दोस्तो, Gramin Bhandaran Yojana केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के विकास के लिए चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है। ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से भारत सरकार द्वारा किसानों के अनाज भंडारण के लिए गोदामों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। सरकार द्वारा Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से गोदाम निर्माण के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को अपने अनाज को रखने के लिए कोई असुविधा न हो। भारत सरकार द्वारा ग्रामीण भंडारण योजना का संचालन किया जा रहा है, इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों के फसल भंडारण की क्षमता को बढ़ाना है। ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से देश के किसान अधिक समय तक अपनी फसल को स्टोर करके रख सकेंगे, और उसे सही समय पर बिना किसी दबाव के अच्छे बिक्री दर पर बेच सकेंगे। Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से किसानों को सही मूल्य पर फसल बेचने से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और साथ ही साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी।
दोस्तों, NABARD Gramin Bhandaran Yojana एक पूंजी निवेश सब्सिडी योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्र में गोदामों के निर्माण और नवीनीकरण के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करती है। Gramin Bhandaran Yojana कृषि उपज के भंडारण के लिए ग्रामीण गोदामों या गोदामों के निर्माण या नवीनीकरण के लिए एक पूँजी निवेश सब्सिडी प्रदान कराती है। Warehouse Subsidy Scheme का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी धारण क्षमता बढ़ाने में सहायता प्रदान करवाना है। दोस्तों, बहुत बार ऐसा होता है कि किसान अपनी फसलों को किसी कारणवश सुरक्षित नहीं रख पाते हैं, जिस वजह से उन्हें अपनी फसल को बहुत ही कम मूल्य में बेचना पड़ जाता है। अनाज खराब ना हो जाए इस डर में किसान कम मूल्य में ही अपनी फसल को बेच देते हैं, जिस कारण से किसानों की ज्यादा कमाई भी नहीं हो पाती है, और जितना उनका लागत रहता है वह भी नहीं मिल पाता है, इन्ही समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा वेयरहाउस सब्सिडी स्कीम अथवा ग्रामीण भंडारण योजना को आरम्भ किया है।
दोस्तों, यदि आप भी NABARD Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से ग्रामीण भंडारण गोदामों के निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको ग्रामीण भंडारण योजना की जानकारी जैसे ग्रामीण भंडारण योजना क्या है, Gramin Bhandaran Yojana के फायदे, ग्रामीण भंडारण योजना के लिए पात्रता, और ग्रामीण भंडारण योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Gramin Bhandaran Yojana: ग्रामीण भंडारण योजना की पूरी जानकारी
दोस्तो, नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना की शुरुवात वर्ष 2001-2002 के दौरान केंद्रीय कृषि कल्याण विभाग द्वारा की गई, जिसके तहत भारत सरकार द्वारा स्थानीय किसानों के लाभ के लिए कई ग्रामीण गोदामों का निर्माण या जीर्णोद्धार किया गया। Warehouse Subsidy Scheme अथवा NABARD Gramin Bhandaran Yojana एक पूंजी निवेश सब्सिडी कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय किसानों की जीवन स्थितियों में सुधार करना है। Gramin Bhandaran Yojana का उद्देश्य देश के सभी किसानों किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। वेयरहाउस सब्सिडी स्कीम अथवा ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से कई कॉरपोरेट्स, गैर-लाभकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह, समान विचारधारा वाले व्यक्ति, किसान समूह, कृषि उत्पादों का निर्माण और विपणन करने वाली कंपनियाँ आदि द्वारा अपेक्षाकृत कम समय में देश भर में कई ग्रामीण भंडारण गोदामों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। Gramin Bhandaran Yojana के तहत क्षमता का निर्णय उद्यमी के माध्यम से किया जाता है, परन्तु सब्सिडी लेने के लिए गोदाम की क्षमता का न्यूनतम 100 टन और अधिकतम 30 हजार टन होना आवश्यक है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में गोदामों की क्षमता यदि 50 टन से कम हुई तो तब भी उनको भारत सरकार द्वारा सब्सिडी दी जायेगी। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गोदाम की क्षमता अगर 25 टन होगी तो भी ग्रामीण भंडारण योजना के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जायेगी। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि Warehouse Subsidy Scheme के तहत केंद्र सरकार द्वारा लोन चुकाने की अवधि 11 साल रखी गई है।
Gramin Bhandaran Yojana Overview: ग्रामीण भंडारण योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना
- सम्बंधित विभाग: कृषि कल्याण विभाग व राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: वर्ष 2001-2002
- कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
- लाभार्थी: देश के किसान
- लाभ: 15% से 33.33% तक सब्सिडी
- उद्देश्य: देश किसानों को गोदाम बनाने के लिए सब्सिडी देना
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- हेल्पलाइन नंबर: 022-26539350
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.nabard.org/
NABARD Gramin Bhandaran Yojana Benefits: नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना के लाभ व विशेषताएं
- नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना केंद्रीय कृषि कल्याण विभाग द्वारा आरम्भ की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के किसान भाइयों की आय दोगुनी करके उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से किसानों को अनाज को भंडार करने के लिए भंडारण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे किसान भाई अपने अनाजों को सुरक्षित रख सकेंगे।
- नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से किसान भाइयों को भण्डार गृह के निर्माण हेतु लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिसपर सब्सिडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
- भारत सरकार द्वारा लागू NABARD Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से किसानों के अनाज लम्बे समय तक सुरक्षित रहेंगे एवं किसान अपने अनाजों को सही समय पर उचित मूल्य पर बाजार में बेच सकेगें, जिससे उनके आय में बृद्धि हो सकेगी।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से न्यूनतम 100 टन और अधिकतम 30,000 टन के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है, कुछ विशेष मामलों पर 50 टन क्षमता वाले गोदामों पर भी सब्सिडी प्रदान की जाती है। पर्वतीय क्षेत्रों में 25 टन क्षमता वाले ग्रामीण गोदाम को भी नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से किसान अपने समाज को सुरक्षित रखने हेतु पंडाल का निर्माण स्वयं भी कर सकते हैं एवं किसानों से संबंधित संस्थानों द्वारा भी किया जा सकता है।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के अंतर्गत कृषि उपज के भंडारण के लिए गोदामों की संरचना मजबूत होनी चाहिए तथा भंडारण की ऊंचाई कम से कम 4-5 मीटर होना आवश्यक है। उधमियों को राज्य भण्डारण अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त करना पड़ सकता है। नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से लगभग 1000 टन के भंडारण की क्षमता वाले गोदामों को केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- वेयरहाउस स्कीम के तहत गोदाम इंजीनियरिंग मानकों के अनुसार से बनना जरूरी है तथा कैंडिडेट को वैज्ञानिक भंडारण का निर्माण करना अनिवार्य है। NABARD Gramin Bhandaran Yojana के अंतर्गत भंडारण का निर्माण सीपीडब्ल्यूडी या सीपीडब्ल्यूडी-केके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों केअनुसार ही होना आवश्यक है।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के अंतर्गत कृषि उपज के भंडारण के लिए गोदामों की किटाणुओं से सुरक्षा, जल निकासी, पक्षियों से सुरकाश के लिए रोशनदार जाली, पक्की सड़क, अग्नि शमन व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के द्वारा नगर निगम की सीमा के बाहर गोदामों का निर्माण किया जाना चाहिए, फूड पार्कों में स्थित कोई भी गोदाम (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रवर्तित) भी लाभ प्राप्त करने के योग्य हैं।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के अंतर्गत गोदाम (1000 टन) बैंक द्वारा अनुमानित परियोजना की वास्तविक लागत पर निर्भर करता है, 1000 टन से अधिक क्षमता वाले गोदाम का निर्धारण वास्तविक लागत या बैंक द्वारा मूल्यांकित परियोजना की लागत के आधार पर किया जाता है।
- नाबार्ड ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से किसान अपनी कृषि उपज गिरवी रखकर गिरवी लोन प्राप्त कर सकते हैं। NABARD Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से व्याज दरें, लोन राशि, और गिरवी अवधि, RBI तथा NABARD के दिशा-निर्देशों और विभिन्न वित्तीय संस्थानों की बैंकिंग प्रथाओं द्वारा निर्धारित की जाती है।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के द्वारा किसानों को किसी संस्थान, निगम या फिर कंपनी के अंतर्गत सब्सिडी प्रदान की जाती है। Warehouse Subsidy Scheme के द्वारा किसानों को कुल लागत का 15% सब्सिडी दिया जाता है। Gramin Bhandaran Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 1.35 करोड़ रुपए सब्सिडी तय की गई है।
- ऐसे ग्रेजुएट जो वेयरहाउस सब्सिडी स्कीम अथवा ग्रामीण भंडारण योजना के माध्यम से अपने क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट पर काम करता है, तो उसे प्रोजेक्ट के लिए 25% की सब्सिडी सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है, सरकार द्वारा उन्हें 2.25 करोड़ रूपये की सब्सिडी प्रदान कराई जाती है।
- ऐसे लोग जो पहाड़ी क्षेत्र से हैं या फिर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से है, तो उन सभी क्षेत्रों में लगने वाले लागत का 33.33% (1/ 3 भाग) सब्सिडी प्रदान किया जाता है, ऐसे क्षेत्रों के लिए भारत सरकार द्वारा तीन करोड रुपए की सब्सिडी तय की गई है।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana के द्वारा किसानों को NDC की मदद से भंडारण गृह का निर्माण करने के लिए 25% तक का मदद सरकार द्वारा दिया जाता है।
ग्रामीण भंडारण योजना के अंतर्गत कौन कौन से बैंक शामिल हैं?
- अर्बन कोऑपरेटिव बैंक
- रीजनल रूरल बैंक
- कमर्शियल बैंक
- नॉर्थ ईस्टर्न डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन
- स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक
- स्टेट कोऑपरेटिव बैंक
- एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट फाइनेंस कमेटी
ग्रामीण भंडारण योजना के अंतर्गत सब्सिडी मिलने का आधार क्या है?
- प्लेटफार्म का निर्माण
- गुणवत्ता प्रमाणन सुविधा
- गोदाम के निर्माण में लगने वाली पूंजी की लागत
- विभिन्न वेयरहाउसिंग सुविधाएं इत्यादि
- पैकेजिंग की सुविधा
- भीतरी सड़क का निर्माण
- ग्रेडिंग सुविधा
- चारदीवारी का निर्माण
- जल निकासी प्रणाली का निर्माण कार्य
Gramin Bhandaran Yojana Beneficiaries: ग्रामीण भंडारण योजना के अंतर्गत लाभार्थी कौन कौन हैं?
- सरकारी संगठन
- कृषक उत्पादक समूह
- गैर सरकारी संगठन
- स्वयं सहायता समूह
- कृषि उपज विपणन समिति
- निगम
- कंपनीया
- व्यक्ति
- परिसंघ
- प्रतिष्ठान
- किसान
Gramin Bhandaran Yojana Eligibility: ग्रामीण भंडारण योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- ग्रामीण भंडारण योजना का लाभ केवल किसान और खेती से जुड़े संगठन ही ले सकते हैं।
- ग्रामीण भंडारण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास अपनी स्वयं की भूमि होना आवश्यक है।
- Gramin Bhandaran Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- NABARD Gramin Bhandaran Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान के पास उनकी खुद की कृषि भूमि होना आवश्यक है।
- ग्रामीण भंडारण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
Gramin Bhandaran Yojana Required Documents: ग्रामीण भंडारण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- खेती से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Gramin Bhandaran Yojana Apply Online: ग्रामीण भंडारण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ग्रामीण भंडारण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Gramin Bhandaran Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ग्रामीण भंडारण योजना के होमपेज पर जाकर वेयरहाउसिंग सब्सिडी स्कीम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने Gramin Bhandaran Yojana का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आवेदक को Warehouse Subsidy Scheme Application Form में पूछे गए सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।
- इसके बाद आवेदक को Gramin Bhandaran Yojana Application Form में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आवेदक को “सबमिट” बटन में क्लिक करके वेयरहाउस सब्सिडी स्कीम अथवा ग्रामीण भंडारण योजना का आवेदन फॉर्म सबमिट कर लेना होगा।
- इस प्रकार आवेदक Gramin Bhandaran Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ग्रामीण भंडारण योजना (Gramin Bhandaran Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम ग्रामीण भंडारण योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Gramin Bhandaran Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।