दोस्तों, Bima Sakhi Yojana का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। बीमा सखी योजना विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक वजीफा योजना है। Bima Sakhi Yojana आजीविका के नए अवसर उत्पन्न करके देश भर की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने का कार्य करती है। बीमा सखी योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बीमा एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाता है, तथा उन्हें सरकार द्वारा मासिक वजीफा भी प्रदान किया जाता है। LIC Bima Sakhi Yojana के माध्यम से देश की महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान ₹2 लाख से अधिक रूपये की वित्तीय सहायता और कमीशन का लाभ प्रदान किया जाता है। LIC बीमा सखी योजना के तहत पात्र महिलाओं को एलआईसी के बीमा उत्पादों, वित्तीय साक्षरता उपकरण और नीतियों और बीमा की आवश्यकता पर 3 साल के लिए ट्रेंनिंग प्रदान की जाती है। बीमा सखी योजना के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान, वजीफा दिया जाता है, और उसके बाद वे 3 साल के बाद एलआईसी बीमा एजेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं।
दोस्तों, LIC बीमा सखी योजना लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) तथा भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गई सरकारी योजना है। Bima Sakhi Yojana के द्वारा केंद्र सरकार शिक्षित महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है। बीमा सखी योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को प्रतिमाह ₹7000 की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है। LIC Bima Sakhi Yojana विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो अपने परिवार का आर्थिक सहारा बनना चाहती हैं। बीमा सखी योजना के तहत भारत सरकार द्वारा पहले साल ₹7000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा और दूसरे साल ₹6,000 दिया जाएगा और तीसरे साल में ₹5,000 का प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है। LIC Bima Sakhi Yojana के तहत चयनित महिलाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाता है। एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत देश की महिलाएं वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य कर सकते हैं तथा परिवारों को बेहतर वित्तीय प्रबंधन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी ने बीमा सखी योजना के तहत 1,00,000 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में नामांकित करने का लक्ष्य बनाया है।
दोस्तों, यदि आप भी LIC Bima Sakhi Yojana के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बीमा एजेंट के रूप में कार्य करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको एलआईसी बीमा सखी योजना की जानकारी जैसे बीमा सखी योजना क्या है, Bima Sakhi Yojana के फायदे, LIC बीमा सखी योजना के लिए पात्रता, और बीमा सखी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
LIC Bima Sakhi Yojana: एलआईसी बीमा सखी योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, LIC Bima Sakhi Yojana की शुरुवात 9 दिसंबर 2024 को देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हरियाणा राज्य से की थी। इस राज्य से एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत करके धीरे-धीरे अलग-अलग राज्यों को कवर करते हुए पूरे भारत देश में Bima Sakhi Yojana को लागू कर दिया गया। बीमा सखी योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को ₹7000 से लेकर ₹21000 तक की राशि प्रदान कराई जाती है। इसके अलावा एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत सरकार विभिन्न प्रकार के कमीशन और पुरस्कार प्रदान करवाती है। Bima Sakhi Yojana के माध्यम से देश की महिलाओं को बीमा एजेंट बनाया जाता है। एलआईसी बीमा सखी योजना के द्वारा महिलाओं को इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी में डायरेक्ट भर्ती किया जाता है, जिसके बाद महिलाओं को अपने आसपास के व्यक्तियों का बीमा करवाना होता है। जितना अधिक से अधिक बीमा महिलाएं करवाती हैं उसी अनुसार महिलाओं को अधिक से अधिक कमीशन भी प्रदान करवाया जाता है।
एलआईसी बीमा सखी योजना का मुख्य लाभ यह है कि इस योजना के द्वारा महिलाओं को तीन वर्ष की ट्रेंनिंग के दौरान पहले वर्ष ₹7000 की सहायता, दूसरे वर्ष में ₹6000 की राशि तथा तीसरे वर्ष ₹5000 की राशि प्रतिमाह प्रदान की जाती है। इसके अलावा ₹2100 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं और साथ ही साथ बीमा टारगेट को पूरा करने पर अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाता है। एलआईसी बीमा सखी योजना के शुरुवाती चरण में 35000 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, इसके बाद में धीरे-धीरे महिलाओं की संख्या में वृद्धि करके अत्यधिक महिलाओं को Bima Sakhi Yojana में जोड़कर लाभ प्रदान किया जाता है। एलआईसी बीमा सखी योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक एलआईसी की बीमा सेवाएं पंहुचा कर उन्हें इंस्युरेन्स का लाभ प्रदान करवाना है।
LIC Bima Sakhi Yojana Overview: एलआईसी बीमा सखी योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: एलआईसी बीमा सखी योजना
- शुरू की गई: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
- उद्देश्य: देश की महिलाओं और लड़कियों को रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना
- लाभार्थी: भारत की महिला और लड़कियां
- लाभ: 3 साल के लिए वजीफे के साथ बीमा एजेंट बनने के लिए प्रशिक्षण
- अतिरिक्त लाभ: बीमा पर कमीशन और डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का अवसर
- प्रशिक्षण: बीमा और वित्तीय सेवाओं में विशेषज्ञता के लिए 3 साल की ट्रेनिंग
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 91-2268276827
- ऑफिसियल वेबसाइट: https://licindia.in/
LIC Bima Sakhi Yojana Benefits: एलआईसी बीमा सखी योजना के लाभ व विशेषताएं
- एलआईसी बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
- LIC Bima Sakhi Yojana का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और बीमा क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करवाना है।
- LIC Bima Sakhi Yojana के द्वारा देश की महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि देश के वित्तीय समावेशन में भी योगदान प्रदान करेंगी।
- एलआईसी बीमा सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जाता है।
- देश की ऐसी महिला जो 10वीं पास हैं तथा वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक कदम उठाना चाहती हैं, तो बीमा सखी योजना उनके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
- LIC Bima Sakhi Yojana के तहत चयनित महिलाओं को तीन वर्षों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे बीमा और वित्तीय सेवाओं की गहन जानकारी प्राप्त कर सकें।
- LIC Bima Sakhi Yojana के तहत प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को हर महीने वजीफा भी दिया जाता है, ताकि प्रशिक्षण में भाग लेने के दौरान उन्हें आर्थिक सहायता और प्रेरणा मिल सके।
- LIC Bima Sakhi Yojana के अंतर्गत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यभार संभाल सकती हैं, ग्रेजुएट महिलाओं के लिए डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका भी होगा।
- LIC Bima Sakhi Yojana के तहत प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 3 सालों तक ₹7000 प्रत्येक महीने का वजीफा दिया जाता है, इसमें महिलाओं को पहले वर्ष में ₹7000 और इसके बाद दूसरे वर्ष में ₹6000 इसके बाद आखिरी साल में महिलाओं को ₹5000 का वजीफा प्रदान किया जाता है।
- LIC Bima Sakhi Yojana के तहत प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बीमा पॉलिसी बेचकर अतिरिक्त कमीशन भी अर्जित कर सकती हैं।
- एलआईसी बीमा सखी योजना के द्वारा ₹2100 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं, और साथ ही साथ बीमा टारगेट को पूरा करने पर अतिरिक्त लाभ भी दिया जाता है।
- एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बीमा और वित्तीय सेवाओं की पूरी जानकारी दी जाती है, जिससे महिलाएं प्रभावी रूप से पॉलिसी बेच सकती है, जिसके लिए उन्हें सैलरी और कमीशन दोनों प्रदान किया जाता है।
- एलआईसी बीमा सखी योजना के पहले चरण में 35,000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा, और आगे इस संख्या को बढ़ाकर 50,000 किया जाएगा।
- LIC Bima Sakhi Yojana देश की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि उन्हें एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर जीवन जीने का मार्ग भी दिखाती है।
- एलआईसी बीमा सखी योजना महिलाओं को उनके करियर में एक नई दिशा देने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को मजबूत करती है।
- एलआईसी बीमा सखी योजना के द्वारा महिलाओं को 3 वर्षों तक वजीफा प्रदान किया जाता है।
- LIC Bima Sakhi Yojana के द्वारा देश की महिलाओं को अपने कार्य से जुड़े डिजिटल ज्ञान के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
LIC Bima Sakhi Yojana Eligibility: एलआईसी बीमा सखी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता
- एलआईसी बीमा सखी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- LIC Bima Sakhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।
- एलआईसी बीमा सखी योजना में आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- LIC Bima Sakhi Yojana में ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
- LIC Bima Sakhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला के घर में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी के पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- LIC के मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के करीबी रिश्तेदार एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी या पूर्व एजेंट एलआईसी बीमा सखी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
- वर्तमान में LIC के एजेंट के रूप में कार्यरत महिलाएं LIC Bima Sakhi Yojana का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती हैं।
LIC Bima Sakhi Yojana Required Documents: एलआईसी बीमा सखी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- दसवीं की मार्कशीट
- बैंक खाता
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाला वजीफा और अतिरिक्त लाभ क्या-क्या हैं?
- पहला साल: ₹7,000 प्रति माह वजीफा।
- दूसरा साल: ₹6,000 प्रति माह वजीफा।
- तीसरा साल: ₹5,000 प्रति माह वजीफा।
- चयनित महिलाओं को तीन वर्षों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- ग्रेजुएट महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का अवसर दिया जायेगा।
LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ‘बीमा सखी’ के बैनर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ से आपको “Click Here For Bima Sakhi” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जो https://agencycareer.licindia.in/ पर रिडायरेक्ट होगा।
- अब इस पेज पर आपको “LEAD APPLICATION FOR LIC’S BIMA SAKHI SCHEME” का एक फॉर्म मिल जायेगा।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, क्या आप एलआईसी के किसी एजेंट/कर्मचारी से संबंधित हैं और कैप्चा कोड आदि दर्ज कर लेने होंगे।
- इसके बाद आपको सभी जानकारियां सही सही दर्ज कर लेने के बाद “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको अपना राज्य चुन लेना होगा और उस शहर का चयन कर लेना होगा, जहाँ आप काम करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको शाखा कार्यालय का चयन कर लेना होगा।
- अंत में आपको ‘सबमिट लीड फॉर्म’ के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको एक Application Slip मिल जाएगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेनी होगी।
- इस प्रकार आप एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
LIC Bima Sakhi Yojana Important Links: एलआईसी बीमा सखी योजना महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिसियल वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें
- अप्लाई ऑनलाइन: यहाँ क्लिक करें
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एलआईसी बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको बीमा सखी योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Bima Sakhi Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें, ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।