दोस्तों, PM Shram Yogi Mandhan Yojana केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिकों के लिए चलाई जा रही एक विशेष प्रकार की योजना है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिकों को आवेदन करने के बाद 60 साल की उम्र तक प्रीमियम जमा करना होता है। 60 वर्ष से अधिक आयु हो जाने पर सरकार PM Shram Yogi Mandhan Yojana के माध्यम से श्रमिकों को हर महीने 3000 रुपए की पेंशन प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को बुढ़ापे के जीवन में आर्थिक तंगी से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। PM Shram Yogi Mandhan Yojana में भारत के सभी श्रमिक वर्ग के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से लाभ प्राप्त करने के बाद श्रमिकों को बुढ़ापे में अपने खर्चो के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और वह स्वतंत्र रूप से अपना जीवन यापन कर सकेंगे। दोस्तों, बता दें कि हमारे देश में अधिकांश लोग अपने वृध्द अवस्था के जीवन को सही तरीके से व्यतीत करने के लिए पैसों की बचत करते हैं। परन्तु श्रमिक वर्ग के लोग अधिक आय ना होने के कारण अपने वृध्द अवस्था के लिए बचत नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को शुरू किया है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Shram Yogi Mandhan Yojana का लाभ उठाकर अपने वृध्द अवस्था को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है, PM Shram Yogi Mandhan Yojana के फायदे, पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए पात्रता, और पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana (PMSYMY): प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई असंगठित क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक नई पहल है। भारत सरकार द्वारा इस योजना को 1 फ़रवरी 2021 को ई-श्रम कार्ड के तहत शुरू किया गया था। PM Shram Yogi Mandhan Yojana (PMSYMY) के तहत श्रमिकों एवं मजदूरों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद प्रति महीने ₹3000 की पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है। हालांकि इस योजना में उम्मीदवार 40 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात आवेदन कर सकते हैं। पीएम श्रम योगी मानधन योजना में भारत के सभी श्रमिक वर्ग जिनकी मासिक आय ₹15000 से कम है, आवेदन कर सकते हैं। पीएम श्रम योगी मानधन योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली धन राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से श्रमिकों के खाते में भेजी जाती है।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Overview: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- संबंधित विभाग: श्रम और रोजगार मंत्रालय
- लाभार्थी: असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
- उद्देश्य: असंगठित क्षेत्र के मजदूरो को वृद्धावस्था मे पेंशन राशि प्रदान करना
- पेंशन राशि: 3000 रुपये प्रति माह
- मासिक योगदान: 55 रुपये से 200 रुपये तक
- पात्रता आयु: 18 से 40 वर्ष
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: maandhan.in
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits: पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लाभ व विशेषताएं
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत भारत सरकार की तरफ से श्रमिकों को पेंशन प्रदान किया जाता है।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों एवं मजदूरों को सामजिक तथा आर्थिक सुरक्षा देकर भविष्य की समस्याओं से मुफ्त किया जाता है।
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत श्रमिकों को उनकी आयु के अनुसार 55 रुपये से 200 रुपये तक का मासिक योगदान करना होता है।
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ₹3000 मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत श्रमिक 40 वर्ष की आयु होने पर ही आवेदन कर सकते हैं, और धीरे धीरे निवेश करके इकट्ठा पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत आवेदक मासिक आधार पर, तिमाही के आधार पर, छमाही के आधार पर, या फिर वार्षिक आधार पर निवेश कर सकता है।
- PMSYMY योजना के माध्यम से आवेदक की उम्र के आधार पर पेंशन राशि प्रदान कराई जाती है, और उम्र बढ़ने के साथ ही पेंशन राशि भी प्रदान की जाती है।
- ऐसा श्रमिक जिसने PM Shram Yogi Mandhan Yojana के लिए पहले से आवेदन किया हुआ है परन्तु किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में उसके परिवार की पेंशन की 50% राशि प्रदान की जाएगी।
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana के अंतर्गत पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के श्रमिकों और मजदूरों को कराया जाता है।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत श्रमिकों के बचत अथवा जन धन खातों से सीधे मासिक योगदान की कटौती की जाती है।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एक स्वैच्छिक योजना है, जिसमें कोई भी पात्र आवेदन कर सकता है।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
- अगर श्रमिक पीएम श्रम योगी मानधन योजना से 10 साल के भीतर बाहर निकलना चाहता है, तो उसे केवल जमा किया गया प्रीमियम ब्याज सहित वापस दिया जायेगा। 10 साल के बाद योजना से बाहर निकलने पर जमा राशि और ब्याज दोनों दिए जायेंगे।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ सिर्फ वही लोग ले सकते हैं, जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जैसे साइकिल रिपेयर, मिस्त्री, मोची, कढ़ाई सिलाई, लोहार, बढ़ई, कारपेंटर आदि।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले श्रमिक का ई-श्रम कार्ड बना होना चाहिए।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए पेंशन का निर्धारण लाभार्थी व्यक्ति के इन्वेस्टमेंट के अनुसार होता है। यदि लाभार्थी श्रमिक इस योजना में ₹100 का इन्वेस्टमेंट करता है, तो सरकार की तरफ से भी ₹100 दिए जाते हैं। इस तरह से 60 वर्ष की आयु तक उसे निवेश करना होता है तो 60 वर्ष की उम्र के बाद लाभार्थी के अकाउंट में ₹3000 की मासिक पेंशन ट्रांसफर की जाती है।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility: पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए पात्रता
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकता है।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना में केवल वही नागरिक आवेदन कर सकता है जो असंगठित क्षेत्र का श्रमिक हो।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन करने वाले श्रमिक का मासिक वेतन 15000 या फिर इससे कम होना चाहिए।
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई है।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उन आवेदकों को नहीं दिया जाएगा जो किसी ओर पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे है।
- ऐसे श्रमिक जिनका NPS, ESIC या EPF कटता है, वह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- ऐसे नागरिक जो आयकर देते हैं वह भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- केंद्रीय या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- ई-श्रम कार्ड धारकों को ही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए श्रमिकों अथवा मजदूरों की उम्र 40 वर्ष होनी अनिवार्य है।
Who are Eligible for PM Shram Yogi Mandhan Yojana: पीएम श्रम योगी मानधन योजना में कौन लाभ ले सकता है?
- छोटे और सीमांत किसान
- भूमिहीन खेतिहर मजदूर
- मछुआरे
- पशुपालक
- ईट भट्टा और पत्थर खदानों में लेबलिंग और पैकिंग करने वाले
- निर्माण कार्य करने वाले
- चमड़े के कारीगर
- बुनकर
- सफाई कर्मी
- घरेलू कामगार
- सब्जी तथा फल विक्रेता
- प्रवासी मजदूर
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Required Documents: पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक खाता पासबूक
- श्रमिक कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Online Apply: पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए PM Shram Yogi Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब पोर्टल में आने के बाद Services पर क्लिक करें और फिर New Enrollment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन करने के लिए Self Enrollment का विकल्प चुने, आप अन्य विकल्प भी चुन सकते हैं।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर Proceed के बटन पर क्लिक कर लें।
- अब आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जायेगा जिसे दर्ज कर Proceed के बटन पर क्लिक कर लें।
- अब पोर्टल में लॉगिन कर लें और फिर इसके बाद Services पर क्लिक करें।
- अब Enrollment का विकल्प चुन लें।
- इसके बाद आपको तीन योजना दिखाई देंगी, जिसमें से आपको PM Shram Yogi Mandhan Yojana को चुन लेना है।
- अब आपसे पूछा जायेगा कि आपके पास e-Shram Card है या नहीं, तो आपको हाँ के विकल्प को चुन लेना है, नहीं तो No के बटन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन करने के लिए PM Shram Yogi Mandhan Yojana Application Form खुल जायेगा।
- अब अपनी सभी जानकारियों को सही सही दर्ज करके Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
- इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration: पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- यदि आप स्वयं से पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन करने योग्य नहीं हैं, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाना होगा।
- CSC Center पर जाकर श्रम योगी मानधन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
- इसके बाद PM Shram Yogi Mandhan Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की मांग करें।
- अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लें।
- अब आवश्यक दस्तवेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
- इसके बाद CSC एजेंट आपका आवेदन कर देगा।
- इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन के पाएंगे।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Important Link: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना महत्वपूर्ण लिंक
- Official Website: Click Here
- Apply Online: Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Mandhan Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Shram Yogi Mandhan Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।