दोस्तों, PM Kisan Mandhan Yojana भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत किसानों को सरकार की ओर से 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पीएम किसान मानधन योजना एक पेंशन योजना है, जिसे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए तैयार किया गया है। देश के ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम की कृषि भूमि है, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 60 वर्ष के बाद प्रतिमाह ₹3000 पेंशन राशि प्रदान कराई जाती है। Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana (PM-KMY) का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को बृद्धवस्था में एक निश्चित पेंशन प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना जीवन व्यतीत कर सकें। PM Kisan Mandhan Yojana मुख्य रूप से उन छोटे और सीमांत किसानों के लिए आरम्भ की गयी है, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है और जिनकी देखभाल करने के लिए बृद्धवस्था का कोई सहारा नहीं है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एक स्वैच्छिक और अंशदान आधारित पेंशन योजना है, जिसके तहत किसानों को 60 साल की आयु पूरी करने होने पर एक निश्चित मासिक पेंशन प्रदान कराती जाती है। जिससे वे अपने वृद्धावस्था के दौरान आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएमकेएमवाई) के तहत जितना ज्यादा कंट्रीब्यूशन हर महीना लाभार्थी करता है, उतनी ही ज्यादा पेंशन राशि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा प्रदान कराई जाती है। PM Kisan Mandhan Yojana के तहत लाभार्थी यदि 18 वर्ष की उम्र में इस योजना में प्रतिभाग करता है, तो लाभार्थी को मात्र 55 रूपये प्रतिमाह प्रीमियम देना होता है, और यदि अगर लाभार्थी 40 वर्ष की उम्र में इस योजना में प्रतिभाग करता है, तो लाभार्थी को प्रतिमाह 200 रूपये प्रीमियम देना होता है। दोस्तों, बता दें कि हमारे देश के अधिकांश किसान आर्थिक परिस्थिति के चलते अपने वृध्द अवस्था के जीवन के लिए पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं, जिस कारण से उन्हें अपने बृद्धवस्था में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्ही समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा पीएम किसान मानधन योजना को आरम्भ किया गया है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ उठाकर अपने वृध्द अवस्था को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम किसान मानधन योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना क्या है, PM Kisan Mandhan Yojana के फायदे, पीएम किसान मानधन योजना के लिए पात्रता, और पीएम किसान मानधन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Kisan Mandhan Yojana: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुवात 12 सितंबर 2019 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी। PM Kisan Mandhan Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के बृद्ध किसानों को उनकी बृद्धवस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। पीएम किसान मानधन योजना के तहत, जो किसान आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हैं, उन्हें आय प्राप्त करने का अवसर मिलता है। पीएम किसान मानधन योजना के तहत केंद्र सरकार 60 वर्ष या उससे अधिक के बृद्ध किसानों को हर महीने 3000 रुपये यानी प्रति वर्ष 36,000 रुपये की पेंशन प्रदान कराई जाती है। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं वर्तमान में भारत सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयासरत है, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए देश के ऐसे किसान जिन्होंने अपना पूरा जीवन फसल उगाने, और खेती-बाड़ी करने में व्यतीत कर दिया है, परन्तु बृद्धवस्था में वह अपने खेतों में काम करने में असमर्थ हो जाते हैं, ऐसे किसानों को भारत सरकार आर्थिक मदद देकर उनके जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने का प्रयास करती है। PM Kisan Mandhan Yojana के तहत अब तक 5 करोड़ से अधिक किसानों द्वारा पंजीकरण पूर्ण कर लिया गया है। PM Kisan Mandhan Yojana के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के किसान आवेदन कर सकते है, उसके बाद अपनी उम्र के अनुसार उन्हें ₹55 से लेकर ₹660 प्रतिमाह तक अपने पीएम किसान मानधन योजना अकाउंट में जमा करवाना होता है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना देश के किसानों को सामजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PM Kisan Mandhan Yojana Overview: पीएम किसान मानधन योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- संबंधित विभाग: श्रम और रोजगार मंत्रालय
- लाभार्थी: देश के छोटे और सीमांत किसान
- उद्देश्य: देश के छोटे और सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में एक निश्चित पेंशन राशि प्रदान करना
- पेंशन राशि: 3000 रुपये प्रति माह
- मासिक योगदान: 55 रुपये से 200 रुपये तक
- पात्रता आयु: 18 से 40 वर्ष
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: maandhan.in
PM Kisan Mandhan Yojana Benefits: पीएम किसान मानधन योजना के लाभ व विशेषताएं
- पीएम किसान मानधन योजना एक राष्ट्रीय पेंशन योजना है जो देश के छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान कराती है।
- PM Kisan Mandhan Yojana के माध्यम से पंजीकृत किसानों को 60 वर्ष की आयु तक हर महीने नियमित पेंशन प्रदान कराई जाती है।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना उन किसानों के लिए है, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक खेती की जमीन है।
- PM Kisan Mandhan Yojana के तहत किसानों को उनकी उम्र के आधार पर 55 रुपये से 200 रुपये प्रति माह तक का योगदान देना होता है, यह योगदान 20 से 42 साल के लिए है।
- पीएम किसान मानधन योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर किसानों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान कराई जाती है।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के द्वारा देश के किसान अपनी खेती का विकास कर सकते है, और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते है।
- PM Kisan Mandhan Yojana बृद्ध किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरम्भ की गई सरकारी योजना है।
- PM Kisan Mandhan Yojana के तहत यदि किसी किसान की मृत्यु 60 वर्ष से पूर्व हो जाती है, तो उसकी पत्नी (या पति) इस योजना में शामिल हो सकती है, और अपना अंशदान जारी रख सकती है। अगर वे योजना में नहीं रहना चाहते हैं, तो उनका जमा अंशदान ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा।
- PM Kisan Mandhan Yojana के तहत मृत किसान की पत्नी न होने की अवस्था में सारी धन राशि बयाज समेत नामांकित व्यक्ति को प्रदान कर दी जाती है।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एक स्वैच्छिक और अंशदान पर आधारित पेंशन योजना है, जिसके तहत 18 से 40 साल की उम्र के बीच के किसान योगदान दे सकते हैं।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान की मृत्यु 60 वर्ष की आयु के बाद होती है तो उसकी पत्नी को 1500/- रुपये हर महीने पेंशन प्रदान की जाती है।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत ज़रूरत पड़ने पर 60 वर्ष की आयु से पूर्व किसान पेंशन फण्ड से अपना पैसा निकलवा सकते है, उनको उनका पैसा बयाज समेत प्रदान कर दिया जाता है।
PM Kisan Mandhan Yojana Eligibility: पीएम किसान मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता
- पीएम किसान मानधन योजना के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकता है।
- पीएम किसान मानधन योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों को ही प्रदान किया जाता है।
- PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान की आयु 18 से 40 वर्ष की बीच में होनी चाहिए।
- PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों की आय 15000 रूपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए किसान जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से संबंध रखता है, वहां के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
- यह योजना स्वैच्छिक और अंशदायी है, इसलिए किसान अपनी इच्छानुसार PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसानों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
PM Kisan Mandhan Yojana Required Documents: पीएम किसान मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- खेती की जमीन का दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- स्व घोषणा पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Kisan Mandhan Yojana Apply Online: पीएम किसान मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम किसान मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए PM Kisan Mandhan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब पोर्टल में आने के बाद Services पर क्लिक करें और फिर “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद लॉगिन करने के लिए “Self Enrollment (using mobile number & OTP)” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर Proceed के बटन पर क्लिक कर लें।

- अब आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जायेगा जिसे दर्ज कर Proceed के बटन पर क्लिक कर लें।

- अब पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने मानधन योजना का डैशबोर्ड खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको तीन योजना दिखाई देंगी, जिसमें से आपको PM Kisan Mandhan Yojana को चुन लेना है।

- इसके बाद आपके सामने “SUBSCRIBER ENROLLMENT (PRADHAN MANTRI KISAN MAANDHAN)” का एक फॉर्म खुल जायेगा।

- इसके बाद आपको अपनी Personal Details जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, एड्रेस आदि दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आगे के स्टेप में आपको अपने बैंक खाते की जानकारी और नॉमिनी की डिटेल्स पूछी जायेगी, जिसे आपको सही तरीके से भर लेना होगा।
- इसके बाद आपको एक मैंडेट फॉर्म को डाउनलोड कर लेना होगा और प्रिंट निकाल कर इस फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को सही तरीके से भर लेना होगा।
- इसके बाद सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेने के बाद आपको मैंडेट फॉर्म, और साथ में सभी जरुरी दस्तवेजों को अपलोड कर लेना होगा।
- इसके बाद आपसे पेमेंट करने के लिए कहा जायेगा, पेमेंट हो जाने के बाद आपको इस फॉर्म को “Submit” कर लेना होगा।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप पीएम किसान मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Mandhan Yojana Application Form: पीएम किसान मानधन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- यदि आप स्वयं से पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने योग्य नहीं हैं, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाना होगा।
- CSC Center पर जाकर श्रम योगी मानधन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
- इसके बाद PM Kisan Mandhan Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की मांग करें।
- अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लें।
- अब आवश्यक दस्तवेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
- इसके बाद CSC एजेंट आपका आवेदन कर देगा।
- इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन के पाएंगे।
PM Kisan Mandhan Yojana Important Link: पीएम किसान मानधन योजना महत्वपूर्ण लिंक
- Official Website: Click Here
- Apply Online: Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम किसान मानधन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।