दोस्तों, PM Shri Yojana शिक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वकांशी योजना है। प्रधानमंत्री श्री योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के 14,500 पुराने सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाएँ और स्मार्ट तकनीक प्रदान कराना है। पीएम श्री योजना के माध्यम से देश के पुराने सरकारी विद्यालयों को अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, समझदारी से डिज़ाइन की गई स्मार्ट कक्षाएँ, और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से सुसज्जित करवाया जाता है। दोस्तों बता दें कि प्रधानमंत्री श्री योजना के माध्यम से देश भर के 14500 स्कूलों को विकास और नए मॉडल से जोड़ा जाएगा। Pradhan Mantri Shri Yojana के जरिए सभी चयनित स्कूलों में गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कराई जायेगी।
दोस्तों, प्रधानमंत्री श्री योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है, जिसके माध्यम से सरकार देश के लगभग 14500 से अधिक स्कूलों विकसित करेगी। सरकार द्वारा इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जायेगा और यहाँ के सभी छात्रों के लिए एक बुनियादी ढांचा भी तैयार किया जाएगा, जिससे बच्चे अपने पढ़ाई में पूरा फोकस कर सके। इसके अलावा Pradhan Mantri Shri Yojana के माध्यम से सभी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) के आधार पर जोड़ा जाएगा। पीएम श्री योजना के माध्यम से बच्चों को नीति, अभ्यास और कार्यान्वयन की जानकारी भी प्रदान करवाई जायेगी।
दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री श्री योजना में निवेश करके सरकार द्वारा पेंशन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Shri Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम श्री योजना क्या है, PM Shri Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री श्री योजना के लिए पात्रता, और पीएम श्री योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Shri Yojana: प्रधानमंत्री श्री योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री श्री योजना की शुरुवात देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 सितंबर 2022 को टीचर्स डे (शिक्षक दिवस) के दिन की थी। PM Shri Yojana के अंतर्गत देश के 14,500 से अधिक स्कूलों को अपडेट किया जाएगा, जिन्हें केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, स्थानीय निकायों, KVS और NVS के माध्यम से मैनेज किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री योजना के द्वारा देश के लगभग बीस लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। पीएम श्री योजना का मुख्य लक्ष्य देश के पुराने स्कूलों का सुधार करवाना राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 को सभी स्कूलों में लागू करवाना है। जिससे देश के सभी छात्रों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा सके और इन स्कूलों को नया रूप प्राप्त हो सके। पीएम श्री योजना के माध्यम से देश के गरीब विधार्थी स्मार्ट स्कूलों से जुड़ें सकेंगे, जिससे भारत की शिक्षा व्यवस्था को एक अलग पहचान प्राप्त हो सके।
पीएम श्री स्कूल योजना 21वीं सदी की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले आदर्श स्कूलों के रूप में विकसित की जायेगी। इन स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 (NEP) के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने और अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय स्कूलों के रूप में उभरने के लिए इन स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री योजना के माध्यम से भारत में लगभग 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड करते समय स्मार्ट कक्षाओं, खेल और आधुनिक सुंदर ढांचे पर जो दिया जाएगा। देश के सभी विद्यालयों को केंद्रीय विद्यालयों की तरह बनाया जाएगा। इन सभी विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार सारा खर्चा उठाएगी, जबकि राज्य सरकारों को पीएम श्री योजना को लागू करने और और देखने के लिए जिम्मेदार प्रदान की जायेगी। देश के सामान्य लोगों के बच्चों को प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूल के माध्यम से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका भविष्य निखरेगा और वह भी शिक्षित होकर भारत के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।
PM Shri Yojana Overview: प्रधानमंत्री श्री योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: पीएम श्री योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू हुई: 5 सितंबर 2022
- लाभार्थी: भारत के छात्र
- लाभ: स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, एवं शिक्षा में बदलाव
- उद्देश्य: देश के सभी पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना
- बजट: 6000 करोड़ रूपये
- हेल्पलाइन नंबर: (011) 24305000
- आधिकारिक वेबसाइट: https://pmshrischools.education.gov.in/
PM Shri Yojana Benefits: प्रधानमंत्री श्री योजना के लाभ व विशेषताएं
- पीएम श्री योजना के अंतर्गत छात्रों को अलग-अलग स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराई जायेगी।
- भारत सरकार द्वारा PM Shri Yojana के अंतर्गत कुल 14,500 स्कूल अपडेट कराये जाएंगे।
- Pradhan Mantri Shri Yojana के जरिए 20 लाख छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
- प्रधानमंत्री श्री योजना द्वारा चयनित स्कूलों में राष्ट्रिय शिक्षा निति 2020 को लागू करवाया जाएगा, जिससे स्कूलों की शिक्षा मजबूत होगी।
- Pradhan Mantri Shri Yojana के माध्यम से चुने गई सभी स्कूलों में न सिर्फ विकास होगा, बल्कि 21 वीं सदी के प्रमुख कौशल से लेस समग्र और सर्वांगीण छात्रों का निर्माण भी होगा।
- प्रधानमंत्री श्री योजना के माध्यम से स्कूलों में अच्छे भौतिक बुनियादी ढांचों को मजबूत किया जायेगा, जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।
- Pradhan Mantri Shri Yojana के माध्यम से 18 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को बुनियादी स्तर से लेकर कक्षा 12 तक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाने के लिए उपयुक्त सुविधा प्रणालियाँ स्थापित की जाएँगी।
- Pradhan Mantri Shri Yojana के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए बच्चों को खेलों और एवं गेम्स की तरफ प्रेरित किया जायेगा।
- Pradhan Mantri Shri Yojana के माध्यम से देश भर में रहने वाले गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मॉडल एवं स्मार्ट स्कूल से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
- पीएम श्री योजना के माध्यम से चुने गए स्कूल में नवीनतम तकनीक वाली लेबोरेटरी का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को अलग-अलग मुद्दों पर प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त होगा और वह अपने सब्जेक्ट को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।
- पीएम श्री योजना के माध्यम से स्कूलों में नवीनतम तकनीकी, स्मार्ट क्लासरूम, आर्ट रूम, डिजिटल बोर्ड एवं अन्य प्रकार की नेट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- Pradhan Mantri Shri Yojana के माध्यम से जल संरक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण, ऊर्जा कुशल बुनियादी ढांचे आदि स्कूलों में विकसित किये जायेंगे।
- पीएम श्री योजना के माध्यम से प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चों के लिए खेल पर फोकस किया जायेगा, जिससे उनका शारीरिक विकास होगा।
PM Shri Yojana Eligibility: पीएम श्री योजना के तहत चयन के लिए निर्धारित पात्रता मापदंड
- पीएम श्री योजना के तहत जिन स्कूलों को चुना जायेगा वो किसी भी राज्य में कक्षा 1 से 8 के लिए प्राथमिक विद्यालय के रूप में रजिस्टर्ड होने चाहिए।
- सभी स्कूल केंद्र/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार/स्थानीय स्वशासन निकायों के माध्यम से संचालित होने चाहिए, और उनका एक UDISE+ कोड होना आवश्यक है।
- पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों का चयन तीन चरणों में किया जायेगा।
- PM Shri Yojana के अंतर्गत स्कूलों का चयन Challenge Mode के माध्यम से किया जाएगा, जिनमें स्कूलों की प्रतियोगिता कराई जाएगी जिससे वे भविष्य में एक उदाहरणीय स्कूल बन सकें।
PM Shri Yojana Stage 2 Eligibility: पीएम श्री योजना स्टेज 2 के लिए पात्रता मापदंड
- पीएम श्री योजना के तहत केवल पुराने स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा।
- PM Shri Yojana का लाभ सिर्फ भारत देश के सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रदान किया जायेगा।
- पीएम श्री योजना के लिए स्कूल का भवन पक्का और अच्छी स्थिति में होना जरूरी है।
- PM Shri Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूल में पहुंचने के लिए एक अच्छा रास्ता होना चाहिए।
- PM Shri Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5/1-8) और उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 6-12/6-10/1-10/1-12) पर छात्रों का नामांकन राज्य के औसत नामांकन से ज्यादा अनिवार्य है।
- प्रधानमंत्री श्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूल में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होनी आवश्यक है।
- PM Shri Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूलों में बच्चों के पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री श्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूल में बच्चों के लिए हाथ धोने की सुविधा होनी चाहिए।
- Pradhan Mantri Shri Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूलों मे पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के पास मौजूदा दिशा-निर्देशों के हिसाब से फोटो आईडी कार्ड होना अनिवार्य है।
- पीएम श्री योजना के लिए स्कूल में बिजली की सुविधा भी होनी अनिवार्य है।
- पीएम श्री योजना का लाभ लेने के लिए स्कूल में पुस्तकालय/पुस्तकालय कॉर्नर की सुविधा और खेल सामग्री होना आवश्यक है।
PM Shri Yojana Stage 3Eligibility: पीएम श्री योजना स्टेज 3 के लिए पात्रता मापदंड
- चरण 1 में चयनित स्कूलों को PM Shri School चयन पोर्टल पर दी गई समय सीमा के अंदर आवेदन करना आवश्यक है।
- PM Shri Yojana के द्वारा पात्रता पाने के लिए, शहरी क्षेत्रों के स्कूलों को कम से कम 70% अंक और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को 60% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
- राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/KVS/NVS द्वारा स्कूलों के दावे की भौतिक जांच करने के बाद मंत्रालय को सिफारिश किया जायेगा।
PM Shri Yojana School Registration: पीएम श्री योजना हेतु विद्यालयों की पंजीकरण प्रक्रिया
- स्कूलों को पीएम श्री योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- पीएम श्री योजना हेतु विद्यालयों की पंजीकरण के लिए पोर्टल को हर साल तीन महीने के लिए खोला जाएगा ताकि स्कूल रजिस्ट्रेशन कर सकें।
- जब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो सरकारी अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और एक रिपोर्ट तैयार करेंगे।
- अगर स्कूल का चयन हो जाता है, तो उन स्कूलों को पीएम श्री योजना के द्वारा एक UDISE+ Code प्रदान किया जायेगा।
- इसके बाद चयनित स्कूलों को मॉडर्न स्कूल बनाने की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी।
- पीएम श्री योजना की अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
PM Shri Yojana Apply Online: पीएम श्री योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- जो भी स्कूल पीएम श्री योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले पीएम श्री योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद “Apply Online” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहाँ आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ सही तरीके से दर्ज कर लेनी होगी।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद, आपको इन जानकारियों को एक बार सही तरीके से जांच लेनी होगी।
- इसके बाद आपको “Submit” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर लेनी होगी।
- इस प्रकार पीएम श्री योजना के लिए आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।
PM Shri Yojana Login: पीएम श्री योजना पोर्टल में लॉगिन कैसे करें?
- पीएम श्री योजना पोर्टल में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको PM Shri Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद “Login” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहाँ आपको अपने स्कूल का UDISE+ Code दर्ज करना होगा।
- इसके बाद “Login” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी प्रक्रिया को पूरी करनी होगी।
PM Shri Yojana Important Links: पीएम श्री योजना पोर्टल महत्वपूर्ण लिंक
- PM Shri Yojana Apply Link: PM Shri School Yojana Apply
- Official Website: PM Shri School Yojana Official Website
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम श्री योजना (PM Shri Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम श्री योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Shri Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।