दोस्तों, PM Garib Kalyan Anna Yojana भारत सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना में से एक है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के गरीब और वंचित वर्गों को पर्याप्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत देश में 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5kg मुक्त में अनाज सरकार द्वारा दिया जा रहा है। PM Garib Kalyan Anna Yojana के माध्यम से गरीब परिवारों को 35 किलो अनाज हर महीने निशुल्क प्रदान किया जाता है।
दोस्तों, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रारम्भ किया था। PM Garib Kalyan Anna Yojana के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जाता है। दोस्तों, बता दें कि भारत सरकार द्वारा इस योजना की अवधि अब 5 सालों तक बढ़ा दिया है। दोस्तों, यदि आप भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है, PM Garib Kalyan Anna Yojana के लाभार्थी, योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानना चाहते हैं। तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाए।
PM Garib Kalyan Anna Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की जानकारी
दोस्तों, भारत सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी उत्पन्न आर्थिक संकट को कम करने के उद्देश्य से मार्च 2020 में PM Garib Kalyan Anna Yojana का शुभारम्भ किया था। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का प्राथमिक लक्ष्य लॉकडाउन और महामारी के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना था। हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मई 2020 तक ही रहने वाली थी, लेकिन इस योजना को कई बार आगे बढ़ाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब PM Garib Kalyan Anna Yojana 2029 तक जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक गरीब परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 50 लाख राशन की दुकानों आयोजन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 किलो अनाज दिया जायेगा। और अंत्योदय कार्ड धारकों को आम लोगों से दुगना राशन दिया जाएगा।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Overview: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- लाभार्थी: देश के गरीब लोग
- उद्देश्य: देश के गरीब और कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना।
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://dfpd.gov.in/
PM Garib Kalyan Anna Yojana Objective: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य
दोस्तों, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा प्रदान प्रदान करवाना है। जैसा कि हम लोग जानते हैं कोविड-19 महामारी के समय लोगों का रोजगार बंद हो गया था और देश में आर्थिक संकट आ गया था। देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोग जरूरतमंद चीजों को भी नहीं खरीद पाए थे, और न ही अच्छे से खा-पी सके थे। जिस कारण से उस समय सभी परिवारों के हालात खराब हो चुके थे। इन सभी परेशानियों को मध्यनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रारम्भ किया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी गरीब लोगों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराना है, ताकि उनके परिवार की स्थिति अच्छी हो सके, और वह अपना जीवन यापन अच्छे ढंग से कर सकें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मोदी सरकार ने 80 करोड़ नागरिकों को निशुल्क राशन प्रदान करने की योजना बनाई है। बता दें कि PM Garib Kalyan Anna Yojana के माध्यम से 204 लाख टन खाद्यान वितरति करने की योजना की गई है।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Benefits: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ नागरिकों को निशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से अंत्योदय एवं घरेलू कार्ड वाले को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- PM Garib Kalyan Anna Yojana के अंतर्गत घरेलू कार्ड वालों के मुकाबले अंत्योदय वाले को दोगुना राशन दिया जाएगा।
- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवार को 35 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध किया जायेगा।
- PM Garib Kalyan Anna Yojana के अंतर्गत आवश्यकतानुसार परिवार (PHH) परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के प्रावधान है।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सीनियर सिटीजन, गरीबी विधवाओं और विकलांगों की अनुग्रह राशि 1000 करोड़ से बढाकर 3 करोड़ तक कर दी गई है।
- PM Garib Kalyan Anna Yojana के तहत वरिष्ठ नागरिक, गरीबी विधवाओं और गरीब विकलांगों को 1000 करोड़ से 3 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान सभी गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ का राहत पैकेज लाया गया था। इससे गरीबों को सीधा फायदा पहुंचाने का कार्य किया जाता था।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Eligibility: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत वो सभी परिवार शामिल हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं।
- PM Garib Kalyan Anna Yojana के अंतर्गत अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी, और प्राथमिकता वाले परिवार योजना का लाभ उठाने के पात्र रहेंगे।
- विधवाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, विकलांग व्यक्ति, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति, एकल पुरुष या महिला, और सभी आदिवासी परिवार भी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए पात्र रहेंगे।
- भूमिहीन खेतिहर श्रमिक, सीमांत किसान, ग्रामीण कारीगर या शिल्पकार, और अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिक भी PM Garib Kalyan Anna Yojana का लाभ उठा पाएंगे।
- सभी एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से संबंधित हैं वो भी PM Garib Kalyan Anna Yojana के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Requirred Documents: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
PM Garib Kalyan Anna Yojana Online Apply: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपकी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी शामिल होगी।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज़ जैसे राशन कार्ड, पहचान पत्र आदि को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट कर लेना होगा।
- इस प्रकार से आप PM Garib Kalyan Anna Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Offline Apply प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- यदि आप पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवेदन करने इच्छुक हैं तो आपको अपने नजदीकी राशन कार्ड कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भर लेना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर लेने होंगे।
- अब भरे हुए आवेदन पत्र को राशन कार्ड कार्यालय में जाकर जमा कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है और आप PM Garib Kalyan Anna Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।