PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 436 रूपए प्रीमियम देकर मिलेगा ₹2 लाख का जीवन बीमा, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Jeevan Jyoti Bima Yojana एक जीवन बीमा योजना है, जो केंद्र सरकार द्वारा निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के द्वारा 2 लाख रुपए तक का जीवन बीमा प्रदान कराया जाता है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में पॉलिसी प्लान का लाभ लेने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी आवश्यक है। PM Jeevan Jyoti Bima Yojana को केंद्र सरकार ने जनता के हित के लिए आरम्भ किया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से गरीब परिवार में रहने वाले नागरिकों को आर्थिक सहयोग प्रदान कराया जाता है। PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के माध्यम से एक वर्ष के लिए कवरेज दिया जाता है जिसे सालाना नवीनीकृत किया जा सकता है।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विशेष तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो जीवन बीमा का लाभ उठाने में असमर्थ हैं, और जिनके परिवार के पास नियमित आय के स्रोत उपलब्ध नहीं हैं।

दोस्तों, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक जीवन बीमा पहल है, जिसका मुख्य उदेश्य देश के कमजोर वर्ग के नागरिकों का उत्थान करना है। हमारे देश में जब गरीब परिवार के किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है, तो उनके परिवार में बहुत ही ज्यादा आर्थिक समस्या शुरू हो जाती है। और यदि वह गरीब परिवार पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में शामिल रहेगा, तो उनके परिवार में बीमाधारक व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है। तो तुरंत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से ₹200000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करा दी जाती है। सरकार से आर्थिक सहयोग मिल जाने के बाद परिवार में थोड़ा सा आर्थिक रूप से सुधार देखने को मिलता है। हमारे देश में बहुत सारी कंपनियां हैं जो जीवन बीमा प्रदान करती हैं, परन्तु इनकी प्रीमियम राशि काफी ज्यादा होती है। इस कारण से गरीबों को इन कंपनियों की पॉलिसी खरीदने में कोई रूचि नहीं रहती है। लेकिन PM Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) में बहुत कम प्रीमियम राशि में दो लाख रूपये का इंश्योरेंस मिल जाता है।

दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से अपने और अपने परिवार के सदस्यों का बीमा करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको PM Jeevan Jyoti Bima Yojana की पूरी जानकारी जैसे पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है, PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए पात्रता, और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

ALSO READ  PM Kisan Mandhan Yojana: सभी किसानों को प्रतिमाह ₹3,000 पेंशन देगी सरकार, बस ऐसे करना होगा ऑनलाइन आवेदन!

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी

दोस्तों, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का आरम्भ 9 मई 2015 को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। PM Jeevan Jyoti Bima Yojana एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है। Term Insurance योजना मरने वाले व्यक्ति के परिवार को एकमुश्त धनराशि प्रदान कराती है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही एक बीमा पॉलिसी योजना है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा धारकों को 2 लाख रुपये की पॉलिसी रिकवरी प्रदान कराई जाती है। बीमा धारक की मृत्यु पर सरकार द्वारा 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की आयु के लोगों ही प्रदान किया जाता है। इसके लिए बीमा धारकों को प्रतिवर्ष 15 से 30 मई के बीच 436 रुपये का प्रीमियम देना होता है। समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं करने के कारण बीमा धारकों को PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ नहीं दिया जाता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से ना केवल गरीब और वंचित लोगों को बीमा का लाभ प्रदान होता है बल्कि इससे उनके बच्चों का भविष्य भी सुधरता है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Overview (PMJJBY): पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू हुई: 9 मई 2015 को
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी गरीब नागरिक
  • उद्देश्य: देश के नागरिकों को दुर्घटना में आर्थिक लाभ देना
  • एक्सीडेंटल बीमा राशि: 2 लाख रुपए
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन’
  • ऑफिशियल वेबसाइट: https://www.jansuraksha.gov.in

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ व विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक प्रकार की जीवन बीमा योजना है।
  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ सिर्फ 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोगों को ही प्रदान किया जाता है।
  • यदि किसी कारणवश बीमाधारक की मृत्यु 55 वर्ष से पहले हो जाती हैं, तो उसके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत व्यक्ति के परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है।
  • पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ केवल वही व्यक्ति ले सकता है, जिसका बैंक में सक्रिय खाता होगा।
  • पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक वर्ष के लिए कवरेज मिलता है, जिसे सालाना नवीनीकृत किया जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आवेदन करने के 45 दिनों तक आप कोई भी दवा नहीं कर सकते हैं। 45 दिनों के बाद ही आप PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आवेदन करने के बाद आपके बैंक खाते से प्रतिवर्ष 31 मई को ऑटोमेटिक पैसे काट लिए जाते हैं।
  • यदि आप इस किस्त का भुगतान 31 में से पहले नहीं करते हैं, तो पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए फिर से नवीनीकरण करना पड़ता है।
  • इस टर्म पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को 436 रुपये का वार्षिक प्रीमियम भुगतान करना होता है।
  • पॉलिसीधारक के बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस से ज्यादा अमाउंट होना जरुरी है, जिससे वार्षिक प्रीमियम की किस्त समय पर डिडेक्ट हो सके।
  • पॉलिसीधारक अपने बैंक खाते से ऑटो-डेबिट सेट कर सकता है, ताकि प्रीमियम भुगतान हर साल अपने आप कट जाएँ।
  • किसी भी धर्म, जाति अथवा वर्ग के व्यक्ति प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • यदि कोई लाभार्थी पहली बार PMJJBY योजना में नामांकन करवाता है तो उसे 30 दिन की प्रतीक्षा अवधि प्रदान होती है। इस दौरान, यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है (दुर्घटना के कारण को छोड़कर), तो कोई PM Jeevan Jyoti Bima Yojana के द्वारा दावा भुगतान नहीं किया जाएगा।
ALSO READ  New Education Policy (NEP): नई शिक्षा नीति (एनईपी) क्या है? जानिए शिक्षा नीति में कौन-कौन से बदलाव किये गए हैं

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Eligibility: पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का किसी भी बैंक में अकाउंट होना जरूरी है।
  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का आधार कार्ड सहभागी बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन के खाते में प्रतिवर्ष मिनियम अमाउंट 436 रुपये होने चाहिए।
  • सरकारी नौकरी वाले नागरिक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड,
  • बैंक पासबुक,
  • मोबाइल नंबर,
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Apply Online: पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के होमपेज पर आपको PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Application Form का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आ जायेगा, आपको इसमें क्लिक करना होगा।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के आवेदन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करने के बाद, सभी भाषाओं के फॉर्म आपके सामने उपलब्ध हो जायेंगे।
  • इसके बाद आपको अपनी भाषा का फॉर्म डाउनलोड कर लेना होगा।
  • अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के आवेदन फॉर्म को प्रिंट निकाल कर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Application Form में मांगी गई सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको अपने बैंक शाखा में जाना होगा।
  • अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के आवेदन फॉर्म को पूरा सही तरीके से भर लेने और उसमें सभी डाक्यूमेंट्स को अटैच कर लेने के बाद अपने बैंक में जमा कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके बैंक खाते से पैसे काट लिए जाएंगे और PM Jeevan Jyoti Bima योजना का लाभ आपको प्रदान करना शुरू हो जाएगा।
ALSO READ  PMEGP Yojana: नया व्यापार करने के लिए सरकार द्वारा मिलेगा 25 लाख तक लोन 35% सब्सिडी पर, ऐसे करें आवेदन

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Important Links: पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना महत्वपूर्ण लिंक

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (PM Jeevan Jyoti Bima Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment