दोस्तों, PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से देश के गरीब व निम्न आय वर्ग की महिलाओं को प्रसव के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एक सुरक्षित मातृत्व योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रोत्साहित करवाना और प्रसव के खर्च का भुगतान प्रदान कराना है। PM Janani Suraksha Yojana के तहत भारत सरकार गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए सीजेरियन सेक्शन सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त और बिना खर्चों के प्रदान कराती है। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से 48 घंटे तक मां और उसके नवजात शिशु को आवश्यक देखभाल भी प्रदान कराई जाती है। दोस्तों, PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से गरीब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संस्थागत प्रसव, सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव, दवाइयां व अन्य उपयोग में आने वाली सामग्री, लैब जाँच सुविधाएं, गर्म भोजन, रक्त सुविधा व परिवहन की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को ₹1400 और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को ₹1,000 प्रदान कराती है। PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में बच्चे के प्रसव के लिए गर्भवती महिला को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹6000 प्रदान किये जाते हैं। PM Janani Suraksha Yojana का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी परेशानी को दूर करना, और दवाई से लेकर बच्चे के पोषण के लिए सभी जरुरी चीजों को प्रदान कराना है। PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से गरीब महिलाओं को प्रसव के समय पर सरकार के तरफ से आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है, जिससे जननी और उनके शिशु के खान-पान और सेहत का ध्यान रखा जा सके। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का लाभ उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है जो जो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जैसे उप-केंद्र (एससी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू), या जिला/राज्य अस्पताल के सामान्य वार्डों में अपना प्रसव कराती हैं।
दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं को उचित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Janani Suraksha Yojana की पूरी जानकारी जैसे प्रधानमंत्री रोजगार जननी सुरक्षा योजना क्या है, PM Janani Suraksha Yojana के फायदे, पीएम जननी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता, और प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Janani Suraksha Yojana: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना की जानकारी
दोस्तों, PM Janani Suraksha Yojana (JSY) की शुरुवात 12 अप्रैल 2005 को की गई थी। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना National Rural Health Mission का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से गरीब परिवार में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ साथ प्रसव के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराई जाती है। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि 1000/- शहरी क्षेत्रों में और रु. 1400 / – ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान कराने का प्रावधान है। केंद्र सरकार द्वारा PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से गर्भवती महिला को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹6000 प्रदान किये जाते हैं। भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गई प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करवाना है, ताकि गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न प्रकार के खर्चों और स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा किया जा सके। जब गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहेंगी और अपने खान-पान का ध्यान रखेंगी तो शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी, और साथ ही महिलाएं अपनी डिलीवरी अस्पताल में करवाने के लिए प्रोत्साहित होती हैं। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कार्यकर्ता को भी प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं को एक संस्था में अपने बच्चे को जन्म देने के लिए प्रेरित करते हैं। दोस्तों, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से देश के लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
PM Janani Suraksha Yojana Overview (JSY): प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू हुई: 12 अप्रैल 2005
- सम्बंधित विभाग: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
- उद्देश्य: देश की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कराना
- ग्रामीण क्षेत्र में सहायता राशि: प्रसव के लिए 1,400 रुपये
- शहरी क्षेत्र में सहायता राशि: प्रसव के लिए 1,000 रुपये
- अतिरिक्त सहायता: गर्भवती महिलाओं को 6,000
- आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन: ग्रामीण क्षेत्र में 600 रुपये, शहरी क्षेत्र में 400 रुपये
- प्रसव का स्थान: सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (SC, PHC, CHC, FRU, जिला/राज्य अस्पताल) या मान्यता प्राप्त निजी संस्थान
- टीकाकरण सुविधा: डिलीवरी के बाद 5 साल तक माँ व शिशु के लिए निशुल्क टीकाकरण
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 104
- आधिकारिक वेबसाइट: https://nhm.gov.in/
PM Janani Suraksha Yojana Benefits: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरीब महिलाओं को सहायता प्रदान की जाती है।
- देश की गरीब महिलाओं को PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है।
- गर्भवती महिलाओं को PM Janani Suraksha Yojana (JSY) का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म और प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के द्वारा पंजीकृत महिलाओं को ही प्रसव के समय और बाद में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है।
- PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत, प्रसव के बाद पांच साल तक बच्चे को निशुल्क टीकाकरण भी प्रदान किया जाता है।
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ा होना आवश्यक है।
- PM Janani Suraksha Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक महिला के पास जननी सुरक्षा योजना कार्ड और एमसीएच कार्ड होना आवश्यक है।
- PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से प्रतिवर्ष एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है।
- PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को 1,400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रदान किये जाते हैं। इसके अलावा सुरक्षित घरेलू प्रसव के लिए भी 500 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र में 600 रुपये और शहरी क्षेत्र में 400 रुपये प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किये जाते हैं।
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क और कैशलेस प्रसव, निःशुल्क सी-सेक्शन, निःशुल्क दवाएं और उपभोग्य वस्तुएं, निःशुल्क निदान स्वास्थ्य संस्थानों में मौज़ूदगी के दौरान नि:शुल्क आहार, निःशुल्क रक्त का प्रावधान, उपयोगकर्ता शुल्क से मुक्ति, घर से चिकित्सा संस्थान तक निःशुल्क परिवहन, रेफरल के मामले में सुविधा केन्दों तक निःशुल्क परिवहन, 48 घंटे ठहरने के बाद संस्थान से घर तक निःशुल्क वापसी आदि कराई जाती है।
- PM Janani Suraksha Yojana के माध्यम से बीमार नवजात शिशुओं को निःशुल्क इलाज, निःशुल्क दवाएं और उपभोग्य वस्तुएं, निःशुल्क निदान, निःशुल्क रक्त का प्रावधान, उपयोगकर्ता शुल्क से मुक्ति, घर से चिकित्सा संस्थान तक निःशुल्क परिवहन, रेफरल के मामले में सुविधा केन्दों तक निःशुल्क परिवहन, संस्थान से घर तक निःशुल्क वापसी आदि कराई जाती है।
PM Janani Suraksha Yojana Eligibility: पीएम जननी सुरक्षा योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- पीएम जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- PM Janani Suraksha Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिलाओं को किसी स्वास्थ्य केंद्र के अंदर में भर्ती होना आवश्यक है।
- पीएम जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष या उससे ऊपर होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का लाभ एक महिला को दो बच्चों के जन्म होने तक ही दिया जाता है।
पीएम जननी सुरक्षा योजना के द्वारा प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली आर्थिक मदद (LPS)
| क्रमांक | प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली आर्थिक मदद (LPS) | ग्रामीण क्षेत्र | शहरी क्षेत्र |
| 1 | गर्भवती महिला को दी जाने वाली आर्थिक मदद | 1400.00 | 1000.00 |
| 2 | गर्भवती महिलाएं जिन्होंने घर पर प्रसव किया हो केवल BPL राशन कार्ड वाली | 500.00 | 500.00 |
| 3 | आशा सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी जाने वाली आर्थिक प्रोत्साहन राशि | ||
| किसी सरकारी संस्था के माध्यम से या किसी राज्य की प्रसव इकाई में गर्भवती महिला के प्रसव में सहयोग प्रदान करने हेतु | 300.00 | 200.00 | |
| लाभार्थी की M.C.P CARD व M.C.T.S नंबर, A.N.C ब्रेकअप | 300.00 | 200.00 | |
| आशा सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी जाने वाली कुल आर्थिक मदद | 600.00 | 400.00 |
पीएम जननी सुरक्षा योजना के द्वारा प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली आर्थिक मदद (HPS)
| क्रमांक | प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली आर्थिक मदद (HPS) | ग्रामीण क्षेत्र | शहरी क्षेत्र |
| 1 | गर्भवती महिला को दी जाने वाली आर्थिक मदद | 700.00 | 600.00 |
| 2 | गर्भवती महिलाएं जिन्होंने घर पर प्रसव किया हो केवल BPL राशन कार्ड वाली | 500.00 | 500.00 |
| 3 | आशा सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी जाने वाली आर्थिक प्रोत्साहन राशि | ||
| किसी सरकारी संस्था के माध्यम से या किसी राज्य की प्रसव इकाई में गर्भवती महिला के प्रसव में सहयोग प्रदान करने हेतु | 300.00 | 200.00 | |
| लाभार्थी की M.C.P CARD व M.C.T.S नंबर, A.N.C ब्रेकअप | 300.00 | 200.00 | |
| आशा सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी जाने वाली कुल आर्थिक मदद | 600.00 | 400.00 |
PM Janani Suraksha Yojana Required Documents: पीएम जननी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जननी सुरक्षा कार्ड
- BPL राशन कार्ड
- अस्पताल डिलीवरी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
PM Janani Suraksha Yojana Apply Online: पीएम जननी सुरक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Janani Suraksha Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- PM Janani Suraksha Yojana के होमपेज पर आने के बाद ‘NHM Components’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ‘RMNCH+A’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ‘Maternal Health’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको साइडबार में जाकर ‘Janani Suraksha Yojana’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Janani Suraksha Yojana की सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ कर आप वहां से आवेदन कर सकते हैं।
PM Janani Suraksha Yojana Application: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आगंनबाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल जाना होगा।
- इसके बाद वहां जाकर आपको प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
- इसके बाद PM Janani Suraksha Yojana Application Form को ध्यान पूर्वक पढ़ कर इसमें मौजूद सभी जानकारियों को भर लेना होगा।
- इसके बाद प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच कर लेना होगा।
- इसके बाद सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेने के बाद PM Janani Suraksha Yojana Application Form को अपने नजदीकी आगंनबाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल में जमा कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PM Janani Suraksha Yojana Status Check Online: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले PM Janani Suraksha Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- PM Janani Suraksha Yojana के होमपेज पर आने के बाद प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना से सम्बंधित लिंक मिल जायेगा।
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लिंक को ओपन करने के बाद आपको स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके बाद राज्य के अनुसार अपनी सारी जानकारी भर लें।
- जैसे ही आप ये सारी जानकारी भर लेंगे, आपके सामने PM Janani Suraksha Yojana की लिस्ट खुल जाएगी।
- इसके बाद अपने राज्य और शहर के हिसाब से अपना नाम सर्च करें।
- इसके बाद आपको प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना स्टेटस की सही जानकारी मिल जाएगी।
- आप चाहे तो इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना (PM Janani Suraksha Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम जननी सुरक्षा योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Janani Suraksha Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।