दोस्तों, PM Balika Samridhi Yojana बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु शुरू की गई भारत सरकार की एक महत्वकांशी योजना है। प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा तक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। पीएम बालिका समृद्धि योजना के तहत प्रतिवर्ष एक निश्चित राशि प्रदान की जाती है। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे समाज में बेटियों को लेकर काफी कुरीतियाँ और नकारात्मक सोच रही हैं और इसी नकारात्मक सोच को दूर करने और हमारे समाज में बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बेटियों के लिए बहुत से योजनाएँ चलायी जा रही हैं, जिनमें से प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना एक है। PM Balika Samridhi Yojana के तहत बालिकाओं के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए उनके जन्म से लेकर शिक्षा तक छात्रवृत्ति के रूप में उन्हें भारत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के तहत, बेटी के जन्म से लेकर दसवीं कक्षा तक प्रति वर्ष ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा प्राप्त यह आर्थिक सहायता राशि शिक्षा को प्रोत्साहित करने में मदद करती है, और जब बालिका 18 वर्ष की हो जाती है, तो इस धन राशि को निकाल सकती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि पीएम बालिका समृद्धि योजना का लाभ 15 अगस्त 1997 के बाद जन्मी बेटियां ही उठा सकती हैं। PM Balika Samridhi Yojana का सीधा लाभ गरीबी रेखा के नीचे यानी बीपीएल परिवारों में जन्मी बच्चियों/ बालिकाओं को दिया जाता है। प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। PM Balika Samridhi Yojana के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार छात्रवृत्ति प्रदान करती है ताकि, शिक्षा के प्रति इन बालिकाओं की रुचि उत्पन्न हो, और समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न हो।
दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का लाभ उठाकर देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Balika Samridhi Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम बालिका समृद्धि योजना क्या है, PM Balika Samridhi Yojana के फायदे, पीएम बालिका समृद्धि योजना के लिए पात्रता, और पीएम बालिका समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Balika Samridhi Yojana (BSY): प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 02 अक्टूबर 1997 में बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आरम्भ की गई थी। PM Balika Samridhi Yojana के तहत लाभार्थी बालिका के जन्म पर ₹500 से लेकर उसकी दसवीं तक की पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति के रूप सरकार द्वारा आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा प्राप्त यह आर्थिक लाभ किसी भी बालिका के शैक्षिक विकास में अभूतपूर्व योगदान देता है। नरेंद्र मोदी सरकार ने जब से भारत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरू किया है, तब से बालिकाओं के सर्वांगीर्ण विकास के लिए अधिक कार्य किये जा रहे हैं, और प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना को और अधिक मजबूती प्राप्त हुई है। PM Balika Samridhi Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार में जन्मी बालिकाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के तहत देश की बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने से बालिकाओं का शिक्षा के प्रति रूझान तो बढता ही है, और साथ ही साथ वो स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त महसूस करती हैं। इसके अलावा बालिकाओं के परिवार की आर्थिक स्तिथि भी मजबूत होती है। और समाज में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए जागरूकता भी फैलती है। और हमारा देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ाता है।
PM Balika Samridhi Yojana Overview: प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- सम्बंधित विभाग: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- कब शुरू हुई: 02 अक्टूबर 1997
- उद्देश्य: देश की बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करवाना
- लाभार्थी: देश की बालिकाएं
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 011-23381611
- आधिकारिक वेबसाइट: wcd.nic.in
PM Balika Samridhi Yojana Benefits: प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के तहत गरीबी रेखा या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही बालिकाओं की शिक्षा के लिए छात्रवृति प्रदान करना है, जिससे उन्हें शिक्षा के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- PM Balika Samridhi Yojana (BSY) सरकार की एक सराहनीय और सकारात्मक पहल है, जिससे बालिकाओं की स्तिथि में सुधार आएगा।
- प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत भारत सरकार बेटियों के पैदा होने पर तथा उनकी पढाई पूरा करने पर छात्रवृति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- PM Balika Samridhi Yojana (BSY) के अंतर्गत केंद्र सरकार बेटी के पैदा होने पर 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- PM Balika Samridhi Yojana (BSY) के तहत सरकार द्वारा बेटी के दसवीं कक्षा तक हर साल एक निश्चित राशि दी जायेगी।
- प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का फायदा सिर्फ गरीबी रेखा व गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बेटियां ही प्राप्त कर सकती है।
- पीएम बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बेटियों को दिया जाने वाला छात्रवृति का पूरा पैसा सीधा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
- प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का लाभ 15 अगस्त 1997 या उस के बाद जो बेटियां पैदा हुयी हैं, सिर्फ उन्हें ही प्राप्त होगा।
- यदि बालिका की मृत्यु 18 साल से पहले हो जाती है, तो सरकार द्वारा जमा की गयी राशि वापिस ट्रांसफर कर दी जाती है।
- यदि बेटी की शादी 18 साल से पहले हो जाती है, तो उस परिस्तिथि में बालिका समृद्धि योजना का कोई भी लाभ नहीं दिया जाता है। वह बालिका सिर्फ जन्म के समय मिलने वाली राशि तथा उस पर मिलने वाले ब्याज को ही ले सकती है।
- Pradhan Mantri Balika Samridhi Yojana का लाभ सिर्फ सिर्फ अविवाहित लड़की ही ले सकती है। प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अविवाहित प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- पीएम बालिका समृद्धि योजना के तहत बालिका के 18 साल पूरा होने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली धन राशि निकाली जा सकती है।
- बालिका के पाठ्य पुस्तक या फिर ड्रेस को खरीदने के लिए Pradhan Mantri Balika Samridhi Yojana द्वारा प्राप्त छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग किया जा सकता है।
- बालिका के नाम पर भाग्यश्री बालिका कल्याण बीमा योजना के अंतर्गत बीमा पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने के लिए पीएम बालिका समृद्धि योजना द्वारा प्राप्त अनुदान या छात्रवृत्ति का उपयोग किया जा सकता है।
- PM Balika Samridhi Yojana के द्वारा प्राप्त लाभ से बेटियां आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
PM Balika Samridhi Yojana Eligibility: पीएम बालिका समृद्धि योजना हेतु निर्धारित पात्रता
- पीएम बालिका समृद्धि योजना के लिए आवेदन करने वाली बालिकाओं को भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- PM Balika Samridhi Yojana के अंतर्गत केवल बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली बालिकाओं को ही लाभ प्रदान किया जाता है।
- PM Balika Samridhi Yojana में आवेदन करने वाली बालिका का जन्म 15 अगस्त 1997 के बाद में हुआ होना जरूरी है।
- पीएम बालिका समृद्धि योजना के माध्यम से जिस परिवार में तीन बालिकाएं हैं उस परिवार की केवल दो ही बालिकाओं को ही लाभ दिया जाता है।
- यदि बालिका का बाल विवाह हुआ है, तो उसे पीएम बालिका समृद्धि योजना के द्वारा लाभान्वित नहीं किया जाएगा।
PM Balika Samridhi Yojana Required Documents: पीएम बालिका समृद्धि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता का पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- बैंक खता पासबुक डिटेल
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
PM Balika Samridhi Yojana Scholarship Amount: प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के द्वारा बालिकाओं को कितनी छात्रवृति मिलती है?
| कक्षा | छात्रवृत्ति राशि |
| कक्षा 1 से 3 | ₹300 |
| कक्षा 4 | ₹500 |
| कक्षा 5 | ₹600 |
| कक्षा 6 से 7 | ₹700 |
| कक्षा 8 | ₹800 |
| कक्षा 9 से 10 | ₹1000 |
PM Balika Samridhi Yojana Application: प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में संपर्क करके प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि आप शहरी क्षेत्र के निवासी हैं तो आप हेल्थ फंक्शनरी में जाकर PM Balika Samridhi Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के लिए आवेदन फॉर्म PM Balika Samridhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी प्राप्त किया जा सकता है।
- PM Balika Samridhi Yojana Application Form प्राप्त कर लेने के बाद आपको आवेदन फार्म को भर लेना है, तथा इसमें पूछे गए सभी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप करके ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ कर दर्ज कर लेनी होगी।
- प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के आवेदन फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज की फोटोकॉपी PM Balika Samridhi Yojana Application Form के साथ संलग्न कर लेनी होगी।
- अब इस फॉर्म को भर लेने के बाद, इसे संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी या फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के पास जाकर जमा कर लेना होगा।
- आपके आवेदन फार्म जमा करने के बाद उस आवेदन फार्म की सत्यता की जांच होने के तुरंत बाद ही आपको आर्थिक सहायता के रूप में इसका लाभ प्राप्त हो जायेगा।
- इस प्रकार आप PM Balika Samridhi Yojana के लिए आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Balika Samridhi Yojana Important Links: प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना महत्वपूर्ण लिंक
| अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना (PM Balika Samridhi Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Balika Samridhi Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।