दोस्तो, Pradhan Mantri Yuva Yojana केंद्र सरकार द्वरा युवाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। प्रधानमंत्री युवा योजना उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें लगता है कि वह एक अच्छे लेखक हैं। पीएम युवा योजना के माध्यम से भारत सरकार लेखकों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री युवा योजना उन लोगों के लिए चलाई गई सरकारी योजना है जो अच्छा लिखना जानते हैं, केंद्र सरकार PM Yuva Yojana के माध्यम से युवा लेखकों को छात्रवृत्ति प्रदान करवाती है। Pradhan Mantri Yuva Yojana के तहत भारत सरकार देश के युवाओं को अंग्रेजी के अलावा 22 अलग-अलग भाषाओं में लिखने की अनुमति प्रदान कराती है। प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा भारत सरकार देश के युवा व नवोदित लेखकों को फ्री ट्रेनिंग भी प्रदान कराती है, जिससे देश के युवाओं को में लेखन की कला का विकास अच्छे तरीके से हो सके। PM Yuva Yojana देश के युवाओं को लेखन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।
प्रधानमंत्री युवा योजना के माध्यम से भारत सरकार नव लेखक परामर्श के आधार पर युवाओं का चयन कराती है। PM Yuva Yojana के माध्यम से देश के लेखकों को कई अन्य प्रकार के लाभ भी प्रदान किये जाते हैं, जिससे उनको अपने लेखन कार्य को और बेहतर बना सकें। Pradhan Mantri Yuva Yojana देश के युवा लेखकों को एक मंच प्रदान करती है, जिससे वह अपने लेखों को प्रकाशित करा सकते हैंं। Pradhan Mantri Yuva Yojana एक लेखक परामर्श कार्यक्रम भी तैयार करवाती है, जिसके जरिए भारत के वर्तमान और नवोत्थान लेखक वैश्विक स्तर पर भारतीय लेखन को प्रदर्शित सकें। Pradhan Mantri Yuva Yojana के माध्यम से नवयुवा लेखकों को अनुभवी लेखकों और प्रकाशकों से मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है, जो लेखकों को उनकी लेखन क्षमताओं को विकसित करने और अपने लेखन को बेहतर बनाने में मदद करता है। दोस्तो, हमारे देश में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी की समस्या को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा Pradhan Mantri Yuva Yojana को शुरू किया है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Yuva Yojana का लाभ प्राप्त कर अपने लेखन कौशल को आगे बढ़ाना तथा एक व्यावसायिक ढांचा देना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको प्रधानमंत्री युवा योजना की जानकारी जैसे पीएम युवा योजना क्या है, PM Yuva Yojana के फायदे, पीएम युवा योजना के लिए पात्रता, और पीएम युवा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Pradhan Mantri Yuva Yojana (PMYY): प्रधानमंत्री युवा योजना की पूरी जानकारी
दोस्तो, प्रधानमंत्री युवा योजना की शुरुवात भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 29 मई 2021 को की थी। PM Yuva Yojana का शुभारम्भ भारत सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत किया गया है। Pradhan Mantri Yuva Yojana युवाओं को अपने लेखन कौशल का उपयोग करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है। PM Yuva Yojana भारत के बौद्धिक प्रवचन में योगदान करने का एक दिलचस्प अवसर है। Pradhan Mantri Yuva Yojana की शुरुआत शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश के सभी युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए की गयी है। दोस्तो, ऐसा बहुत से लेखकों के साथ होता है कि उनको अपने जीवन में लेखन के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे कई बार एक अच्छा लेखक अपने कौशल को को दुनिया के सामने नही ला पाता है। परन्तु Pradhan Mantri Yuva Yojana की मदद से सभी लेखक अपने लेखन कौशल को निखार सकते हैं। पीएम युवा योजना देश के लेखको के लिए आरम्भ की गई एक मेंटोरशिप योजना है, जिसके द्वारा नव लेखकों को कई तरह के लाभ प्रदान कराए जाते हैं।
Pradhan Mantri Yuva Yojana देश के युवा लेखकों को एक प्लेटफार्म प्रदान करती है, जिससे सभी लेखक अपने अपने लेखों को पब्लिश करा सकेंगे। प्रधानमंत्री युवा योजना के माध्यम से पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा प्रदान किया जाता है, और साथ ही भारतीय लेखन को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास भी किया जाता है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार Pradhan Mantri Yuva Yojana लेखकों को अपने लेखों के अनुसार भारत के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदानों को और उनके द्वारा कभी हार ना मानने वाले हौसले को दुनिया के सामने अपनी किताबों और लेखों के माध्यम से निखारने में सहायता प्रदान करेगा।
Pradhan Mantri Yuva Yojana के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए एक प्रतियोगिता का संचालन किया जाता है, जिसमें देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों के द्वारा अर्जित किये गये अंको की एक सूची बनाई जाती है, इसके पश्चात 75 सबसे अच्छे लेखकों का चुनाव किया जायेगा। PM Yuva Yojana के तहत चुने गये सभी लेखकों को 3 महीने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वह अपने काम को और भी अच्छा कर सके। प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा इस पूरी प्रोसेस को दो चरणों में पूरा किया जाता है। दोनों चरणों के पूर्ण हो जाने के बाद चयनित लेखक को 6 महीने तक 50,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, और साथ ही नेशनल बुक ट्रस्ट लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों को प्रकाशित किया जाता है, और साथ ही उनको इस पुस्तक में से 10% की रॉयल्टी भी प्रदान की जाती है।
PM Yuva Yojana Overview: पीएम युवा योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री युवा योजना
- सम्बंधित विभाग: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: 29 मई 2021
- कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
- उद्देश्य: युवा व नवलेखकों को ट्रेनिंग तथा छात्रवृत्ति प्रदान करना
- लाभार्थी: देश के युवा नवलेखक
- लाभ: 6 महीने तक ₹50,000 प्रति महीना छात्रवृत्ति
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: innovateindia.mygov.in
Pradhan Mantri Yuva Yojana (PMYY) Benefits: प्रधानमंत्री युवा योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री युवा योजना के तहत अभी तक देश के 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में योजना को लागू किया जा चुका है।
- Pradhan Mantri Yuva Yojana के अंतर्गत 60000 युवाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है।
- PM Yuva Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी की शिक्षा, प्रशिक्षण आदि के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जाता है, जिसके माध्यम से विशेष प्रशिक्षण संस्थानों में लाभार्थी को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
- PM Yuva Yojana का मुख्य लक्ष्य युवा और उभरते हुए लेखकों को देश में पढ़ने लिखने एवं पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- पीएम युवा योजना के तहत 30 साल से कम आयु के युवाओं को शामिल किया जाता है, जो भारतीय धरोहर, संस्कृति एवं ज्ञान तंत्र को बढ़ावा देने के लिए कई विषयों पर लिख सकते हो।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा युवा लेखक भारत में लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर अतीत, वर्तमान और भविष्य को शामिल कर सकते हैंं।
- PM Yuva Yojana में संस्कृति और साहित्य के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं में भी किताबों का अनुवाद किया जाएगा ताकि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” को बढ़ावा प्रदान हो सके।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा चयनित युवाओं को दुनिया के बेहतरीन लेखकों के साथ बातचीत करने और साहित्य उत्सवों में भाग लेने का मौका प्रदान किया जाता है।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा चयनित लेखकों को 6 महीने तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, यह छात्रवृत्ति ₹50000 की होती है।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा चयनित लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों को नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
- PM Yuva Yojana के अंतर्गत चयनित लेखकों की पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10% की रॉयल्टी भी प्रदान की जाती है।
- PM Yuva Yojana के द्वारा देश के युवा लेखक अपने लेखन कौशल को निखार सकते हैंं।
- PM Yuva Yojana के अंतर्गत उचित पुस्तक के रूप में विकसित होने की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए प्रतियोगियों को 5,000 शब्दों की एक पांडुलिपि जमा करने के लिए कहा जाता है।
- PM Yuva Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य सभी नवोदित लेखकों और युवाओं को अपने लेखन रुचि को आगे बढ़ाने एवं निखारने का अवसर प्रदान करवाना है।
- प्रधानमंत्री युवा योजना का मुख्य उद्देश्य भारत की संस्कृति और भारतीय लेखन को विश्व स्तर पर प्रदर्शित एवं प्रकाशित करना है।
- पीएम युवा योजना के द्वारा देश के युवाओं से देश के इतिहास के बारे में उनका दृष्टिकोण जानने का प्रयास किया जाता है।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के माध्यम से विश्व भर में मशहूर भारत की संस्कृति और यहां के स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाओं से भारतीय लेखकों को अवगत कराने के प्रयास किया जाता है।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के द्वारा देश में लुप्त होती भारतीय संस्कृति एवं उसकी प्राचीन वीर गाथाएं फिर से भारतीय लेखकों की रूचि बन रही है।
- Pradhan Mantri Yuva Yojana के माध्यम से नवोदित लेखकों को अपने लेखन कौशल को सुधारने का एक सुनहरा अवसर प्रशिक्षण के रूप में प्रदान किया जाता है।
- Pradhan Mantri Yuva Yojana के माध्यम से विश्व भर में भारतीय संस्कृति एवं साहित्य का आदान-प्रदान होता है, जिससे “एक भारत श्रेष्ठ भारत ” जैसे विचारों को बहुत बढ़ावा मिलता है।
- Pradhan Mantri Yuva Yojana के माध्यम से भारतीय लिपि में लिखी गई पुस्तकों को कई और अनुवादओं में प्रकाशित किया जाता है, जिससे भारतीय संस्कृति और उसके इतिहास से सभी लोगों को अवगत कराया जा सके।
What Is Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0: प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 क्या है?
देश के युवा जो पढ़ने लिखने और पुस्तक संस्कृति में रूचि रखते हैं, सरकार इन युवाओं को Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0 के माध्यम से छात्रवृत्ति के साथ साथ अनुभवी लेखकों द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण भी प्रदान करवाती है। प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार अंग्रेजी के अलावा 22 अलग-अलग भाषाओं में लिखने की अनुमति दी भी प्रदान कराती है। प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 के अंतर्गत 72 प्रोजेक्ट शामिल किए हैं, जो संस्थाओं, घटनाओं, संवैधानिक, मूल्य, अतीत, वर्तमान, भविष्य आदि पर लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक तरीके से लेखकों की एक धारा विकसित करने में मदद करती है। PM Yuva Yojana 2.0 के माध्यम से युवा लेखकों का एक ऐसा वर्ग विकसित करने में मदद मिलती है, जो भारत के लोकतंत्र तथा उसके अतीत, वर्तमान और भविष्य के विभिन्न पहलुओं पर लिख सके।
पीएम युवा योजना 2.0 में कौन-कौन सी भाषाएँ शामिल की गई हैं?
- असमिया
- बंगाली
- गुजराती
- हिंदी
- कन्नड़
- कश्मीरी
- कोंकणी
- मलयालम
- मणिपुरी
- मराठी
- नेपाली
- उड़िया
- पंजाबी
- संस्कृत
- सिंधी
- तमिल
- तेलुगु
- उर्दू
- बोडो
- संताली
- मैथिली
- डोगरी
Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0 Theme: प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 की थीम
- Institutions (संस्थानों)
- Events (आयोजन)
- People (लोग)
- Constitutional Values (संवैधानिक मूल्य)
Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0 Steps: पीएम युवा योजना 2.0 के चरण
- प्रथम चरण: पीएम युवा योजना 2.0 के प्रथम चरण में नोडल एजेंसी नेशनल बुक ट्रस्ट के द्वारा दो सप्ताह के लिए सभी चुने गये लेखकों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0 के प्रथम चरण में दो प्रसिद्ध लेखकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। युवा लेखकों द्वारा दो महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन सभी लेखकों को ऑनलाइन या फिर ऑनसाइट राष्ट्रीय शिविरों के माध्यम से दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
- द्वितीय चरण: पीएम युवा योजना 2.0 के द्वितीय चरण में अच्छे लेखकों को कई तरह के लाभ प्रदान किये जाते हैं, और साथ ही साथ उनको प्रमोट भी किया जाता है। इसके अलावा Pradhan Mantri Yuva Yojana 2.0 के द्वितीय चरण में युवा लेखकों को साहित्य उत्सव में जाना, आभासी पुस्तक मेले, संस्कृत आदान-प्रदान कार्यक्रम आदि तरह के कई कार्यक्रम में जाने और अपने ज्ञान का विस्तार करने और साथ ही कौशल विकास करने का अवसर भी प्रदान किया जाता है। पीएम युवा योजना 2.0 के द्वितीय चरण में सभी चयनित लेखक को 6 महीने तक 50,000 रुपये प्रति महीने (50,000 x 6 = 3 लाख रुपये प्रति लेखक) के हिसाब से छात्रवृत्ति भी प्रदान कराई जाती है, साथ ही साथ मेंटरशिप योजना तहत नेशनल बुक ट्रस्ट लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों को प्रकाशित भी किया जाता है। इसके अलावा पीएम युवा योजना 2.0 के द्वितीय चरण में उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10% की रॉयल्टी भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तक का विभिन्न प्रकार की भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी किया जाता है, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों के बीच संस्कृति और साहित्य का आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जा सके।
Pradhan Mantri Yuva Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए जरुरी पात्रता
- प्रधानमंत्री युवा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी भारत देश का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- 30 वर्ष या इससे कम उम्र के युवा ही Pradhan Mantri Yuva Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- प्रधानमंत्री युवा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी द्वारा 2 अक्टूबर 2022 तक अपनी 30 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर ली हो।
- केवल लेखन कार्य में रूचि रखने वाले अभ्यर्थी ही पीएम युवा योजना के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- बालक तथा बालिकाएं दोनों ही PM Yuva Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Yuva Yojana Required Documents: पीएम युवा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- गवर्नमेंट रिकॉग्नाइज्ड कॉलेज या स्कूल डिग्री
- एप्लीकेंट फोटो
PM Yuva Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Yuva Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- प्रधानमंत्री युवा योजना के होमपेज पर जाकर “PM Scheme of Mentoring Young Authors” के आप्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Participate के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको “Click Here to Submit” का ऑप्शन दिख जायेगा।

- इसके बाद आपके सामने “Register Now” का एक ऑप्शन दिखा जायेगा, जिसमें आपको क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद “Create New Account” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद प्रधानमंत्री युवा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको अपने लॉग इन यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना होगा।
- वेबसाइट में लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने PM Yuva Yojana Application Form खुल जायेगा।
- इसके बाद प्रधानमंत्री युवा योजना आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तवेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप PM Yuva Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री युवा योजना (PM Yuva Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री युवा योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Yuva Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।