PM Samarth Yojana: सरकार बेरोजगार युवाओं को दे रही है फ्री ट्रेंनिंग और ₹30000 की नौकरी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Samarth Yojana के अंतर्गत केंद्र सरकार कपड़ा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री समर्थ योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा देश में वस्त्र मंत्रालय से संबंधित विभागों और संगठनों के माध्यम से कारीगरों को कौशल सीखाकर मांग आधारित रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। पीएम समर्थ योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश में कपड़ा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्रदान करवाना है। PM Samarth Yojana के माध्यम से भारत सरकार का लक्ष्य न केवल देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है, बल्कि भारत की वैश्विक वस्त्र व्यापार में हिस्सेदारी को भी बढ़ाना है। केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई Pradhan Mantri Samarth Yojana के माध्यम से लोगों को स्पिनिंग और विनविंग का कार्य सिखाया जाता है, जिसमें वस्त्रों को तैयार करना, कपड़ा बुनना, हस्तकला और कालीनों की बुनाई जैसे प्रमुख कौशल शामिल हैं। PM Samarth Yojana के शुरू होने से अब तक लगभग दस लाख लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। PM Samarth Yojana के माध्यम से देश के युवाओं में कौशल विकास हो जाने से नौजवानों को रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध होंगे, तथा देश में बेरोजगारी की दर में भी गिरावट आएगी।

दोस्तों, प्रधानमंत्री समर्थ योजना कपड़ा क्षेत्र को आगे बढ़ाने और देश के बेरोजगार युवाओं को उद्योग में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वकांशी पहल है। PM Samarth Yojana के माध्यम से वस्त्र उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। Pradhan Mantri Samarth Yojana के माध्यम से देश में कपड़ा क्षेत्र में ट्रेनिंग के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। PM Samarth Yojana के तहत चलाई जाने वाली ट्रेनिंग प्रोग्राम से वस्त्र मंत्रालय वस्त्र क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री समर्थ योजना युवाओं के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का कार्य करती है। पीएम समर्थ योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को वस्त्र क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों में नौकरी प्रदान की जाती है। ट्रैंनिंग के दौरान बेरोजगार युवाओं को तैयार परिधान, बुने हुए कपड़े, धातु हस्तकला, हथकरघा, हस्तकला और कालीन आदि से जुड़े कार्यों में स्किल डेवेलोप कराई जाती है। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री समर्थ योजना के माध्यम से 3 वर्ष की अवधि में लगभग 10 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

दोस्तों, यदि आप भी PM Samarth Yojana के द्वारा सरकार द्वारा कपड़ा क्षेत्र में ट्रेंनिंग लेकर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम समर्थ योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री समर्थ योजना क्या हैPM Samarth Yojana के फायदे, पीएम समर्थ योजना के लिए पात्रता, और पीएम समर्थ योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Samarth Yojana: प्रधानमंत्री समर्थ योजना की पूरी जानकारी 

दोस्तों, Pradhan Mantri Samarth Yojana की शुरुवात भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कपड़ा उद्योग के लिए वर्ष 2017 में की थी। इसके बाद इस योजना को फिर से 14 मई 2020 मैं एक नए लक्ष्य के साथ फिर से लागू किया गया था। प्रधानमंत्री समर्थ योजना को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा आरम्भ की गई थी। PM Samarth Yojana में शुरुआती तीन सालों में 10 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था। पीएम समर्थ योजना को सफल बनाने के लिए भारत सरकार देश के प्रमुख कपड़ा उद्योगों और संघों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री समर्थ योजना के तहत लोगों को स्पिनिंग और वीविंग से जुड़ा कौशल सिखाया जाता है, जिसमें वस्त्रों को तैयार करना, कपड़ा बुनना, हस्तकला और कालीनों की बुनाई जैसे प्रमुख कौशल शामिल किए गए हैं। भारत सरकार द्वारा अब तक प्रधानमंत्री समर्थ योजना के तहत 1.30 लाख लोगों को हुनर सिखाया जा चुका है, जबकि करीब 80,000 लोगों को PM Samarth Yojana के माध्यम से रोजगार प्राप्त किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री समर्थ योजना में अब तक लगभग 360 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री समर्थ योजना के अंतर्गत और भी बहुत सारे स्किल शामिल किए गए हैं जिनमें भुने हुए कपड़े, हथकरघा, तैयार परिधान, धातु हस्तकला, हस्तकला, कालीन आदि स्किल शामिल हैं। भारत सरकार देश के वस्त्र उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने पीएम समर्थ योजना को आरंभ किया है। प्रधानमंत्री समर्थ योजना द्वारा महिला सशक्तिकरण को भी काफी हद तक बढ़ावा मिलेगा। पीएम समर्थ योजना में शामिल किए जाने वाले 18 राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तराखंड और मेघालय हैं। प्रधानमंत्री समर्थ योजना के अंतर्गत इन राज्यों के चार लाख लोगों को वस्त्र उद्योग से जुड़े हुनर सिखाए जाएंगे।

ALSO READ  PM Dhan Dhanya Yojana: देश के सभी किसानों को मिलेगा पीएम धन-धान्य योजना का लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया!

PM Samarth Yojana Overview: प्रधानमंत्री समर्थ योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री समर्थ योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • संबंधित विभाग: केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार
  • लाभार्थी: देश के बेरोजगार युवा
  • लाभ: बेरोजगार युवाओं को कपड़ा क्षेत्र में फ्री ट्रैंनिंग करवाना
  • उद्देश्य: देश के बेरोजगार युवाओं को कपड़ा क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ रोजगार देना तथा बेरोजगारी की दरों को कम करना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
  • हेल्पलाइन नंबर: 18002587150
  • ऑफिसियल वेबसाइट: https://samarth-textiles.gov.in/

PM Samarth Yojana Benefits: पीएम समर्थ योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • पीएम समर्थ योजना का मुख्य उद्देश्य वस्त्र उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे कि विश्व व्यापार में भारत के निवेश की क्षमता बढ़ सके।
  • देश के बेरोजगार युवाओं को कपड़ा क्षेत्र से जुड़े कार्यो में कौशल प्रदान करके उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करना ही प्रधानमंत्री समर्थ योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • PM Samarth Yojana के माध्यम से जरूरतमंद व्‍यक्तियों को विभिन्‍न प्रकार के वस्‍त्रों के उत्‍पादन से जुड़े हुनर सिखाए जाते हैं।
  • PM Samarth Yojana के अंतर्गत इसमें सम्मिलित सभी उम्मीदवारों को कपड़े से जुड़े हुए सभी प्रशिक्षण सिखाये जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना में वस्त्र उद्योग के अलावा रेशम उत्पादक, धातु हस्तकला, हस्तकला, भुने हुए कपड़े कालीन आदि के वस्त्र बनाने के लिए भी कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • PM Samarth Yojana के अंतर्गत महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं, परन्तु आंकड़ों की बात करें तो इसमें 75% हिस्सेदारी महिला की ही होती है।
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना का मुख्य उद्देश्य देश में वस्त्र उत्पादन के क्षेत्र को बढ़ावा देना, और देश में बेरोजगारी की दर को कम करना है।
  • PM Samarth Yojana मांग के अनुरूप कौशल विकास पर बल देती है, इसका मतलब है कि प्रशिक्षण उद्योग जगत की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रदान किया जाता है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को आसानी से रोजगार प्राप्त हो सके।
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना के तहत प्रदान किया जाने वाला कौशल विकास प्रशिक्षण निःशुल्क होता है। ट्रेंनिंग के दौरान लाभार्थियों को किताबें, स्टेशनरी और अन्य जरूरी सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाती है।
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सरकार द्वारा एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है, यह प्रमाण पत्र उन्हें रोजगार के लिए आवेदन करते समय सहायता करता है।
  • भारत के 18 राज्यों में प्रधानमंत्री समर्थ योजना के तहत सफलतापूर्वक कार्य चल रहा है, योजना के माध्यम से महिलाओं पर भी फोकस रखा गया है।
  • आज के समय में वस्‍त्र उद्योग में लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं, ऐसे में PM Samarth Yojana के तहत महिला कौशल पर भी विशेष ध्‍यान दिया जाता है।
  • आने वाले समय में कपड़ा उद्योग में लगभग 16 लाख कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी, इसी लिए Pradhan Mantri Samarth Yojana के तहत 10 लाख लोगो को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।
  • Pradhan Mantri Samarth Yojana के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्‍त करके लाभार्थी अपना रोजगार भी कर सकेंगे, जिससे देश में बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।
  • Pradhan Mantri Samarth Yojana के माध्यम से देश में वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि हमारे देश में वस्त्र उत्पादन कम होता है, जिसके चलते बाहर के देश ज्यादा लाभ हासिल करते है।
  • भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री समर्थ योजना के माध्यम से कुल 16 लाख नये रोजगारों की उत्पत्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • Pradhan Mantri Samarth Yojana के द्वारा कौशल प्रशिक्षण करके देश के बेरोजगार युवा कम से काम ₹30000 महीने की नौकरी प्राप्त करने में समर्थ हो सकेंगे।
ALSO READ  PM Janani Suraksha Yojana: गर्भवती महिलाओं की सरकार करेगी ₹6000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री समर्थ योजना के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य सिखाये जाते हैं?

  • भुने हुए कपड़े
  • हथकरघा
  • तैयार परिधान
  • धातु हस्तकला
  • हस्तकला
  • कालीन आदि

प्रधानमंत्री समर्थ योजना के अंतर्गत कौन-कौन से राज्य शामिल किए गए हैं?

अरुणाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर
केरला मिजोरम
तमिलनाडु तेलंगाना
उत्तर प्रदेश आंध्रप्रदेश
आसाम मध्यप्रदेश
त्रिपुरा कर्नाटका
ओडिशा मणिपुर
हरियाणा मेघालय
झारखण्ड उत्तराखंड

 

PM Samarth Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री समर्थ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता 

  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारत का निवासी होना आवश्यक है।
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु चौदह वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

PM Samarth Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री समर्थ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

PM Samarth Yojana Apply Online: पीएम समर्थ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको PM Samarth Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

PM Samarth Yojana

  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको “Register Here” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने “SAMARTH – Registration for Textiles Industry/ Associations registered under Central/ State Government/Chambers of Commerce of Central/ State Government” का ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।

PM Samarth Yojana

  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियाँ जैसे Organization Type, Organization Name, Organization Address, First Name, Last Name, Designation, Email, Contact No व Captcha Code दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद “Register” के बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लेना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाकर आपको  एंपनेलमेंट लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ALSO READ  Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY Fellowship): केवीपीवाई फेलोशिप स्कीम के तहत 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे हर महीने ₹5-7 हजार, ऐसे करें आवेदन

PM Samarth Yojana

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको अपना यूजरटाइप, ईमेल, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद “Login” के बटन पर क्लिक करके पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने PM Samarth Yojana का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, जहाँ से आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद PM Samarth Yojana Application Form में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • इसके बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करके पीएम समर्थ योजना एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप पीएम समर्थ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री समर्थ योजना (PM Samarth Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम समर्थ योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Samarth Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment