PM Rojgar Yojana: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकार से मिलेगा ₹10 लाख तक का लोन, फटाफट ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Rojgar Yojana केंद्र सरकार द्वारा देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आरम्भ की गई है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना देश के युवाओं को स्थायी स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए सामर्थ्य प्रदान करती है। पीएम रोजगार योजना के माध्यम से देश के युवाओं को व्यापार और सर्विस सेक्टर में अपना व्यापार आरम्भ करने के लिए 10 लाख रूपये तक के लोन राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के माध्यम से देश मे शहरी एंव ग्रामीण दोनों क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं। PM Rojgar Yojana का लाभ प्राप्त करके नागरिक खुद के रोज़गार के सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक संसाधन प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों, Pradhanmantri Rojgar Yojana के तहत यदि आप भी अपना खुद का व्यापार शुरू करने की खाव्हिश रखते हैं, तो प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत आपको लोन के अवसर प्राप्त होते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं और खुद का व्यवसाय आरम्भ करना चाहते हैं, तो Pradhan Mantri Rojgar Yojana का लाभ उठाकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत, सरकार बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के माध्यम से देश के शिक्षित और बेरोजगार लोग  अपने रोजगार के सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक संसाधनों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

दोस्तों, यदि आप भी PM Rojgar Yojana के माध्यम से अपने उद्यम (Entrepreneur) को सफलतापूर्वक शुरू करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम रोजगार योजना की पूरी जानकारी जैसे पीएम रोजगार योजना क्या है, PM Rojgar Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए पात्रता, और पीएम रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Rojgar Yojana: प्रधानमंत्री रोजगार योजना की जानकारी 

दोस्तों, प्रधानमंत्री रोजगार योजना भारत के बेरोजगार और शिक्षित युवाओं को खुद का व्यवसाय आरम्भ करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती है। PM Rojgar Yojana के माध्यम से पात्र उम्मीदवारो को 50 हजार रूपेय से लेकर 10 लाख रूपये तक का ऋण सरकार द्वारा बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना 1993 में शुरू की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कराना है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लक्ष्य देश में बेरोजगारी को कम करना और उधमिता के नए अवसर प्रदान करना है। इस योजना के द्वारा लाभार्थियों को 10 से 20 प्रतिशत की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। दोस्तों, बता दें कि Pradhan Mantri Rojgar Yojana के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगो को प्राथमिकता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना भारत के बेरोजगार युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कराती है। इच्छुक लाभार्थी अपना खुद का उद्योग आरम्भ करने के लिए Pradhanmantri Rojgar Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकता है।

ALSO READ  Antyodaya Anna Yojana (AAY): गरीब परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो फ्री राशन का लाभ, ऐसे बनायें अंत्योदय राशन कार्ड

PM Rojgar Yojana Overview (PMRY): पीएम रोजगार योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: पीएम रोजगार योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • सम्बंधित विभाग: सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी शिक्षित व बेरोज़गार नागरिक
  • उद्देश्य: देश के समस्त शिक्षित व बेरोज़गार नागरिकों को खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन’
  • ऑफिशियल वेबसाइट: https://www.dcmsme.gov.in/

PM Rojgar Yojana Benefits: प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • PM Rojgar Yojana के माध्यम से देश के बेरोज़गार युवाओं को खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।
  • देश के बेरोजगार युवाओं को केन्द्र सरकार द्वारा स्वरोज़गार के लिए बैंक के माध्यम से 50 हजार रूपये से लेकर 10 लाख रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • विनिर्माण क्षेत्र मे स्वीकार्य परियोजना/इकाई स्थापना के लिए PM Rojgar Yojana के माध्यम से अधिकतम लागत सीमा 25 लाख रूपये है।
  • व्यवसायस/सेवा क्षेत्र मे PM Rojgar Yojana के माध्यम से अधिकतम लागत सीमा 10 लाख रूपये तक है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के माध्यम से 10 से 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में उधारकर्ताओं को 25 हजार रूपये तक के ऋण पर 12%  ब्याज दर निर्धारित है, जबकि 25 हजार रूपेय से 10 लाख रूपये तक के ऋण पर 15.5 प्रतिशत ब्याज दर तय है।
  • Pradhanmantri Rojgar Yojana बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरम्भ की गई है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के द्वारा देश में स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश मे बेरोज़गारी दर में कमी आएगी।
  • Pradhanmantri Rojgar Yojana का लाभ प्राप्त करके बेरोज़गार नागरिक खुद का उद्योग स्थापित करने में सक्षम होंगे।
  • PM Rojgar Yojana के माध्यम से देश के बेरोजगार और शिक्षित युवा खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त करंगे।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत चाय बागान, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और बागवानी जैसे व्यवसाय क्षेत्रो को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाता है।
  • PM Rojgar Yojana में लाभार्थियो के लिए 15 से 20 दिनो तक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल किये जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत समय समय पर बैंक द्वारा व्याज दरों पर अपडेट भी किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत लोन रीपेमेंट के लिए 3 से 7 साल का समय प्रदान किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना में महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
ALSO READ  PM Vidya Lakshmi Yojana: अब पढाई के लिए सरकार से मिलेगा ₹10 लाख का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन!

PM Rojgar Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • PM Rojgar Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST), महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए 18 से 40 वर्ष और उत्तर-पूर्वी राज्यों, जम्मू और कश्मीर, और हिमाचल प्रदेश के निवासियों के लिए 18 से 45 वर्ष उम्र सीमा तय की गई है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वी पास होनी चाहिए।
  • PM Rojgar Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक न्यूनतम पिछले 3 वर्षो से किसी विशेष क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पीएम रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय कम से कम 40 हजार रूपये, और अधिक से अधिक 2 लाख तक होनी चाहिए।
  • PM Rojgar Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक किसी भी बैंक या राष्ट्रीयकृत वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नही होना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए केवल बेरोजगार व्यक्ति ही लाभ ले सकता है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास साफ भुगतान रिकॉर्ड होना चाहिए।

PM Rojgar Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • प्रस्तावित परियोजना का प्रोफाइल
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

PM Rojgar Yojana Interest Rate: प्रधानमंत्री रोजगार योजना पर मिलने वाली व्याज दरें

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा रिजर्व बैंक के निर्देशों पर अलग अलग राशियों के लिए अलग अलग ब्याज दर निर्धारित की गई हैं। वर्तमान समय पर उधार कर्ताओं को 25 हजार रूपये के लोन पर 12% निर्धारित है जबकि 25 हजार रूपये से 10 लाख रूपये के लोन पर 15.5 प्रतिशत ब्याज दर तय है।

ALSO READ  PM Gram Sadak Yojana: सभी गांव की सड़कों को सरकार द्वारा किया जाएगा पक्का, यहां जानिए योजना की संपूर्ण जानकारी

PM Rojgar Yojana Apply Online: प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Rojgar Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज से आपको प्रधानमंत्री रोज़गार योजना का Application Form डाउनलोड कर लेना है और इसका प्रिंट निकाल लेना है।
  • अब PM Rojgar Yojana Application Form में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेना है।
  • अब आपको प्रधानमंत्री रोजगार योजना आवेदन फॉर्म में मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को संलग्न कर लेने होंगे।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को उस बैंक मे जमा कर देना है जहां से आप यह लोन लेना चाहते है।
  • इसके बाद सम्बंधित बैंक अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र एंव सभी दस्तावेज़ो का सत्यापन किया जायेगा।
  • यदि सत्यापन मे आपकी पात्रता सही पायी जाती है तो आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • इसके बाद सत्यापन अधिकारी एक सप्ताह के भीतर आपसे सम्पर्क स्थापित करेगें।
  • आवेदन और दस्तावेज़ों के सत्यापन हो जाने के बाद बैंक पीएम रोज़गार योजना के तहत आपको व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन स्वीकृत कर देगा।
  • इस प्रकार आप आप आसानी से प्रधानमंत्री रोज़गार योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

PM Rojgar Yojana Important Links: पीएम रोजगार योजना महत्वपूर्ण लिंक

For Apply Online Click Here
Official Website Click Here

 

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम रोजगार योजना (PM Rojgar Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम रोजगार योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Rojgar Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment