PM Krishi Sichai Yojana: खेतों की सिचाई के लिए किसानों को सरकार से मिलेंगे नए कृषि यंत्र, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Krishi Sichai Yojana (PMKSY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के किसान भाइयों को सिचाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को सिंचाई में आने वाले विभिन्न प्रकार के सिंचाई यंत्र, पाइप लाइन तथा स्प्रिंकलर पाइप आदि उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान कराती जाती है। पीएम कृषि सिंचाई योजना के लाभ से किसान समय पर अपने फसलों की सिंचाई कर सकते हैं, जिससे उनके फसल भी बेहतर होंगे और उनकी आर्थिक स्तिथि में भी सुधार होगा। PM Krishi Sichai Yojana का लाभ प्राप्त करके किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही साथ किसान आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाकर अपने खेतों में पानी की बचत कर सकते हैं और उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

दोस्तों, भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए केंद्र सरकार देश के किसानों को समर्थन देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू करती है, जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि। इसी प्रकार से अब केंद्र सरकार ने किसानों के लिए PM Krishi Sichai Yojana की शुरुवात की है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों की सिंचाई में उपयोग होने वाले उपकरणों पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान कराई जाती है। किसानों को खेत की सिचाई करने के लिए अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, और पानी समय पर न मिल पाने के कारण अक्सर किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है, जिस कारण से देश के किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इन्ही बातों को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा Pradhan Mantri Krishi Sichai Yojana की शुरुवात की गई।

दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्राप्त सिंचाई सुविधाओं का लाभ अर्जित करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Krishi Sichai Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम कृषि सिंचाई योजना क्या है, PM Krishi Sichai Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए पात्रता, और पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Krishi Sichai Yojana (PMKSY): प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी 

दोस्तों, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए आरम्भ की गई है। PM Krishi Sichai Yojana (PMKSY) वर्ष 1 जुलाई, 2015 में देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की। पीएम कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को कृषि करने के लिए सिंचाई की व्यवस्था करना और फसलों तक पानी पहुँचाना है। जब किसानों के पास अपनी फसलों के लिए प्रयाप्त पानी होगा, तो वह अच्छी फसल उगा सकते हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होता है। क्योंकि अगर किसानों की अधिक पैदावार होगी, तो वो अधिक फसलें बेच सकते हैं और अधिक पैसा कमा सकते हैं। दोस्तों, सिंचाई कृषि की आधारशिला है और इसका उचित प्रबंध किसानों की फसल और आय को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

सिचाई से जल का संतुलित उपयोग होता है, जिससे सूखा और अधिक वर्षा की स्तिथि में भी फसल की रक्षा हो सकती है। दोस्तों, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने पर केंद्रित है। किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार कृषि सिंचाई योजनाओं के माध्यम से बांध, तालाब और कुएं का निर्माण भी करवाती है। जब किसानों के पास विश्वसनीय जल स्रोत होते हैं, तो वे बेहतर फसलें उगा सकते हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा “हर खेत को पानी” प्राप्त होता है।

ALSO READ  PM Matru Vandana Yojana: गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही है 11000 रुपए, ऐसे करें आवेदन!

PM Krishi Sichai Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा जल संरक्षण और संचयन तकनीकों को प्रदान करवाना, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी उन्नत सिंचाई पद्धतियों को बढ़ावा देना, और जल प्रबंधन के लिए इको-फ्रेंडली दृष्टिकोण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही साथ PM Krishi Sinchai Yojana के द्वारा किसानों को सिंचाई उपकरणों पर 60% से 80% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यों और अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को भी लाभ प्रदान किया जाता है।

PM Krishi Sichai Yojana (PMKSY) Overview: पीएम कृषि सिंचाई योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: पीएम कृषि सिंचाई योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू हुई: 1 जुलाई, 2015
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी किसान
  • उद्देश्य: देश के सभी किसानों को कृषि सिंचाई उपकरण पर 60% से 80% तक सब्सिडी प्रदान करवाना
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmksy.nic.in/

PM Krishi Sichai Yojana Benefits: पीएम कृषि सिंचाई योजना के लाभ व विशेषताएं

  • PM Krishi Sichai Yojana के माध्यम से “हर खेत को पानी” प्राप्त होता है, जिससे हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध होता है।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य किसानों को जल संसाधन उपलब्ध कराने एवं फसलों की पैदावार में वृद्धि करना है।
  • PM Krishi Sichai Yojana (PMKSY) के माध्यम से किसानों के खेतों में जल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कूप निर्माण एवं तालाब निर्माण के कार्य करवाए जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश के किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराती है जिससे किसानों के खेत में जल की उपलब्धता में वृद्धि होती है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि सिंचाई उपकरण प्रदान करवाए जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से देश के किसानों के कृषि सिंचाई के नए नए उपकरणों और तकनीकों का उपयोग कराना सिखाया जाता है।
  • PM Krishi Sichai Yojana के द्वारा भारत सरकार कृषि सिंचाई उपकरण पर किसानों को 60% से 80% तक सब्सिडी प्रदान करती है।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसान ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई एवं विद्युत/ डीजल पंप पर सब्सिडी प्रदान कराई जाती है।
  • किसानों के खेतों पर जल की उपलब्धता होने पर फसल की पैदावार में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के द्वारा किसानों की आय को दुगनी करने वाले लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को सब्सिडी पर कृषि उपकरण प्रदान कराये जाते हैं।
  • PM Krishi Sichai Yojana के माध्यम से जल संचयन और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा दिया जाता है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों को कम खर्चों में अधिक लाभ प्रदान कराया जाता है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना द्वारा प्राप्त लाभ से फसलों को निमित सिचाई प्रदान होती है, जिससे फसल की वृद्धि स्थिर होती है, और फसल की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार आता है।
  • Pradhan Mantri Krishi Sichai Yojana के तहत होने वाले खर्च में केंद्र सरकार द्वारा 75% खर्च किया जाएगा जबकि 25% की राशि राज्य सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा नए उपकरणों के माध्यम से, पानी के उपयोग को 40-50% तक कम किया जा सकता है, जबकि कृषि उत्पादन में 35-40% की वृद्धि की जा सकती है।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नए-नए उपकरणों से पानी का बचत होगा, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से गरीब किसानों की सिंचाई में लगने वाली लागत कम होती है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा देश के किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी, और वह परीक्षण भी कर सकेंगे।
  • केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर अब तक लगभग 2000 करोड़ रुपये और अगले वित्तीय वर्षों में 3000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने की योजना बनाई है।
ALSO READ  LIC Aadhaar Shila Scheme: एलआईसी की इस पॉलिसी में रोजाना ₹87 जमा करने पर मिलेंगे पूरे ₹11 लाख रिटर्न, जानें आवेदन प्रक्रिया!

PM Krishi Sichai Yojana Eligibility: पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए निर्धारित पात्रता 

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को भारत का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  • PM Krishi Sichai Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदकों को किसान होना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए कृषि भूमि किसान के नाम पर पंजीकृत होनी चाहिए।
  • Pradhan Mantri Krishi Sichai Yojana के तहत किसानों को सब्सिडी पर कृषि उपकरण केवल एक बार ही प्रदान किए जाएंगे।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के द्वारा परिवार के एक सदस्य को ही सब्सिडी पर कृषि सिंचाई उपकरण प्रदान कराये जायेंगे।
  • लम्बे समय से खेती कर रहे किसान और संस्थाएं PM Krishi Sichai Yojana के माध्यम से लाभ उठाने के पात्र हैं।
  • Pradhan Mantri Krishi Sichai Yojana के तहत आवेदन करने वाले किसानों के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
  • ऐसे किसान जो कम से कम 7 वर्षों तक लीज पर खेती कर रहे हैं, वह भी पीएम कृषि सिंचाई योजना के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सेल्फ उत्पादक कृषिकों समूह के सदस्यों, हेल्प ग्रुप, ट्रस्ट, सहकारी समिति, कॉरपोरेट कंपनियां, और पात्रता प्राप्त संस्थाओं के सदस्य भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।

PM Krishi Sichai Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासवर्ड साइज फोटो
  • भूमि संबंधित दस्तावेज

PM Krishi Sichai Yojana Types: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रकार

  • जलग्रहण विकास घटक (Watershed Development Component): इसके द्वारा सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के साधन विकसित किए जाते हैं और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखा जाता है।
  • ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा: PMKSY योजना के माध्यम से ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक का उपयोग करके जल की खपत को कम किया जाता है और खेत में प्रत्येक पौधे को आवश्यकतानुसार पानी पहुंचाया जाता है।

PM Krishi Sichai Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Krishi Sichai Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की ऑफिसियल वेबसाइट में जाने के बाद “About PMKSY” के नीचे अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • राज्य का चयन कर लेने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ एक “Services to Farmer” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब  “Services to Farmer” के नीचे आपको “Farmer Registration” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको “New User” के विकल्प को चयन करके कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य आवश्यक विवरण सही तरीके से दर्ज करने होंगे।
  • सभी जानकारियों को अंकित करने के बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट कर लेना होगा।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • अब आपको पीएमकेएसवाई पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा और संबंधित योजना का चयन कर आवेदन फॉर्म को भर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियाँ जैसे व्यक्तिगत विवरण, भूमि विवरण, जल स्रोत की जानकारी आदि सही तरीके से भर लेनी है।
  • PM Krishi Sichai Yojana Application Form में सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • अब पीएम कृषि सिंचाई योजना आवेदन फॉर्म सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, इस आवेदन फॉर्म को दुबारा जांच लेना होगा।
  • अगर सभी जानकारियां सही पायी जाती हैं तो PM Krishi Sichai Yojana Application Form को सबमिट कर लेना होगा।
  • इस प्रकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आपकी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ALSO READ  PM Awas Yojana (PMAY): अब घर बनाने के लिए सरकार से मिलेंगे 1.20 लाख रूपये, फटाफट ऐसे करें आवेदन!

Check PM Krishi Sichai Yojana MIS Report: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का MIS रिपोर्ट कैसे देखें?

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का MIS रिपोर्ट देखने के लिए PM Krishi Sichai Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmksy.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर एमआईएस रिपोर्ट के लिए विभाग चुनें।
  • इसके बाद बैकलॉग डेटा रिपोर्ट के लिए वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा।
  • इसके बाद शो रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना राज्य चुन लेना होगा।
  • इसके बाद आपकी राज्य प्रोफ़ाइल दिखाई देगी।
  • इसके बाद आप अपने राज्य से संबंधित रिपोर्ट तक पहुंच सकते हैं।
  • अब वांछित विकल्प चुन कर क्लिक करना होगा।
  • फिर इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा, जहाँ आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित सभी संबंधित जानकारी देखने के लिए क्लिक करना होगा।

PM Krishi Sichai Yojana Important Links: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना महत्वपूर्ण लिंक  

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम कृषि सिंचाई योजना (PM Krishi Sichai Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम कृषि सिंचाई योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Krishi Sichai Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment