PM Vaya Vandana Yojana: वरिष्ठ नागरिकों को सरकार से मिलेगी हर साल ₹1.10 लाख की पेंशन, इस प्रकार करें आवेदन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Vaya Vandana Yojana (PMVVY) भारत सरकार द्वारा देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पेंशन योजना में से एक है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का उद्देश्य 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करवाना है। पीएम वय वंदना योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा संचालित की जाती है, और इस योजना में निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ प्रदान किया जाता है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत कोई भी वरिष्ठ नागरिक जिसकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, हर महीने ₹1000 से लेकर ₹9250 तक की पेंशन राशि प्राप्त कर सकता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत यदि सीनियर सिटीजन मासिक पेंशन का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें 10 वर्षों तक 8% का ब्याज मिलता है, और यदि सीनियर सिटीजन वार्षिक पेंशन का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें 10 वर्षों के लिए 8.3% का ब्याज प्रदान किया जाता है।

दोस्तों, PM Vaya Vandana Yojana एक तरह की पेंशन स्कीम है, जिसमें 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को सरकार के द्वारा पेंशन प्रदान किया जाता है। Pradhan Mantri वय वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्रदान करना है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना विशेष तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें रिटायरमेंट के बाद एक बड़ी राशि तो मिलती है, लेकिन उन्हें हर महीने नियमित रूप से पेंशन की आवश्यकता होती है। वर्तमान में पीएम वय वंदना योजना में निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को 10 वर्षों के लिए पेंशन का लाभ प्रदान कराया जाता है। PM Vaya Vandana Yojana (PMVVY) के तहत लाभार्थी अपनी पसंद के अनुसार मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। पीएम वय वंदना योजना एक स्थिर आय प्रवाह सुनिश्चित करता है और देश के वरिष्ठ नागरिकों को बाजार से जुड़े निवेश से बचाता है। PM Vaya Vandana Yojana 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है, इसमें कोई अधिकतम प्रवेश आयु नहीं है और पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष रखी गई है।

दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करके सरकार द्वारा पेंशन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Vaya Vandana Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम वय वंदना योजना क्या है, PM Vaya Vandana Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए पात्रता, और पीएम वय वंदना योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Vaya Vandana Yojana (PMVVY): प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की जानकारी 

दोस्तों, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम तथा पेंशन स्कीम है, जिसे भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। परन्तु PM Vaya Vandana Yojana का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा किया जाता है। पीएम वय वंदना योजना की शुरुवात देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 4 मई 2017 को शुरू की गई। PM Vaya Vandana Yojana के माध्यम से 60 वर्ष की उम्र के सीनियर सिटीजन को 10 वर्षों की समयावधि तक 15 लाख रुपए का निवेश करना करना होता है। हालांकि पहले यह धनराशि 7.5 लाख रुपए थी, परन्तु हाल में इस राशि को बढ़ा कर 15 लाख रूपये कर दिया गया है। इस निवेश की सीमा के बाद देश के वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ मिलना आरम्भ हो जाता है।

ALSO READ  Antyodaya Anna Yojana (AAY): गरीब परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो फ्री राशन का लाभ, ऐसे बनायें अंत्योदय राशन कार्ड

इस दौरान लाभार्थी उम्मीदवार पेंशन प्रक्रिया को स्वयं चुन सकते हैं जिसमें उन्हें प्रतिमाह, क्वार्टर, छमाही या फिर सालाना धनराशि लेनी होती है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन धनराशि 1000 रूपए और अधिकतम ₹9250 प्रतिमाह प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सीनियर नागरिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन का लाभ प्रदान करना है। PM Vaya Vandana Yojana के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक वृद्ध अवस्था में स्वयं के आर्थिक सपोर्ट के लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। देश के वरिष्ठ नागरिकों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ प्राप्त करके किसी भी प्रकार की वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि PM Vaya Vandana Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को हर महीने पेंशन राशि प्राप्त होती रहती है।

PM Vaya Vandana Yojana Overview: पीएम वय वंदना योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: पीएम वय वंदना योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू हुई: 4 मई 2017
  • संचालन किया जा रहा है: भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC) के द्वारा
  • लाभार्थी: भारत का हर एक नागरिक
  • उद्देश्य: देश सीनियर सिटीजन को वार्षिक या मासिक पेंशन उपलब्ध कराना
  • अधिकतम निवेश राशि: 15 लाख रुपये
  • ब्याज दर: 7.4% वार्षिक
  • पेंशन विकल्प: मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक, वार्षिक
  • पेंशन की न्यूनतम राशि: 1000 रुपये प्रतिमाह
  • योजना की अवधि: 10 वर्ष
  • हेल्पलाइन नंबर: 022 6827 6827
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://licindia.in

PM Vaya Vandana Yojana Benefits: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक प्रकार की बचत योजना है, जिसके अंतर्गत हर महीने बचत करके इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
  • PM Vaya Vandana Yojana के माध्यम से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नियमित पेंशन आय प्रदान की जाती है।
  • पीएम वय वंदना योजना के द्वारा 10 वर्ष की समयावधि में अधिकतम 15 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं।
  • Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana में न्यूनतम निवेश राशि ₹163000 है, जिससे ₹1000 की मासिक पेंशन प्राप्त होगी।
  • PM Vaya Vandana Yojana (PMVVY) के अंतर्गत नागरिक मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक, वार्षिक पेंशन के विकल्प को चयन कर सकते हैं।
  • PM Vaya Vandana Yojana में निवेश पर 7.4% की ब्याज दर से ब्याज दिया जाता है, जो आपको हर महीने पेंशन के रूप में प्राप्त होगा।
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत यदि लाभार्थी वार्षिक पेंशन के विकल्प को चयन करता है तो उसे 8.40% की ब्याज दर से लाभ प्राप्त किया जाता है।
  • यदि आप PM Vaya Vandana Yojana के माध्यम से ₹15 लाख का निवेश करते हैं, तो आपको 7.4% ब्याज के हिसाब से ₹9250 की मासिक पेंशन प्राप्त होगी। इसी प्रकार, ₹10 लाख के निवेश पर आपको ₹6166 की पेंशन प्रदान की जायेगी, और ₹5 लाख के निवेश पर आपको ₹3083 की पेंशन सरकार से प्रदान की जायेगी।
  • यदि PM Vaya Vandana Yojana के माध्यम से पति और पत्नी दोनों मिलकर संयुक्त रूप से ₹15 लाख का निवेश करते हैं, तो वे मिलकर हर महीने ₹18500 की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि किसी परिस्तिथि में लाभार्थी नागरिक की मृत्यु हो जाती है, तो निवेश की हुए धनराशि नामांकित व्यक्ति (Nominee) को दी जाती है।
  • Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY) के द्वारा मिलने वाली निम्नतम पेंशन 1,000 रुपए प्रतिमाह एवं अधिकतम ₹9250 प्रति माह है।
  • यदि नागरिक किसी कारणवश पॉलिसी से बाहर होना चाहते हैं, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।
  • सरकार द्वारा इस इंस्युरेन्स स्कीम (Insurance Scheme) पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत किसी भी प्रकार का आयकर (Income Tax) नहीं लिया जाता है। हालांकि, जो ब्याज मिलेगा, उस पर टैक्स देना होता है।
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना GST मुक्ति योजना है, यानी इस पर आपको GST नहीं चुकाना होता है।
  • बुजुर्ग नागरिकों के लिए इस प्रकार की इन्वेस्टमेंट स्कीम काफी लाभदायक है, यह उनके वृद्ध अवस्था में आर्थिक सपोर्ट प्रदान करती है।
  • PMVVY के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है, इसे LIC के किसी भी कार्यालय पर जाकर शुरू किया जा सकता है।
  • PM Vaya Vandana Yojana (PMVVY) बुजुर्ग आबादी के बीच बचत को प्रोत्साहित करने के लिए एक विश्वसनीय निवेश विकल्प प्रदान करता है।
  • PMVVY योजना का उद्देश्य सेवानिवृत्ति के वर्षों के दौरान स्थिर आय सुनिश्चित करके देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।
ALSO READ  Post Office Double Money Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में तुरंत हो जाएगा आपका पैसा डबल, ऐसे खुलवाएं अपना खाता!

PM Vaya Vandana Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए निर्धारित पात्रता 

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को भारत का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  • PM Vaya Vandana Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • PM Vaya Vandana Yojana (PMVVY) में निवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में 10 साल तक धनराशि को जमा करना होता है।

PM Vaya Vandana Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • एलआईसी रजिस्ट्रेशन

PM Vaya Vandana Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप LIC के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएंगे आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • अब इसके बाद आपको LIC Policy के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसमें प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का विकल्प प्राप्त हो जायेगा।
  • अब आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको PMVVY पेंशन पॉलिसी का फॉर्म खोल लेना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से पढ़ लेना होगा।
  • सभी जानकारी को पढ़ लेने के बाद PM Vaya Vandana Yojana के फॉर्म में मांगी गई चीजों को भर लें।
  • सारी जानकारियों को अच्छे से भर लेने के बाद आपको दस्तावेज अटैच करने हैं और इसको सबमिट कर देना है।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद इसके अप्रूवल का मेसेज आपके फ़ोन पर प्राप्त हो जायेगा।
  • इस प्रकार आप प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते हैं।
ALSO READ  PM Rashtriya Bal Puraskar Yojana: असाधारण उपलब्धि वाले बालकों को दिया जायेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, ऐसे करें अप्लाई!

PM Vaya Vandana Yojana Offline Application: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • यदि आप PM Vaya Vandana Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सर्वप्रथम अपने नजदीकी LIC ऑफिस पर जाना होगा।
  • इसके बाद वहां जाकर आपको अधिकारियों से संपर्क करना होगा, और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से संबंधित आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आपको PM Vaya Vandana Yojana Application Form से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेना होगा।
  • इस आवेदन फार्म में आपको निवेश की जाने वाली धनराशि का भी सही तरीके से चयन कर लेना होगा। निवेश की जाने वाली अधिकतम धनराशि की सीमा 15 लाख रूपये है।
  • आपको अपनी क्षमता अनुसार निवेश धनराशि के आंकड़े को आवेदन फार्म में दर्ज कर लेना है।
  • अब इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को PM Vaya Vandana Yojana Application Form से संलग्न कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, फिर इस फॉर्म को अधिकारियों के पास जमा कर देना होगा।
  • एलआईसी एजेंट आपका बीमा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के माध्यम से कर देगा और इसके बाद आपकी पॉलिसी शुरू हो जाएगी।

PM Vaya Vandana Yojana Status Check Online: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना स्टेटस कैसे चेक करें? 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद LIC के ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको PM Vaya Vandana Yojana Status का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपके सामने PM Vaya Vandana Yojana Status खुल जायेगा।

PM Vaya Vandana Yojana Important Links: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना महत्वपूर्ण लिंक 

होमपेज यहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें

 

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम वय वंदना योजना (PM Vaya Vandana Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम वय वंदना योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Vaya Vandana Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment