PM Kaushal Veer Yojana: खुशखबरी! अग्निवीर रिटायर जवानों को सरकार दे रही है दोबारा नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Kaushal Veer Yojana देश के जवानों के लिए आरम्भ की गई भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जो सेना से सेवानिवृत होने वाले अग्निवीरों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत सरकार द्वारा जून 2022 में अग्निवीर योजना की शुरुवात की गई थी। Agniveer Yojana देश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सरकारी योजना है, जिसके तहत देश के युवाओं को 4 साल के लिए भारतीय सेना (थल सेना, वायु सेना और नौ सेना) में सेवा देने का अवसर प्रदान किया जाता है। अग्निवीर योजना के तहत चार साल बाद चयनित हुए जवानों में से 25% जवानों को परमानेंट किया जाता है, और बाकी लोगों को सेवानिवृत (रिटायर) कर दिया जाता है। अग्निवीर योजना आरम्भ होने के बाद से इस योजना में कुछ बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। बदलाव के बाद ऐसा माना जा रहा है कि भारत सरकार अग्निवीर योजना में 4 साल की अवधि को बढ़ा कर 7 साल कर सकती है। वहीँ दूसरी तरफ Agniveer Yojana के तहत केंद्र सरकार 25% रिटेंशन लिमिट को बढ़ाने के बारे में भी सोच रही है। इसके अलावा अग्निवीर जवानों की छुट्टी के अंतराल को भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही Agniveer Yojana के तहत यदि कोई जवना शहीद या घायल हो जाता है, तो उनके परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी प्रदान करने का विचार किया जा रहा है।

दोस्तों, प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना के तहत भारत सरकार 4 साल बाद रिटायर अग्निवीर जवानों को नौकरी प्रदान कराती है। पीएम कौशल वीर योजना केंद्र सरकार द्वारा सेवानिवृत अग्निवीरों के लिए आरम्भ की गई एक मत्वाकांशी सरकारी योजना है। Pradhan Mantri Kaushal Veer Yojana के तहत भारत सरकार रिटायर अग्निवीरों को 500 से अधिक क्षेत्रों में रोजगार संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करवाती है। PM Kaushal Veer Yojana के तहत भारत सरकार द्वारा सेवानिवृत अग्निवीर जवानों को इंजीनियरिंग, आईटी, मेडिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आदि क्षेत्रों में रोजगार संबंधित प्रशिक्षण कराए जाते हैं, ताकि उन्हें नौकरी आसानी से मिल सके। PM Kaushal Veer Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य अग्नि वीरों को रिटायरमेंट के उपरांत रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना के तहत प्रशिक्षण की अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल तक होती है और इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रमाण पत्र जारी कराए जाते हैं। पीएम कौशल वीर योजना का मुख्य लक्ष्य अग्नि वीरों को रिटायरमेंट के बाद रोजगार के नए अवसर प्रदान करवाना है, ताकि सेवानिवृती के बाद अग्निवीर जवानों को दूसरे जगह भटकना न पड़े और उन्हें आसानी से दूसरा रोजगार प्राप्त हो सके।

दोस्तों, यदि आप भी PM Kaushal Veer Yojana के माध्यम से अग्निवीर योजना से सेवानिवृत होने के उपरांत भारत सरकार द्वारा रोजगार संबंधित कौशल प्रक्षिशण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना की जानकारी जैसे पीएम कौशल वीर योजना क्या हैPM Kaushal Veer Yojana के फायदे, पीएम कौशल वीर योजना के लिए पात्रता, और पीएम कौशल वीर योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

ALSO READ  Rashtriya Pashudhan Mission (NLM Scheme): राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत मिलेगी पशुपालन के लिए ₹50 लाख तक सब्सिडी, यहाँ से करें अप्लाई!

PM Kaushal Veer Yojana: प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना की पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2024 में की थी। पीएम कौशल वीर योजना का मुख्य उद्देश्य अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रोजगार के नए अवसर प्रदान करवाना है, ताकि सेवानिवृती के बाद रोजगार की तलाश में उन्हें दूसरे जगह भटकना न पड़े। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पीएम अग्निपथ योजना (Agniveer Yojana) के तहत सेवा में केवल 4 साल तक ही सर्विस किया जा सकता है, इसके उपरांत अग्निवीर जवानों को रिटायरमेंट कर दिया जाता है। इन्ही बातों को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा PM Kaushal Veer Yojana की शुरुवात की गई। पीएम कौशल वीर योजना के तहत अग्निवीर रिटायर जवानों को 500 से अधिक रोजगार कौशल प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिसके द्वारा अग्नि वीर युवा अपनी मनपसंद की नौकरी कर सकते हैं। पीएम कौशल वीर योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, आईटी, मेडिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल जैसे क्षेत्र शामिल किए गए हैं। PM Kaushal Veer Yojana नई शिक्षा नीति और नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुरूप है, जिसके तहत जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, और उन्हें नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन लेवल 5.5 (National Skill Qualification Level 5.5) के अनुसार प्रमाणपत्र दिया जाता है। सरकार द्वारा Pradhan Mantri Kaushal Veer Yojana के तहत प्रशिक्षण की अवधि 6 महीने से 1 वर्ष तक तय की गई है। प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना के अंतर्गत भारत सरकार 37 स्किल सेंटर्स और उससे संबंधित 100 ट्रेंनिंग सेंटर्स की भी शुरुवात करेगी। पीएम कौशल वीर योजना के अंतर्गत अग्नि वीर जवानों को तुरंत नई नौकरी प्रदान कर दी जाएगी।

PM Kaushal Veer Yojana Overview: पीएम कौशल वीर योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना
  • सम्बंधित विभाग: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू की गई: वर्ष 2024
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • उद्देश्य: देश के अग्निवीर युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण प्रदान करवाना
  • लाभार्थी: देश के अग्निवीर युवा
  • लाभ: देश के अग्निवीर युवाओं को रोजगार में वृद्धि, रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करवाना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://nsdcindia.org/

PM Agniveer Yojana (Agnipath Scheme): प्रधानमंत्री अग्निवीर योजना (अग्निपथ स्कीम) क्या है?

भारतीय सशत्र बालों में भर्ती के लेकर भारत सरकार द्वारा जून 2022 में एक नई योजना की शुरुवात की गई थी, जिसका नाम प्रधानमंत्री अग्निवीर योजना (अग्निपथ स्कीम) है। भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के माध्यम से सेना में भर्ती होने का पूरा प्रारूप बदल दिया गया था, हालांकि कई लोगों को इस योजना को लेकर कई संदेह व आशंकाएं भी हुई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने अग्निवीर योजना में कुछ बदलाव करने की योजना बनाई हैं। प्रधानमंत्री अग्निवीर योजना (अग्निपथ योजना) के तहत देश के युवाओं को चार साल के लिए भारतीय सेना में सेवा देने का अवसर प्रदान किया जाता है। 4 साल बाद चयनित जवानों में से 25 फीसदी जवानों को परमानेंट कर दिया जाता है और बाकी बाकी जवानों को रिटायर कर दिया जाता है। हालांकि अग्निपथ योजना के द्वारा सेवानिवृत जवानों को पेंशन की सुविधा प्रदान नहीं की जाती है, परन्तु इस 4 वर्ष के अल्प कार्यकाल में उन्हें प्रथम वर्ष 30 हजार, दूसरे वर्ष 33 हजार, तीसरे वर्ष 36,500 और अंतिम वर्ष 40 हजार रूपये प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाता है।

ALSO READ  PM Rojgar Mela Yojana: 10 लाख जॉब्स के लिए शुरू होने जा रहा है देश का सबसे बड़ा रोजगार मेला, जल्दी कर लें अपना रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा Agniveer Yojana के द्वारा जवानों को 6 महीने की ट्रैंनिंग भी दी जाती है। Agnipath Yojana के तहत जवानों को 48 लाख रूपये का इंस्युरेन्स भी प्रदान किया जाता है। PM Agniveer Yojana के अंतर्गत यदि कोई जवान सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रूपये और यदि दिव्यांग होता है तो उसे 44 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। पीएम अग्निवीर योजना के तहत जवानों को राशन, पोषक, यात्रा आदि का गुजारा भत्ता भी दिया जाता है। पीएम अग्निवीर योजना के तहत जवानों को अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जिससे उन्हें भविष्य में दूसरी नौकरी में चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता प्रदान होती है। पीएम अग्निवीर योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद सेवानिवृत्ति पैकेज ते तहत 12 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं, जिस पर सरकार द्वारा इनकम टैक्स में छूट दी जाती है।

PM Kaushal Veer Yojana Benefits: प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना के लाभ व विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना का एकमात्र उद्देश्य अग्नि वीर योजना के तहत रिटायर होने वाले युवाओं को रोजगार संबंधित कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना है, जिससे युवाओं को नौकरी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
  • PM Kaushal Veer Yojana के माध्यम से अग्नि वीर जवानों को तुरंत नई नौकरी प्रदान करवाई जाती है।
  • पीएम कौशल वीर योजना के तहत अग्नि वीर योजना से रिटायर होने वाले जवानों को 500 से अधिक प्रकार के रोजगार संबंधित कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा, इन कौशलों में इंजीनियरिंग, आईटी, मेडिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया हैं।
  • PM Kaushal Veer Yojana के माध्यम से अग्निवीरों को प्रशिक्षण के उपरांत नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन लेवल 5.5 (National Skill Qualification Level 5.5) के अनुसार प्रमाण पत्र भी प्रदान कराया जाता है, जिसके माध्यम से सरकारी या निजी क्षेत्र में वह नौकरी प्राप्त कर सकें।
  • Pradhan Mantri Kaushal Veer Yojana के द्वारा सेवानिवृत्त अग्निवीर प्रशिक्षण लेकर सरकारी या निजी कंपनियों में रोजगार कर सकते हैं, उन कंपनियों में अग्नि वीरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पीएम कौशल वीर योजना के अंतर्गत जो भी प्रशिक्षण सिखाया जाता है, वह 6 माह से 1 वर्ष तक चलता है।
  • PM Kaushal Veer Yojana का मुख्य लाभ प्रधानमंत्री अग्नि वीर योजना के तहत सेवा में काम करने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है।
  • PM Kaushal Veer Yojana अग्निवीरों को आत्मनिर्भर बनाएगी और देश में बेरोजगारी की दर को भी कम करेगी।
  • PM Kaushal Veer Yojana के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए लगभग 37 स्किल सेक्टर काउंसिल और उससे संबंध शॉर्ट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की मदद ली जाएगी।
  • PM Kaushal Veer Yojana के अंतर्गत आकलन करने के लिए 40 एजेंसी और प्रमाण पत्र के लिए 17 एजेंसी की मदद ली जा रही है।

PM Kaushal Veer Yojana Eligibility: पीएम कौशल वीर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता

  • PM Kaushal Veer Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • पीएम कौशल वीर योजना के अंतर्गत केवल अग्निवीर युवाओं को ही शामिल किया जायेगा।
  • PM Kaushal Veer Yojana के लिए अग्निवीर योजना से रिटायर होने वाले जवानों को आवेदन करने का प्रथम दावेदार माना जाएगा।
  • पीएम कौशल वीर योजना भारतीय सेना से संबंधित है इसीलिए जो व्यक्ति अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती होता है वह 4 साल के कार्यकाल के पश्चात प्रधानमंत्री कौशलवीर योजना के लिए पात्र हो जाता है।
  • अग्निवीर योजना में भर्ती होने वाले सैनिकों को चार वर्ष की सेवा के बाद कौशलवीर योजना में शामिल किया जा सकता है।
  • अग्नि वीरों को रिटायर होने से पहले PM Kaushal Veer Yojana में आमंत्रित किया जाता है।
ALSO READ  PM Mudra Loan Yojana: सरकार दे रही है 10 लाख रुपए तक लोन, घर बैठे ऐसे करें आवेदन!

PM Kaushal Veer Yojana Required Documents: पीएम कौशल वीर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • अग्नि वीर से संबंधित सभी दस्तावेज
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन लेवल 5.5 सर्टिफिकेट
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Kaushal Veer Yojana Apply Online: पीएम कौशल वीर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पीएम कौशल वीर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले अग्निवीर प्रशिक्षण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर लाभार्थी को PM Kaushal Veer Yojana के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्टर का विकल्प मिल जायेगा, उस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने PM Kaushal Veer Application Form खुल जायेगा, जिसे सही तरीके से भर लेना होगा।
  • इसके बाद पीएम कौशल वीर योजना आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • सभी प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके कौशल वीर योजना एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटिपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके प्रोसेस के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन नंबर आ जायेगा, जिसको आपको प्रिंट करके सुरक्षित कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप पीएम कौशल वीर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना (PM Kaushal Veer Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री कौशल वीर योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Jan Kaushal Veer Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment