Stand Up India Yojana: सरकार देगी कारोबार के लिए ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का लोन, आज ही कर लें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Stand Up India Yojana भारत सरकार की एक योजना है, जिसके माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को उद्यम के लिए बैंकों द्वारा 10 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। स्टैंड अप इंडिया योजना भारत सरकार द्वारा महिलाओं और अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना में से एक है। Stand Up India Yojana के माध्यम से मिलने वाले लोन पर व्याज दर बहुत कम होती है। इसके अलावा इसकी समय सीमा भी अधिक रखी गई है, जिससे उद्यम को बिना किसी कठिनाई के आसानी से शुरू किया जा सके। दोस्तों, बता दें कि Stand Up India Yojana के लिए देश के सभी राज्यों से आवेदन किया जा सकता है।

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई स्टैंड अप इंडिया योजना का उद्देश्य भारत के सभी बैंकों के द्वारा निम्न स्तर के व्यक्तियों को लोन उपलब्ध कराना है। जिससे वह अपने व्यवसाय को आरम्भ कर सके। क्योंकि उद्यम ही एक ऐसा साधन से जिसके द्वारा देश में रोजगार उत्पन्न किया जा सकता है। स्टैंड अप इंडिया योजना का माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को आर्थिक सहायता भी प्राप्त होती है। स्टैंड अप इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदान की गई राशि का भुगतान भारत सरकार मिनिस्ट्री आफ फाइनेंस के द्वारा किया जाता है। Stand Up India Yojana उद्यम को बल देती है, जिससे देश में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। स्टैंड अप इंडिया योजना भारत के लिस्टेड कमर्शियल बैंकों की सभी शाखाओं द्वारा संचालित की जाती है। Stand Up India Yojana का मुख्य फोकस सेवाओं, मैन्युफैक्चरिंग और व्यापारिक क्षेत्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान करवाना है।

दोस्तों, यदि आप भी स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ उठाकर सरकार द्वारा अपने व्यापार के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको Stand Up India Yojana की पूरी जानकारी जैसे स्टैंड अप इंडिया योजना क्या है, Stand Up India Yojana के फायदे, स्टैंड अप इंडिया योजना के लिए पात्रता, और स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Stand Up India Yojana: स्टैंड अप इंडिया योजना की जानकारी

दोस्तों, स्टैंड अप इंडिया योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश के दलित, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), एवं गरीब महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। स्टैंड अप इंडिया अभियान की शुरुवात देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त, 2015 को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन दौरान किया था। Stand Up India Yojana के माध्यम से व्यापार शुरू करने के लिए केंद्र सरकार 10 लाख रूपये लेकर से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराती है। स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत यदि कोई व्यवसाय गैर-व्यक्तिगत है, तो उसमें 51% हिस्सेदारी महिला, अनुसूचित जाति, या अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति की होनी आवश्यक है। Stand Up India Yojana का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी बैंकों के द्वारा निम्न वर्ग तथा महिलाओं को खुद का उद्यम करने के लिए ऋण उपलब्ध कराना है।

ALSO READ  PM Gram Sadak Yojana: सभी गांव की सड़कों को सरकार द्वारा किया जाएगा पक्का, यहां जानिए योजना की संपूर्ण जानकारी

दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि Stand Up India Yojana के द्वारा देश भर में 1.25 लाख बैंक शाखा नेटवर्क के माध्यम से कम से कम 2.5 लाख उधारकर्ताओं को लाभ प्राप्त होगा। स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ प्राप्त करके भारत के नागरिकों को नए व्यवसाय शुरू करने में सहायता प्राप्त होगी। स्टैंड-अप इंडिया योजना (Stand Up India Scheme) राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन के तीसरे स्तंभ “फंडिंग द अनफंडेड” पर आधारित योजना है। Stand Up India Scheme की मदद से अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की शाखाओं से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों को निर्बाध लोन प्राप्त होगा जिससे उद्यमियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Stand Up India Yojana Overview: स्टैंड अप इंडिया योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: स्टैंड अप इंडिया योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू हुई: 15 अगस्त, 2015
  • सम्बंधित विभाग: वित्त मंत्रालय
  • लाभार्थी: भारत के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला नागरिक
  • लाभ: अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति एवं महिलाओं को लोन उपलब्ध कराना
  • उद्देश्य: देश की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के नागरिकों तथा महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देना
  • योजना के अंतर्गत सहायता राशि: 10 लाख रूपये से 1 करोड़ रुपये तक
  • आवेदन करने की प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • टोल फ्री नंबर: 1800-180-1111
  • ऑफिसियल वेबसाइट: standupmitra.in

Stand Up India Yojana Benefits: स्टैंड अप इंडिया योजना के लाभ व विशेषताएं

  • स्टैंड अप इंडिया योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को ₹10 लाख रूपये से ₹1 करोड़ रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • Stand Up India Yojana के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति और महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना के माध्यम से लोन राशि पर ब्याज दरें बेहद कम होती हैं, जिससे व्यवसाय चलाना आसान हो जाता है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होता है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना से प्राप्त लाभ से नए व्यवसायों की शुरुआत कराना आसान हो जाता है और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
  • Stand Up India Yojana के द्वारा ग्रीन फील्ड व्यवसायों के लिए भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना से निम्न वर्ग के लोगों को व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा और उन्हें समाज में सम्मान प्राप्त होगा।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना के लाभ से देश में व्यवसाय में वृद्धि होगी और देश के लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • Stand Up India Yojana के माध्यम से निवेशक को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा, इसके अलावा निवेशक को योग्य सलाह, बैंक द्वारा मार्गदर्शन, और क़ानूनी मदद भी प्राप्त होगी।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत लिए लोन को चुकाने के लिए 7 साल का समय मिलता है, जिससे व्यापार को बढ़ा करने के लिए लाभार्थी को अच्छा खासा समय मिल जाता है।
  • Stand Up India Scheme के तहत प्राप्त धनराशि पर सब्सिडी दी जाती है, और कम से कम ब्याज दर में लोन उपलब्ध कराया जाता है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत व्यापार शुरू करने के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
ALSO READ  PMEGP Yojana: नया व्यापार करने के लिए सरकार द्वारा मिलेगा 25 लाख तक लोन 35% सब्सिडी पर, ऐसे करें आवेदन

Stand Up India Yojana Eligibility: स्टैंड अप इंडिया योजना हेतु निर्धारित पात्रता

  • Stand Up India Yojana का लाभ केवल अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को प्रदान किया जाता है। लेकिन यदि गैर व्यक्ति स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ लेता है, तो उद्यम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला की 51% की भागीदारी होना आवश्यक है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना के लाभ हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला व्यक्ति की आयु सीमा 18 वर्ष से 57 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • Stand Up India Yojana का लाभ केवल ग्रीन फील्ड व्यवसाय (लाभार्थी द्वारा विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, कृषि-संबंधी या व्यापार क्षेत्र में पहली बार उद्यम स्थापित करना) को शुरू करने हेतु दिया जाता है।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना ऋणकर्ता बैंक एवं किसी भी वित्तीय संस्थान के प्रति धोखेबाज अथवा किसी बैंक के डिफॉल्टर नहीं होते चाहिए।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ लेने के लिए एजेंसी एलएलपी या साझेदारी फर्म होनी चाहिए।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ तभी मिलेगा, यदि लाभार्थी के व्यापार का टर्नओवर अब 25 करोड़ से अधिक नहीं हो।
  • स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारत के मूल निवासी होने चाहिए।

Stand Up India Yojana Required Documents: स्टैंड अप इंडिया योजना में आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • फोटो
  • व्यापार से संबंधित जानकारी
  • ITR (Income Tax Return) – अगर है तो

Stand Up India Yojana Online Apply: स्टैंड अप इंडिया योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • स्टैंड अप इंडिया योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम Stand Up India Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए, “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करके “Applicant Registration” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “Stand Up India Yojana New Registration” से संबंधित एक नया पेज खुल जायेगा।
  • अब इस पेज पर आवेदनकर्ता को सभी जानकारियाँ ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • इसके बाद “Generate OTP” के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
  • इसके बाद एक नया डैशबोर्ड खुल जायेगा, जहाँ आपको अपने उद्यम से सम्बंधित सभी जानकारियों को सही-सही भर लेना होगा।
  • इसके बाद Stand Up India Yojana आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेने और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर लेने के बाद आपको Stand Up India Yojana Application Form सबमिट कर लेना होगा।
  • इसके बाद बैंक अधिकारियों द्वारा आपके द्वारा आवेदन किये गए स्टैंड अप इंडिया योजना फॉर्म की जांच की जायेगी।
  • यदि फार्म में भरी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो आवेदनकर्ता को स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
  • इस प्रकार स्टैंड अप इंडिया योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
ALSO READ  Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को मिलेंगे ₹7000 प्रतिमाह, फ्री ट्रेनिंग व ₹2100 प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन!

Stand Up India Yojana Application Form PDF: स्टैंड अप इंडिया योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • Stand Up India Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले स्टैंड अप इंडिया योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज में Stand Up India Yojana के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • अब यहाँ से आपको Stand Up India Scheme Application Form PDF Download कर लेना होगा।
  • अब स्टैंड अप इंडिया योजना आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवाना होगा।
  • इसके बाद Stand Up India Scheme Application Form को ध्यानपूर्वक पढ़कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद स्टैंड अप इंडिया योजना आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को अटैच कर लेना होगा।
  • इसके बाद अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस Stand Up India Scheme Application Form को जमा कर लेना होगा।
  • इसके बाद बैंक अधिकारियों द्वारा इस स्टैंड अप इंडिया योजना आवेदन फॉर्म की जांच की जायेगी।
  • यदि फार्म में भरी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो आवेदनकर्ता को स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
  • इस प्रकार स्टैंड इंडिया योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Stand Up India Yojana Important Links: स्टैंड अप इंडिया योजना महत्वपूर्ण लिंक

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्टैंड अप इंडिया योजना (Stand Up India Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको स्टैंड अप इंडिया योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Stand Up India Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment