर भुगतान ना करते हों। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। E Shram Card Yojana का मुख्य उद्देश्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण कराना है। यदि कोई व्यक्ति केंद्र अथवा राज्य सरकार की किसी पेंशन योजना का लाभ ले रहा है, तो वह ई श्रम कार्ड योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी भी ई श्रम कार्ड योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है।
E Shram Card Yojana: ई श्रम कार्ड योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: ई श्रम कार्ड योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू हुई: अगस्त 2021
- समन्धित विभाग: श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा
- उद्देश्य: असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता, पेंशन, बीमा कवरेज व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना
- लाभार्थी: देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर
- पेंशन लाभ: प्रधान मंत्री मानधन योजना के द्वारा प्रति माह ₹3,000 का पेंशन लाभ
- बीमा लाभ: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज
- अन्य लाभ: सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 14434
- आधिकारिक वेबसाइट: https://eshram.gov.in/
What Is e-SHRAM Card: ई-श्रम कार्ड क्या है?
e-SHRAM Card भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गयी एक कल्याणकारी योजना है। ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को बीमा, पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाता है। ई श्रम कार्ड को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट या CSC केंद्रों के माध्यम से बनवाया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीयूडब्ल्यू) बनाने के लिए ईश्रम पोर्टल को विकसित किया है। यह प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस पोर्टल है।
E Shram Card Yojana Benefits: ई श्रम कार्ड योजना के लाभ व विशेषताएं
- ई श्रम कार्ड योजना के माध्यम से देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व श्रमिकों को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित मज़दूर तथा कामगारों का डेटाबेस तैयार करती है।
- ई श्रम कार्ड योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सहायता राशि प्रदान कराई जाती है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से ई श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है (उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को)। बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब में ₹500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से ई श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कराया जाता है। इसके लिए E Shram Card धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लिए आवेदन करना होता है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से ई श्रम कार्ड धारकों को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रति माह ₹3,000 की पेंशन प्रदान कराई जाती है। इसके लिए E Shram Card धारकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन करना होता है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से ई श्रम कार्ड धारकों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से ई श्रम कार्ड धारकों को गर्भवती महिलाओं तथा उनके बच्चे को पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- E Shram Card Yojana के माध्यम से सरकार श्रमिकों के लिए नए रोजगार अवसरों की व्यवस्था करती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होता है।
- भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा होने पर मजदूरों को ई श्रम कार्ड के डाटा से सहायता मिलेगी।
- देशभर के 44 करोड़ श्रमिकों को E Shram Card Yojana का लाभ प्राप्त हो रहा है।
कौन-कौन बनवा सकता है ई- श्रम कार्ड?
प्रवासी मजदूर, ईट भट्ठा श्रमिक, मछुआरे, नाई, बुनकर, धोबी, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, भवन एवं निर्माण श्रमिक, रेशम उत्पादन कर्मी, अखबार बेचने वाले, मनरेगा योजना वर्कर्स, कृषि मजदूर, दूध बेचने वाले, बढ़ई, फल एवं सब्जी बेचने वाले, दुकान का नौकर/सेल्समैन/हेल्पर, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर हॉकर, जोमैटो व स्विगी, अमेज़न, फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय, रेड़ी, ठेला, कुम्चा लगाने श्रमिक आदि।
E Shram Card योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं
- मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार योजना
- बाल लाभ योजना
- निर्माण श्रमिक बालिका सहायता योजना
- निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
- मातृत्व लाभ योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- कौशल विकास तकनीकी योजना
- आवासीय विद्यालय योजना
- टायर ऊर्जा सहायता योजना
- चिकित्सा सुविधा योजना
- कन्या विवाह योजना
- आवास सहायता योजना
- गंभीर बीमारी सहायता योजना
- विकलांगता पेंशन योजना
- पेंशन सहायता योजना
- निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
- निर्माण श्रमिक अन्ते यष्टि योजना
- प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशनयोजना (PM-SYM)
- नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
E Shram Card Yojana Eligibility: ई श्रम कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए निर्धारित पात्रता
- ई श्रम कार्ड योजना के लिए केवल मजदूर तथा कामगार वर्ग के लोग ही आवदेन करने के पात्र हैं।
- E Shram Card Yojana के लिए केवल भारत के स्थाई नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
- ई श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- E Shram Card Yojana के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- आयकर का भुगतान करने वाले ई श्रम कार्ड योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
- ESIC व EPFO के सदस्य ई श्रम कार्ड योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
E Shram Card Yojana Required Documents: ई श्रम कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
ई श्रम कार्ड कैसे बनवाएं?
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए पात्र आवेदक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ईश्रम के ऑफिसियल पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के साथ साथ सहायक मोड के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थी E Shram Portal और यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। दूसरी तरफ असिस्टेड मोड रजिस्ट्रेशन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) पर विजिट कर सकते है।
E Shram Card Apply Online: ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको E Shram की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- E Shram के होमपेज पर जाकर आपको Register on E-Shram पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक Self Registration का पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होगा, इसके बाद Captcha Code दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपसे ESIC व EPFO के सदस्य की जानकारी के बारे में पूछा जायेगा, जिसमें आपको No के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद Send OTP के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके दर्ज किये गए नंबर पर एक OTP आ जायेगा, जिसे दर्ज करके आपको Submit कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और फिर I Agree वाले बॉक्स को चुन कर Submit कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने ई श्रम कार्ड का एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा, जिसमें आपको अपनी निजी जानकारी, घर का पता, नॉमिनी की जानकारी, एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जानकारी, व्यवसाय व बैंक से जुड़ी जानकारियां आदि दर्ज कर लेनी होगी।
- सभी जानकारियां दर्ज हो जाने के बाद आपका नाम ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्टर हो जायेगा।
- ई श्रम कार्ड में वही फोटो आएगी जो आपके आधार कार्ड में लगी हुई है।
- इस प्रकार आप ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
E Shram Card Download: ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको E Shram की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- E Shram के होमपेज पर जाकर आपको One Stop Solution पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद Login Using Aadhar अथवा Login Using UAN में से किसी एक को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद अपना Aadhar Number अथवा UAN Number दर्ज करके Send OTP के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जायेगा, जिसे दर्ज करके आपको Submit कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने UAN डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ पर आपके द्वारा बनाये गए ई श्रम कार्ड की डिटेल्स दिख जाएगी।
- इसके बाद ई श्रम कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करके आप अपना E Shram Card Download कर पाएंगे।
- ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाने के बाद आप इसे प्रिंट करके निकलवा सकते हैं।
E Shram Card e-KYC Online: ई श्रम कार्ड ईकेवाईसी कैसे करें?
- सबसे पहले आपको E Shram की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- E Shram के होमपेज पर जाकर आपको One Stop Solution पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद Login Using Aadhar अथवा Login Using UAN में से किसी एक को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद अपना Aadhar Number अथवा UAN Number दर्ज करके Send OTP के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जायेगा, जिसे दर्ज करके आपको Submit कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने UAN डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ पर आपके द्वारा बनाये गए ई श्रम कार्ड की डिटेल्स दिख जाएगी।
- अब आपके सामने केवाईसी पेज प्रदर्शित होगा जिसमें आपको आधार नंबर, सत्यापित मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स आदि दर्ज करना होगा।
- इस प्रकार आपकी ई श्रम कार्ड ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप योजना का लाभ ले पाएंगे।
Check E Shram Card Payment List: ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?
- ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको E Shram की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- E Shram के होमपेज पर जाकर आपको “ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट” के विकल्प पर जाना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी को लॉगइन पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लेना होगा।
- लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने पीडीएफ प्रारूप में ई श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट दिख जाएगी।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ई श्रम कार्ड योजना (E Shram Card Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको ई श्रम कार्ड योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप E Shram Card Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।