PM Internship Yojana: सभी युवाओं को सरकार फ्री इंटर्नशिप के साथ देगी ₹5,000 प्रतिमाह, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, PM Internship Yojana केंद्र सरकार की एक नई पहल है, जिसे सरकार ने युवाओं की बेरोजगारी को कम करने और उन्हें व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के लिए शुरू किया है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारत की शीर्ष 500 कम्पनियों में इंटर्नशिप करने का मौक़ा प्रदान कराती है। जिससे युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्राप्त होता है। दोस्तों, बता दें कि पीएम इंटर्नशिप योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान कर उन्हें नौकरी दिलवाने में मदद करेगी। PM Internship Yojana केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की एक महत्वकांशी योजना में से एक है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से सरकार बेरोजगार युवाओं को देश की प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौक़ा प्रदान कराती है। जिससे देश के शिक्षित बेरोजगार युवा हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड और सालाना 6,000 रुपये तक का लाभ प्राप्त कर सकें।

दोस्तों, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण लक्ष्य बनाया है, जिसमें पांच वर्षों के अंतर्गत देश के एक करोड़ युवाओं के लिए सरकार द्वारा इंटर्नशिप करने का मौक़ा दिया जायेगा। PM Internship Yojana में सरकार द्वारा देश की पांच सौ से अधिक बड़ी कंपनियों को शामिल किया जायेगा। पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवा का इंटर्नशिप पूरा हो जाने के बाद अगर किसी कंपनी के द्वारा उसे सेलेक्ट किया जाता है तो उसे एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद एक साल तक हर महीने सरकार के द्वारा उसे 4500 रुपए दिए जायेंगे और 500 रूपये कंपनी के द्वारा प्रदान किये जायेंगे। देश के ऐसा युवा जो बेरोजगार है तथा एक अच्छी इनकम की तलाश में है उनके लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है। PM Internship Yojana के द्वारा देश के युवा एक अच्छी कमाई कर सकते हैं और साथ में नेशनल लेवल पर एक अच्छा अनुभव हासिल कर सकते हैं।

दोस्तों, यदि आप भी PM Internship Yojana का लाभ लेकर देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम इंटर्नशिप योजना की पूरी जानकारी जैसे पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है, PM Internship Yojana के फायदे, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता, और पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

PM Internship Yojana: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा समय समय पर देश के युवाओं के लिए नई-नई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्ही योजनाओं के बीच देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई पहल शुरू की है। यह योजना भारत सरकार द्वारा 3 अक्टूबर 2024 को आरम्भ की गई, जिसे प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना कहा गया। दोस्तों, बता दें कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2024 में की गई थी। PM Internship Yojana के तहत देश के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें इंटर्नशिप भी प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य देश के पढ़े लिखे और बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्य अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करना है। पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत शिक्षित युवा छात्र भारत के प्रमुख संस्थानों और कंपनियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से देश के युवाओं को न केवल अनुभव प्राप्त होगा, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान की जायेगी, जिससे वो अपनी पढाई पूरी करने के बाद बेहतर नौकरी प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने तक पांच हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इसके अलावा उन्हें एकमुश्त धनराशि 6000 रूपये की प्रदान कराई जायेगी। PM Internship Yojana उन युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगी, जो अपनी पढाई पूरी करने के बावजूत भी नौकरी प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

ALSO READ  Labour Card Yojana: लेबर कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री इन 16 सरकारी योजनाओं का लाभ, घर बैठे ऐसे करें श्रमिक पंजीकरण!

PM Internship Yojana Overview: पीएम इंटर्नशिप योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • सम्बंधित विभाग: नीति आयोग
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी शिक्षित और बेरोजगार युवा
  • उद्देश्य: देश के सभी युवाओं को इंटर्नशिप के साथ साथ नौकरी प्रदान करवाना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • लाभ: भारत की शीर्ष 500 कंपनियाँ में इंटर्नशिप
  • वजीफा तथा अन्य लाभ: 4500 रुपए सरकार द्वारा + 500 रूपये कंपनी द्वारा + 6000 रूपये एकमुश्त
  • आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, मार्कशीट, बैंक खाता, आदि
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://www.pminternship.mca.gov.in/

PM Internship Yojana Benefits: पीएम इंटर्नशिप योजना के लाभ व विशेषताएं

  • पीएम इंटर्नशिप योजना देश के शिक्षित युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, और साथ ही साथ उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण भी प्रदान कराएगी।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से देश के शिक्षित और बेरोजगार युवा बहुत ही आसानी से नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
  • PM Internship Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 500 कंपनियों में एक करोड़ से भी अधिक नौकरियां प्रदान कराई जा रही है।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से देश के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप के दौरान काम का अनुभव प्राप्त होगा।
  • PM Internship Yojana के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ₹5000 मासिक स्टाइपेंड (4500 रुपए सरकार द्वारा + 500 रूपये कंपनी द्वारा) और सालाना 6,000 रुपये प्रदान कराया जाएगा।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना में चयनित उम्मीदवारों को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कवरेज भी दिया जायेगा।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपना कौशल विकसित करने का मौक़ा मिलेगा।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना के द्वारा इंटर्न्स को वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • PM Internship Yojana के माध्यम से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा क्योकि यह कुशल और कार्य-तैयार युवाओं की एक पाइपलाइन तैयार करेगी।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना में सरकारी कंपनियों के साथ साथ प्राइवेट कंपनियों को भी शामिल किया गया है।
  • जो युवा शैक्षिक स्तर में उत्कृष्ट है, उनके लिए पीएम इंटर्नशिप योजना के माध्यम से देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा।
  • PM Internship Yojana के लक्ष्य के अनुसार सरकार द्वारा वर्ष 2025 में 100000 युवाओं के लिए तक इंटर्नशिप कराया जाना तय किया है।
ALSO READ  PM Yashasvi Scholarship Yojana: छात्रों को सरकार दे रही है ₹125000/- तक की छात्रवृति, ऐसे करें आवेदन

Types of PM Internship Yojana: पीएम इंटर्नशिप योजना के प्रकार

  • तकनीकी इंटर्नशिप: इसके अंतर्गत इंजीनियरिंग और तकनीकी छात्रों को शामिल किया जायेगा।
  • प्रबंधन इंटर्नशिप: इसके अंतर्गत प्रबंधन के छात्रों को शामिल किया जायेगा।
  • वित्तीय इंटर्नशिप: इसके अंतर्गत वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों को शामिल किया जायेगा।
  • सामाजिक कार्य इंटर्नशिप: इसके अंतर्गत एनजीओ और सामाजिक सेवा से जुड़े हुए छात्रों को शामिल किया जायेगा।

PM Internship Yojana Company List: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के भाग लेने वाली कंपनियां कौन कौन सी हैं?

  • महानगर टेलीकॉम निगम
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS)
  • इन्फोसिस
  • Wipro
  • अन्य सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियां

PM Internship Yojana Selection Process: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और साक्षात्कार के अनुसार ही चुना जाएगा और जिन युवाओं का चयन हो जायेगा, उन्हें सम्बंधित कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा।

PM Internship Scheme Eligibility: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए निर्धारित पात्रता

  • PM Internship Scheme के अंतर्गत केवल भारतीय युवा ही आवेदन कर सकता है।
  • ऐसे युवा जिनकी पारिवारिक स्तिथि अच्छी नहीं है, या गरीबी रेखा में जीवन जी रहे हैं, उन्हें PM Internship Scheme के लिए वरीयता प्रदान की जायेगी।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में केवल 10 वीं पास, 12 वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, पोलीटेकनिक, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, अथवा बी फार्मेसी योग्यता प्राप्त डिग्री डिप्लोमा सर्टिफिकेट रखने वाले ही उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 21 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने वाले युवाओं के परिवार में किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने वाले युवाओं के पास अपने आईडी प्रूफ और शैक्षिक संबंधी सभी दस्तावेज होने चाहिए।
  • अगर आवेदन पहले से किसी कंपनी में कार्यरत है तो वह पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए वही छात्र आवेदन कर पाएंगे जिनके पास इस इंटर्नशिप योजना में मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज होंगे।
  • आपने अगर  IIT, IIM, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, IISER, NID या IIIT जैसे विशिष्ट संस्थानों से स्नातक किया है तो आप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA, PhD जैसी उन्नत योग्यताएँ हैं या कोई मास्टर डिग्री या उच्च योग्यता है तो आप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • यदि आपने पहले से ही राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) या राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) के तहत प्रशिक्षुता पूरी कर ली है तो आप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य की आय वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹8 लाख से अधिक है तो आप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • यदि आप वर्तमान में पूर्णकालिक रोजगार या पूर्णकालिक शिक्षा में लगे हुए हैं तो आप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
ALSO READ  Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) - बेटी के नाम पर जमा करें हर महीने 250 रूपये, पाएं 62 लाख रूपये!

PM Internship Yojana Requirred Documents: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • दसवीं की मार्कशीट
  • बारहवीं की मार्कशीट
  • स्नातक डिग्री डिप्लोमा
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

PM Internship Yojana Apply Online: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • PM Internship Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट PMInternship.mca.gov.in पर जाना होगा।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना के होमपेज में जाने के बाद “Youth Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जिसमें आपको PM Internship Yojana Registration Form में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लेना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने के बाद अब आपको पोर्टल के होम पेज पर जाकर प्राप्त आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना होगा।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर लॉगिन कर लेने के बाद अब आपके सामने PM Internship Yojana का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपको PM Internship Yojana Application Form में पूछी जाने वाली सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर देना होगा।
  • पीएम इंटर्नशिप योजना आवेदन फार्म में सभी जानकारियों को भरने के पश्चात अब आपको इस फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करने अपलोड कर लेना होगा।
  • उपर्युक्त प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने के बाद अब इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप पीएम इंटरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PM Internship Yojana Important Links: पीएम इंटर्नशिप योजना महत्वपूर्ण लिंक 

Online Apply Link Click Here
Scheme Guideline Details Click Here
Partner Companies Click Here
Latest Sarkari Yojana Click Here
Official Website Click Here

 

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम इंटर्नशिप योजना (PM Internship Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम इंटर्नशिप योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Internship Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment