Senior Citizens Ayushman Bharat Yojana: अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गो के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें अप्लाई!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Senior Citizens Ayushman Bharat Yojana सरकार द्वारा शुरू की गई वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना में से एक है। आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य देश के वरिष्ठ नागरिकों को जीवन बीमा कवरेज प्रदान करना है। सीनियर सिटीजन आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत आयुष्मान कार्ड केवल उन्ही लोगों का बनाया जा रहा था जिनके पास आधार कार्ड तथा राशन कार्ड में नाम था और जिनकी उम्र 70 वर्ष से कम थी। परन्तु अब केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत “वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड” की शुरुआत की है। आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना के माध्यम से बुजुर्गों को कई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा, जिससे वे आर्थिक बोझ के बिना अपनी स्वास्थ्य ज़रूरतें पूरी कर सकें।

दोस्तों, यदि आपके घर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हैं तो Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना के तहत कार्डधारक को अस्पताल में भर्ती के दौरान 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त में प्रदान कराई जाती है। Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana बुजुर्गों को आर्थिक बोझ से राहत दिलाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana के माध्यम से पंजीकरण केवल आधार कार्ड के माध्यम से किया जायेगा। पात्रता की पुष्टि हेतु आधार-आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य होगी। देश के वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण की पुष्टि केवल एप्लिकेशन-आधारित और यह सतत प्रक्रिया होगी, जिसका अर्थ है कि पूरे वर्ष कभी भी पंजीकरण किया जा सकता है। दोस्तों पीएम आयुष्मान भारत योजना का यह उद्देश्य है कि गरीब परिवार भी स्वस्थ रहकर अपना जीवन यापन कर सके। हमारे देश में बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी बिमारी का इलाज नहीं कर पाते हैं, जिस कारण वह अपनी जान गावं बैठते हैं। लेकिन अब पीएम आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी मुफ्त में अपना इलाज बड़े से बड़े अस्पताल में बड़ी से बड़ी बिमारी का इलाज करवा सकते है।

दोस्तों, यदि आप भी Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana का लाभ लेकर अपने परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को एक बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना की जानकारी जैसे आयुष्मान भारत वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना क्या है, Senior Citizens Ayushman Card के फायदे, आयुष्मान भारत वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना के लिए पात्रता, वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Senior Citizens Ayushman Card Download Process), और वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करने की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना की जानकारी

दोस्तों, देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अक्टूबर 2024 को वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना की घोषणा की थी। Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana (ABPM-JAY) के तहत देश के सभी वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 70 वर्ष से ऊपर है, उन्हें ₹500000 तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दोस्तों, बता दें कि वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत National Health Authority के द्वारा आरम्भ की गई है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत सीनियर सिटीजन यानी 70 वर्ष तथा अति बुजुर्ग लोगों के अस्पताल में मुफ्त इलाज के लिए वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना (एबी-पीएमजेएवाई) की शुरुवात की गई है। दोस्तों बता दें कि जो वरिष्ठ नागरिक पहले से ही आयुष्मान भारत योजना में शामिल परिवारों का हिस्सा हैं, उन्हें एबी-पीएमजेएवाई के माध्यम से अतिरिक्त सुरक्षा भी दी जाएगी। इसके अलावा इन परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को 25 लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर भी प्रदान किया जायेगा। यह कवर तब लागू होगा जब परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा 5 लाख रुपये की मौलिक स्वास्थ्य बीमा राशि का पूरा या आंशिक उपयोग किया जा चुका होगा। इसके अलावा जो परिवार अभी तक PM-JAY योजना में शामिल नहीं हैं, उनके लिए भी 5 लाख रुपये का विशेष कवर केवल 70 साल या उससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध और इस कवर का लाभ पूरे परिवार को नहीं, बल्कि केवल वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।

ALSO READ  PM Kisan Khad Yojana: किसानों को खाद और बीज खरीदने के लिए सरकार देगी ₹11000, अभी यहां से करें आवेदन!

Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana Overview: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • संबंधित विभाग: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • लाभार्थी: भारत देश के 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक
  • उद्देश्य: देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://beneficiary.nha.gov.in/

Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana Benefits: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना की विशेषताएं

  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को Ayushman Bharat Yojana का लाभ दिया जाएगा।
  • Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana के लाभार्थी भारत के विभिन्न अस्पतालों से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के योग्य होंगे।
  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवरेज दिया जाएगा।
  • आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना के माध्यम से देश के वरिष्ठ नागरिक सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज कर सकेंगे।
  • आर्थिक रूप से अस्थिर वरिष्ठ नागरिकों को Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana के द्वारा उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएँगी।
  • अगर लाभार्थी का पहले से आयुष्मान हेल्थ कार्ड है तो उसे उसे 5 लाख का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • पूरे देश में 6 करोड़ से जायदा लोगों को आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड के माध्यम से बुजुर्गों के इलाज का खर्च कम होता है, जिससे उनके परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।
  • आयुष्मान वरिष्ठ नागरिक कार्ड योजना में कैंसर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जा सकेगा।
  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड पूरे भारत देश में मान्य है, जिससे बुजुर्ग किसी भी आयुष्मान नेटवर्क अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।
  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड की डिजिटल प्रक्रिया होने से पंजीकरण और लाभ उठाना सरल हो जाता है।
  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिकों को भर्ती होने से 10 दिन पहले और बाद के खर्च के भुगतान का प्रावधान है।
ALSO READ  Pradhan Mantri Yuva Yojana: युवा लेखकों को 6 महीने तक मिलेगी ₹50,000 छात्रवृत्ति, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन!

Ayushman Bharat Senior Citizens Yojana Eligibility: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को भारत का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 70 वर्ष से अधिक होना जरूरी है।

Senior Citizens Ayushman Card Required Documents: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • फैमिली आईडी नंबर अगर है तो
  • फोटो

What Is Ayushman Health Card: आयुष्मान हेल्थ कार्ड क्या है?

आयुष्मान हेल्थ कार्ड को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है। Ayushman Health Card भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ बीमा योजना (Health Insurance Scheme) है। आयुष्मान हेल्थ कार्ड के माध्यम से पात्र नागरिकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। Ayushman Health Card के द्वारा पूरे भारत में सूचीबद्ध अस्पतालों में खर्चों के लिए प्रति परिवार पांच लाख रूपये तक का लाभ उठाया जा सकता है। आयुष्मान हेल्थ कार्ड की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Senior Citizen Ayushman Card Kaise Banaye: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?

दोस्तों, यदि आपके भी घर में ऐसे लोग हैं जो 70 वर्ष के ऊपर के हैं अथवा बुजुर्ग हैं और जिनके पास आधार कार्ड है और उनका नाम राशन कार्ड में नहीं है, या उनके पास राशन कार्ड नहीं है। तो वह बिना राशन कार्ड के आयुष्मान कार्ड बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं जिसके लिए beneficiary.nic.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। और पोर्टल पर लॉगिन करके वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनाना होगा।

Senior Citizen Ayushman Card Apply Online: वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनायें?

  • वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लिए सबसे पहले सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट अथवा मोबाइल एप पर जाना होगा।
  • इसमें जाकर आपको Login As Beneficiary के रेडियो बटन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेरीफाई के बटन में क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Auth Mode पासवर्ड सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर Click करना होगा।
  • पोर्टल मे लॉगिन करने के बाद आपको सीनियर सिटीज़न आयुष्मान कार्ड का एक बैनर दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
ALSO READ  PM Kaushal Vikas Yojana: बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही है फ्री ट्रेंनिंग और ₹8000, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Senior Citizen Ayushman Card

  • इसके बाद आपको Click Here To Enroll  का विकल्प दिखाई देगा, इसपर आपको क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने AADHAR NUMBER और FAMILY ID का विकल्प दिखाई देगा।

Senior Citizen Ayushman Card

  • आपको AADHAR NUMBER और Captcha दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नीचे की तरफ ही एक Click Here For Fresh Enrollment  का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसके द्वारा आपको e-KYC करना होगा।

Senior Citizen Ayushman Card

  • यहाँ आपके सामने e-KYC के तीन विकल्प मिलेंगे जिसमे से आपको Aadhar Based E KYC विकल्प का चयन करके अपना e-KYC पूरा कर लेना होगा।
  • अब आपके सामने एक पॉप अप खुल जायेगा जिसमें से आपको None of the Above को सेलेक्ट कर लेना होगा और उसके बाद PROCEED के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।

Senior Citizen Ayushman Card

  • इसके बाद e-KYC का पूरा फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स दर्ज कर लेनी होगी।
  • इसके बाद आपको Photograph के सेक्शन मे ही Capture के विकल्प पर क्लिक करके Live Photo लेकर अपलोड करना होगा।
  • फोटो अपलोड कर लेने के बाद आपको  प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Senior Citizen Ayushman Card

  • इसके बाद फॉर्म में बची हुए जानकारियों के सही सही दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पॉप अप खुल जायेगा जिसमें e-KYC is Compeleted लिखा होगा।

Senior Citizen Ayushman Card

  • इसके कुछ समय के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जायेगा।
  • अब आप वापस मुख्य पेज पर जाकर सभी जानकारीयों को दर्ज करेगें तो आपको आपकी डिटेल्स देखने को मिल जाएगी।
  • इसके बाद Action के नीचे ही Download Icon का विकल्प मिल जायेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका Senior Citizen Ayushman Card Download हो जायेगा।
  • अंत में आप आसानी से अपने वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर पायेगें।

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना (Senior Citizens Ayushman Bharat Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Senior Citizens Ayushman Bharat Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment