PM Rail Kaushal Vikas Yojana: 10 वीं पास युवाओं को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट के साथ रेलवे में नौकरी, ऐसे करना होगा आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तो, PM Rail Kaushal Vikas Yojana भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जिसके माध्यम से 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को रेल प्रशिक्षण दिया जाता है, और साथ में सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। पीएम रेल कौशल विकास योजना के द्वारा युवा वर्ग निःशुल्क कौशल शिक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा आरम्भ की गई योजना है, जिसके माध्यम से युवाओं को निःशुल्क औद्योगिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ती बेरोजगारी को कम करना, और युवाओं को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में निपुणता प्रदान करवाना है। Pradhanmantri Rail Kaushal Vikas Yojana से भारत के युवा न केवल अपनी आय को बढ़ा सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। पीएम रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश के युवा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, एक प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं, जो नौकरी के आवेदन करने में अत्यंत उपयोगी होता है।

पीएम रेल कौशल विकास योजना देश के बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता और उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए विभिन्न व्यवसायों में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने का एक कौशल विकास कार्यक्रम है। PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) के माध्यम से देश भर के योग्य युवाओं को रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में फ्री ट्रेनिंग प्रदान कराई जाती है। प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश के हर युवा को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हो, जिससे कि देश के युवा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सके। Pradhanmantri Rail Kaushal Vikas Yojana के द्वारा देश के बेरोजगार नागरिकों को अपना जीवन स्तर सुधारने में काफी सहायता प्राप्त होती है, और देश के युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी भागीदार बन पाएंगे। पीएम रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत फिटर, वेल्डर, मशीनिंग और इलेक्ट्रिशियन, बेसिक्स ऑफ़ आईटी, कंप्यूटर बेसिक्स, कम्युनिकेशन नेटवर्क और सेर्विलियन्स सिस्टम, रेफ्रिजरेशन और एसी, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिंगलिंग से जुड़े काम, कंक्रीट मिक्सिंग, रोड वेंडिंग, ट्रैक लेइंग, कंक्रीट टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक कार्ड रिप्लेसमेंट आदि ट्रेड शामिल किये गए हैं।

दोस्तों, यदि आप भी PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) का लाभ प्राप्त कर फ्री ट्रेनिंग के साथ रेलवे में रोजगार के नए अवसर प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना की जानकारी जैसे पीएम रेल कौशल विकास योजना क्या हैPM Rail Kaushal Vikas Yojana के फायदे, पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता, और पीएम रेल कौशल विकास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY): प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना की पूरी जानकारी 

दोस्तों, प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना की शुरुवात भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सितम्बर 2021 में की थी। PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) के द्वारा देश के युवाओं को विभिन्न प्रकार के उद्योगों पर आधारित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। पीएम रेल कौशल विकास योजना दसवीं (10th) पास छात्रों को रेलवे से सम्बंधित स्किल्स सिखाने का कार्य करती है। PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) भारतीय रेल मंत्रालय केंद्र सरकार के साथ मिल कर आरम्भ की गई योजना है। प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रशिक्षण पाने वाले युवकों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है, सरकार द्वारा इस प्रशिक्षण की अवधि 100 घंटे तक निर्धारित की गयी है।

PM Rail Kaushal Vikas Yojana के तहत विभिन्न प्रकार के ट्रेडों में मुफ्त में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। रेल कौशल विकास योजना भर्ती में ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों को रेलवे के अलावा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के लिए अवसर प्राप्त होते हैं। रेल कौशल विकास योजना भर्ती के अंतर्गत कराई जाने वाली फ्री ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों को फ्री आवास और फ्री भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। रेलवे स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के बाद योजना के अंतर्गत सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।  PM Rail Kaushal Vikas Yojana, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के द्वारा चलाया गया स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में बेरोजगार युवा लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कराना है। PM Rail Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से रेल मंत्रालय बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

ALSO READ  PM Samarth Yojana: सरकार बेरोजगार युवाओं को दे रही है फ्री ट्रेंनिंग और ₹30000 की नौकरी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन!

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Overview: पीएम रेल कौशल विकास योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना
  • सम्बंधित विभाग: कौशल विकास एवं रेल मंत्रालय भारत सरकार
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू की गई: सितम्बर 2021
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • उद्देश्य: देश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करना
  • लाभार्थी: देश के बेरोजगार युवा
  • लाभ: युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण तथा सर्टिफिकेट
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://railkvy.indianrailways.gov.in/

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Benefits: पीएम रेल कौशल विकास योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • भारत सरकार द्वारा पीएम रेल कौशल विकास योजना (PMKVY) को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करके आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
  • PM Rail Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा वर्ग आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, जिससे देश में करोड़ो बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त होते हैं और युवा वर्ग सशक्त बनता है।
  • PM Rail Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) की शुरुवात केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत की है, जिसका संचालन केंद्रीय रेल विभाग द्वारा किया जाता है।
  • Pradhanmantri Rail Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से 100 घंटे तक 50,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • पीएम रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसकी अवधि कम से कम 100 घंटे या 3 सप्ताह होती है।
  • पीएम रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा वर्ग को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है, जिससे वो रेलवे में नौकरी पा सकें या अन्य कंपनियों में अच्छी सैलरी पर नौकरी कर सकें।
  • PM Rail Kaushal Vikas Yojana के द्वारा फ्री ट्रेनिंग पूरा होने के बाद, युवाओं को लिखित परीक्षा में कम से कम 50% और प्रैक्टिकल में कम से कम 60% अंक अर्जित करने होते हैं। (यदि आपकी 10वीं की मार्कशीट में अंक CGPA के रूप में हैं, तो इसे प्रतिशत में बदलने के लिए CGPA × 9.5 का उपयोग करें।)
  • Rail Kaushal Vikas Yojana के तहत लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए 75% उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • देश के युवा वर्ग PM Rail Kaushal Vikas Yojana के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएंगे।
  • PM Rail Kaushal Vikas Yojana के अंतर्गत ट्रेड के विकल्पों के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाता है।
  • रेल कौशल विकास योजना के तहत देश के युवा वर्गों को विभिन्न क्षेत्रों में, विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • Rail Kaushal Vikas Yojana देश के युवाओं को कौशल एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता नहीं मिलेगा, और मिलने वाला प्रशिक्षण एकदम निःशुल्क रहेगा।
  • Rail Kaushal Vikas Yojana में पंजीकरण के बाद ट्रेनिंग शुरू होने की जानकारी युवा अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से प्रदान की जाती है।
  • रेल कौशल विकास योजना भर्ती द्वारा कराई जाने वाली फ्री ट्रेनिंग में किसी भी वर्ग, धर्म, जाति के अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं दिया जायेगा।
ALSO READ  Ayushman Bharat Yojana: सभी नागरिकों को मिलेगा ₹5 लाख का मुफ्त इलाज, घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Trade List: प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौन कौन से ट्रेड शामिल किये गए हैं?

  • Computer Basics (कंप्यूटर बेसिक्स)
  • Concreting (कॉन्क्रीटिंग)
  • Electrical (इलेक्ट्रिकल)
  • Electronics & Instrumentation (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन)
  • Fitters (फिटर्स)
  • AC Mechanic (एसी मेकेनिक)
  • Bar Bending (बार बॉन्डिंग)
  • Basics of IT, S&T in Indian Railway Carpenter (बेसिक्स ऑफ़ आईटी, एस एंड टी इन इंडियन रेलवे कारपेंटर)
  • Communication Network & Surveillance System (CNSS) (कम्युनिकेसन नेटवर्क एंड सर्विलिअन्स सिस्टम)
  • Instrument Mechanic (Electrical & Electronic) (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)
  • Machinist (मेकेनिस्ट)
  • Refrigeration & AC (रेफ्रिजेनेरशन एंड एसी)
  • Technician Mechatronics (टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स)
  • Track laying (ट्रैक लेयिंग)
  • Welding (वेल्डिंग)
  • Carpenter (कारपेंटर)

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी पात्रता 

  • रेल कौशल विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • Rail Kaushal Vikas Yojana (RKVY) का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को भारत का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  • Rail Kaushal Vikas Yojana (RKVY) का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी का राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या शिक्षा संस्थान से 10वीं की परीक्षा पास होना आवश्यक है।
  • रेल कौशल विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना तथा फिटनेस प्रमाण पत्र देना आवश्यक है।

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • फिटनेस सर्टिफिकेट
  • कक्षा दसवीं का मार्कशीट
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • ₹10 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर शपथ पत्र

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Selection Process: प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना की सलेक्शन प्रक्रिया क्या है?

प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। उम्मीदवार को एक पंजीकृत एमबीबीएस डॉक्टर से फिटनेस प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है, जिसमें प्रमाणित किया गया हो कि अब उम्मीदवार औद्योगिक वातावरण में प्रशिक्षण देने के लिए फिट है, और दृष्टि श्रवण मानसिक स्थिति के संबंध में भी फिट है, और किसी भी संचारी रोग से प्रेरित नहीं है।

प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण की अवधि और उपस्थिति क्या है?

  • कोर्स की अवधि: यह प्रशिक्षण कुल 3 सप्ताह (18 दिन) का होगा।
  • उपस्थिति: 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना की परीक्षा और पासिंग क्राइटेरिया क्या है?

  • लिखित परीक्षा: 55% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Rail Kaushal Vikas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “Apply Here/ आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने “Apply New” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको “Notification No”, “State” और “Institute Name” के ड्रॉप डाउन मेनू से सेलेक्ट कर “Search” पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद यदि आप पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए पहली बार आवेदन कर रहे है तो आपको “Sign Up” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने “Sign Up For Trainees” का एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद इस पेज में आपको अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, डेट ऑफ़ बर्थ और पासवर्ड की जानकारी दर्ज कर लेनी होगी।
  • इसके बाद आपको “Sign Up” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के लिए आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जायेगा।
  • इसके बाद आपको “Sign In” के बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस और पासवर्ड दर्ज करके कॅप्टचा कोड अंकित करना होगा।
  • इसके बाद आपको “Log In” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • पोर्टल मे लॉगिन करने के बाद आपके सामने “PM Rail Kaushal Vikas Yojana Application Form” खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना होगा।
  • इसके बाद Rail Kaushal Vikas Yojana Application Form में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको “Submit” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आखिर में आपके पास एक पीडीएफ फाइल प्राप्त हो जाएगी, अब आपको इसका प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
  • इस प्रकार बेरोजगार युवा वर्ग प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ALSO READ  PM Laghu Vyapari (Karma Yogi) Mandhan Yojana: सभी छोटे व्यापारियों को मिलेगा ₹3,000 प्रति माह पेंशन, ऐसे करना होगा आवेदन

Rail Kaushal Vikas Yojana Training Center List: रेल कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर कैसे देखें? 

  • प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर देखने के लिए सबसे पहले PM Rail Kaushal Vikas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको इंस्‍टीटूयट का ऑप्‍शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको इंस्‍टीटयूट के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर की लिस्ट खुल जाएगी।

Rail Kaushal Vikas Yojana Application Status Check Online: रेल कौशल विकास योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

  • प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले PM Rail Kaushal Vikas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको एप्लीकेशन स्टेटस का ऑप्‍शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको एप्‍लीकेशन ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्‍शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने स्‍क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको अपना Login Credentials दर्ज करके पोर्टल पर लॉगइन कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्‍क्रीन पर रेल कौशल विकास योजना एप्लीकेशन स्टेटस की डिटेल्‍स खुलकर आ जायेगी।

PM Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 Important Dates: पीएम रेल कौशल विकास योजना 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

क्र.सं. कार्यक्रम तिथि
1 योजना का नोटिफिकेशन जारी 6 जनवरी 2025
2 आवेदन की शुरुआत 10 जनवरी 2025
3 आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025

 

PM Rail Kaushal Vikas Yojana Important Links: पीएम रेल कौशल विकास योजना महत्वपूर्ण लिंक 

Direct Link To Apply Online In Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 Click Here
Official Notice of Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 Click Here
Official Website Click Here

 

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना (PM Rail Kaushal Vikas Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Rail Kaushal Vikas Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment