दोस्तों, PM Rojgar Mela Yojana देश के पढ़े लिखे और योग्य युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से आरम्भ की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। दोस्तों भारत सरकार समय समय पर देश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक से एक बढ़कर शानदार योजनाएं आरम्भ करती हैं, इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा पीएम रोजगार मेला योजना को आरम्भ किया है। दोस्तों, जैसा कि हम सभी को पता है कि हमारे देश में बेरोजगारी दर दिन प्रति दिन बढ़ते जा रही है, युवाओं में शिक्षा और कौशल होने के बावजूद भी उन्हें नौकरियां नहीं मिल पा रहीं हैं। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए और योग्य युवाओं को नौकरी दिलाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना को आरम्भ किया गया है। पीएम रोजगार मेला योजना (PM Job Fair Scheme) के माध्यम से केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं तथा देश की सभी कम्पनियां एक ही मंच में बुलाने का कार्य करती है। इस Job Fair में ऐसे युवा जो शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार हैं, उन्हें उनकी स्किल के आधार पर नौकरियों प्रदान करवाई जाती है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना भारत सरकार की एक महत्वकांशी सरकारी योजना है, जिसे गृह मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। पीएम रोजगार मेला योजना का मुख्य उद्देश्य देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां प्रदान करवा कर देश में रोजगार को बढ़ावा देना है। Pradhan Mantri Rojgar Mela Yojana के माध्यम से देश के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा देश के विभिन्न कंपनियों में रिक्त पदों पर नियुक्ति करवाने का कार्य किया जाता है। PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से भारत सरकार द्वारा एक Job Fair करवाया जाता है, जिसमें देश की नामी-गिरामी कंपनियां हिस्सा लेती हैं, जो युवाओं को उनकी शिक्षा और हुनर के मुताबिक मौके पर ही नौकरी प्रदान करवाने के कार्य करतीं हैं। PM Rojgar Mela Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश में बेरोजगारी स्तर को कम करना है। पीएम रोजगार मेला योजना के द्वारा केंद्र सरकार उन लोगों की मदद करती है, जो पढ़े लिखें होने के बावजूत भी बेरोजगार हैं तथा रोजगार करने के इच्छुक हैं।
दोस्तों, यदि आप भी PM Rojgar Mela Yojana के द्वारा लाभ प्राप्त कर देश के विभिन्न कम्पनियाँ में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम रोजगार मेला योजना की जानकारी जैसे पीएम रोजगार मेला योजना क्या है, PM Rojgar Mela Yojana के फायदे, पीएम रोजगार मेला योजना के लिए पात्रता, पीएम रोजगार मेला योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।
PM Rojgar Mela Yojana: प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना की शुरुवात भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 अक्टूबर 2022 में की थी, जिसमें लगभग 45 मंत्रियों ने भाग लिया था, जिनमें मुख्य तौर पर पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर और दूसरे वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए थे। PM Rojgar Mela Yojana के प्रथम चरण यानि 1st Phase में लगभग 10 लाख लोगों का सिलेक्शन किया गया था, जिसमें लगभग 71000 लोगों को केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। नियुक्ति पत्र के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए गवर्नमेंट डिपार्टमेंट और इंस्टिट्यूट में जो नए लोग भर्ती हुए हैं उनके साथ कम्युनिकेशन भी किया था।
पीएम रोजगार मेला योजना की शुरुआत करने के दौरान देश के प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में कहा था कि हमारे द्वारा जो रोजगार मेला शुरू किया जा रहा है वह सुशासन की पहचान है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि PM Rojgar Mela Yojana की शुरुआत मुख्य तौर पर इस उद्देश्य के साथ की जा रही है ताकि लोगों को उनकी योग्यता के हिसाब से उचित पदों पर नौकरी प्रदान की जा सके। दोस्तों वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना के दूसरे चरण की शुरुवात की जाएगी, इच्छुक बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। भारत सरकार के अनुसार PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से लोगों को उनकी योग्यता और कार्य कुशलता के अनुसार उचित पदों पर नौकरी प्रदान करवाई जाती है।
PM Rojgar Mela Yojana Overview: पीएम रोजगार मेला योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना
- सम्बंधित विभाग: श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: 22 अक्टूबर 2022
- कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
- उद्देश्य: देश के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेले (Job Fair) के जरिये नौकरी प्रदान करना
- लाभार्थी: देश के बेरोजगार युवा
- नौकरियाों की संख्या: 10 लाख
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.ncs.gov.in/
PM Rojgar Mela Yojana Benefits: पीएम रोजगार मेला योजना के लाभ व विशेषताएं
- PM Rojgar Mela Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के बढ़ रहे बेरोज़गार युवाओं की दर को कम करना है।
- पीएम रोजगार मेला योजना के ज़रिये देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उन्नति की ओर लेकर जाना है।
- देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के कारण भारत सरकार द्वारा PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से बड़े पैमाने पर पर रोजगार देना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
- PM Rojgar Mela Yojana के द्वारा Job Fair के माध्यम से योग्य बेरोजगार छात्रों को रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान कराए जाते हैं।
- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना के माध्यम से कुल 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
- PM Rojgar Mela Yojana के प्रथम चरण में 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था।
- PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगारी दर को कम करने का प्रयास किया जाता है।
- जहाँ पहले पदोन्नति के मामले में काफी रुकावट आती थी, वहीँ अब Pradhan Mantri Rojgar Mela Yojana की वजह से सरकार कम समय में और सुव्यवस्थित ढंग से पदोन्नति प्रदान करवाती है।
- प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना के द्वारा देश में अधिक से अधिक रोजगार पैदा होंगे, जिससे देश के युवाओं को भी उनके सशक्तिकरण और नेशनल डेवलपमेंट में भागीदारी करने के जरुरी अवसर भी प्राप्त होंगे।
- PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से देश के प्राइवेट तथा सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान कराए जायेंगे।
- प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्र और राज्य सरकार के 38 अलग-अलग मंत्रालयों में नौकरियां दी जाएंगी।
- PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से देश भर में बेरोजगार युवक तथा युवतियों को रोजगार प्रदान किया जायेगा।
- पीएम रोजगार मेला योजना के माध्यम से देश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा तथा देश में बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी।
- PM Rojgar Mela Yojana के माध्यम से देश में शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
- पीएम रोजगार मेला योजना के माध्यम से गवर्नमेंट स्तर पर जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर एकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डाक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस आदि जैसे विभिन्न पदों पर नौकरियां प्रदान की जाएंगी।
पीएम रोजगार मेला योजना के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान करने वाले सरकारी विभाग कौन-कौन से हैं?
- रेलवे मत्रांलय
- सुचना मत्रांलय
- डाक विभाग
- रक्षा मत्रांलय
- गृह मत्रांलय
- श्रम व रोजगार मत्रांलय
- CBI
- कस्टम
- बैंकिंग
- विभिन्य सुरक्षा बल
- आदि
पीएम रोजगार मेला योजना के अंतर्गत नियुक्त होने वाले सरकारी पद कौन-कौन से हैं?
- जूनियर इंजीनियर
- लोको पायलट
- तकनीशियन
- निरीक्षक
- उप निरीक्षक
- कांस्टेबल
- स्टेनोग्राफर
- जूनियर एकाउंटेंट
- ग्रामीण डाक सेवक
- आयकर निरीक्षक
- शिक्षक
- नर्स
- डाक्टर
- सामाजिक सुरक्षा अधिकारी
- पर्सनल असिस्टेंट (पीए)
- एमटीएस
- आदि
PM Rojgar Mela Yojana Eligibility: पीएम रोजगार मेला योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- पीएम रोजगार मेला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों की उम्र 18 से 35 वर्ष होनी आवश्यक है।
- पीएम रोजगार मेला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- पीएम रोजगार मेला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों के पास 10th, 12th, डिप्लोमा, बैचलर डिग्री, आदि होनी चाहिए।
- PM Rojgar Mela Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
- PM Rojgar Mela Yojana के लिए केवल बेरोजगार नागरिक ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
PM Rojgar Mela Yojana Required Documents: पीएम रोजगार मेला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- पैन कार्ड की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
- फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई है)
- पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र
- अन्य दस्तावेज
PM Rojgar Mela Registration Form: पीएम रोजगार मेला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- पीएम रोजगार मेला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज में जाकर मेन मेनू में Jobseeker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक ड्रॉपडाउन मेनू खुल जायेगा, वहां से Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में अपनी विशिष्ट पहचान (यूआईडी) प्रकार चुन लेना होगा, जैसे UAN Number (EPFO), UAN Number (E-Shram), PAN Card आदि।
- इसके बाद यूआईडी नंबर और अपनी जन्मतिथि दर्ज करके Check के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे अपना पूरा नाम, पिता का नाम, लिंग, उच्चतम शिक्षा स्तर, वर्तमान रोजगार की स्थिति, स्किल की जानकारी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद I agree to terms and conditions’ के बॉक्स पर टिक मार्क कर “Submit” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जिसको आपको सेव कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम रोजगार मेला योजना (PM Rojgar Mela Yojana) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम रोजगार मेला योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Rojgar Mela Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।