PM Gramin Awas Yojana List: दोस्तों, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर प्रदान कराया जाता है। PM Gramin Awas Yojana के द्वारा भारत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, और खुद का पक्का घर बनाने में असमर्थ हैं, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करवाती है। PM Gramin Awas Yojana के तहत केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक आसान सा ऐप भी लॉन्च किया है, ताकि लाभार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए देश के ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र नागरिक PM Gramin Awas Yojana (PMAY-G) के नए एप Awas Plus 2024 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और देश के ऐसे नागरिक जिन्होंने पहले से ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, और अब PM Gramin Awas Yojana List में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो जानकारी के लिए बता दें कि पीएम आवास योजना ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट को आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।
दोस्तों, प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। आज के समय में लाखों लोगों को PM Awas Yojana का लाभ मिल चुका है। पीएम आवास योजना के लिए प्रतिवर्ष लाखों लोग आवेदन करते हैं, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा 1 लाख ₹20000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है। PM Gramin Awas Yojana में आवेदन करने के बाद जिन लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में शामिल किये जाते हैं उन्हें ही पक्का मकान बनाने के लिए यह धनराशि सरकार द्वारा प्रदान कराई जाती है। PM Gramin Awas Yojana Survey New List देखने के लिए आपको अपने राज्य, जिले, ब्लॉक सहित अपनी आवेदन संख्या की जानकारी को अपने पास रखनी होती है। उसके बाद ही लाभार्थी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर PM Gramin Awas Yojana List में अपना नाम देख पाएंगे। पीएम ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य से जुड़ा फंड सात चरणों में जारी किया जाता है, तथा निर्माण कार्य को 18 महीना में पूरा करने का लक्ष्य बनाया जाता है।
PM Gramin Awas Yojana List Details: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट की जानकारी
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- सम्बंधित विभाग: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
- उद्देश्य: देश के ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद गरीब वर्ग के पात्रों को पक्का आवास प्रदान करना
- लाभार्थी: देश के गरीब परिवार
- लाभ: मैदानी क्षेत्र के परिवारों को 1.20 लाख रुपए और पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र के परिवारों को 1.30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
- योजना कब से प्रारंभ की गयी: 25-06-2015
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://pmayg.nic.in/
PM Gramin Awas Yojana List: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट क्या है?
दोस्तों, पीएम ग्रामीण आवास योजना सर्वे लिस्ट उन नागरिकों की जानकारी प्रदान करती है जिनका चयन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत किया जाता है। PM Gramin Awas Yojana List में लाभार्थियों के नाम, उनकी पंचायत, गांव, पिता या पति का नाम, और उनकी बेनिफिशरी आईडी आदि शामिल कराई जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक यह जान सकते हैं कि उनके क्षेत्र में किन लोगों का नाम इस सूची में शामिल है, और कितने नागरिकों का सर्वेक्षण अभी बाकी है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे नागरिक जिनका नाम PM Gramin Awas Yojana List में शामिल किया जाता है उनको इस प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ प्रदान किया जाता है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भी PM Gramin Awas Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वह पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, इसके लिए आवेदकों को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और यदि आपको PM Gramin Awas Yojana List में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया नहीं पता है तो, आगे के लेख में हम आपको इस जानकारी से भी अवगत कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
PM Gramin Awas Yojana Benefits: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के द्वारा कौन-कौन से लाभ प्रदान कराए जाते हैं?
- पीएम आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ देश के ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के गरीब परिवारों को प्रदान किया जाता है।
- पीएम ग्रामीण आवास योजना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता दी जाती है।
- PM Awas Yojana (Gramin) के तहत मैदानी क्षेत्र के परिवारों को 120000 रुपए का लाभ दिया जाता है।
- PM Gramin Awas Yojana के तहत पहाड़ी क्षेत्र के परिवारों को 130000 रुपए का लाभ दिया जाता है।
- पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शौचालय, गैस, पानी, बिजली के लिए भी अलग से आर्थिक लाभ दिया जाता है।
- PM Awas Yojana (Gramin) के तहत शौचालय निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि 12,000 रुपए तक की होती है।
- पीएम ग्रामीण आवास योजना का पैसा लाभार्थियों के खाते मे सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजा जाता है।
PM Gramin Awas Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए पात्रता क्या है?
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदक भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- PM Gramin Awas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- दो हेक्टेयर या उससे कम भूमि पर खेती करते हैं उन्हें ही PM Gramin Awas Yojana का लाभ दिया जाता है।
- PM Gramin Awas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
- पीएम ग्रामीण आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए।
PM Gramin Awas Yojana Required Documents: पीएम ग्रामीण आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वॉटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
PM Gramin Awas Yojana List Name Check: पीएम ग्रामीण आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
- पीएम ग्रामीण आवास योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले PM Gramin Awas Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद पीएम ग्रामीण आवास योजना के होम पेज में जाकर मेन्यू बार मे मौजूद Awassoft के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको मेन्यू बार में मौजूद Report के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आप https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx के पेज पर चले जायेंगे।
- वहां जाकर आपको Social Audit Reports (H) के सेक्शन पर मौजूद Beneficiary details for verification के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने MIS Report का एक पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको उस पेज में अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करके योजना के लाभ के सेक्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना का चुनाव कर लेना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- अब आपके सामने अपने गांव की लाभार्थी पूरी सूची खुल जाएगी।
PM Gramin Awas Yojana Survey Status: पीएम ग्रामीण आवास योजना सर्वे स्टेटस कैसे देखें?
- पीएम आवास योजना सर्वे स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले PM Gramin Awas Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद पीएम ग्रामीण आवास योजना के होम पेज में जाकर मेन्यू बार मे मौजूद Awassoft के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने AwaasPlus2024 Survey Information पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको AwaasPlus2024 – Dashboard List के नीचे AwaasPlus2024 – Power B Dashboard के पास दिए गए लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद एक और आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जहाँ से आपको Real Time Reporting बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आप दूसरे पेज पर चले जाएंगे, जहाँ आपको दिए गए लिस्ट में से 12. Self Survey Report बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा, जहाँ से आपको Filters सेक्शन में जाकर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, और पंचायत की जानकारी दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर और एक पेज खुल जाएगा, जहाँ से आप आसानी से पीएम ग्रामीण आवास योजना सर्वे का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप PM Gramin Awas Yojana Survey Status Online देख सकेंगे।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट (PM Gramin Awas Yojana List) की जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको PM Gramin Awas Yojana List के बारे में यह जानकारी लाभकारी व महत्वपूर्ण लगती है, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के लेटेस्ट खबरों के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।