Antyodaya Anna Yojana (AAY): गरीब परिवारों को प्रतिमाह 35 किलो फ्री राशन का लाभ, ऐसे बनायें अंत्योदय राशन कार्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Antyodaya Anna Yojana (AAY) भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है। अंत्योदय अन्न योजना का उद्देश्य देश के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और खाद्य सुरक्षा प्रदान करवाना है। Antyodaya Anna Yojana (AAY) का मुख्य लक्ष्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करके उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकालना है। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण खाद्य योजना है, जिसके माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को सस्ते दामों पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है। दोस्तों, हमारे देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास कोई भी आय का साधन उपलब्ध नहीं है, जिस कारण से वह अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए राशन तक नहीं खरीद पाते हैं। इन्ही समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय अन्न योजना का शुभारम्भ किया गया। Antyodaya Anna Yojana (AAY) के माध्यम से देश के लगभग एक करोड़ निर्धन परिवारों को कम मूल्य पर गेहूं एवं चावल जैसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाते हैं।

दोस्तों, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को कम पैसों में पूरे महीने के राशन उपलब्ध कराया जाता है। Antyodaya Anna Yojana (AAY) के अंतर्गत अब विकलांग व्यक्तियों को भी इस योजना का लाभार्थी बनाया गया है। Antyodaya Anna Yojana (AAY) के माध्यम से भारत सरकार 35 किलो राशन हर महीना प्रदान कराती है, जिसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल शामिल हैं। Antyodaya Anna Yojana (AAY) के माध्यम से केंद्र सरकार गरीब परिवारों को अत्यधिक सब्सिडी पर गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम और चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्रदान करती है। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) का मुख्य लक्ष्य गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना है। Antyodaya Anna Yojana (AAY) के माध्यम से लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसके द्वारा भारत सरकार उचित मूल्य पर गेहूं, चावल आदि राशन प्रदान कराती है। Antyodaya Anna Yojana (AAY) की शुरुवात भारत सरकार द्वारा देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सहायता प्रदान करवाने के उद्देश्य से की गई है।

दोस्तों, यदि आप भी Antyodaya Anna Yojana (AAY) Yojana का लाभ उठाकर सरकार द्वारा सब्सिडी पर मुफ्त राशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको अंत्योदय अन्न योजना की जानकारी जैसे अंत्योदय अन्न योजना क्या है, Antyodaya Anna Yojana (AAY) Yojana के फायदे, अंत्योदय अन्न योजना के लिए पात्रता, और अंत्योदय अन्न योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Antyodaya Anna Yojana (AAY): अंत्योदय अन्न योजना की पूरी जानकारी

दोस्तों, अंत्योदय अन्न योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 25 दिसंबर 2000 को खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्रालय के द्वारा की गई थी। Antyodaya Anna Yojana (AAY) का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब एवं विकलांग परिवारों को कम मूल्य पर राशन उपलब्ध करवाना है। महात्मा गांधी के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत से प्रेरित होकर अंत्योदय अन्न योजना का लक्ष्य योजना को हर गरीब और निर्धन व्यक्ति तक पहुँचाना है। भारत सरकार द्वारा Antyodaya Anna Yojana (AAY) के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे के 50 लाख अतिरिक्त परिवारों को शामिल करके योजना का विस्तार किया गया है, इसमें उन परिवारों को शामिल किया गया था जिनकी मुखिया विधवा अथवा असाध्य रोगी, या दिव्यांग व्यक्ति अथवा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति थे, और जिनकी आजीविका का कोई सुनिश्चित साधन नहीं था, या जिन्हें कोई सामजिक सहायता प्राप्त नहीं थी। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि अंत्योदय अन्न योजना में उन परिवारों को शामिल किया जाता है, जिन परिवारों की सालाना आय ₹15000 से भी कम है। इन परिवारों को भारत सरकार के माध्यम से अंत्योदय अन्न कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसके द्वारा प्रतिमाह 35 किलो राशन दिया जाता है, जिसमें से 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल शामिल है। योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को कम मूल्य जैसे ₹2 किलो गेहूं और ₹3 किलो चावल की सुविधा प्रदान कराई जाती है। अंत्योदय अन्न योजना के माध्यम से भारत सरकार अंत्योदय लाभार्थियों को चीनी पर प्रति महा प्रति किलोग्राम 18.50 रुपए की सब्सिडी प्रदान करती है। इसके अलावा केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत भी अंत्योदय अन्न कार्ड धारकों को मुफ्त राशन प्रदान कराती है।

ALSO READ  PM Kisan Khad Yojana: किसानों को खाद और बीज खरीदने के लिए सरकार देगी ₹11000, अभी यहां से करें आवेदन!

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Overview: अंत्योदय अन्न योजना का अवलोकन

  • योजना का नाम: अंत्योदय अन्न योजना
  • संबंधित विभाग: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भारत सरकार
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कब शुरू की गई: 25 दिसंबर 2000
  • कहां शुरू की गई: संपूर्ण भारत में
  • लाभार्थी: देश के गरीब नागरिक
  • लाभ: देश के गरीब परिवारों को खाद्यान्न पर सब्सिडी प्रदान करना, सस्ता अनाज उपलब्ध कराना
  • उद्देश्य: बीपीएल परिवार के नागरिकों को न्यूनतम मूल्य पर राशन की सुविधा उपलब्ध कराना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://dfpd.gov.in/ व https://nfsa.gov.in/

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Benefits: अंत्योदय अन्न योजना के लाभ व विशेषताएं

  • अंत्योदय अन्न योजना के माध्यम से देश के गरीब एवं विकलांग परिवारों को प्रतिमाह सस्ता अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
  • Antyodaya Anna Yojana (AAY) के माध्यम से देश के गरीब एवं विकलांग परिवारों को 35 किलो अनाज प्रदान किया जाता है, जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल शामिल है।
  • अंत्योदय अन्न योजना के द्वारा प्रदान किए जाने वाले गेहूं ₹2 प्रति किलो के हिसाब से तथा चावल ₹3 प्रति किलो के हिसाब से देश के गरीब एवं विकलांग परिवारों को प्रदान करवाए जाते हैं।
  • अंत्योदय अन्न योजना के माध्यम से देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एवं विकलांग परिवारों को अंत्योदय कार्ड प्रदान किया जाता है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड (Antyodaya Ration Card) को सार्वजनिक वितरण कार्ड या पीला कार्ड भी कहा जाता है।
  • Antyodaya Anna Yojana (AAY) का लाभ देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गरीब व दिव्यांग परिवारों को प्रदान किया जाता है।
  • अंत्योदय अन्न योजना के माध्यम से TPDS के अंतर्गत आने वाले BPL परिवारों की संख्या से एक करोड़ गरीब परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें खाद्यान्न ₹2 प्रति किलो के रियायती दर पर मिल रहा है।
  • अंत्योदय अन्न योजना के माध्यम से देश में कम से कम ढाई करोड़ गरीब परिवारों को कवर किया जाएगा।
  • यदि कोई भी नागरिक एक बार अंत्योदय अन्न योजना का लाभार्थी बन जाता है तो उसके बाद उसे सरकारी राशन दुकानों से प्रतिमाह सस्ता राशन प्रदान कराया जाता है।

अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थी कौन-कौन होते हैं?

  • भूमिहीन कृषि मजदूर और सीमांत किसान
  • ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कारीगर जैसे बुनकर, लोहार, बढ़ई, कुम्हार आदि
  • झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग
  • दिहाड़ी मजदूर जैसे रिक्शा चालक, कुली, फल-फूल इत्यादि बेचने वाले लोग
  • विधवा, विकलांग या 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग द्वारा संचालित परिवार
  • सभी आदिवासी परिवार के नागरिक
  • जिन परिवारों के वार्षिक आय ₹15000 से भी कम है।

What is Antyodaya Ration Card: अंत्योदय राशन कार्ड क्या है?

दोस्तों, Antyodaya Anna Yojana (AAY) के लाभार्थी पात्रों को एक विशिष्ट पहचान के रूप में एक कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसे अंत्योदय राशन कार्ड कहा जाता है। अंत्योदय अन्न राशन कार्ड “PDS Card” या “PDS Yellow Card” के रूप में भी जाना जाता है। Antyodaya Ration Card में परिवार की जानकारी जैसे नाम, परिवार के सदस्य, आयु, संबंध और अन्य सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं।

ALSO READ  PM Vidya Lakshmi Yojana: अब पढाई के लिए सरकार से मिलेगा ₹10 लाख का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन!

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Eligibility: अंत्योदय अन्न योजना के लिए निर्धारिक पात्रता

  • अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • Antyodaya Anna Yojana (AAY) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व सीमांत किसान, भूमिहीन मजदूर, झुग्गी वासी तथा विधवा एवं विकलांग लोग ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों के झुग्गियों में रहने वाले लोग, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, विकलांग तथा विधवा महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • Antyodaya Anna Yojana (AAY) के अंतर्गत विधवा, बीमार, विकलांग या 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति (जिनके पास निर्वाह या सामाजिक सहायता के लिए कोई सुनिश्चित साधन उपलब्ध नहीं हैं) ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • अंत्योदय अन्न योजना का लाभ केवल ₹15000 से कम वार्षिक आय वाले परिवार ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • Antyodaya Anna Yojana (AAY) का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Required Documents: अंत्योदय अन्न योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • संबंधित पटवारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदक का दावा कि उसने पहले कोई राशन कार्ड नहीं लिया है
  • आवेदक नामित प्राधिकरण द्वारा जारी अंतोदय राशन कार्ड हेतु चयनित लिस्ट में नाम
  • बैंक खाता पासबुक

अंत्योदय अन्न राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

अंत्योदय अन्न राशन कार्ड बनाने के लिए इच्छुक लाभार्थी अपने क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर अंत्योदय अन्न योजना के आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा। आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद आवेदकों को उसमें पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम पता, आय मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेनी होगी। सभी जानकारियों को सही तरीके से भर लेने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को अटैच कर लेना होगा। इसके बाद उस आवेदन फॉर्म को अपने क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर जमा कर लेना होगा। इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और उनके बाद यदि आपके फॉर्म में सभी जानकारियां सही पायी जातीं हैं, तो विभाग के अधिकारी आपको अंत्योदय अन्न राशन कार्ड जारी कर देंगे।

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Apply Online: अंत्योदय अन्न योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अंत्योदय अन्न योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Apply Online

  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ‘Sign In/Register’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “New User Sign Up” के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको अपना नाम, राज्य, जिला, पता, जन्म तिथि, लॉगिन आईडी, पासवर्ड, ईमेल एड्रेस, व आधार नंबर दर्ज कर लेना होगा।

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Apply Online

  • इसके बाद “Terms & Condition” पर टिक मार्क करके “Submit” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट में अकाउंट बन जाने के बाद अपनी “Login ID” तथा “Password” दर्ज करके Captcha दर्ज कर लेना होगा।
ALSO READ  NSP Scholarship Yojana: खुशखबरी! सभी छात्रों को सरकार से मिल रही है ₹75,000 तक की छात्रवृति, तुरंत यहाँ से करें आवेदन!

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Apply Online

  • इसके बाद “Sign In” के बटन में क्लिक करके रजिस्टर्ड मोबाइल में प्राप्त OTP दर्ज करके वेबसाइट माँ लॉगिन कर लेना होगा।
  • वेबसाइट में लॉगिन हो जाने के बाद आपको अपने राज्य का चयन कर लेना होगा।

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Apply Online

  • इसके बाद आपको “Common Registration Facility” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने “New Ration Card Application (Common Registration Facility CRF)” का एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब “Select scheme under which you want apply new ration card” वाले ऑप्शन में “Antyodaya Anna Yojana (AAY)” का चुनाव कर लेना होगा।
  • इसके बाद “Benificiary Type” में “Ration” सेलेक्ट कर लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को “Applicant’s Personal Details” में अपनी सारी जानकारियां दर्ज कर लेनी होगी।
  • इसके बाद आवेदक को “General Details”, “Professional Details” व “Additional Details” आदि दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद लाभार्थी को “Address Details”, “Additional Details”, “RC Memberships”, “RC Enclosures”, “NFSA Criteria” आदि जानकारियों को सही तरीके से दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद अपनी फोटो के साथ साथ अन्य जरुरी दस्तवेजों को स्कैन करके इस फॉर्म में अपलोड कर लेना होगा।
  • सभी जानकारियों को सही तरीके से दर्ज कर लेने और जरुरी दस्तवेजों को अपलोड कर लेने के बाद आवेदक को इस फॉर्म को सबमिट कर लेना होगा।
  • इसके पश्चात संबंधित अधिकारी आपके द्वारा भेजे गए आवेदन की जांच करंगे।
  • यदि सभी जानकारियां सभी पायी जाती हैं तो आवेदक का Antyodaya Anna Ration Card बन जायेगा।
  • इसके बाद आवेदक अंत्योदय अन्न योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस प्रकार आप Antyodaya Anna Yojana (AAY) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Antyodaya Anna Yojana (AAY) Important Links: अंत्योदय अन्न योजना महत्वपूर्ण लिंक

Antyodaya Anna Yojana State Wise List: अंत्योदय अन्न योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करें

आंध्र प्रदेश यहाँ क्लिक करे
बिहार यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ यहाँ क्लिक करे
दिल्ली यहाँ क्लिक करे
गुजरात यहाँ क्लिक करे
हरियाणा यहाँ क्लिक करे
हिमाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करे
जम्मू कश्मीर यहाँ क्लिक करे
झारखण्ड यहाँ क्लिक करे
कर्नाटक यहाँ क्लिक करे
केरला यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश यहाँ क्लिक करे
महाराष्ट्र यहाँ क्लिक करे
ओडिशा यहाँ क्लिक करे
पंजाब यहाँ क्लिक करे
राजस्थान यहाँ क्लिक करे
तमिलनाडु यहाँ क्लिक करे
उत्तर प्रदेश यहाँ क्लिक करे
उत्तराखंड यहाँ क्लिक करे
वेस्ट बंगाल यहाँ क्लिक करे

 

Conclusion: निष्कर्ष

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Anna Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको अंत्योदय अन्न योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Antyodaya Anna Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment