Make In India Yojana: मेक इन इंडिया योजना क्या है? जानिए किस तरह ले सकते हैं इस सरकारी स्कीम का लाभ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Make In India Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से भारत सरकार द्वारा भारत निर्मित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाता है। मेक इन इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना और घरेलू कंपनियों (खासकर छोटी कंपनियां) को भारत में उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। दोस्तों, ‘मेक इन इंडिया’ पहल के माध्यम से भारत सरकार देश में आम जनता के लिए ”कारोबार में आसानी” लाने के कार्य करती है। Make In India Yojana के द्वारा भारत सरकार देश में रोजगार के अवसर उत्पन्न्न करती है, जिससे देश में रोजगार का सृजन होता है। मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से देश में व्यवसाय को शुरू करने के बहुत से अवसर उत्पन्न होते हैं, जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था में वृद्धि होती है। Make In India Yojana के माध्यम से विदेशी व्यवसायों को देश में निवेश करने और देश में मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए सरकार से लाभ प्राप्त होता है।

दोस्तों, मेक इन इंडिया योजना का मुख्य लक्ष्य देश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। Make In India Yojana के माध्यम से देश में वस्तुओं का निर्माण किया जाता है, जिससे देश में रोजगार (Jobs) के बेहतरीन अवसर पैदा होते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक अलग पहचान स्थापित होती है। दोस्तों, मेक इन इंडिया योजना का मुख्य मकसद ये भी है कि पूरे विश्व के प्रमुख निवेशकों को ये विश्वास दिलाया जा सके कि भारत में आकर उत्पादों के निर्माण के द्वारा वो अपना उद्यम और बढ़ा सकते हैं। Make In India Yojana का मुख्य उद्देश्य है कि वस्तुओं का निर्माण भारत में ही किया जाए, जिससे देश में रोज़गार के नए अवसर प्राप्त हो सके। जब वस्तुएं अपने देश में ही बनने लगेंगी इनका आयत कम होगा और इससे टैक्स भी कम लगेगा। इससे उपभोक्ताओं को सस्ते रेट में सामान उपलब्ध होगा और यदि वस्तुओं का निर्माण अपने देश में ही होने लगेगा, तो इससे तो अन्य देशों में वस्तुओं का निर्यात करने की संभावना बढ़ जाएगी, और देश की विदेशी आय बढ़ने लगेगी और देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

दोस्तों, यदि आप भी मेक इन इंडिया योजना का लाभ उठाकर देश में कारोबार को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको Make In India Yojana की पूरी जानकारी जैसे मेक इन इंडिया योजना क्या है, Make In India Yojana के फायदे, मेक इन इंडिया योजना के लिए पात्रता, और मेक इन इंडिया योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Make In India Yojana: मेक इन इंडिया योजना की जानकारी

दोस्तों, Make In India Yojana सरकार की एक पहल है, जिसे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा साल 2014 में पहली बार सामाजिक रूप से लांच किया गया था। मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से भारत सरकार देश में विनिर्माण होने वाली वस्तुओं को बढ़ावा देती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि मेक इन इंडिया योजना के तहत मुख्य उद्योग के रूप में ऑटोमोबाईल, रसायन, आईटी और बीपीएम, विमानन उद्योग, निर्माण, औषधीय, बिजली से संबंधित मशीन, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, टेक्सटाईल्स, कपड़ा उद्योग, बंदरगाह, चमड़ा, मीडिया और मनोरंजन, स्वास्थ्य, खनन, ऑटोमोबाइल घटक, पर्यटन और मेहमानदारी, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा, बायोटेक्नोलॉजी, सड़क व हाईवे, इलेक्ट्रानिक निकाय और थर्मल ऊर्जा आदि उद्योगों को शामिल किया गया है।

ALSO READ  Labour Card Yojana: लेबर कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री इन 16 सरकारी योजनाओं का लाभ, घर बैठे ऐसे करें श्रमिक पंजीकरण!

मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से भारत सरकार विदेशी निवेश को भी बढ़ाना चाहती है और इसके लिए केंद्र सरकार जोर-शोर से कार्य कर रही है। इसके अलावा विनिर्माण उद्योगों के ढांचे का विकास करना भी मेक इन इंडिया योजना का मुख्य कार्यक्षेत्र है। इसके लिए भारत सरकार देश एवं विदेश के द्वारा बहुत से उद्योगों में निवेश कर रही है, जिससे भारत में नए नए उधोगों को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा Make In India Yojana का उद्देश्य देश और विदेशी कंपनियों का ध्यान अपने देश की तरफ आकर्षित करना है, जिससे भारत में विदेशी निवेश को बढ़ावा प्राप्त हो सके। मेक इन इंडिया योजना के तहत भारत सरकार द्वारा कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेश सीमा में भी बढ़ोतरी की गई है, जैसे कि रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में FDI सीमा को बढ़ाया गया है जिससे विदेशी कम्पनियां भारत में आ कर और निवेश करे और सारे उत्पाद अपने देश में ही बनाये जाए।

Make In India Yojana Overview: मेक इन इंडिया योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: मेक इन इंडिया योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • सम्बंधित विभाग: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT), वित्त मंत्रालय
  • कब शुरू हुई: वर्ष 2014 में
  • उद्देश्य: भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना
  • आधिकारिक वेबसाइट: makeinindia.com

Make In India Yojana Benefits: मेक इन इंडिया योजना के लाभ व विशेषताएं

  • मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से भारत में सकल घरेलू उत्पाद विनिर्माण को 16% से बढ़कर 25% तक किया जायेगा।
  • Make In India Yojana के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 100 मिलियन से अधिक रोजगार उत्पन्न करने के लक्ष्य रखा गया है।
  • मेक इन इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर से निवेश आकर्षित करना, भारत के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करना, भारत में उद्योग विकास को प्रोत्साहित करना, नए उद्योगों को बढ़ावा देना, नौकरी निर्माण करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत 2,40,000 से अधिक निवेशकों को मंजूरी प्रदान की गई है, जिससे 75 बिलियन डॉलर से अधिक विदेशी निवेश हुआ है।
  • मेक इन इंडिया योजना के द्वारा भारतीय व्यापार में वृद्धि हुई है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में विकास प्राप्त हुआ है।
  • Make In India Yojana के माध्यम से विदेशी निवेशको को आकर्षित करने के लिए नीतियों को सरल और उदार बनाया गया है, जिससे कई क्षेत्रों में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा बढ़ाई गई है।
  • Make In India Yojana के माध्यम से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और तेज किया गया है, जिसमें ऑनलाइन पोर्टल्स और एकल विंडो सिस्टम का उपयोग शामिल है, जिससे “ease of doing business” में सुधार प्राप्त हुआ है।
  • Make In India Yojana के माध्यम से नई सड़कें, रेल मार्ग, बंदरगाह, हवाई अड्डे और औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे निवेशकों और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बन सके।
  • मेक इन इंडिया पहल के द्वारा ‘सिंगल विंडो क्लीयरेंस’ सिस्टम के तहत विभिन्न मंजूरी और लाइसेंस एक ही स्थान से प्राप्त किए जा सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
  • Make In India Yojana के माध्यम से नई फैक्ट्रियों के खुलने से देश में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
  • Make In India Yojana के द्वारा देश में देश में उत्पादन बढ़ने और विदेशी निवेश आने से भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार होता है।
  • मेक इन इंडिया पहल के माध्यम से नई तकनीक और इनोवेशन अपनाने से भारतीय कंपनियों का कम्पटीशन बढ़ेगा।
  • Make In India Yojana के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों में फैक्ट्रियों के खुलने से देश में विकास होता है।
  • मेक इन इंडिया पहल के माध्यम से नई तकनीकों और इनोवेशन को अपनाने के लिए घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाता है।
  • मेक इन इंडिया पहल के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ाकर जीडीपी को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
  • Make In India Yojana के माध्यम से छोटे निर्माताओं को बढ़ावा मिलेगा, खासकर जब विदेशी निवेशक भारत में निवेश करेंगे, तो वे अपने साथ विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकें भी लाएंगे।
  • मेक इन इंडिया पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विनिर्माण केंद्र और कारखाने स्थापित करने से इन क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
ALSO READ  Post Office MSSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 2 साल में मिलेंगे ₹2,31,125, बस इतना रुपया करना होगा जमा!

Make In India Yojana Sectors: मेक इन इंडिया योजना के तहत प्रमुख क्षेत्र

रसायन (Chemical Industry) तेल और गैस (Oil and gas) पर्यटन और आतिथ्य (Tousism)
ऑटोमोबाइल (Automobile Industry) खनिज (Minerlas) कल्याण (Welfare)
टेक्सटाइल्स और गारमेंट्स (Textile and Garments) मीडिया और मनोरंजन (Media Communication) फार्मास्यूटिकल्स (Pharmaceuticals)
पोर्ट्स और शिपिंग (ports and shipping) चमड़ा (Leather) तापीय उर्जा (Thermal Energy)
रेलवे (Railway) इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियाँ कपड़ा और परिधानों
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग Defence manufacturing) इलेक्ट्रिकल मशीनरी अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान (Space and Science Tech)
खाद्य प्रसंस्करण (Food Ingredients) निर्माण (Construction) सड़क और राजमार्ग (Roadways)
विमानन (Aviation) जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)
आईटी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (IT and Business process Mgmnt) जिम में इस्‍तेमाल होने वाले उपकरण (Gym Items)

 

Make In India Yojana Eligibility: मेक इन इंडिया योजना हेतु निर्धारित पात्रता

  • मेक इन इंडिया योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक चाहे भारतीय हो या विदेशी लेकिन कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग या सेवा (Service) संचालन भारत में ही होना चाहिए।
  • Make In India Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों के उत्पाद का कम से कम 20% हिस्सा भारत में बनना चाहिए।
  • क्लास-I स्थानीय सप्लायर: जिनके उत्पादों में 50% या ज्यादा भारतीय सामग्री हो।
  • क्लास-II स्थानीय सप्लायर: जिनके उत्पादों में 20% से अधिक लेकिन 50% से कम स्थानीय सामग्री हो।

Make In India Yojana Required Documents:मेक इन इंडिया योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड व पैन कार्ड
  • GST पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • निगमन प्रमाणपत्र
  • GeM (Government e-Marketplace) बिड दस्तावेज
  • भारतीय सामग्री के प्रतिशत के साथ उत्पादों की सूची
  • भारत में निर्माण सुविधाओं का पता और विवरण
  • आपूर्तिकर्ता से प्राप्त खरीद बिल
  • बैंक पासबुक
  • फोटो

Make in India Schemes: मेक इन इंडिया के तहत स्कीम

  • स्किल इंडिया (Skill India): इस योजना के माध्यम से भारत में हर साल विभिन्न क्षेत्रों में 10 मिलियन लोगों को कौशल प्रदान किया जाता है।
  • स्टार्टअप इंडिया (Startup India): इस योजना के माध्यम से भारत में एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है जो स्टार्टअप के विकास को बढ़ावा दे और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करे।
  • डिजिटल इंडिया (Digital India): इस योजना के माध्यम से भारत को ज्ञान-आधारित और डिजिटल रूप से सशक्त अर्थव्यवस्था में बदलने का प्रयास किया जाता है।
  • इसके अलावा प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्मार्ट शहर, AMRUT,स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं भी Make in India के अंतर्गत शामिल हैं।
ALSO READ  PM Jal Jeevan Mission Yojana: अब जल जीवन मिशन के द्वारा सबके घर लगेगा फ्री पानी कनेक्शन, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

Make in India Scheme Registration: मेक इन इंडिया योजना के तहत कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से रजिस्ट्रेशन तीन केटेगरी में किया जाता है, जो इस प्रकार हैं:

  • सामान्य श्रेणी: इसके अंतर्गत आवेदन इकाई एक भारतीय निगम होनी चाहिए, इसके अलावा आवेदक की संबंध इकाई प्रतिबंधित नहीं होनी चाहिए। आवेदक निगम और निजी नागरिक दोनों हो सकते हैं।
  • तकनीक श्रेणी: OEM प्रतिभागियों को छोड़कर, इसके अंतर्गत निर्माता ही एकमात्र विक्रेता होने चाहिए।
  • वित्तीय श्रेणी: इसके अंतर्गत पिछले 3 वर्षों को न्यूनतम वार्षिक कारोबार अनुमानित लागत के 10 प्रतिशत से कम होना चाहिए। इसके अलावा संस्थाओं की न्यूनतम क्रेडिट रेटिंग CRISIL रेटिंग के बराबर होनी चाहिए और नेटवर्थ अनुमानित वृद्धि का कम से कम 5% होना चाहिए।

How To Get Benefit From Make in India Yojana: मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से लाभ कैसे प्राप्त करें?

  • मेक इन इंडिया के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए अपने व्यवसाय को पंजीकृत करें और सभी आवश्यक लाइसेंस और जरूरी अनुमतियां प्राप्त करें।
  • Make in India Yojana के तहत विभिन्न सरकारी नीतियों और कंपनियों को बढ़ावा देने की जानकारी प्राप्त करें।
  • अपने व्यवसायों से संबंधित विशेष रियायतों जैसे टैक्स में छूट, सब्सिडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  • Make in India Yojana के तहत आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
  • विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से सहायता प्राप्त करने के लिए उन बैंकों और वित्तीय संस्थानों में आवेदन करें।
  • सरकारी और निजी परामर्श सेवाओं का उपयोग करें, जो आपको मेक इन इंडिया योजना के बारे में लाभों की जानकारी प्रदान करेगी।

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मेक इन इंडिया योजना (Make In India Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको मेक इन इंडिया योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Make In India Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment