PM-Kisan Samman Nidhi Yojana – सरकार दे रही है सभी किसानों को 6000 रूपये, जानें आवेदन प्रक्रिया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM-Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार की एक महत्वकांशी योजना है, जिसके तहत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को सालाना ₹6000 की धनराशि ₹2000 की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। दोस्तों बता दें कि शुरुवात में PM-Kisan Yojana के अंतर्गत केवल 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को शामिल किया गया था, परन्तु अब देश के सभी किसान पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।

दोस्तों, भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ की 60% आबादी कृषि पर निर्भर है। परन्तु सच तो यह है कि देश में सबसे ज्यादा आर्थिक परिस्थति ख़राब हैं तो वह हैं हमारे किसान बंधू। किसानों की आमदनी कृषि पर ही निर्भर रहती है, फसल यदि अच्छी होती है तो ठीक वरना कई प्रकार के आर्थिक कठिनाइयां शुरू हो जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने PM-Kisan योजना को आरम्भ किया था। दोस्तों बता दें कि PM-Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत सरकार द्वारा अब तक लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 18 किस्त (PM-Kisan 18th Installment) भेजी जा चुकी है।

यदि आपने अभी तक PM-Kisan Yojana के लिए आवेदन नहीं किया है तो इस लेख में आपको पीएम-किसान सम्मान निधि योजना 2024 से सम्बंधित पूरी जानकारी जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (PM-Kisan Registration), पीएम-किसान e-KYC (PM-Kisan e-KYC), पीएम-किसान स्टेटस (PM-Kisan Status) आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा देश के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई एक योजना है। यह योजना वर्ष 2009 में शुरू की थी। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा पूरे वर्ष में 75000 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित की गई है।  इस योजना के अंतर्गत सरकार पात्र किसानों को वार्षिक रूप से 6,000 रुपये प्रदान करती है। यह किस्त साल में 3 बार, अर्थात हर चार महीने में (₹2000 की तीन समान किस्तों में) प्रदान की जाती है। भारत सरकार इस धन राशि को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरित करती है।

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana Overview: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana)
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • लाभार्थी: देश के किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
  • उद्देश्य: बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करने हेतु
  • लाभ (Benefit): 6000 रूपये सालाना (तीन सामान किस्तों में)
  • आवेदन प्रक्रिया: Online/Offline
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in/

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana Objective: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में आज भी करोड़ों ऐसे किसान भाई हैं जो आर्थक रूप से बहुत कमजोर हैं। खेती और किसानी करने के साथ-साथ इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छोटे और सीमान्त किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु भारत सरकार एक बहुत ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। PM-Kisan Samman Nidhi Yojana के माध्यम से गरीब किसानों को बेहतर आजीविका प्राप्त होगी और साथ ही साथ किसान इस योजना का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।

ALSO READ  PM Samarth Yojana: सरकार बेरोजगार युवाओं को दे रही है फ्री ट्रेंनिंग और ₹30000 की नौकरी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन!

PM-Kisan Yojana Benefits: पीएम किसान योजना के लाभ व विशेषताएं

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 4 माह के अंतराल में 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • देश के गरीब किसान सरकार द्वारा प्रदान की गई 6000 रुपए की धन राशि का उपयोग कृषि संबंधित गतिविधियों और जरूरतों को पूर्ण करने के लिए कर सकते हैं।
  • देश के प्रधान मंत्री जी ने किसानों के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से PM-Kisan Yojana को आरम्भ किया है।
  • अब देश के किसानों को कृषि संबंधी जरूरत को पूरा करने के लिए आर्थिक तौर पर संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं है।

PM-Kisan Yojana Eligibility: पीएम किसान योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

  • किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी किसान किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  • शुरू में 2 हेक्टेयर से काम भूमि वाले किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाता था, परन्तु हाल फिलहाल सभी किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • लाभार्थी किसानों का बैंक खाता होना अनिवार्य है, क्योंकि PM-Kisan Yojana की राशि उनके बैंक अकाउंट में ही ट्रांसफर की जाती है।

PM-Kisan Yojana Required Documents: पीएम किसान योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागजात (खसरा खतौनी)
  • खेत का विवरण (किसान के पास कितनी जमीन है)
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana Online Registration: पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • PM-Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब यहाँ आपको होम पेज पर Farmers Corner के अंतर्गत New Farmer Registration का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब यहाँ आपको किसान पंजीकरण हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र का विकल्प दिखाई देगा।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो Rural Farmer Registration का चयन करें और यदि आप शहरी क्षेत्र के हैं तो Urban Farmer Registration का ऑप्शन चयन करें।
  • अब आपको आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके राज्य को सेलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद यहां दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Send OTP पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा, इसे आपको ओटीपी बॉक्स में भरकर वेरीफाई कर लेना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको कुछ व्यक्तिगत विवरण एवं जमीन की खतौनी आदि का विवरण दर्ज करना पड़ेगा।
  • सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
ALSO READ  RTE Yojana: आरटीई योजना के तहत मिलेगा किसी भी प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन, ऑनलाइन ऐसे करें अपना आवेदन!

PM-Kisan Yojana Offline Registration: पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

ऐसे लाभार्थी जो ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है वो ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। PM-Kisan Yojana Offline Registration करने के लिए आपको इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड (PM-Kisan Yojana Form Download) करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर जमा कर देना है। जन सेवा केंद्र द्वारा इस फॉर्म की जाँच करके किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कर दिया जायेगा।

PM Kisan Beneficiary List Check: पीएम किसान योजना बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देखें?

  • PM Kisan Beneficiary List Check करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब यहाँ आपको होम पेज पर Beneficiary List के विकल्प को चुन लेना है।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। इसमें आपको कुछ विवरण जैसे राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, गांव आदि का चयन कर लेना है।
  • सभी विवरण का चयन कर लेने के बाद Get Report के विकल्प कर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट खुल कर आ जाएगी, अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे।

PM Kisan eKYC: पीएम किसान योजना ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया

  • यदि PM Kisan Yojana Kist का पैसा आपके खाते में नहीं आ रहा है, तो जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको e-KYC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • e-KYC पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे।
  • अब यहाँ आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर करना होगा।
  • इसके बाद आपको  Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपके PM Kisan Yojana eKYC की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

PM Kisan Beneficiary Status Check: पीएम किसान योजना बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?

  • PM Kisan Beneficiary Status Check करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होमपेज पर जाने के बाद आपको Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको Beneficiary Status देखने के लिए मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का विकल्प मिल जायेगा।
  • अब आपको मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड को भर देना होगा।
  • अब आपको Get Data के बटन पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • इस तरह से आपके मोबाइल अथवा कंप्यूटर की स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
ALSO READ  Rashtriya Pashudhan Mission (NLM Scheme): राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत मिलेगी पशुपालन के लिए ₹50 लाख तक सब्सिडी, यहाँ से करें अप्लाई!

PM Kisan Beneficiary Rejection: पीएम किसान योजना लाभार्थी अस्वीकृति के कारण

यदि आपको पीएम किसान योजना के तहत 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, या भविष्य में 19वीं अथवा 20 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलता है, तो इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

  • सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार केवाईसी पूरी ना करना या गलत केवाईसी की जानकारी देना।
  • PM-Kisan Yojana के तहत बंद बैंक अकाउंट को जोड़ना।
  • लाभार्थी के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होना।
  • PM-Kisan Yojana आवेदन पत्र में गलत अथवा अधूरी जानकारी प्रविष्ट करना।

PM Kisan Yojana 19th Installment 2025: पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त कब आएगी?

दोस्तों भारत सरकार द्वारा देश के लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 18 वीं किस्त की राशि प्रदान कर दी गई है। परन्तु अब किसानों को यह जानना है कि PM Kisan Yojana की अगली किस्त यानि कि 19वीं किस्त कब तक उन्हें मिल पायेगी। दोस्तों बता दें कि पीएम किसान योजना के अनुसार  सालाना ₹6000 की राशि 4 माह के अंतराल में ₹2000 के तीन किस्तों में दी जाती है।

दोस्तों, हाल ही में 5th October 2024 को PM Kisan Yojana की 18वीं किस्त जारी की गई है, इसलिए अगली किस्त किसानों को चार माह बाद, अर्थात फ़रवरी 2025 माह में प्रदान की जाएगी। दोस्तों बता दें कि जिन किसान भाइयों ने पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त आने से पहले पीएम किसान की ईकेवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको PM Kisan eKYC तुरंत करवा लेनी चाहिए। क्यूंकि भारत सरकार द्वारा पीएम किसान के लाभार्थियों को ई-केवाईसी (PM Kisan eKYC) को अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त (PM Kisan Yojana 19th Installment) का पैसा भी केवल केवाईसी पंजीकृत किसानों के खाते में ही ट्रांसफर किये जायेंगे।

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख में PM-Kisan Samman Nidhi Yojana के महत्वपूर्ण विवरणों के साथ-साथ, पीएम-किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (PM-Kisan New Farmer Registration), पीएम-किसान  ई-केवाईसी (PM Kisan eKYC) तथा आपको यहाँ पर अपने नाम की सूची में शामिल होने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जानकारी भी प्राप्त होगी।

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana Important Links: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment