दोस्तों, Post Office Double Money Scheme के द्वारा आप अपने इन्वेस्ट किये हुए रूपये को डबल यानी दोगुना कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की योजनाएं पूरे देश भर में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। Post Office में सुरक्षित निवेश के साथ-साथ बहुत अच्छा रिटर्न भी मिल जाता है। यदि आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में अपने पैसे को निवेश करके उसको डबल करना चाहते हैं, तो डाकघर की एक स्कीम आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाली है। इस स्कीम के माध्यम से आज के समय में लाखों लोग निवेश करके अपने पैसे को डबल कर रहे हैं। Post Office की तरफ से चलाई जा रही इस योजना में ग्राहकों को अधिक ब्याज दरों के साथ समय पर रिटर्न भी प्रदान किया जाता है। दोस्तों, वैसे तो पोस्ट ऑफिस में एक से बढ़कर एक बहुत सी योजनाएं आती हैं, उन्ही में से एक स्कीम है किसान विकास पत्र (KVP), जिसके अंतर्गत आपका रुपया गारंटीड रिटर्न प्राप्त होता है। Post Office की तरफ से चलाई जा रही Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में इन्वेस्ट करने के बाद आपके रूपये डबल हो सकते हैं।
दोस्तों, पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने के बाद ग्राहकों की रकम को डबल करने की गारंटी सरकार देती हैं। यानि कि यदि आप Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के तहत 5 लाख रूपये इन्वेस्ट करते हो तो Maturity के बाद आपको 10 लाख रूपये मिल जायेंगे। Post Office की यह स्कीम आपको FD से भी बेहतर रिटर्न प्रदान करेगी। इस स्कीम के तहत निवेश करने के बाद एक निश्चित समय के बाद आप अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। दोस्तों, किसान विकास पत्र योजना एक सरकारी योजना है जिसके माध्यम से ग्राहकों को 7.5% की दर से व्याज प्रदान किया जाता है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपना पैसा डबल करने के लिए आपको 9 साल 7 महीने यानी की 115 महीने तक पैसा जमा रखना होता है। पोस्ट ऑफिस की इस डबल मनी स्कीम (Post Office Double Money Scheme) का लाभ उठाने के लिए आप मात्र ₹1000 से शुरुआत कर सकते हैं और इसकी निवेश सीमा तय नहीं की गई है। यानि Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के द्वारा आप जितना चाहें उतना निवेश करके अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं।
दोस्तों, यदि आप भी Post Office Double Money Scheme के तहत अपने पैसे को निवेश करके दोगुना रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम की जानकारी जैसे किसान विकास पत्र (KVP) योजना क्या है, Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के फायदे, पोस्ट ऑफिस केवीपी योजना के लिए पात्रता, और किसान विकास पत्र स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP): पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम की पूरी जानकारी
दोस्तों, Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) की शुरुवात भारत सरकार की तरफ से वर्ष 1998 में की गई थी। इसके बाद साल 2011 में पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के द्वारा लाभ प्रदान करना बंद कर दिया गया था, परन्तु कुछ वर्षों बाद इस योजना को पुनः आरम्भ कर दिया गया। शुरुवात में Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में केवल किसानों को ही निवेश करने की अनुमति होती थी, परन्तु अब भारत का कोई भी नागरिक पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। डाकघर की तरफ से आरम्भ की गई किसान विकास पत्र स्कीम में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इसके अलावा मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का भी Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के तहत खाता खुलवाया जा सकता है और निवेश आरम्भ किया जा सकता है, परन्तु उनके खाते को उनके अभिभावकों के द्वारा ही मैनेज किया जाता है।
दोस्तों, पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को दीर्घकालिक बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे वह अपने कमाई में से एक छोटी राशि अपने भविष्य के लिए बचत कर सकें। पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के अंतर्गत प्रिंसिपल अमाउंट 9 साल 7 महीने यानी की 115 महीने में डबल हो जाता है, जहाँ पर ग्राहकों को 7.5% का ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में जरुरी नहीं है कि आपके पास लाखों रूपये होंगे तभी आप निवेश कर सकेंगे। भारत सरकार की तरफ से पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना को बहुत अधिक सरल कर दिया गया है, और मौजूदा समय में आप Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में केवल एक हजा रूपए से अपना निवेश आरम्भ कर सकते हैं। इसके पश्चात आप 2 हजार, 5 हजार, 10 हजार, 50 हजार या फिर जितने आप चाहें उतने पैसे का निवेश करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है, इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80C के तहत, 5 साल से अधिक समय के लिए इन्वेस्ट करने पर टैक्स में छूट प्रदान की जाती है।
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) Overview: पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम का अवलोकन
- योजना का नाम: पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम
- शुरू की गई: भारत सरकार द्वारा
- सम्बंधित विभाग: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, पोस्ट ऑफिस
- उद्देश्य: देश के सभी लोगों को दीर्घकालिक बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना
- लाभार्थी: देश के सभी नागरिक
- लाभ: 115 महीने निवेश करने पर रुपया दोगुना
- टैक्स लाभ: धारा 80C के तहत ₹1.50 तक टैक्स छूट
- न्यूनतम निवेश: ₹1000
- अधिकतम निवेश: कोई सीमा नहीं
- व्याज दर: 7.5% प्रति वर्ष
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- ऑफिसियल वेबसाइट: https://www.indiapost.gov.in/
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) Benefits: पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के लाभ व विशेषताएं
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के अंदर बचत की भावना को विकसित करना है, जिससे वह अपने कमाई में से एक छोटी राशि अपने भविष्य के लिए बचत कर सकें।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने के लिए ग्राहक सिंगल अथवा जॉइंट बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में निवेशक कम से कम ₹1000 की राशि निवेश कर सकते हैं।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में ग्राहक एक बार में ₹50000 की राशि इन्वेस्ट कर सकता है।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में इन्वेस्टमेंट करने पर 7.5% का ब्याज मिलता है। ब्याज की गणना त्रैमासिक चक्रवृद्धि (Compound Interest) आधार पर की जाती है।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम एक सेविंग स्कीम है जिसमें आप अपना पैसा इन्वेस्ट करके उसे डबल कर सकते हैं।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम की परिपक्वता अवधि 115 महीने है, इस अवधि के बाद आपका निवेश दोगुना हो जाता है।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में निवेश के 30 महीने बाद भी अपना पैसा निकाल सकते हैं, परन्तु इस दौरान कम व्याज दिया जाता है।
- यदि आप पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने तक निवेश करते हैं तो आपका पैसा दोगुना हो जाएगा।
- यदि आप Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में 115 महीने तक ₹500000 निवेश करते हैं, तो आपको 7.5% की ब्याज दर से 10 लाख रुपए मिलेंगे।
- यदि आप Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) में 9 साल और 7 महीने यानी 115 महीने तक 10 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो आपको 7.5% की ब्याज दर से 20 लाख रुपए मिलेंगे।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के तहत माता-पिता नाबालिग बच्चों या मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए खाता खोल सकते हैं।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के तहत 10 साल या उससे अधिक उम्र का बच्चा भी अपने नाम से खाता खोल सकता है।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के तहत आप प्रतिमाह ₹1000, ₹5000, ₹10000 निवेश करके बचत की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है लेकिन आपको कम से कम ₹1000 तक इन्वेस्ट करना होगा।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) एक सरकारी योजना है, इसलिए निवेशकों को अपनी राशि की सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलती है।
- Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) के तहत एक व्यक्ति एक से अधिक खाते खोल सकता है, जैसे, 2, 4, या 6 खाते तक।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के तहत निवेश की गणना चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है।
- पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के तहत आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
- Kisan Vikas Patra Yojana के पोस्ट ऑफिस अकाउंट को आप बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं, अथवा दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
- किसान विकास पत्र योजना में आवेदन करने के पश्चात आपको एक किसान विकास सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जहाँ पर आपकी योजना की मेच्योरिटी डेट, लाभार्थी का नाम, और मैच्योरिटी पर कितना अमाउंट मिलेगा उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- Kisan Vikas Patra Yojana के अंतर्गत किसान विकास सर्टिफिकेट को लोन लेने के लिए गारंटी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Kisan Vikas Patra Yojana के अंतर्गत धारा 80C के तहत ₹1.50 तक टैक्स छूट प्राप्त किया जा सकता है।
- Kisan Vikas Patra Yojana के अंतर्गत मैच्योरिटी से पहले राशि निकालने पर जुर्माना लग सकता है।
Post Office Double Money Scheme: किसान विकास पत्र योजना में कैसे मिलता है पैसा डबल?
दोस्तों, Kisan Vikas Patra Yojana में निवेश की गई राशि को दोगुना किया जाता है, परन्तु इसके लिए निवेश की समय अवधी बहुत अहम रोल निभाती है। Post Office की इस योजना में निवेश करने के बाद आपको 115 महीने की समय अवधी के लिए पैसा जमा रखना होता है, उसके बाद ही निवेश किया गया पैसा डबल हो पाता है। किसान विकास पत्र योजना में आपको समय से पहले निकासी का लाभ भी प्रदान किया जाता है, परन्तु उसमें आपको ब्याज दरों के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। Post Office Double Money Scheme के तहत यदि आप 1 लाख, 5 लाख या फिर 10 लाख का निवेश करते हैं तो आपको 115 महीने के बाद 2 लाख, 10 लाख या फिर 20 लाख का रिटर्न डाकघर की तरफ से प्रदान किया जाता है।
Kisan Vikas Patra Yojana Eligibility: किसान विकास पत्र योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता
- किसान विकास पत्र योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- Kisan Vikas Patra Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
- नाबालिक होने की स्थिति में मिनिमम आयु 10 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है, परन्तु माता-पिता ही किसान विकास पत्र योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Kisan Vikas Patra Yojana Required Documents: किसान विकास पत्र योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आयु प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म
Kisan Vikas Patra Yojana Account Opening Process: किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत अपना खाता कैसे खोलें?
किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपना खाता खोल सकते हैं। यदि आप किसान विकास पत्र योजना का लाभ ऑनलाइन तरीके से लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके अपनी नजदीकी बेंक या फिर डाँकघर में जमा कर सकते है। यदि आप ऑफलाइन तरीके से Kisan Vikas Patra Yojana में अपना खाता खोलना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस ब्रांच जाना होगा।
Kisan Vikas Patra Yojana Apply Online: किसान विकास पत्र योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- किसान विकास पत्र योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको “Post Office Savings Schemes” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद “Kisan Vikas Patra(KVP)” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको यहाँ Kisan Vikas Patra Yojana की पूरी जानकारी मिल जायेगी।
- इसके बाद आपको “Forms available” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- यहाँ से आपको KVP फॉर्म A डाउनलोड कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकलवा लेना होगा।
- इसके बाद आपको KVP Form A में सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, और पहचान पत्र विवरण आदि दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको Kisan Vikas Patra Yojana Application Form में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर लेने होंगे।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म के सभी विवरण की जांच करके अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको किसान विकास पत्र योजना का लाभ प्रदान कर दिया जायेगा।
Kisan Vikas Patra Yojana Application Form: किसान विकास पत्र योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- किसान विकास पत्र योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जाना होगा।
- वहां जाकर KVP आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
- इसके बाद Kisan Vikas Patra Yojana Application Form में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद KVP आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर लेने होंगे।
- यदि आपका निवेश ₹50,000 से अधिक हो रहा है तो PAN कार्ड अवश्य संलग्न करें।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म के सभी विवरण की जांच करके अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा कर लेना होगा।
- इसके बाद पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों द्वारा आपका किसान विकास पत्र खाता खोल दिया जायेगा।
- इसके बाद आपको एक KVP प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिसे आपको सुरक्षित रख लेना होगा, क्योंकि इसकी आवश्यकता मच्योरिटी पर पैसे निकलने के लिए होगी।
- इस प्रकार आप किसान विकास पत्र योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Post Office Double Money Scheme Important Links: पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम महत्वपूर्ण लिंक
- पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया: यहां से करें
- आधिकारिक वेबसाइट: यहां से देखें
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम (Post Office Double Money Scheme) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Post Office Kisan Vikas Patra Scheme (KVP) का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें, ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।