PM Suraksha Bima Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना उन लोगों के लिए है जिन्हें दुर्घटना या अपातकालीन स्थितियां आ जाने पर अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पीएम सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत देश के नागरिक निशुल्क बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें अपातकालीन स्थितियों में वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से मात्र 20 रुपए सालाना प्रीमियम भरकर 2 लाख रुपए का बीमा कवर प्राप्त किया जा सकता है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से देश के गरीब और मध्यम आय वर्ग के नागरिक भी कम प्रीमियम में अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करवा सकते हैं। यदि किसी कारणवश बीमाधारक जोखिम कवर, आकस्मिक मौत एवं विकलांग हो जाता है, तो उस परिस्तिथि में 2 लाख रुपए का बीमा कवरेज प्राप्त किया जा सकता है।
यदि आप भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाकर अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है, PM Suraksha Bima Yojana के फायदे, पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए पात्रता, PM Suraksha Bima योजना राशि, और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Suraksha Bima Yojana: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी
दोस्तों, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 8 जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शुभारम्भ किया था। PM Suraksha Bima Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार निम्न और मध्यम आय वर्ग के सभी नगारिकों को कम दरों पर सुरक्षा बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मौत हो जाने की परिस्थिति में बीमित व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त यदि बीमित व्यक्ति पूर्ण रूप से विकलांगता हो जाता है, तो इस स्थिति में 1 लाख रुपए का बीमा करवरेज प्रदान किया जाता है। दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में हर महीने मात्र 1.60 रुपए या 20 रुपए प्रीमियम सालाना निवेश किया जाता है।
PM Suraksha Bima Yojana Overview: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- लाभार्थी: देश के गरीब नागरिक
- उद्देश्य: आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को बीमा प्रदान करना।
- बीमा कवर: 2 लाख रु.
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- टोल फ्री नंबर: 1800-180-1111 / 1800-110-001
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.jansuraksha.gov.in/
PM Suraksha Bima Yojana Benefits: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भारतीय सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली एक बीमा योजना है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा बीमा धारक को दुर्घटना जीवन बीमा कवर (बीमित व्यक्ति की दुर्घटना के कारण अगर मृत्यु हो जाती है) ₹2 लाख और आंशिक नुकसान (दुर्घटना के कारण अपंग हो जाने की स्थिति) पर ₹1 लाख का बीमा लाभ प्राप्त होता है।
- यदि बीमा धारक यदि किसी परिस्थिति में दुर्घटना में घायल हो जाता है, तो पीएम सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से उसे अपना इलाज करवाने में भी आसानी होती है।
- PM Suraksha Bima Yojana के लिए आवेदक को सालाना मात्र ₹20 (मासिक ₹2) प्रीमियम देना होता है, जो कि बहुत ही सस्ता है।
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना लाभार्थी को प्रीमियम भरने में आसानी प्रदान करती है क्योंकि इस योजना के द्वारा प्रीमियम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान किया जाता है।
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना 1 जून से 31 मई तक का बीमा कवर प्रदान करती है, और वार्षिक प्रीमियम न भरने पर भी PM Suraksha Bima Yojana का लाभ फिर से शुरू किया जा सकता है।
- PM Suraksha Bima Yojana के तहत अब तक लगभग 29 करोड़ लोगों को बीमा प्रदान किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होता है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है।
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना केंद्र सरकार की सबसे सस्ती बीमा योजना में से एक है। यह योजना नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बचत कराने में भी मदद करती है।
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना उस स्थिति के लिए भी बीमाकर्ता को भुगतान करने का वादा करती है, जब बीमाकर्ता की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है।
PM Suraksha Bima Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- PM Suraksha Bima Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 70 वर्ष होनी चाहिए।
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य है, इसके अलावा बैंक अकाउंट में ऑटो डेबिट भी होना चाहिए।
PM Suraksha Bima Yojana Required Documents: पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर ID कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Suraksha Bima Yojana Policy How To Buy: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पॉलिसी कैसे खरीदें?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आप अपने बैंक शाखा (जहाँ आपका खाता है) में जाकर पॉलिसी को खरीद सकते है। इसके अलावा आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड (PM Suraksha Bima Yojana Form Download) करके उसे भरकर आपने बैंक शाखा में जमा करवा सकते है।
PM Suraksha Bima Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ पर जाएँ।
- अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन ओपन जाएगा।
- यहाँ आपको Application form या form का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा, जिसमें आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको ” प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा ” नाम से एक विकल्प देखने को मिलेगा।
- अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पूरा एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- यह एप्लीकेशन फॉर्म आपको पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकलना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, एड्रेस भर लेना है।
- फॉर्म भरने के बाद सभी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच कर लें।
- इसके बाद अपने बैंक जाकर इस फॉर्म को जमा कर लें।
- इसके बाद बैंक द्वारा PM Suraksha Bima Yojana आपके खाते में एक्टिव कर दी जाएगी।
- सुरक्षा बीमा के नियमों के हिसाब से दुर्घटना से 30 दिनों के अंदर बीमा कवरेज के लिए दावा किया जा सकता है।
PM Suraksha Bima Yojana Status Check Online: पीएम सुरक्षा बीमा योजना का स्टेटस चेक कैसे करें?
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे status के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप status के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- अब इस पेज में आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालना है, इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको आपके एप्लीकेशन की पूरी जानकारी आपके कंप्यूटर अथवा मोबाइल की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है और आप PM Suraksha Bima Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।