दोस्तों, Start-Up India Yojana भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। स्टार्टअप इंडिया योजना उद्यमियों को शुरुवाती समय में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। Start-Up India Yojana के माध्यम से देश में नए व्यवसायों को समर्थन प्रदान किया जाता है, ताकि वह अपनी प्रारंभिक चुनौतियों का सामना कर सकें और सफलता की ओर बढ़ सके। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि स्टार्टअप इंडिया योजना नवाचार, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन करने के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। Start-Up India Yojana के अंतर्गत भारत सरकार वित्तीय सहायता, कर में छूट, पेटेंट आवेदन में छूट, सरकारी निर्वाचन में प्राथमिकता और कौशल विकास कार्यक्रम जैसे कई अन्य लाभ प्रदान किये जाते हैं। इसके अलावा स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत स्टार्टअप्स के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष निधि, ट्रेनिंग प्रोग्राम और मेंटरशिप की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि युवा उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्राप्त हो सके।
दोस्तों, Start-Up India Yojana का मुख्य लक्ष्य भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, रोजगार के नए अवसर प्रदान करना, और अपने देश को एक वैश्विक नवाचार केंद्र बनाना है। स्टार्टअप इंडिया योजना ने केवल देश के उधमियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि उन्हें अपने अनूठे विचारों को एक सफल व्यवसाय में बदलने का अवसर भी प्रदान करती है। स्टार्टअप इंडिया योजना की एक बड़ी बात यह है कि हमें अपने व्यवसाय पर अपना खुद का कोई भी पैसा लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि Start-Up India Yojana के माध्यम से भारत सरकार व्यवसायों पर निवेश करती है। स्टार्टअप इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना भी है, जिससे अपने देश की बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके। Start-Up India Yojana का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, और टेक्नोलॉजी में नवाचार को बढ़ावा देना है, ताकि समाज की समस्याओं का समाधान आधुनिक और प्रभावी तरीके से किया जा सके। Start-Up India Yojana के माध्यम से सरकार स्टार्टअप को शुरू करने के लिए लोन की सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे कि बिना किसी वित्तीय संकट के स्टार्टअप को आसानी से शुरू किया जा सके।
दोस्तों, यदि आप भी स्टार्टअप इंडिया योजना का लाभ उठाकर देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको Start-Up India Yojana की पूरी जानकारी जैसे स्टार्टअप इंडिया योजना क्या है, Start-Up India Yojana के फायदे, स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए पात्रता, और स्टार्टअप इंडिया योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Start-Up India Yojana: स्टार्टअप इंडिया योजना की जानकारी
दोस्तों, स्टार्टअप इंडिया योजना 16 जनवरी 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लांच की थी। Start-Up India Yojana का मुख्य उद्देश्य भारत में एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इसके अलेवा Start-Up India Yojana का कार्य नए उत्पादों और नई सेवाओं को बढ़ावा देना भी है, जिससे व्यवसायीकरण भी बढ़ जाता है और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। यदि आप एक नवोदित उद्यमी हैं और अपने व्यवसाय को आरम्भ करना चाहते हैं, तो स्टार्टअप इंडिया योजना आपके लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है। इसके अलावा Start-Up India Yojana के माध्यम से देश के युवा उद्यमिता की ओर बढ़ते हैं, और अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए समर्थ होते हैं।
स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का लोन सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत नए उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक लोन भी Start-Up India Yojana के माध्यम से प्रदान किया जाता है। Startup India Yojana सीड फंड स्कीम (SISFS) के तहत भी केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान कराई जाती है, जिससे उन्हें अपने विचारों को व्यावसायिक रूप से विकसित करने का मौका प्राप्त होता है। Start-Up India Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा मिलने वाली लोन की राशि स्टार्टअप के प्रकार, उनकी आवश्यकता और व्यवसाय के विस्तार की संभावनाओं पर निर्भर रहती है। हालांकि स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत कोई निश्चित राशि तय नहीं की गई है, परन्तु स्टार्टअप्स को विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकों के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ऋण प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया जाता है।
Start-Up India Yojana Overview: स्टार्टअप इंडिया योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: स्टार्टअप इंडिया योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- सम्बंधित विभाग: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT), वित्त मंत्रालय
- कब शुरू हुई: 16 जनवरी 2016
- उद्देश्य: देश में नए उधम को सहयोग प्रदान करना और युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
- लाभार्थी: देश का युवा वर्ग
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 1800 115 565
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.startupindia.gov.in/
Start-Up India Yojana Benefits: स्टार्टअप इंडिया योजना के लाभ व विशेषताएं
- स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड उद्योगों को शुरूआती 3 सालों तक इनकम टैक्स में छूट प्रदान की जाती है।
- Start-Up India Yojana के माध्यम से प्रारंभिक चरण में उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है।
- स्टार्टअप इंडिया योजना के द्वारा पेटेंट आवेदन के शुल्क में 80% तक की छूट मिलती है।
- Start-Up India Yojana के माध्यम से विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चलाये जातें हैं, और उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
- स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत कोई भी योग्य स्टार्टअप 10 वर्षों के लिए लोन ले सकता है। यह वित्तीय सहायता स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- Start-Up India Yojana के अंतर्गत स्टार्टअप के लिए विभिन्न प्रकार के श्रम और पर्यावरण नियमों के लिए अनुपालन की अनुमति प्राप्त की गई है, जो की भी नियामक छुट के अंतर्गत होता है।
- Start-Up India Yojana के माध्यम से स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम और फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स जैसी विभिन्न सरकारी फंडिंग योजनाओं द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान कराई जाती है।
- Start-Up India Yojana के अंतर्गत स्टार्टअप उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा नए स्टार्टअप को मान्यता प्रदान कराई जाती है।
- स्टार्टअप इंडिया योजना के शुभारंभ के बाद से भारत में स्टार्टअप की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका अनुमान वर्तमान में 80,000 से अधिक है।
- स्टार्टअप इंडिया योजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हो रहे हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।
- Start-Up India Yojana के द्वारा युवाओं के बीच नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।
- स्टार्टअप इंडिया योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान तय किये गए हैं।
- Start-Up India Yojana के द्वारा आईपीआर पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की जाती है जिससे स्टार्टअप की रक्षा होती है। इसके अंतर्गत स्टार्टअप्स को पेटेंट, ट्रेडमार्क और अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के फाइलिंग शुल्क में 80% तक की छूट मिलती है।
- Start-Up India Yojana के द्वारा अनुसंधान और विकास के लिए आयातित सामान पर कस्टम ड्यूटी और उत्पाद शुल्क की छूट मिलती है, जिससे स्टार्टअप्स के लिए आरएंडडी किफायती हो जाता है।
- Start-Up India Yojana के द्वारा स्टार्टअप्स को कानूनी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए कई अनुमतियों, लाइसेंस, और सर्टिफिकेशन में छूट दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें पर्यावरण और श्रम कानूनों से जुड़े निरीक्षणों में भी रियायत दी जाती है।
- स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम के तहत सरकारी खरीद पर छूट मिलती है, इसी के साथ स्टार्टअप के लिए अपने समाधान प्रदर्शित करने के अवसर हासिल हो जाते हैं।
- Start-Up India Yojana में बीज निधि योजना को भी शामिल किया गया है, जिसके माध्यम से यदि कोई स्टार्टअप बीज खरीदता है, तो उसे 10 लाख रुपए उपलब्ध कराए जाते हैं।
Start-Up India Yojana Eligibility: स्टार्टअप इंडिया योजना हेतु निर्धारित पात्रता
- स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत स्टार्टअप शुरू करने वाला व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए।
- Start-Up India Yojana का लाभ लेने के लिए कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी/ लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
- Start-Up India Yojana में अप्लाई करने वाले उद्यम का पंजीकरण 10 साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
- स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले नागरिक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- Start-Up India Yojana में अप्लाई करने वाले स्टार्टअप का 25 करोड़ से अधिक का वार्षिक टर्नओवर नहीं होना चाहिए।
- Start-Up India Yojana में अप्लाई करने वाले उद्यम का वार्षिक कारोबार 100 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए।
- स्टार्टअप इंडिया योजना अप्लाई करने वाले उद्यम का स्वामित्व भारतीय नागरिकों के पास होना चाहिए।
- Start-Up India Yojana की पात्रता प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्रूवल लेना होगा।
- अगर आपका कोई स्टार्टअप्स चल रहा है, जिसका आप पुनर्निर्माण करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए Start-Up India Yojana के द्वारा पात्रता प्राप्त नहीं कराई जाएगी।
- स्टार्टअप इंडिया योजना में आवेदन करने वाले उद्यम की गतिविधियां नवाचार, विकास और व्यवसायीकरण पर केंद्रित होनी चाहिए।
Start-Up India Yojana Required Documents: स्टार्टअप इंडिया योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- कंपनी पेटेंट
- ट्रेडमार्क
- डिजाइन
- कंपनी रजिस्ट्रेशन फाइल
- ईमेल एड्रेस
- स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- उद्योग आधार प्रमाणपत्र
- फाउंडर्स का केवाईसी
Start-Up India Yojana Online Apply: स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले Startup India Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज में आकर ‘Register’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि अन्य बुनियादी जानकारी दर्ज करके “Generate OTP” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके पोर्टल पर अपना अकाउंट बना लेना होगा।
- पोर्टल अकाउंट बना लेने के बाद अपने प्रोफाइल को पूरा कर लेना होगा, जिसमें कंपनी का विवरण, संस्थापक की जानकारी, व्यवसाय का प्रकार, और स्टार्टअप दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद पोर्टल पर मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज जैसे पंजीकरण प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, बिज़नेस प्लान, और बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े प्रमाणपत्र आदि स्कैन करके अपलोड कर लेने होंगे।
- सभी जानकारियां सही सही दर्ज कर लेने और दस्तावेज अपलोड कर लेने के बाद, ‘Recognition Application’ पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भर लेना होगा, जिसमें अपने स्टार्टअप के नवाचार, व्यवसाय मॉडल, और सामाजिक या व्यावसायिक समस्या का विवरण दर्ज कर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने और मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद अपने आवेदन को सबमिट कर लेना होगा।
- आवेदन सबमिट हो जाने के बाद सरकार की ओर से आवेदन की समीक्षा की जाएगी।
- यदि आपका आवेदन स्टार्टअप इंडिया योजना के सभी मानदंडों को पूरा करता है, तो आपको स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत मान्यता प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।
- मान्यता प्राप्त हो जाने के बाद आप पोर्टल से अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रमाण पत्र आपको Start-Up India Yojana के तहत मिलने वाले सभी लाभ और सुविधाओं का उपयोग करने में सक्षम बनाता है।
- इस प्रकार आप स्टार्टअप इंडिया योजना में ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Start-Up India Yojana Status Check Online: स्टार्टअप इंडिया योजना स्टेटस कैसे चेक करें?
- स्टार्टअप इंडिया योजना स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले स्टार्टअप इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज में आकर ‘Login’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपने रजिस्टर की गई ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से Start-Up India पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
- स्टार्टअप इंडिया पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपको आपका व्यक्तिगत डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- इस डैशबोर्ड में आप अपने द्वारा आवेदन किये गए Start-Up India Yojana Application Form की सभी जानकारी और उसकी स्थिति को देख सकते हैं।
- इसके बाद स्टार्टअप इंडिया पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘My Applications’ या ‘मेरे आवेदन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अब यहाँ आपके द्वारा सबमिट किए गए सभी आवेदन दिखाई देंगे।
- अब अपने स्टार्टअप इंडिया आवेदन की स्थिति जांचने के लिए संबंधित आवेदन के सामने दिए गए स्टेटस कॉलम को देखना होगा।
- अब यहाँ आपके आवेदन की स्थिति ‘Under Review’, ‘Approved’, या ‘Rejected’ जैसी श्रेणियों में दिख जाएगी।
- यदि आप आवेदन की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ‘View Details’ या ‘विवरण देखें’ बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको समीक्षा की प्रक्रिया और आवश्यक सुधारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- यदि आपके आवेदन की स्थिति स्पष्ट नहीं है या कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो आप स्टार्टअप इंडिया हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- स्टार्टअप इंडिया हेल्पडेस्क से संपर्क करने के लिए पोर्टल पर दिए गए ‘Contact Us’ विकल्प का उपयोग करना होगा या सीधे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।
What is Start Up India Seed Fund Scheme: स्टार्टअप इंडिया सीड फंड प्रोग्राम क्या है?
स्टार्टअप इंडिया सीड फंड प्रोग्राम (SISFS) स्टार्टअप इंडिया योजना का हिस्सा है, जिसके तहत शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कराई जाती है। इस प्रोग्राम के माध्यम से स्टार्टअप को कई गुना विकसित किया जा सकता है।
Start-Up India Yojana Important Links: स्टार्टअप इंडिया योजना महत्वपूर्ण लिंक
| अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्टार्टअप इंडिया योजना (Start-Up India Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको स्टार्टअप इंडिया योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Start-Up India Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।