Sukanya Samriddhi Yojana (SSY): दोस्तों देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक हिस्से के रूप में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया है। यदि आप के घर में एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को लेकर चिंतित है तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) बेटियों के भविष्य में पढाई और शादी विवाह में होने वाले खर्चों की पूर्ति हेतु शुरू की गई है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता द्वारा अपनी बिटिया के 10 वर्ष की आयु से पहले बचत खाता खोला जा सकता है। माता पिता या अभिभावक इस खाते को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। दोस्तों बता दें कि Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के खाते में प्रति वर्ष ₹250 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है। सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के खाते पर जमा धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान किया जाता है।
यदि आप भी अपने बिटिया के भविष्य के उज्जवल भविष्य के लिए Sukanya Samriddhi Yojana 2024 में अपना खाता खुलवा कर, इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) से सम्बंधित पूरी जानकारी जैसे SSY की विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज आदि मिल जाएगी।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY): सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी
दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना 22 जनवरी 2015 को बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु शुरू की गई थी। Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एक पहल है। सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं से जुड़ी एक बड़ी समस्या, अर्थात शिक्षा और विवाह से संबंधित वित्तीय बोझ से निजात पाना है।
सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने पर आधारित है, ताकि माता-पिता को उनकी बेटी की उचित शिक्षा और निश्चिंत विवाह व्यय के लिए एक कोष बनाने में सुविधा हो। Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत माता-पिता अपनी कन्या का निवेश खाता खुलवा सकते हैं। इसमें प्रतिवर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किये जा सकते हैं। दोस्तों बता दें कि इस समय सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा की गई राशि पर 8.2% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Overview: सुकन्या समृद्धि योजना का अवलोकन
- योजना का नाम : सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- लाभार्थी: 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं
- उद्देश्य: बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करने हेतु
- निवेश राशि: न्यूनतम रु250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक
- लाभ: बेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्चों के बचत हेतु
- मैच्योरिटी पीरियड: 21 वर्ष अथवा जब तक बालिका 18 साल की नहीं हो जाती है
- व्याज दर: 8.2% प्रति वर्ष (Q4 वित्तीय वर्ष 2023-24)
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Objective: सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य
सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू करने का मुक्ष्य उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। गरीब परिवार के माता-पिता अक्सर बेटियों के जन्म होने पर बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं। Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) इन्हीं सभी चिंताओं से मुक्त करने हेतु सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से कोई भी गरीब परिवार से संबंध रखने वाले माता पिता आसानी से अपनी बेटी के भविष्य को उज्जवल करने हेतु बचत खाता खुलवा कर उसमे निवेश कर सकते हैं। इससे उनकी बेटियों के बड़े हो जाने के पश्चात उन्हें पैसे की कोई चिंता करने की आवश्यकता पड़ेगी और उनकी बेटियां भी आत्मनिर्भर बन सकेगी।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Benefits: सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ व विशेषताएं
- सुकन्या समृद्धि योजना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के बालिकाओ के लिए शुरू की गई योजना है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत निवेश करना पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि यह एक सरकारी योजना है।
- अक्सर बेटियों के जन्म होने पर गरीब परिवार के अभिभावक चिंतित हो जाते हैं कि उनकी बेटी का भविष्य कैसा होगा, वह अपनी बेटियों की पढ़ाई लिखाई एवं शादी के खर्चे को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, इन्हीं सभी चिंताओं से मुक्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा सुकन्या योजना को आरम्भ किया गया है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत माता-पिता अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य हेतु एक बचत खाता खोल सकते हैं।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के माध्यम से कोई भी गरीब परिवार से संबंध रखने वाले अभिभावक भी आसानी से अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत खाता खुलवा सकते हैं और उसमें निवेश कर सकते हैं।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के माध्यम से बेटियों के बड़े हो जाने पर उन्हें पैसे की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, और बेटियां भी आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए बचत खाते का संचालन बालिका के माता-पिता 10 वर्ष की उम्र तक कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी की पढ़ाई के लिए बेटी के 18 साल होने पर अब तक कुल जमा राशि की आधी राशि निकालने की सुविधा मिलती है।
- Sukanya Samriddhi Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाना और सुरक्षित करना है।
- सुकन्या समृद्धि खाते में माता-पिता द्वारा प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत खोले गए खाते में खाताधारक को 15 वर्ष तक निवेश करना जरुरी होता है।
- यदि बलिका के अभिभावक अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए इस खाते में जमा राशि को निकालना चाहते हैं तो कन्या के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद जमा राशि का 50% धनराशि निकाल सकते हैं।
- यदि आप सुकन्या समृद्धि खाते को देश के एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करना चाहते हैं, इसे बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) एक लंबी अवधि की निवेश योजना है इसलिए इसमें लाभार्थी को चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा भी मिलता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत खोले गए खाते में खाताधारक अपनी सहूलियत के हिसाब से कम या ज्यादा निवेश कर सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत लाभार्थी अपनी सहूलियत के हिसाब से कम या ज्यादा निवेश कर सकता है।
- बलिका के नाम से खाता खुलवाने के बाद यदि कोई राशि जमा नहीं की जाती है तो खाते पर प्रतिवर्ष ₹50 की पेनल्टी लगाईं जाती है।
- निवेशकों को Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत 8.2% की दर से ब्याज प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार टैक्स में भी छूट प्रदान की जाती है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार से केवल दो कन्याओं का खाता खुलवाया जा सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) को आरम्भ करने के बाद बालिका की जब उम्र 18 साल की या फिर 21 साल की हो जाती है तो इसमें से पैसा निकाला जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगर कन्या ने दसवीं कक्षा पास कर ली है और आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की आवश्यकता है तो 50% धनराशि को निकाला जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Eligibility: सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने हेतु कन्या एवं उनके माता पिता को देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार से केवल दो बालिकाओं का ही खाता खोला जा सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत खाता खुलवाने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक कन्या के नाम पर सिर्फ एक ही खाता खोला जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Required Documents: सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- माता पिता का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक या डाकघर द्वारा मांगे गए दस्तावेज।
- पासपोर्ट साइज फोटो
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Maturity Period: सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा धन राशि कब निकाल सकते हैं?
- यदि बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है तो वह उच्च शिक्षा हेतु खाते में जमा राशि का 50% निकाल सकते हैं।
- एक वर्ष में एक ही बार और अधिकतम 5 साल तक किश्त में धनराशि निकाली जा सकती है।
- Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत खोले गए खाते में 15 वर्षों तक निवेश करना अनिवार्य है।
Can I Close Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Account: किन परिस्थिति में सुकन्या समृद्धि योजना खाता बंद किया जा सकता है?
- लाभार्थी कन्या द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद अपने विवाह के खर्चे के लिए परिपक्वता अवधि से पहले पैसे निकाले जा सकते हैं।
- यदि खातधक की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में बालिका के माता पिता सुकन्या योजना खाते में जमा धन राशि निकाल सकते हैं।
- यदि अभिभावक लाभार्थी कन्या के खाते को जारी रखने में असमर्थ होते हैं तो इन परिस्थति में सुकन्या समृद्धि योजना खाता बंद किया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) में ₹1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
- प्रतिमाह ₹1000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि: रु12,000/-
- 15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि: रु1,80,000/-
- 21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज: रु3,29,000/-
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल धन राशि: रु5,09,212/-
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) में ₹2000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
- प्रतिमाह ₹2000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि: रु24,000/-
- 15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि: रु3,60,000/-
- 21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज: रु6,58,425/-
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल धन राशि: रु10,18,425/-
सुकन्या समृद्धि योजना खाते में ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
- प्रतिमाह ₹5000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि: रु60,000/-
- 15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि: रु9,00,000/-
- 21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज: रु16,46,062/-
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल धन राशि: रु25,46,062/-
सुकन्या समृद्धि योजना खाते में ₹10000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
- प्रतिमाह ₹10000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि: रु1,20,000/-
- 15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि: रु18,00,000/-
- 21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज: रु33,30,307/-
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल धन राशि: रु51,03,707/-
सुकन्या समृद्धि योजना में ₹12000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
- प्रतिमाह ₹12000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि: रु1,44,000/-
- 15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि: रु21,60,000/-
- 21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज: रु39,50,549/-
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल धन राशि: रु61,10,549/-
How to Open Sukanya Samriddhi Account: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट कैसे खोलें?
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए सबसे पहले बालिका के माता-पिता को अपने निकटतम बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा।
- इसके बाद वहां से सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के लिए एक आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- इस फॉर्म को अच्छी तरह से भर लेने के बाद इसमें मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना होगा।
- इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर देना होगा।
- इस प्रकार सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत आप अपनी बिटिया का खाता खोल सकते हैं और उसके भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Important Links: सुकन्या समृद्धि योजना महत्वपूर्ण लिंक
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।