PM Vishwakarma Yojana – सरकार की इस योजना में मिलेंगे 15000 रूपये और ₹3 लाख तक का लोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Vishwakarma Yojana: दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा की शुरुवात की गई है, जिसके अंतर्गत 18 से ज्यादा पारम्परिक व्यवसायों को जोड़ा गया है। इस योजना के अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय के 140 से अधिक जातियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही इस योजना में सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इस योजना में पात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप भी जानना चाहते हैं PM Vishwakarma Yojana के उद्देश्य क्या है? पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ किसे मिलेगा? पीएम विश्वकर्म योजना के लाभ और विशेषताएं क्या है? PM Vishwakarma Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? तो इन सभी जानकारियों के लिए जुड़े रहिये yojanastory.com वेबसाइट के साथ और इस लेख को शुरू से लेकर अंतर तक पढ़ कर जाएँ।

PM Vishwakarma Yojana- पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी 

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 फरवरी 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरवात की थी। PM Vishwakarma Yojan के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और ट्रेंनिंग प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा उन्हें प्रतिदिन ₹500 की राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सरकार ₹15,000 की धनराशि कामगारों को प्रदान करेगी, जिससे वो विभिन्न टूल किट खरीद पाएंगे।

दोस्तों बता दें कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार विश्वकर्मा समुदाय के नागरिकों को फ्री में ट्रेंनिंग दे रही है। इसी के साथ ही सरकार द्वारा उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹300,000 तक का ऋण 5% ब्याज दर पर प्रदान करने का भी विकल्प दिया गया है। बता दें कि सरकार यान धन राशि दो चरणों में प्रदान करेगी, पहले चरण में  ₹100,000 का लोन दिया जायेगा और उसके बाद दूसरे चरण में ₹200,000 का लोन प्रदान किया जायेगा।

ALSO READ  Jawahar Navodaya Vidyalaya Yojana: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और रहना-खाना फ्री, जानें एडमिशन प्रक्रिया

PM Vishwakarma Yojana Overview: पीएम विश्वकर्मा योजना का अवलोकन

  • Name of Scheme: PM Vishwakarma Yojana
  • Beneficiary: विश्वकर्मा समुदाय की सभी जातियों के लोग
  • Objective: फ्री में स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के लिए लोन
  • Who Can Apply: देश के सभी कारीगर अथवा शिल्पकार
  • Apply Mode: Online/Offline
  • Department: Ministry of Micro,Small & Medium Enterprises

PM Vishwakarma Yojana Objective: पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य 

दोस्तों बता दें कि बहुत सारी जातियां सरकार द्वारा चलायी जा रही आर्थिक लाभ योजनाओं से वंचित रह जाती है। इसके अलावा उन्हें कामकाजी क्षेत्र में सही प्रकार से प्रशिक्षण या ट्रेनिंग तक नहीं मिल पाता है। PM Vishwakarma Yojana का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय के सभी जातियों को कामकाजी क्षेत्र में आर्थिक सहायता के साथ साथ सही ट्रेनिंग प्रदान करना है। और साथ ही साथ उन्हें खुद का रोजगार आरम्भ करने हेतु बहुत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाना है। दोस्तों, बता दें कि हमारे देश में ऐसी बहुत सी जातियां हैं, जिनके पास प्रशिक्षण या ट्रेनिंग करने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वो कुशल कारीगर है, ऐसे में सरकार उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। यह योजना विश्वकर्मा समुदाय के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। PM Vishwakarma Yojana के माध्यम से विश्वकर्मा समुदाय के लोग सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करके आर्थिक और सामाजिक रूप से अपना विकास कर सकते हैं और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana Benefits: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ व विशेषताएं 

PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय से जुड़ी सभी जातियों को लाभ दिया जायेगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत बघेल, बड़गर, बग्गा, भारद्वाज, लोहार, पांचाल जैसी अन्य 140 से भी अधिक जातियों को लाभ दिया जा रहा है। PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत 18 प्रकार के पारम्परिक व्ययसाय के लिए सरकार द्वारा लोन दिया जायेगा। सरकार द्वारा इस योजना के लिए 13000 करोड रुपए का बजट सैंक्शन पारित किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिर्फ कारीगरों और शिल्पकारों को ही प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे जिससे उन्हें एक नई पहचान मिलेगी।

ALSO READ  PM Saubhagya Yojana: अब सरकार हर गरीब परिवारों के घरों में लगाएगी फ्री बिजली कनेक्शन, ऐसे करना होगा आवेदन

PM Vishwakarma Yojana के माध्यम से विश्वकर्मा समुदाय की जातियों को ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वो खुद का कारोबार अथवा रोजगार कर सकें। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विश्वकर्म समुदाय की जातियों को बहुत कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जाएगा ताकी वो अपना कारोबार सेट उप कर सकें और देश की आर्थिक उन्नति में अपना सहयोग दे सके।

दोस्तों बता दें कि PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत 5% ब्याज दर पर ₹300000 का लोन दिया जाता है। यह लोन दो चरणों में प्रदान किया जाता है जिसमें पहले चरण में ₹100000 का लोन और दूसरी चरण में ₹200000 का लोन दिया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के द्वारा कुशल कारीगरों और शिल्पकारों को बैंक से कनेक्ट भी किया जाता है और साथ ही साथ उन्हें MSME के माध्यम से भी जोड़ा जाता है।

PM Vishwakarma Yojana Beneficiary: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे दिया जायेगा?

लोहार, सुनार, मोची, नाई, धोबी, दरजी, कुम्हार, मूर्तिकार, कारपेंटर, मालाकार, राज मिस्त्री, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, ताला बनाने वाले, मछली का जाला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले आदि।

PM Vishwakarma Yojana Required Documents: पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड एवं पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
  • चालू मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

PM Vishwakarma Yojana Eligibility: पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता 

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय के 140 से अधिक जातियाँ इसके पात्र हैं।
  • PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति या तो कुशल कारीगर होना चाहिए, या फिर शिल्पकार होना जरूरी है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास अपना जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक हैं।
ALSO READ  RTE Yojana: आरटीई योजना के तहत मिलेगा किसी भी प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन, ऑनलाइन ऐसे करें अपना आवेदन!

PM Vishwakarma Yojana Online Apply: पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन लाभार्थी स्वयं से नहीं कर पाएंगे। PM Vishwakarma Yojana में आपको रजिस्ट्रेशन के लिए अपने नजदीकी CSC अथवा कॉमन सर्विस सेंटर जाना पड़ेगा।

PM Vishwakarma Yojana Important Links: पीएम विश्वकर्मा योजना महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment