PM Vishwakarma Yojana Payment Status: दोस्तों, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जिसे भारत सरकार द्वारा संचालन किया जाता है, इसके अंतर्गत ₹15000 का टूल किट वाउचर का लाभ मिलता है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत 18 प्रकार के विभिन्न कुशल कार्य सिखाए जाते हैं, जिसमें ट्रेनिंग न्यूनतम 5 दिन और अधिकतम 15 दिन की होती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कराई जाने वाली ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन ₹500 का लाभ भी मिलता है। Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana के अंतर्गत मिलने वाला लाभ डीबीटी के माध्यम से मिलता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से प्राप्त टूल किट वाउचर के द्वारा कारीगर और शिल्पकार अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए अपने औजार यानी टूल किट को खरीद सकते हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना देश के विश्वकर्मा समुदाय के लोगों को छोटे-छोटे व्यवसाय में सहायता प्रदान करवाने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है। विश्वकर्मा समुदाय के ऐसे व्यक्ति जो आय कम होने के कारण अपने व्यवसाय में वृद्धि नहीं कर पा रहे हैं, या साधनों की कमी के कारण अच्छे से कार्य नहीं कर पा रहे हैं, वह PM Vishwakarma Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
दोस्तों, पीएम विश्वकर्म योजना भारत सरकार के तीन मंत्रालय एमएसएमई (MSME), कौशल विकास और वित्त मंत्रालय मिलकर चला रहे हैं। भारत सरकार द्वारा शहुरु की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्र सरकार देश भर में करीब 30 लाख पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कामगारों और शिल्पकारों को सीधा लाभ पंहुचा रही है। PM Vishwakarma Yojana के माध्यम से 8 प्रकार के काम करने वाले पारंपरिक कामगारों और श्रमिकों को पहले चरण में 5 प्रतिशत की ब्याज दर से ₹1 लाख का लोन बिना सिक्योरिटी के प्रदान किया जाता है। पीएम विश्वकर्म योजना के अगले चरण में कामगारों को ₹2 लाख का लोन प्रदान किया जाता है। Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana के तहत जुड़ने वाले लोगों की दो तरह की कौशल ट्रैंनिंग भी प्रदान कराई जाती है, बेसिक और दूसरी एडवांस ट्रेनिंग शामिल है। PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत लाभार्थियों को पीएम विश्कर्मा सर्टिफिकेट एवं आईडी कार्ड भी प्रदान किया जाता है, जिसके तहत कारीगरों को बिना गारंटी के लोन दिया जायेगा, जिसे लाभार्थी को 18 महीने में चुकता करना होता है। इसके साथ ही लाभार्थियों को इंसेंटिव, ऑनलाइन मार्केटिंग एक्सेस सपोर्ट और ब्रांडिग जैसी सुविधाएं भी PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत प्रदान कराई जाती है।
PM Vishwakarma Yojana Payment Status Details: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पेमेंट स्टेटस की जानकारी
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- संबंधित विभाग: एमएसएमई (MSME), कौशल विकास और वित्त मंत्रालय
- लाभार्थी: विश्वकर्मा समुदाय की सभी जातियों के लोग (पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार)
- उद्देश्य: फ्री में स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के लिए लोन
- लाभ: मुफ्त ट्रेनिंग, टूल किट खरीदने के लिए ई-वाउचर, कम ब्याज दर पर लोन
- आर्थिक सहायता: ₹15,000 (टूल किट खरीदने के लिए)
- ट्रेनिंग स्टाइपेंड: ₹500 प्रतिदिन
- लोन की सुविधा: ₹1 लाख (पहली बार) और ₹2 लाख (दूसरी बार) कम ब्याज दर पर
- आवेदन प्रक्रिया: Online/Offline
- आधिकारिक वेबसाइट: www.pmvishwakarma.gov.in
PM Vishwakarma Yojana Beneficiary Details: केवल इन लोगों को ही मिल सकेगा पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ
भारत सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्म योजना केवल देशभर के कारीगरों और शिल्पकारों के लिए आरम्भ की है। Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana के अंतर्गत कारपेंटर (बढ़ई), नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले (मरम्मतकार), हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राज मिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुडि़या और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़ने वाले कारीगर ही शामिल किये गए हैं। PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत केवल शिल्पकार एवं श्रमिक कारीगर ही आवेदन कर सकते हैं, अन्य लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana Benefits: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कौन-कौन से लाभ प्रदान किए जाते हैं?
- ₹15,000 का टूल किट वाउचर: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से प्राप्त टूल-किट बाउचर के द्वारा कारीगर अपने व्यवसाय हेतु आवश्यक औजारों की खरीद कर सकते हैं।
- प्रशिक्षण कार्यक्रम: PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत लाभार्थियों को न्यूनतम 5 दिन और अधिकतम 15 दिन तक की ट्रेनिंग करवाई जाती है।
- प्रशिक्षण भत्ता: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत करवाई जाने वाली ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन ₹500 का भुगतान किया जाता है। लाभार्थियों को यह वित्तीय सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है
- कम व्याज दरों पर लोन की सुविधा: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से लाभार्थियों को 5 प्रतिशत की ब्याज दर से ₹1 लाख से ₹2 लाख का लोन बिना सिक्योरिटी के प्रदान किया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए कौन-कौन सी पात्रता होनी चाहिए?
- पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- PM Vishwakarma Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यक्तियों को या तो कुशल कारीगर होना चाहिए, या फिर शिल्पकार होना जरूरी है।
- महिला एवं पुरुष दोनों ही PM Vishwakarma Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana Business Details: पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन-कौन से व्यवसाय जुड़े हैं?
- धातु और लोहा आधारित
- लोहार, हथौड़ा और औजार निर्माता
- मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले
- सोना और चांदी आधारित
- सोनार (गोल्डस्मिथ)
- मिट्टी और बुनाई आधारित
- कुम्हार, टोकरी/चटाई निर्माता, नारियल जूट बुनकर
- चमड़ा और निर्माण आधारित
- मोची, बढ़ई, नाव निर्माता
- अन्य पारंपरिक व्यवसाय
- दर्जी, धोबी, मछली पकड़ने का जाल निर्माता, नाई
PM Vishwakarma Yojana Toolkit: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना टूलकिट के पैसे कब आएंगे?
पीएम विश्वकर्मा योजना फॉर्म भरने के बाद लाभार्थियों के मन में ये सवाल जरूर होगा कि “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना टूलकिट के ₹15000 कब आएंगे?” तो जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी जितने दिन भी ट्रैंनिंग करेंगे उतने दिन का पैसा उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दिए जाएंगे।
PM Vishwakarma Yojana Payment Status Check Online: पीएम विश्वकर्म योजना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- पीएम विश्वकर्म योजना पेमेंट स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Know Your Payment Status New के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पीएम विश्वकर्म योजना में दिए गए खाता संख्या को दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर लेना होगा और Send OTP on Registered Number पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर लेना होगा।
- अंत में “Submit” बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार आवेदक PM Vishwakarma Yojana Payment Status देख सकेंगे।
PM Vishwakarma Yojana Toolkit Payment Status: ऐसे देखें पीएम विश्वकर्म योजना टूल किट वाउचर का पेमेंट स्टेटस
- पीएम विश्वकर्म योजना टूल किट वाउचर का पेमेंट स्टेटस देखने के लिए आवेदक को सबसे पहले PM Vishwakarma Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी को वेबसाइट के होमपेज में जाकर दिए गए ‘Login’ के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी को “Applicant/Beneficiary Login” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और कॅप्टचा कोड दर्ज करके ‘Login’ बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन हो जाने के बाद लाभार्थी को अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद प्रोफाइल में आपको PM Vishwakarma Yojana Toolkit Payment Status दिख जायेगा।
- यदि आपका आवेदन अधिकारियों द्वारा स्वीकृत हो चुका है, तो आप ₹15,000 की राशि का उपयोग टूल किट खरीदने के लिए कर सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana Payment: पीएम विश्वकर्मा योजना पेमेंट न आने पर क्या करें?
यदि लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा योजना का पेमेंट नहीं मिल पाता है, तो ऐसे लोगों को विश्वकर्मा योजना के वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन पर जाकर अपना पीएम विश्वकर्मा योजना पेमेंट स्टेटस चेक कर लेना होगा। इसके बाद आपने जो खाता संख्या दिया है उसका मिलान कर लेना होगा। यदि किसी भी जानकारी में कोई भी गलती है तो उसे तुरंत सही कर लेना होगा। इन प्रक्रियाओं के बाद ही लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा योजना का पेमेंट प्राप्त हो सकेगा।
PM Vishwakarma Yojana Important Links: पीएम विश्वकर्मा योजना महत्वपूर्ण लिंक
- Apply Online: Click Here
- Check Status: Click Here
- Official Website: Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पेमेंट स्टेटस (PM Vishwakarma Yojana Payment Status) की जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पेमेंट स्टेटस के बारे में यह जानकारी लाभकारी व महत्वपूर्ण लगती है, तो हमें कमेंट जरूर करें, ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के लेटेस्ट खबरों के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।