Sahara India Refund Status: खुशखबरी! सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा मिलना शुरू, घर बैठे ऐसे चेक करें रिफंड स्टेटस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Sahara India Refund Status: दोस्तों, सहारा इंडिया परिवार में जिन लोगों ने अपना निवेश किया था, और लम्बे समय से अपने पैसे के रिफंड का इन्तजार कर रहे थे, उन लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आई है। Sahara India की तरफ से निवेशकों का पैसा व्याज समेत वापिस करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। सहारा इंडिया की तरफ से रिफंड उन लोगों को प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने पिछले सालों में सहारा इंडिया कंपनी में पैसे जमा किए थे। केंद्रीय सहकारिता रजिस्ट्रार (CRCS) द्वारा चलाई जा रही यह योजना देश के लाखों निवेशकों को उनकी निवेश राशि व्याज सहित वापस करने में मदद कर रही है। 18 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा चलाई गई यह योजना लगभग ₹5,000 करोड़ की राशि के रिफंड का प्रावधान करती है। देश के ऐसे निवेशक जिन्होंने सहारा इंडिया की चार प्रमुख कोऑपरेटिव सोसाइटीज में निवेश किया था, यह रिफंड केवल उन निवेशकों को ही मिलेगा। परन्तु इसके लिए निवेशकों को सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करना होगा।

दोस्तों, सहारा इंडिया ने भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) की शुरुवात की थी। सहारा इंडिया के निवेशकों को Sahara Refund Portal अपनी जानकारी भरने और रिफंड के लिए आवेदन करने का मौका उपलब्ध करती है। सहारा इंडिया कंपनी की तरफ से रिफंड का लाभ केवल उन्हीं निवेशकों को प्रदान किया जाएगा, जिनका पैसा सहारा इंडिया की चार कोऑपरेटिव सोसाइटीज में लगा हुआ था। इन सोसाइटीज में सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शामिल हैं। जो निवेशक इन सोसाइटीज में निवेश कर चुके थे, और जिन्होंने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन किया हुआ था, कंपनी द्वारा उनका नाम रिफंड लिस्ट में शामिल किया गया है। ऐसे निवेशकों को लगभग 45 दिनों के भीतर रिफंड मिल जाएगा, जो डायरेक्ट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Sahara India Refund Status Details: सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस की जानकारी 

  • योजना का नाम: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल
  • सम्बंधित विभाग: गृह मंत्रालय
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • उद्देश्य: सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों का पैसा वापस करना
  • लाभार्थी: देश के सभी गरीब और मध्यमवर्गीय नागरिक
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • टॉल फ्री नंबर: 1800-103-6891, 1800-103-6893
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://mocresubmit.crcs.gov.in/

Sahara India Refund Status: सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस क्या है? 

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है सहारा इंडिया कंपनी में देश के बहुत सारे लोगों के पैसे फसे हुए हैं। ऐसे में उन लोगों के फसे हुए पैसे वापस करने के लिए सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को आरम्भ किया था। Sahara Refund Portal केंद्र सरकार द्वारा 18 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य सहारा समूह की सहकारी समितियों में निवेश करने वाले निवेशकों को उनकी राशि वापस करने में मदद करना है। Sahara Refund Portal के माध्यम से सहारा इंडिया कंपनी के लाखों निवेशकों ने अपना पैसा प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद कंपनी द्वारा सहारा इंडिया रिफंड की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई, और बहुत से लोगों के निवेश किये गए पैसे उनके बैंक खातों में आ गए। हालांकि अभी भी बहुत से ऐसे आवेदक हैं, जिनका पैसा इन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। तो ऐसे निवेशकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने सहारा इंडिया रिफंड पेमेंट स्टेटस को एक बार ऑनलाइन चेक कर लें। यदि आपके सहारा इंडिया रिफंड के रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की कोई समस्या है, या फिर कोई कमी है तो आप इसमें सुधार करके फिर से सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यदि आपको सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ठीक से पता नहीं है, तो यहाँ हमने इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया बताई हुई है।

ALSO READ  Birth Certificate Apply Online: घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ है पूरी प्रक्रिया!

Sahara Refund Portal: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल क्या है? 

सहारा रिफंड पोर्टल CRCS की एक सहायक वेबसाइट है, क्योंकि Sahara Refund Portal को CRCS द्वारा चलाया अथवा ऑपरेट किया जाता है। सहारा रिफंड पोर्टल निवेश से जुड़ी हुई Refund की सारी जानकारी एवं प्रक्रियाओं का संचालन कराती है। सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocresubmit.crcs.gov.in) पर जाकर निवेशक अपना नाम, पता, बैंक खाता विवरण और अन्य जानकारी दर्ज करके रिफंड की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। CRCS-Sahara Refund Portal पर जाकर निवेशकों को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर से अपना नाम रजिस्टर कर लेना है, Registration कर लेने के बाद जमा की गई राशि के  रिफंड के लिए claim कर लेना है। इसके बाद Sahara Refund Portal पर दर्ज किए गए सभी दावों की जांच सरकार द्वारा की जाती है, और जमाकर्ताओं को उनके पैसे वापस कर दिए जाते हैं। CRCS-Sahara Refund Portal पर register करने के 45 दिनों के अंदर सहारा इंडिया के निवेशक अपना इन्वेस्ट किया हुआ पैसा प्राप्त कर सकते हैं। सहारा इंडिया की तरफ से रिफंड के प्रथम चरण में निवेशकों को ₹10,000/- द्वितीय चरण में ₹20,000 से ₹50,000/- की भुगतान राशि प्रदान कराई जाती है, फिर इसके बाद भुगतान की राशि में बृद्धि की जाती है।

Sahara Refund Portal Eligibility: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता मापदंड 

  • सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • Sahara Refund Portal से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है।
  • Sahara Refund Portal से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदक का सहारा इंडिया की चार कोऑपरेटिव संस्थाओं में निवेश होना आवश्यक है।
  • Sahara Refund Portal से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास निवेश का वैध प्रमाण होना आवश्यक है।
  • Sahara Refund Portal से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदक को ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।

Sahara Refund Portal Required Documents: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल से रिफंड प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवेश प्रमाणपत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • सदस्यता संख्या

Sahara Refund Portal Apply Online: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले आपको CRCS-Sahara Refund Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम में Depositor Registration पेज में जाकर अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कॅप्टचा कोड और ओटीपी दर्ज करके registration की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके बाद वापस Depositor Login पेज में जाकर अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कॅप्टचा कोड और ओटीपी दर्ज करके Login की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके बाद सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपके आधार से प्राप्त विवरण की जानकारी खुल जायेगी, जिसमें आपको बची हुई जानकारियों को दर्ज करके “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको आपनी claim की जानकारी जैसे Sahara Society का नाम, आपना ‘Membership Number’ अकाउंट नंबर‘Receipt Number’, Sahara की ‘Certificate/Passbook’ का number, ‘Account Opening Date’, आपनी ‘Deposite’ कुल (total) राशि, ‘Payment Received’ की जानकरी, loan की जानकारी आदि  दर्ज कर लेनी होगी।
  • इसके बाद Sahara Certificate को upload करने कि लिए कहा जायेगा, आपको वह certificate upload कर देना होगा। यदि पास एक से ज्यादा  certificate है, तो आपको सभी certificate को upload कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘Add Claim’ पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपका द्वारा upload किया गया दस्ताबेज/document का preview दिख जायेगा।
  • इसके बाद आपको “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में Claim का फॉर्म खुल कर आ जायेगा, आपको उस form/फॉर्म को print कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘Generate Claim Request Form’ के बटन में क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपका Claim फॉर्म generate हो जायेगा उस form को प्रिंट करके इस फॉर्म में आवश्यक जानकारियां दर्ज करके photograph व  signature करके रेडी कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को PDF बना करके फिरसे Portal पर upload कर लेना होगा। फिर ‘Next’ बटन में क्लिक करना होगा।
  • upload करने के बाद इस फॉर्म का  preview दिख जायेगा, आपको इसे एक वार चेक कर लेना होगा।
  • यदि निवेशकों की जमा किये राशि की ₹50,000/- से ज्यादा है तो अपना PAN Number दर्ज करके PAN Card की कॉपी upload कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी स्क्रीन पर ‘Upload Successful’ का message आ जायेगा, इसके आपको बाद Next पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी स्क्रीन पर ‘Thank You’ का मेसेज आ जायेगा, इस प्रकार आपका Claim successfully submit हो जायेगा।
  • अंत में  आपकी स्क्रीन पर Claim की Date/तारीख व Acknowledgement No. जिसकी सहायता से आप Sahara India Refund Status चेक कर पाएंगे।
ALSO READ  PM Gramin Awas Yojana List: पीएम ग्रामीण आवास योजना लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे चेक करें सर्वे लिस्ट में अपना नाम

Sahara India Refund List: सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट क्या है, कैसे देखें लिस्ट में अपना नाम?

दोस्तों, जिन निवेशकों ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन किया हुआ था, उन लाभार्थियों के नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में शामिल किए जाते हैं। सहारा इंडिया कंपनी द्वारा रिफंड उन निवेशकों को दिया जाएगा जिन्होंने सहारा इंडिया की सोसाइटी में ₹50,000 तक का निवेश किया था। Sahara India Refund List में नाम चेक करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और निवेशक इसे सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। Sahara India Refund Portal पर लॉगिन करने के बाद, जमाकर्ता सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की पूरी जानकारी देख सकते हैं और यह पता कर सकते हैं कि उनका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में शामिल किया गया है अथवा नहीं। यदि निवेशकों का नाम Sahara India Refund List में शामिल किया जाता है तो उनको उनके बैंक खाते में रिफंड की राशि 45 दिनों के अंदर प्राप्त हो जाएगी।

Sahara India Refund Status: सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • यदि आपने Sahara India Refund Portal पर अपना आवेदन किया है तो सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस देखने के लिए सर्वप्रथम आपको सहारा रिफंड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Depositor Login पेज में चले जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना Aadhaar Number, Aadhaar Linked Mobile Number और Captcha दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको “Get OTP” के बटन में क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के बटन में क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जायेगा।
  • अब यहाँ जाकर आप Sahara India Refund Status चेक कर सकते हैं।
  • सब कुछ सही होने के बाद निश्चित रूप से आप सहारा इंडिया का पेमेंट प्राप्त कर सकते है।
  • और यदि आपके आवेदन में कोई गलती है तो आप यहाँ से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sahara India Refund 2025 Kab Aayega?

दोस्तों, यदि आप भी जानना चाहते हैं कि Sahara India Refund 2025 Kab Aayega, तो बता दें कि सहारा की तरफ से निवेशकों का पैसा रिफंड करने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके लिए सहारा द्वारा एक बजट भी तैयार कर लिया गया है। इस समय सहारा सेबी रिफंड खाते में ₹23937 करोड़ की राशि पड़ी हुई है, जिसका ऑफिसियल नोटिस CRCS की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। यदि बात करें सहारा इंडिया रिफंड का पैसा कब तक आएगा, तो इसके लिए निवेशकों का पैसा मार्च अथवा अप्रैल 2025 अंत तक निवेशकों के खाते में भेज दिया जायेगा। हालांकि सहारा इंडिया रिफंड का पैसा प्राप्त करने के लिए आवेदकों को Sahara India Refund Portal पर ऑनलाइन आवेदन किया हुआ होना चाहिए, तथा सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में लाभार्थियों का नाम आ जाना चाहिए, उसके बाद ही निवेशक Sahara India Refund का पैसा प्राप्त कर पाएंगे। यदि लाभार्थी का नाम Sahara India Refund List में नहीं आता है तो जमाकर्ताओं को ऊपर दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके अपना Sahara India Refund Status Online Check कर लेना होगा। और यदि आपके आवेदन में कोई गलती है तो आप Sahara India Resubmission Portal पर जाकर दुबारा अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ALSO READ  Pan Card New Rules: पैन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर, सरकार ने जोड़ दिया ये नियम, तुरंत करें चेक नहीं तो होगी परेशानी!

Sahara India Resubmission Portal: सहारा रीसबमिशन पोर्टल क्या है इसमें कैसे करें आवेदन?  

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा उन आवेदकों के लिए सहारा रीसबमिशन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिनका आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया गया है या असफल रहा है। जमाकर्ता सहारा रीसबमिशन पोर्टल (https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission) के माध्यम से अपनी राशि के लिए पुनः ऑनलाइन दावा कर सकते हैं। जिन आवेदकों के दावों पर Sahara Refund Portal पर कार्रवाई नहीं की जा सकी, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पहले से सूचित की गई कमियों को सुधारने के बाद ही पुनः Sahara Resubmission Portal पर जाकर आवेदन करें।

Sahara Resubmission Portal Apply Online: सहारा री सबमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले जमाकर्ता को सहारा रीसबमिशन रिफंड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको रीसबमिशन लॉगिन के विकल्प क्लिक कर लेना होगा।
  • फिर Claim Request Number (CRN) और कैप्चा कोड दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद वैलिडेट ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जायेगा, जिसे दर्ज करके Verify OTP’ पर क्लिक कर लेना होगा।
  • उसके वाद आपकी स्क्रीन पर एक Declaration पेज खुल जायेगा, आपको उसे कन्फर्म करके आगे जाना होगा।
  • इसके बाद फिर से आपका आधार नंबर दिखाई देगा और उसके सामने ‘Get OTP’ का आप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करके मोबाइल पर प्राप्त  OTP दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके आपके आधार से प्राप्त विवरण की जानकारी खुल जायेगी, जिसमें आपको गलत दर्ज की हुई जानकारियों को सही करके “Next” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा। आगे आप ‘Deficiency’ पर क्लिक करके रिजेक्ट होने की वजह भी देख सकेंगे।
  • इसके बाद आपको Claim की resubmission करने हेतु आपको pencil के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Sahara Resubmission फॉर्म एडिट करने के लिए खुल जायेगा।
  • इसके बाद आवेदक को इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा कर इस फॉर्म में दर्ज प्रविष्टियों को सुधार कर फोटो तथा हस्ताक्षर संलग्न करके पुनः इसको अपलोड कर लेना होगा।
  • उसके पश्चात Submit बटन पर क्लिक करके इस फॉर्म को जमा कर देना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को इस आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रख लेना होगा।
  • इस प्रकार आवेदक सहारा री सबमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस (Sahara India Refund Status) की जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको Sahara Refund Portal के बारे में यह जानकारी लाभकारी व महत्वपूर्ण लगती है, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के लेटेस्ट खबरों के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment